Jaynagar Now

Jaynagar Now Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Jaynagar Now, News & Media Website, Main Road Jaynagar, Jainagar.

जयनगर और नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों का आस-पास की सभी खबरों से अपडेट रहने के लिए Jaynagar Now से जुड़े रहे,यूट्यूब पर Subscribe जरूर करें 👍 Social Media News Portal Facebook,YouTube,X,Tooter,Threads Instagram:- /

✨ नौकरी का अवसर -  #जयनगर! ✨ब्लू डार्ट (Bluedart) कूरियर कंपनी को जयनगर में कूरियर बॉय की तत्काल आवश्यकता है।आवश्यकता:अप...
10/11/2025

✨ नौकरी का अवसर - #जयनगर! ✨

ब्लू डार्ट (Bluedart) कूरियर कंपनी को जयनगर में कूरियर बॉय की तत्काल आवश्यकता है।

आवश्यकता:

अपनी बाइक

ड्राइविंग लाइसेंस

यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका है! अधिक जानकारी के लिए अभी संपर्क करें: 📞 7210074733

रितिक रौशन ने एथलेटिक्स 100 मीटर दौड़ में किया प्रथम स्थान प्राप्तजयनगर (मधुबनी)  #जयनगर प्रखंड के बेताउन्हा वार्ड नम्बर ...
12/10/2025

रितिक रौशन ने एथलेटिक्स 100 मीटर दौड़ में किया प्रथम स्थान प्राप्त

जयनगर (मधुबनी) #जयनगर प्रखंड के बेताउन्हा वार्ड नम्बर 07 निवासी श्री रामनाथ पासवान (शिक्षक)के पुत्र रितिक रौशन ने 13 वे नेशनल चैंपियन शिप 28 सितम्बर 2025 में आयोजित इंडियन गेम्स स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया बैनर तले जेम एथलेटिक्स स्पर्धा 1एक सौ मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर बेताउन्हा गाँव ,जयनगर अनुमंडल सहित मधुबनी जिला का नाम रौशन किया है ,स्थानीय स्तर पर बधाई देने बालो का तांता लगा हुआ है एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे है ,रितिक रौशन नौंवी के छात्र है ।और वे स्कूल के खेल शिक्षक भी सुरेश के मार्गदर्शन में खेल की शुरुआत कर कड़ी मेहनत से यह स्थान प्राप्त कर अपने बुलन्द हौशले का परचम लहराया ।
13 वे नेशनल चैंपियनशिप 28 सितम्बर 2025 खेल का आयोजन आईपीएस कॉलेज शिवपुरी लिंक ग्वालियर (MP) में हुआ ।रितिक रौशन सारा श्रेय अपने माता पिता / दादा दादी को दिया है ।इनका लक्ष्य नेशनल सहित इंटर नेशल गेम खेल कर अपने देश का नाम रौशन करना है ,पिता रामनाथ शिक्षक है एवं माता नीलम कुमारी गृहणी और दादा तपेश्वर पासवान किसान है

 #विज्ञापन   दीपावली के लिए लक्ष्मी,गणेश,सरस्वती का फोटो फ्रेम,लेने के लिए अवश्य पधारे प्रधान पिक्चर एण्ड फोटो फ्रेमिंग ...
11/10/2025

#विज्ञापन
दीपावली के लिए लक्ष्मी,गणेश,सरस्वती का फोटो फ्रेम,लेने के लिए अवश्य पधारे प्रधान पिक्चर एण्ड फोटो फ्रेमिंग हाउस जयनगर के सबसे पुरानी प्रतिष्ठान यहां पर सभी प्रकार के फोटो लाइट फ्रेम,फोटो फ्रेमिंग,डिजिटल फ्रेमिंग, इटालियन फ्रेमिंग, लकड़ी फ्रेमिंग,कागज पोस्टर, हार्डबोर्ड फोटो,दर्पण,धार्मिक चालीसा,थौक एवम खुदरा के लिए अवश्य पहुंचे एक बार सेवा का मौका अवश्य दे
स्थान :-कुंवर सिंह चौक #जयनगर पुराना बैंक ऑफ बड़ौदा के बगल वाला सत्यनारायण मार्केट में
📲मोबाइल नंबर:-9934945202,7277723475,
6201922899 प्रो:- अमरनाथ प्रधान

श्री सर्वदेवमयि माता मन्दिर  #जयनगर बाजार मूर्ति विसर्जन का कुछ तस्वीरें देखें जयनगर वाली मैया मां दुर्गा को नम आंखों से...
03/10/2025

श्री सर्वदेवमयि माता मन्दिर #जयनगर बाजार मूर्ति विसर्जन का कुछ तस्वीरें देखें जयनगर वाली मैया मां दुर्गा को नम आंखों से विदाई दिया गया प्रेम से बोलो जय माता दी
फोटो 📷 Nitish Kumar Pradhan

माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति द्वारा कराया गया 211 कन्या पूजन* चरण पखार व भोजन उपरांत वस्त्र व अन्य कई चीजें दी गई उपहार स्व...
30/09/2025

माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति द्वारा कराया गया 211 कन्या पूजन
* चरण पखार व भोजन उपरांत वस्त्र व अन्य कई चीजें दी गई उपहार स्वरुप
कन्या भोज के बिना अधूरी है नवरात्र पूजा, मां अन्नपूर्णा और महालक्ष्मी की होती है कृपा :- सत्तारूढ़ दल सचेतक 33 खजौली विधानसभा से विधायक अरुण शंकर प्रसाद

मधुबनी जिले के #जयनगर की माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति के तत्वाधान में माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन, माँ अन्नपूर्णा महिला मंच एवं माँ अन्नपूर्णा रक्त रक्षक, जयनगर के संयुक्त तत्वावधान में आज कन्या भोज का आयोजन शहर के कमला रोड स्थित रामजानकी मंदिर में किया। इसमें नगर की 211 कुंवारी कन्याओं ने महाप्रसादी ग्रहण की। प्रसादी ग्रहण करने वाली सभी कन्याओं का चरण पखार कर मंगल तिलक व रक्षासूत्र बांधकर समिति द्वारा उपहार स्वरूप कई आकर्षक चीज दिए गए। इस कार्यक्रम का शुभारंभ माँ अन्नपूर्णा महिला मंच की सदस्याओं के द्वारा कन्याओं का चरण धोकर, मंगल तिलक से पूजन करने के बाद पूजन-अर्चन कर किया। कन्या भोज कार्यक्रम में नगर सहित आसपास की सभी कन्याओं को भोजन करवाया गया। साथ ही भोजन उपरांत सभी कन्याओं को कई आकर्षक उपहार भी दिए गए। आयोजन में आये 211 कन्या को पैर धोकर उनका पूजन कर भोजन करवाया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सह सचेतक सतारुढ दल अरुण शंकर प्रसाद, मंडल अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार उर्फ़ उद्धव कुंवर, भाजपा नगर अध्यक्ष सूरज गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमिला पुर्वे, जिला कार्यसमिति सदस्य अजय पुर्वे, ग्राम रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष सह समाजसेवी रामप्रसाद राउत, जिला पार्षद अंजलि मंडल, शिक्षाविद सह प्राचार्य महिला कॉलेज जयनगर प्रोo जगदीश प्रसाद यादव, जनसुराज से संभावित विधानसभा प्रत्याशी रूपम देवी, समाजसेवी वीरेंद्र यादव, विजय महतो, शहर के कई गणमान्य व बुद्धिजीवी लोग उपस्तिथ रहे।
इस मौके पर सभी को दोपट्टा से सम्मानित किया गया ज्ञात हो की अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्याओं की पूजा और भोज करवाने से देवी अन्नपूर्णा के साथ महालक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। नवरात्र में देवी मां दुर्गा के सभी साधक कन्याओं को माता जगदंबा का दूसरा स्वरूप मानकर उनकी पूजा करते हैं। शास्त्रों में नवरात्र के अवसर पर कन्या पूजन या कन्या भोज को अत्यंत ही महत्वपूर्ण बताया गया है। मार्कंडेय पुराण के मुताबिक नवरात्र की अष्टमी और नवमी तिथि पर देवी की महापूजा का विधान है। महापूजा के इन दो दिनों में ही पूरे नवरात्र का फल मिल सकता है। नवरात्र में हर दिन देवी की पूजा, व्रत-उपवास और कन्या भोज करवाया जाता है, लेकिन व्यस्तता और आर्थिक स्थिति की वजह से कुछ लोगों के लिए ये संभव नहीं हो पाता है।

बता दें की माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचेन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के अथक प्रयास करने के कारण यह समिति दिन-हू-दिन उचाईयों और प्रगति की ओर बढ़ रहें हैं, जिसकी चर्चा मधुबनी जिला ही नही बल्कि पूरे बिहार सहित नेपाल में भी होने लगी हैं।
आज इस मौके पर माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचेन के सभी सदस्यों ने संयुक्त रूप से बताया कि जरूरत मंद लोंगो को भोजन कराना और उनकी सेवा करना जीवन का सबसे बड़ा पूण्य होता हैं। इस कार्य के लिए हमारें समिति के हर व्यक्ति आगे होता हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति भूख न सोए। इसी उद्देश्य से जयनगर नगर में अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन की शुरुआत की गईं।
इस मौके पर संस्था के संरक्षक डॉo सुनील कुमार राउत, उपेंद्र नायक, गणेश काँस्यकार, विकास चंद्रा, हरेराम चौधरी, सुनील यादव एवं माँ अन्नपूर्णा महिला मंच की मुन्नी देवी, कामिनी साह, मुस्कान, सरिता कुमारी, रानी कुमारी, पूजा देवी, पूजा राउत, सिम्मी, नैना समेत अन्य कई सदस्या, संस्था के मुख्य संयोजक एवं समाजसेवी अमित राउत, सदस्यों में संतोष जी(एसएसबी), संजय साह, नवीन साह, प्रथम कुमार, विवेक सूरी, हर्षवर्धन, मिथिलेश महतो, पप्पू पुर्वे, शम्भू साह, मनीष गुप्ता, अजय सिंह, प्रवीण सिंह, रूपक कुमार, माँ अन्नपूर्णा रक्त रक्षक के सुमित राउत समेत अन्य दर्जनों गणमान्य एवं संस्था के अन्य सभी सदस्य मौजूद थे।

 #विज्ञापन   दीपावली के लिए लक्ष्मी,गणेश,सरस्वती का फोटो फ्रेम,लेने के लिए अवश्य पधारे प्रधान पिक्चर एण्ड फोटो फ्रेमिंग ...
29/09/2025

#विज्ञापन
दीपावली के लिए लक्ष्मी,गणेश,सरस्वती का फोटो फ्रेम,लेने के लिए अवश्य पधारे प्रधान पिक्चर एण्ड फोटो फ्रेमिंग हाउस जयनगर के सबसे पुरानी प्रतिष्ठान यहां पर सभी प्रकार के फोटो लाइट फ्रेम,फोटो फ्रेमिंग,डिजिटल फ्रेमिंग, इटालियन फ्रेमिंग, लकड़ी फ्रेमिंग,कागज पोस्टर, हार्डबोर्ड फोटो,दर्पण,धार्मिक चालीसा,थौक एवम खुदरा के लिए अवश्य पहुंचे एक बार सेवा का मौका अवश्य दे
स्थान :-कुंवर सिंह चौक #जयनगर बैंक ऑफ बड़ौदा के बगल वाला सत्यनारायण मार्केट में
📲मोबाइल नंबर:-9934945202,7277723475,
6201922899 प्रो:- अमरनाथ प्रधान

मां दुर्गा का पट खुलती ही भक्तों की लगी भीड़ दुर्गा पूजा  #जयनगर रेलवे स्टेशन परिसर जय माता दी 🙏
29/09/2025

मां दुर्गा का पट खुलती ही भक्तों की लगी भीड़ दुर्गा पूजा #जयनगर रेलवे स्टेशन परिसर जय माता दी 🙏

श्री सर्वदेमयी माता मंदिर, #जयनगर (बाजार)!प्रेम से बोलो "जय माता दी"फोटो 📷 सचिन कसेरा
29/09/2025

श्री सर्वदेमयी माता मंदिर, #जयनगर (बाजार)!
प्रेम से बोलो "जय माता दी"
फोटो 📷 सचिन कसेरा

 #भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा  #जयनगर नगर अध्यक्ष पद माननीय किए जाने पर नीतीश कुमार प्रधान को हार्दिक बधाई एवं शुभकाम...
12/09/2025

#भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा #जयनगर नगर अध्यक्ष पद माननीय किए जाने पर नीतीश कुमार प्रधान को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Nitish Kumar Pradhan

 #जयनगर कमला रोड में आयोजित   #श्री इन्द्र पूजन महोत्सव धार्मिक अनुष्ठान को ले  #ऑपरेशन  #सिंदूर के तर्ज पर बना आकर्षक प...
05/09/2025

#जयनगर कमला रोड में आयोजित #श्री इन्द्र पूजन महोत्सव धार्मिक अनुष्ठान को ले #ऑपरेशन #सिंदूर के तर्ज पर बना आकर्षक पंडाल देवी देवताओं की प्रतिमाएं व सजावट बना आकर्षण का केंद्र

28/08/2025

श्री गणेश पूजा यूनियन टोल #जयनगर पूजा पंडाल से सीधा प्रसारण देखें
📷 Nitish Kumar Pradhan



इंजीनियर धर्मेन्द्र कुमार  #मधुबनी जिला के भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंत्री बने।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, ...
28/08/2025

इंजीनियर धर्मेन्द्र कुमार #मधुबनी जिला के भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंत्री बने।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, मधुबनी जिला संगठन में इंजीनियर धर्मेन्द्र कुमार को जिला मंत्री पद पर मनोनित किया गया है।

👉 इस अवसर पर राजनीतिक, सामाजिक एवं जनप्रतिनिधि वर्ग से जुड़े सैकड़ों गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दीं। फ़ेसबुक, व्हाट्सऐप सहित सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म और टेलीफ़ोन कॉल के माध्यम से भी निरंतर आशीर्वाद और शुभकामनाओं का क्रम जारी रहा।

📌 नेताओं ने बधाई संदेश में कहा – “हमें विश्वास है कि इंजीनियर धर्मेन्द्र कुमार पार्टी की विचारधारा को समाजहित की योजनाओं से जोड़कर युवाओं तक पहुँचाएँगे। उनके नेतृत्व से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और समाज में भारतीय जनता पार्टी की पकड़ और भी मजबूत होगी।”

👉 इंजीनियर धर्मेन्द्र कुमार का वक्तव्य
उन्होंने प्रदेश नेतृत्व एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा – “मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के हर दायित्व का निर्वहन करूंगा। संगठन की मजबूती और समाजहित मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।”

आशीर्वाद एवं बधाई देने वाले प्रमुख नेता
• माननीय हुकुमदेव नारायण यादव – पूर्व सांसद, मधुबनी लोकसभा क्षेत्र • माननीय रामप्रीत मंडल – सांसद, झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र • माननीय डॉ. अशोक कुमार यादव – सांसद, मधुबनी लोकसभा क्षेत्र • माननीय अरुणशंकर प्रसाद – राज्यमंत्री एवं विधायक, खजौली विधानसभा • माननीय डॉ. रामप्रीत पासवान – बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं विधायक, राजनगर विधानसभा • माननीय बीरेंद्र चौधरी – पूर्व सांसद, झंझारपुर • माननीय विधायक हरिभूषण • माननीय एमएलसी घनश्याम ठाकुर • माननीय मेयर अरुण राय – मधुबनी नगर निगम • माननीय श्री अमरनाथ प्रसाद – प्रदेश भाजपा नेता • भाजपा वरिष्ठ नेता हरिचन्द्र शर्मा • उद्धव कुँवर – अध्यक्ष, भाजपा प्रखण्ड जयनगर • सूरज गुप्ता – अध्यक्ष, भाजपा नगर मंडल • माला तिवारी – उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि • अरविंद तिवारी, प्रमीला पूर्वे, राम कुमार सिंह, राजेश गुप्ता, धीरेंद्र झा, नीतीश कुमार प्रधान, किशुन देव सहनी, सरोज गोहिवार • डॉ. शिव कुमार, डॉ. मुकेश गोहिवार, डॉ. दीपेंद्र कुमार, डॉ. ब्रह्मप्रकाश • लैंड सर्वेयर अमीन रंजीत कुमार • सीए कुणाल गुप्ता • इंजीनियर शंकर कुमार
सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने भी हार्दिक बधाई दी। 🎉

👉 पारिवारिक प्रतिक्रिया
इस अवसर पर इंजीनियर धर्मेन्द्र कुमार के पिताश्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री मोतीलाल यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा – “मेरा बेटा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का जिला मंत्री बना है, यह मेरे लिए गर्व और खुशी का क्षण है। मुझे पूरा विश्वास है कि वह संगठन और समाज दोनों की सेवा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देगा।”

Address

Main Road Jaynagar
Jainagar
847226

Opening Hours

Monday 7am - 9:59pm
Tuesday 7am - 9:59pm
Wednesday 7am - 9:59pm
Thursday 7am - 9:59pm
Friday 7am - 9:59pm
Saturday 7am - 9:59pm
Sunday 7am - 9:59pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jaynagar Now posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Jaynagar Now:

Share