Jaynagar Live

Jaynagar Live मधुबनी जिला तथा आस पास की खबरों की जानकारी के लिए जुड़े जयनगर लाइव के साथ,किसी प्रकार सूचना या विज्ञापन करवाने के लिए संपर्क करें।Mob-9122826580
(1)

 #विज्ञापन #नए सेशन में नए उमंग के साथ ,आपकी सेवा में सदैव तत्पर लिटिल स्टार इंग्लिश पब्लिक स्कूल जयनगर में नए सत्र में ...
11/05/2026

#विज्ञापन
#नए सेशन में नए उमंग के साथ ,आपकी सेवा में सदैव तत्पर लिटिल स्टार इंग्लिश पब्लिक स्कूल जयनगर में नए सत्र में नामांकन प्रक्रिया शुरू है।सभी कक्षाओं में सीमित संख्या में सीट उपलब्ध हैं।अपने बच्चे के उज्जवल भविष्य के लिए आज ही एडमिशन करवाएं क्योंकि हम दे रहे हैं आपके बच्चे को बेस्ट एडुकेशन ।

STAR ENGLISH PUBLIC SCHOOL
-Kamla Road,Near Ram Janki Mandir,Jaynagar
#एडमिशन गाइडलाइंस जानने या अन्य जानकारी के लिए आज ही संपर्क करें।
Mob-9097796006, 9097796110,6246355192

11/05/2026

🎉🍽️ शानदार ऑफर का आनंद उठाइए! 🍽️🎉

अगर आप भी स्वादिष्ट खाने के शौकीन हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है!

✨ Balkrishna Imperial Hotel Banquet & Restaurant में हर सोमवार लेकर आया है एक खास ऑफर —

🔥 पूरे 20% की छूट! 🔥
👉 रेस्टोरेंट के किसी भी वेज या नॉन-वेज भोजन पर

अब अपने परिवार, दोस्तों और खास लोगों के साथ बिताइए यादगार पल, और उठाइए लाजवाब स्वाद का मज़ा — वो भी कम कीमत में! 😍

🍛 चाहे हो आपका फेवरेट वेज डिश
🍗 या फिर स्वादिष्ट नॉन-वेज स्पेशल
हर एक बाइट बनेगी खास, क्योंकि हर सोमवार है डिस्काउंट का त्योहार! 🎊

📍 स्थान: कमला रोड, जयनगर
📞 बुकिंग और जानकारी के लिए संपर्क करें:
📱 7481077528
☎️ 06246-450664

👉 देर मत कीजिए, इस सोमवार को ही पहुंचिए और ऑफर का भरपूर लाभ उठाइए!

Balkrishna Imperial — जहाँ स्वाद और बचत दोनों मिलते हैं! 🍽️✨

11/05/2026

#जयनगर के अशोक बाजार एवं परिषद बाजार के दुकानदारों की बैठक आयोजित,समस्याओं के समाधान की मांग।

11/05/2026

#जयनगर के एजुकेशन पॉइंट ने फिर लहराया सफलता का परचम, मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में छात्रों का रहा शानदार प्रदर्शन

 #सोशल मीडिया में छाया मदर्स-डे का क्रेज, लोगों ने मां के साथ सेल्फी की अपलोडसोशल मीडिया में रविवार को मदर्स-डे की धूम र...
10/05/2026

#सोशल मीडिया में छाया मदर्स-डे का क्रेज, लोगों ने मां के साथ सेल्फी की अपलोड

सोशल मीडिया में रविवार को मदर्स-डे की धूम रही। बेटे-बेटी ने मां के साथ सेल्फी फेसबुक, इंस्टाग्राम पर अपलोड की। हर कोई मम्मी को बधाई दे रहा है। फेसबुक, व्हाट्सएप पर लोगों ने मदर्स-डे पर अपनी मां के साथ ली गई सेल्फी अपलोड की। मदर्स डे पर मम्मी को सरप्राइज गिफ्ट देकर मम्मी को मदर्स डे विश किया।जयनगर के बेल्ही पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर 3 के निवासी पप्पू कुमार पूर्वे ने मम्मी के साथ सेल्फी ली और सोशल मीडिया में भावनात्मक संदेश के साथ फेसबुक पर अपलोड की। कहा कि आज जो भी हैं वह मां की ही वजह से हैं।माताओं ने भी बच्चों के साथ सेल्फी ली और उसे व्हाट्सएप स्टेट्स पर लगाया। फेसबुक पर भी इस क्षण को शेयर किया। इसी तरह से जयनगर के सुमित राउत,पंकज पूर्वे,मनीषा पूर्वे,राजन साह,संतोष शर्मा,आंनद कुमार,अमन महासेठ ने भी मम्मी के साथ फोटो अपलोड की। रविवार को पूरा दिन लोग मदर्स डे विश करते रहे माताओं के साथ सेल्फी ली और सोशल मीडिया में शेयर किया। सोशल मीडिया में मां को लेकर कविताएं, संदेश वायरल हुए।

 #जयनगर के अशोक बाजार एवं परिषद बाजार के दुकानदारों की बैठक आयोजित,समस्याओं के समाधान की मांगजयनगर स्थित प्राथमिक स्वास्...
10/05/2026

#जयनगर के अशोक बाजार एवं परिषद बाजार के दुकानदारों की बैठक आयोजित,समस्याओं के समाधान की मांग

जयनगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रविवार को अशोक बाजार एवं परिषद बाजार के दुकानदारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजेन्द्र प्रसाद कामत ने की। बैठक में बाजार क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा संबंधित विभागों से शीघ्र समाधान की मांग की गई।बैठक में उपस्थित दुकानदारों ने कहा कि बाजार क्षेत्र में जल जमाव की समस्या दिनोंदिन गंभीर होती जा रही है, जिससे आम लोगों एवं दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए नालों की नियमित सफाई कराने की मांग उठाई गई। इसके साथ ही अशोक बाजार एवं परिषद बाजार के सामने अवैध रूप से अस्थायी दुकान लगाए जाने पर भी चिंता व्यक्त की गई। दुकानदारों का कहना था कि सड़क किनारे अवैध दुकान लगने से स्थायी दुकानदारों के व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है तथा बाजार में भीड़भाड़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है।बैठक में अशोक बाजार अंतर्गत सब्जी मंडी में भारी वाहनों पर लदे आलू एवं प्याज की गाड़ियों को घंटों सड़क पर खड़ा कर बाजार को बाधित किए जाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। दुकानदारों ने कहा कि इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और ग्राहकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से भारी वाहनों के लिए अलग व्यवस्था करने की मांग की।इसके अलावा बाजार क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की गई। दुकानदारों ने कहा कि बाजार में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है, लेकिन मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। बैठक में जिला परिषद से स्थायी सफाई कर्मियों की नियुक्ति करने की भी मांग उठाई गई, ताकि बाजार क्षेत्र की नियमित साफ-सफाई हो सके।बैठक को संबोधित करते हुए राजेन्द्र प्रसाद कामत ने कहा कि यदि उपरोक्त समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो बाजार के दुकानदार आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा सकारात्मक पहल नहीं किए जाने पर सांकेतिक एक दिवसीय बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।इस बैठक में राज कुमार साह, गुलाब साह, अशोक कुमार सिंह, मोहम्मद अनवारूल हक, संजीव शर्मा, दिलीप कुमार, गोविंद राय, राम विलास, कारी राम यादव, मुकेश कुमार मंडल, मुकेश सिंह, सुरेंद्र महतो, लक्ष्मण साह, वीरेन्द्र झा, विवेक यादव सहित कई दुकानदार एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 #वरिष्ठ वामपंथी नेता कॉमरेड इब्राहिम अंसारी मौलाना के निधन से शोक की लहरमधुबनी जिला के जयनगर के देवधा क्षेत्र के वरिष्ठ...
10/05/2026

#वरिष्ठ वामपंथी नेता कॉमरेड इब्राहिम अंसारी मौलाना के निधन से शोक की लहर

मधुबनी जिला के जयनगर के देवधा क्षेत्र के वरिष्ठ वामपंथी नेता एवं सीपीआई (एम) देवधा ब्रांच के पूर्व सचिव कॉमरेड इब्राहिम अंसारी मौलाना का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना 09 मई 2026 को संध्या लगभग 7 बजे मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। वे वर्ष 1980 से लगातार वर्ष 2026 तक पार्टी के सक्रिय एवं समर्पित सदस्य रहे।कॉमरेड इब्राहिम अंसारी मौलाना ने एम.ए. तक की शिक्षा प्राप्त की थी और सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाते थे। वे गरीबों, मजदूरों और आम लोगों की समस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय रहते थे। पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा सामाजिक एकता बनाए रखने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। अपने सरल स्वभाव, अनुशासन और जनसरोकारों के कारण वे क्षेत्र में काफी सम्मानित व्यक्ति माने जाते थे।उनके निधन की खबर मिलते ही 10 मई 2026 को पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने देवधा ब्रांच के साथियों के साथ उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर जिला सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड रामजी यादव, जयनगर लोकल कमिटी सचिव कुमार राणा प्रताप सिंह, लोकल कमिटी सदस्य कॉमरेड हैदर अली, देवधा मध्य-1 के ब्रांच सचिव कॉमरेड अली हसन, देवधा मध्य-2 के ब्रांच सचिव कॉमरेड मोहम्मद मंजूर, देवधा ब्रांच के साथी कॉमरेड रजा उल्लाह, कॉमरेड नूर मोहम्मद तथा नौजवान सभा के साथी मोहम्मद सदमा सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी साथियों ने अपने प्रिय साथी को अंतिम लाल सलाम अर्पित किया और परिवार के साथ एकजुटता प्रकट की।पार्टी नेताओं ने कहा कि कॉमरेड इब्राहिम अंसारी मौलाना का जीवन संघर्ष, समर्पण और जनसेवा का प्रतीक था। उन्होंने अपने जीवन के लगभग चार दशक पार्टी और समाज की सेवा में समर्पित कर दिए। उनके निधन से देवधा पार्टी संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। नेताओं ने यह भी कहा कि उनके अधूरे सपनों और कार्यों को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी और यह जिम्मेदारी अब पार्टी साथियों के कंधों पर है।
देवधा ब्रांच के साथियों ने जानकारी दी कि 10 मई को जनाजे की नमाज के बाद दोपहर 2 बजे उनका मिट्टी कार्यक्रम संपन्न होगा। वहीं, सीपीआई (एम) देवधा पार्टी की ओर से 11 मई 2026 को प्रातः 8:30 बजे देवधा मध्य में एक शोक सभा का आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित होकर दिवंगत साथी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

 #पत्नी के निधन पर सेवानिवृत्त शिक्षक ने किया मृत्यु भोज का बहिष्कार।मधुबनी जिला के  जयनगर प्रखंड क्षेत्र के बस्ती पंचाय...
10/05/2026

#पत्नी के निधन पर सेवानिवृत्त शिक्षक ने किया मृत्यु भोज का बहिष्कार।

मधुबनी जिला के जयनगर प्रखंड क्षेत्र के बस्ती पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-2 स्थित कल्याणपुर टोला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामवतार यादव ने अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय रामदुलारी देवी के निधन के बाद सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एक सराहनीय पहल करते हुए मृत्यु भोज का बहिष्कार किया। उनके इस निर्णय की क्षेत्र में व्यापक चर्चा हो रही है तथा लोग इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बता रहे हैं।
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व रामदुलारी देवी का निधन हो गया था। परंपरागत रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में मृत्यु के बाद बड़े पैमाने पर भोज आयोजित करने की प्रथा रही है, जिसमें काफी आर्थिक खर्च होता है। लेकिन सेवानिवृत्त शिक्षक रामवतार यादव ने इस परंपरा को सामाजिक बोझ बताते हुए मृत्यु भोज नहीं करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि शोक की घड़ी में दिखावा एवं अनावश्यक खर्च उचित नहीं है। समाज को ऐसी कुरीतियों से बाहर निकलकर शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जागरूकता की ओर बढ़ना चाहिए।
उन्होंने बताया कि मृत्यु भोज में होने वाले खर्च को यदि जरूरतमंदों की सहायता, बच्चों की शिक्षा या सामाजिक कार्यों में लगाया जाए तो उसका अधिक सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उनका मानना है कि समाज में फैली फिजूलखर्ची को रोकने के लिए लोगों को जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सामाजिक दबाव में आकर अनावश्यक खर्च करने से बचें और सादगी को अपनाएं।
इस अवसर पर उनके दोनों पुत्र अखिलेश कुमार एवं बिमलेश कुमार भी उपस्थित थे। दोनों पुत्रों ने अपने पिता के निर्णय का समर्थन करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए ऐसी पहल जरूरी है। उन्होंने कहा कि मृत्यु भोज जैसी परंपराओं में गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है, जिससे कई बार परिवार कर्ज तक लेने को मजबूर हो जाते हैं।
गांव एवं आसपास के लोगों ने भी रामवतार यादव के इस कदम की सराहना की है। कई लोगों ने इसे समाज में नई सोच और जागरूकता फैलाने वाला निर्णय बताया। सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि लोग इस तरह की पहल करें तो समाज में व्यर्थ खर्च पर रोक लगेगी तथा सामाजिक सुधार को बढ़ावा मिलेगा।

10/05/2026

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने की खुशी में मॉर्निंग वॉक ग्रुप के द्वारा केक काटकर एवं डिनर पार्टी का आयोजन कर मनाया गया जश्न।

 #विज्ञापन #जयनगर नर्सिंग होमस्थान-पटना गद्दी चौक, रेलवे U टर्न के पास,जयनगरयहाँ बच्चेदानी,पाइल्स, एपेंडिक्स, पथरीहाइड्र...
10/05/2026

#विज्ञापन
#जयनगर नर्सिंग होम
स्थान-पटना गद्दी चौक, रेलवे U टर्न के पास,जयनगर
यहाँ बच्चेदानी,पाइल्स, एपेंडिक्स, पथरीहाइड्रोसिल, हर्निया इत्यादि सभी प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है।
#जले, पके, मरीज एवं नवजात शिशु की देखरेख की उत्तम व्यवस्था हैं।
#यहाँ लेप्रोस्कॉपी दूरबीन द्वारा ईलाज किया जाता है।
अंकित जी- 7634979013
Office- 8271043630, (Nepal) +977-9812146940

#यहाँ अल्ट्रासाउण्ड, जाँच, एक्स-रे, एम्बुलेन्स, ICU, NICU, P. I.C.U एवं ऑक्सीजन की भी सुविधा उपलब्ध है।

 #मदर्स डे स्पेशल – मम्मी के लिए कुछ खास! 🌸माँ… सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि हमारी पूरी दुनिया होती हैं।उनकी मुस्कान में हम...
09/05/2026

#मदर्स डे स्पेशल – मम्मी के लिए कुछ खास! 🌸

माँ… सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि हमारी पूरी दुनिया होती हैं।उनकी मुस्कान में हमारी खुशी छिपी होती है, और उनका प्यार हर मुश्किल को आसान बना देता है।इस मदर्स डे पर, क्यों न अपनी सुपरमॉम को दें एक ऐसा सरप्राइज जो उनके दिल को छू जाए? ❤️

🎂 Bizeel Jaynagar लेकर आया है आपके लिए एक शानदार Mother’s Day Special Contest,जहाँ प्यार के साथ-साथ आपको जीतने का भी मिलेगा मौका!

✨ कैसे बनें इस खास कॉन्टेस्ट का हिस्सा?

👉 सबसे पहले, अपनी मम्मी का पसंदीदा केक ऑर्डर करें सिर्फ Bizeel Jaynagar से।👉 फिर मम्मी के साथ केक काटते हुए अपनी खूबसूरत फोटो या वीडियो बनाइए।👉 उस प्यारे पल को फेसबुक या इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीजिए।👉 पोस्ट में Bizeel Jaynagar को टैग करना बिल्कुल न भूलें।👉 और आखिर में, अपनी पोस्ट का स्क्रीनशॉट या लिंक हमारे व्हाट्सएप नंबर पर भेज दीजिए।

🎁 अब बारी सरप्राइज की!

सभी प्रतिभागियों में से चुने जाएंगे कुछ लकी विनर्स,और उन्हें मिलेगा हमारी तरफ से एक Attractive Surprise Gift! 🎉

तो इस मदर्स डे, सिर्फ केक मत काटिए…अपनी मम्मी को महसूस कराइए कि वो आपके लिए कितनी खास हैं। 💖

📍 आज ही ऑर्डर करें!📞 कॉल/व्हाट्सएप: 8797963939🏠 पता: पटना गद्दी रोड, जयनगर

🎂 Bizeel Jaynagar – हर खुशी में मिठास!

Address

Jainagar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jaynagar Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Jaynagar Live:

Share