Madhubani City News Live

Madhubani City News Live Social Media News Portal

सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजनझंझारपुर/मधुबनी मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड अंतर्गत तुलापतगंज बाजार स्थित ब...
07/09/2026

सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

झंझारपुर/मधुबनी

मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड अंतर्गत तुलापतगंज बाजार स्थित बाबा बद्रीनाथ महादेव मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन बाबा बद्रीनाथ न्यास समिति के तत्वावधान मे किया जा रहा है, जिसमें अपार भक्तों का जमावाड़ा देखनें को मिल रहा है।
कथा का आरंभ एक सितंबर से हो रहा है, जिसमें माधुरी कुंज सरकार नटवर नारायण दास जी महाराज द्वारा अपनें सुमधुर वाणी द्वारा भगवान के विभिन्न लीलाओं का वाचन किया जा रहा है, जिसे सुन श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं। माधुरी कुंज सरकार ने पंचम दिवस के प्रवचन में कहा कि भगवद् प्राप्ति का सहज और सरल माध्यम अनुशासन है और अनुशासन ही व्यक्ति को आत्म समृद्धि की ओर ले जाता है। यजमान के रूप में महेश प्रसाद जिवराजिका और अरुण पूर्व की सादर उपस्थिति है।कार्यक्रम को सफल बनाने में तेज नारायण प्रधान, सुनील प्रसाद जीवराजिका, देवेन्द्र महतो, रमन कुमार साह, प्रमोद कुशवाहा, मुकेश महतो, नागेन्द्र महतो, राजीव कुमार,संदीप कुमार, विरेंद्र प्रधान, दीपक साह, अशोक गिरी, किशन कुमार, आदित्य कुमार, धनेश्वर पोद्दार, वीरेंद्र कुमार, शिव कुमार, कृष्णा कुमार, भरत महतो, जयप्रकाश विहंगम सहित समस्त ग्रामवासी शामिल हैं।

ये बच्चा कही से खोकर  the tasty hub, मारवाड़ी मोहल्ला, जयनगर पर आ गया है, जो नाम आकाश बता रहा है। अपने मम्मी पापा के साथ ...
07/09/2026

ये बच्चा कही से खोकर the tasty hub, मारवाड़ी मोहल्ला, जयनगर पर आ गया है, जो नाम आकाश बता रहा है। अपने मम्मी पापा के साथ मुंबई जा रहा था, और वो छूट गया है।

जो भी इन्हें जानते हो, वो दिए गए नंबर पर संपर्क करें।
मोबाइल नंबर :- 9065402727
The Tasty Hub Cafe
Adress:- मारवाड़ी मोहल्ला, जयनगर, मधुबनी, बिहार 847226

शारदा कंप्यूटर, कमला रोड जयनगर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस समारोहडॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि, छात...
06/09/2026

शारदा कंप्यूटर, कमला रोड जयनगर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया शिक्षकों का सम्मान

जयनगर/ मधुबनी

शारदा कंप्यूटर, कमला रोड जयनगर में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद् एवं दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान का पूरा परिसर उत्सवमय वातावरण में नजर आया और छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करने के साथ की गई। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने गीत, कविता एवं भाषण के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपना सम्मान, प्रेम और आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर संतोष सर ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक केवल किताबों का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन में सही दिशा और बेहतर मार्गदर्शन भी प्रदान करते हैं। शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत और अच्छे संस्कार जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

शारदा कंप्यूटर के डायरेक्टर संतोष सर ने छात्र-छात्राओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कंप्यूटर शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक एवं डिजिटल युग में कंप्यूटर ज्ञान युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ तकनीकी ज्ञान भी प्राप्त करना चाहिए, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सकें।

समारोह के दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके मार्गदर्शन में आगे बढ़ते हुए जीवन में सफलता प्राप्त करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को और भी यादगार बनाने के लिए संस्थान की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए विशेष नाश्ते एवं जलपान की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान पानीपुरी, आइसक्रीम, केक, छोला-भटूरा, कोल्ड ड्रिंक सहित अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रबंध किया गया था। बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ सभी व्यंजनों का आनंद लिया और इस विशेष आयोजन से काफी खुश नजर आए।

कार्यक्रम में शिवशंकर,भास्कर,विकास ,नीतीश,दुर्गेश, प्रदीप,अंकित,सावन ,देवेंद्र ,मुकेश,विवेक,अंशु , स्वीटी,सुनीता, अंजलि ,रंजना,रोशनी ,कल्पना, किरण ,अर्चना , खुशबू, सलोनी,मोनी,काजल, मंजिला, सविता इत्यादि लोग उपस्थित थे। इस दौरान संस्थान में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा। शिक्षक दिवस का यह समारोह छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए एक यादगार अवसर बन गया।

जयनगर के सृजन वंडर किड्स प्री-स्कूल में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमीसृजन वंडर किड्स प्री-स्कूल, जयनगर में श्रीकृष्...
04/09/2026

जयनगर के सृजन वंडर किड्स प्री-स्कूल में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी

सृजन वंडर किड्स प्री-स्कूल, जयनगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे फूलों, गुब्बारों एवं आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।
कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की मनमोहक वेशभूषा में शामिल हुए। कान्हा बने बच्चों ने हाथ में बांसुरी और सिर पर मोरपंख धारण कर सभी का मन मोह लिया।
वहीं राधा के रूप में सजी बच्चियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की आरती एवं माखन का भोग लगाकर की गई। इसके बाद बच्चों ने श्रीकृष्ण के भजनों पर नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों पर लघु नाटकों का मंचन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर शिक्षकों एवं अभिभावकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।विद्यालय की निदेशक ने सभी बच्चों एवं शिक्षकों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बच्चों से श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन पर बच्चों के बीच माखन-मिश्री एवं मिठाई का प्रसाद वितरित किया गया।

व्याहुत कलवार के कुल देवता भगवान श्री बलभद्र जयंती  पूजन महोत्सव हर्षोल्लास धूमधाम के साथ मनाया गया* भगवान श्री बलभद्र प...
03/09/2026

व्याहुत कलवार के कुल देवता भगवान श्री बलभद्र जयंती पूजन महोत्सव हर्षोल्लास धूमधाम के साथ मनाया गया

* भगवान श्री बलभद्र पूजन महोत्सव को ले ढोल नगारा रथ पर सवार भगवान बलभद्र की झांकी के साथ निकाली भव्य शोभायात्रा
* सर्व कल्याण हेतू भगवान बलभद्र पूजन महोत्सव आयोजित , शोभायात्रा व धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में आस्था की उमड़ी भीड़
* भगवान बलभद्र की प्रतिमा बना आकर्षण का केन्द्र सम्मान सह भक्ति मय सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित नेपाल जनकपुर समेत जिला क्षेत्र से विभिन्न गांवों से स्वजाति हुए शामिल

जयनगर/मधुबनी

मधुबनी जिला के जयनगर में बुधवार को व्याहुत कलवार समिति जयनगर के तत्वाधान में आयोजित व्याहुत कलवार समाज के कुल देवता भगवान श्री बलभद्र दाऊ बलराम भगवान जी के जयंती के शुभ अवसर पर पूजन महोत्सव सह धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम मेन रोड स्थित माड़वारी विवाह भवन परिसर में बड़े ही हर्षोल्लास और धूम धाम से मनाया गया। धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम का शुभारंभ विधिविधान के पूजा अर्चना कर रथ पर सवार भगवान बलभद्र , राधे कृष्ण , भोलेनाथ , वीर बजरंगी , सुदामा समेत अन्य देवी देवताओं की मनमोहक झांकीयों और ढोल नगारा बैंड बाजे के साथ स्वजाति के हजारों श्रद्धालुभक्त जन हाथों में बलभद्र ध्वज लिए हुए बलभद्र भगवान की जयकारों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम स्थल से प्रारम्भ होकर क्षेत्र में भर्मण करते हुए पवित्र कमला नदी पहुँच कर माँ कमला की विधिवत पूजा अर्चना कर कलशों में जल बोझकर क्षेत्र भर्मण करते हुए पूजन स्थल पहुँचा। श्री बलभद्र भगवान की जयकारें उद्घोष से क्षेत्र गुंजयमान और क्षेत्र भक्ति में मय का माहौल हो गया। पंडित अरविंद तिवारी के द्वारा यजमानों के साथ भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम दाऊ जिन्हें बलभद्र के नाम से जाना जाता है सजा धजा आकर्षक पूजन स्थल पर भगवान बल भद्र की मनमोहक प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना मंत्रोच्चारण के साथ किया गया।

पूजन के पश्चात दिप प्रज्वलित कर धार्मीक अनुष्ठान , विशेष पूजा पाठ, भजन कीर्तन,महा आरती , भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम ,बल भद्र वंदना, स्वजातीय सम्मेलन परिचय और सम्मान कार्यक्रम भंडारा महाप्रसाद का आयोजन हुआ।

वक्ताओं ने भगवान बलभद्र की कथा लीला पर प्रकाश डालते कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भगवान बलभद्र व्याहुत कलवार स्वजाति के कुल देवता है भगवान बलभद्र बलराम है जो भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई दाऊ है।भगवान श्री बलभद्र विष्णु के 19 वें अवतार है।व्याहुत स्वजाति के सभी के सहयोग से धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

भक्तिमय गीत संगीत नृत्य सांस्कृतिक जागरण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में बुजुर्गों, स्वजाति के सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।

समिति के सदस्यों ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम के माध्यम से सर्व कल्याण, व्यवसाय और देश की तरक्की विश्व मे शांति महामारी से बचाव की कामना और सभी के मंगल कामना को लेकर यह धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित की गई है। हम सभी संकल्प लें कि समाज को शिक्षित बना कर नशा पान नहीं करने, आपसी सौहार्द बनाये रखने, पीड़ित और निःसहाय की निःस्वार्थ भाव सेवा करने, देश के लिए एकता , धर्म और सत्कर्म के मार्गो पर चलने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में जयनगर और आसपास गांवो एवं जनकपुर नेपाल व जिला क्षेत्र के जयनगर , बासोपट्टी, कलुआही, गोबराही, देवधा, वीरपुर , महिनाथपुर , माल टोल, दुहबी, डीह टोल, बरदेपुर समेत अन्य गांवो एवं नेपाल के स्वजाति बड़ी संख्या में धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में शामिल हुए।

मौके पर सफल आयोजन को लेकर व्याहुत कलवार समिति का गठन किया गया है।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गुड्डू, कार्यकारिणी अध्यक्ष संजीव कुमार छोटू, संयोजक संतोष कुमार साह, संरक्षक अवध किशोर साह,सुरेश प्रसाद, अच्छे लाल प्रसाद,श्री नारायण साह, छट्ठी लाल साह, कृष्ण कांत प्रसाद, राम विलास साह, बैधनाथ प्रसाद, गोपाल साह, योगेन्द्र साह,डॉ. सत्यनारायण प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, हरिशंकर प्रसाद ,विनोद प्रसाद गुप्ता, महासचिव विनोद साह, सचिव शम्भू प्रसाद, जय प्रकाश साह, सोनू साह, भोला साह, कोषाध्यक्ष अजय प्रसाद, सह कोषाध्यक्ष विजय साह, अजय प्रसाद मुन्ना उपाध्यक्ष शम्भू साह, मीडिया प्रभारी सत्यदेव प्रसाद, डॉ. दीपेंद्र कुमार समेत युवाओं की टीम में चन्दन कुमार साह, रमेश कुमार चौधरी, राजा बाबू गुप्ता, अविनाश कुमार प्रसाद, पप्पू कुमार, सूरज साह समेत कई सदस्यों स्वजाती ने सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया।
हजारों की संख्या में व्याहुत कलवार समिति के महिला, पुरुष, युवा ,युवतियों बच्चों श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में भाग लिया। भगवान बल भद्र की प्रतिमा और शोभायात्रा व कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना रहा।

पुर्तगाल के लिस्बन शहर में आयोजित HEALTH CAPTAINS CEO CONCLAVE में डॉ. प्रमोद कुमार झा सम्मानितपुर्तगाल की राजधानी लिस्ब...
31/08/2026

पुर्तगाल के लिस्बन शहर में आयोजित HEALTH CAPTAINS CEO CONCLAVE में डॉ. प्रमोद कुमार झा सम्मानित

पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन शहर में HEALTH CAPTAINS CEO CONCLAVE के 15वें वर्ष के अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह देश की जानी-मानी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी निभा बूपा (Niva Bupa) की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।

लिस्बन में आयोजित इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय समारोह में पूरे देश से 261 चयनित प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिसमें मुंबई के सुप्रसिद्ध हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. प्रमोद कुमार झा ने अपनी विशिष्ट जगह बनाई।

उल्लेखनीय है कि डॉ. प्रमोद कुमार झा को अब तक 50 से अधिक अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है। उन्हें एशिया, यूरोप और अफ्रीका सहित कई महाद्वीपों में पुरस्कृत किया गया है। हाल ही में वियतनाम में भी उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर पुरस्कृत किया गया था।

लिस्बन में मिले इस सम्मान से उनके परिवार और गृह जिला मधुबनी के कलुआही प्रखंड के बाबूपाली गांव में सहित सभी चाहने वाले लोगों में खुशी की लहर है।

व्याहुत कलवार समिति जयनगर द्वारा हर्षोल्लास धूमधाम के साथ मनाया जाएगा भगवान श्री बलभद्र का  पूजन महोत्सव* धार्मिक अनुष्ठ...
29/08/2026

व्याहुत कलवार समिति जयनगर द्वारा हर्षोल्लास धूमधाम के साथ मनाया जाएगा भगवान श्री बलभद्र का पूजन महोत्सव

* धार्मिक अनुष्ठान, शोभायात्रा, सम्मान, भक्तिमय सांस्कृतिक, भंडारा, स्वजाति सम्मेलन समेत कई कार्यक्रम होंगे आयोजित
* मधुबनी जिला के क्षेत्र समेत नेपाल से भी बड़ी संख्या स्वजाति धार्मिक अनुष्ठान में लेंगे भाग

जयनगर

मधुबनी जिला के जयनगर में व्याहुत कलवार समाज के कुल देवता भगवान श्री बलभद्र(बलराम) जी का पूजन सह धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी महोत्सव के रूप में भक्तिमय माहौल में हर्षोल्लास धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर (व्याहुत कलवार समिति, जयनगर) की अहम बैठक सह प्रेस वार्ता कार्यक्रम समिति के कार्यलय में आयोजित की गई। व्याहुत कलवार समिति के द्वारा बताया गया कि 02 सितम्बर, दिन बुधवार को व्याहुत कलवार समाज के कुल देवता का पूजन महोत्सव सह धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम का आयोजन जयनगर स्थित मारवाड़ी विवाह भवन परिसर में आयोजित होगी।
भगवान श्री बलभद्र बलराम भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई दाऊ हैं। यह हम सभी व्याहुत कलवार समाज स्वजाति के कुल देवता हैं। श्री बलभद्र भगवान विष्णु के 19 वें अवतार हैं। सफल आयोजन को लेकर व्याहुत कलवार समिति का गठन किया गया है।
समिति का अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गुड्डू, कार्यकारिणी अध्यक्ष संजीव कुमार छोटू, संयोजक संतोष कुमार साह, संरक्षक अवध किशोर साह,सुरेश प्रसाद, अच्छे लाल प्रसाद, श्री नारायण साह, छट्ठी लाल साह, कृष्ण कांत प्रसाद, राम विलास साह, बैधनाथ प्रसाद, गोपाल साह, योगेन्द्र साह, डॉ. सत्यनारायण प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, हरिशंकर प्रसाद, विनोद प्रसाद गुप्ता, महासचिव विनोद साह, सचिव शम्भू प्रसाद, जय प्रकाश साह, सोनू साह, भोला साह, कोषाध्यक्ष अजय प्रसाद, सह कोषाध्यक्ष विजय साह, अजय प्रसाद मुन्ना, उपाध्यक्ष शम्भू साह, मीडिया प्रभारी सत्यदेव प्रसाद, डॉ. दीपेंद्र कुमार समेत युवाओं की टीम में चन्दन कुमार साह, रमेश कुमार चौधरी, राजा बाबू गुप्ता, अविनाश कुमार प्रसाद, पप्पू कुमार, सूरज साह समेत 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
पूजन सह धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में नेपाल जनकपुर धाम और मधुबनी जिला क्षेत्र जयनगर, गोबराही, देवधा, महिनाथपुर, दुहबी, बासोपट्टी, वीरपुर, कलुआही, बरदेपुर, मालटोल, डीहटोल शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों समेत नेपाल से भी बड़ी संख्या में स्वजाति भाग लेंगे।
श्री बलभद्र पूजन महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठान, शोभायात्रा, विशेष पूजा पाठ, महाआरती स्वजाति का सम्मेलन और सम्मान, भजन कीर्तन भक्तिमय सांस्कृतिक जागरण कार्यक्रम भंडारा, महाप्रसाद स्वजाति सम्मेलन समेत कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।
प्रेस वार्ता के दौरान समिति के कई सदस्य उपस्थित थे।

26/08/2026

Discharge ( cusecs) at Gandak Barrage

Date : 26.08.2026

At 7:30 PM - 1,04,400 (S)

At 8:00 PM - 1,04,400 (S)

At 8:30 PM - 1,14,000 (R)

At 9:00 PM - 1,26,500 (R)

At 9:30 PM - 1,36,700 (R)

At 10:00 PM - 1,42,100 (R)

At 10:30 PM - 1,47,500 (R)

At 11:00 PM - 1,50,200 (R)

S : Steady, R : Rising)

गंडक नदी में संभावित जलस्तर वृद्धि को लेकर जल संसाधन विभाग अलर्ट

तिब्बत क्षेत्र में Glacial Lake Outburst के कारण नेपाल में आई बाढ़ के मद्देनजर जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने मुख्यालय स्थित केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दौरा कर स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।

* वाल्मीकिनगर गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए
* बराज पर मुख्यालय से अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में तकनीकी दल भेजा गया
* गंडक नदी बेसिन के सभी संबंधित जिलों में चेतावनी संवाद जारी
* तटबंधों का सतत निरीक्षण एवं आवश्यक सामग्रियों का भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश
* अधिकारियों को लगातार चौकसी एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश

जल संसाधन विभाग बाढ़ से सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

#गंडकनदी
#जलसंसाधनविभाग
#बाढ़नियंत्रण





26/08/2026

पहाड़ों से उठा धुएं का गुबार और फिर महाप्रलय से पुल-शहर तबाह, नेपाल में बाढ़ का खौफनाक वीडियो

#नेपाल में #तिब्बत की ओर से आई अचानक और बेहद तेज बाढ़ ने रसुवा और आसपास के इलाकों में भारी तबाही मचा दी है. #सोशल_मीडिया और स्थानीय स्तर से सामने आए वीडियो इस आपदा की भयावह तस्वीर दिखा रहे हैं. कहीं शांत नदी कुछ ही पलों में रौद्र रूप लेती नजर आ रही है, तो कहीं पुल, सड़कें, वाहन और इमारतें #बाढ़ के तेज बहाव में तिनके की तरह बहती दिखाई दे रही हैं.

20/08/2026

पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के 82वाँ जयंती समारोह मनाया गया

जयनगर/मधुबनी

आज दिनांक 20/08/26 को आधुनिक भारत के निर्माता, डिजिटल क्रांति के जनक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के 82वाँ जयंती समारोह जयनगर प्रखंड कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गुडडू साह के अध्यक्षता में आयोजित की गई। सभी उपस्थित साथियों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया, साथ ही उनके द्वारा देशहित में किए गए कार्यों को याद कर उनके पदचिन्हो पर चलने का संकल्प लिया।
इसके बाद वहां मौजूद सभी साथियों को मुँह मीठा कराया।

उक्त कार्यक्रम गुडडू साह (कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष, कांग्रेस कमिटी, जयनगर) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामचन्द्र साह (चन्दर जी), वरिष्ठ कांग्रेसी मो चांद साहब, दुल्लीपट्टी पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस नेता अमित सिंह, मो किताबुद्दीन, मो अकबर अवधेश सिंह, अरुण सिंह, मो असलम, जमीर मास्टर, मो अनबारुल हक, सत्यनारायण साह, रामाशीष कामत, कन्हैया साफी, दीपक कसेरा, रामबिलास साह, गणेश कसेरा, किसन साफी, मो शमशाद, मो इबरान सहित कई कांग्रेसियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

Address

Jainagar
847226

Telephone

+917050001133

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Madhubani City News Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Madhubani City News Live:

Shortcuts

Share