Aima Media

Aima Media देश की आवाज

12th RBSE result out
22/05/2025

12th RBSE result out

हनीमून पर आई थी… आतंकियों ने विधवा बना दिया, कमेंट में पढ़ें पूरी खबर
22/04/2025

हनीमून पर आई थी… आतंकियों ने विधवा बना दिया, कमेंट में पढ़ें पूरी खबर

Happy independence day
15/08/2024

Happy independence day

12 RBSE result update
25/05/2024

12 RBSE result update

25/11/2023

25 November 2023 ll आज की तारीख राजस्थान में मतदान की तारीख( मतदाता दिवस)
राजस्थान विधानसभा के चुनाव 2023 में क्या राजस्थान में कमल खिलेगा ?
इसको जानने के लिए आए Aima मीडिया के मीडिया प्रभारियों ने राजस्थान के कुछ विधानसभाओं का सर्वे किया जहां से बीजेपी की सरकार पूर्ण रूप से राजस्थान में आने का संकेत दे रही है । इसी कड़ी में राजस्थान की #चोमूविधानसभा में हमारे संवाददाताओं के माध्यम से सर्वे रिपोर्ट जारी की गई जिसमें 23 और 24 तारीख को सर्वे किए गए जिसमें चोमू से बीजेपी विधायक प्रत्याशी रामलाल शर्मा काफी अंतर से जीतते हुए दिखाई दे रहे हैं ।
Ground report Chomu election

राजस्थान की राजनीति में बीजेपी की कद्दावर  नेता पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का बीजेपी कार्यकर्ता एवं मीडिया प...
29/06/2021

राजस्थान की राजनीति में बीजेपी की कद्दावर नेता पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का बीजेपी कार्यकर्ता एवं मीडिया प्लेटफॉर्म्स सभी कर रहे हैं जयपुर लौटने का इंतजार। सिंधिया 30 जून या 1 जुलाई को लौट सकती हैं जयपुर ।

11/02/2021
स्कूल संचालक को हनी ट्रैप में फंसाने और 50 लाख मांगने का बहन ने लगाया आरोपस्कूल संचालक की बहन और पत्नी ने लगाए लड़की पर आ...
31/01/2021

स्कूल संचालक को हनी ट्रैप में फंसाने और 50 लाख मांगने का बहन ने लगाया आरोप

स्कूल संचालक की बहन और पत्नी ने लगाए लड़की पर आरोप

पिंक सिटी प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी

भाई को हनी ट्रैप में फंसाकर जेल में भिजवाने का लगाया आरोप

केस रफा -दफा करने के लिए 50 लाख रूपए मांगने का लगाया आरोप

लड़की का पहले भी ऐसे मामले में शरीक होने का लगाया आरोप

जयपुर /चौमूं (aima media) मुरलीपुरा थाने में हनी ट्रैप की साजिश और बयान बदल कर केस रफा-दफा करने के बदले 50 लाख रूपए की फिरौती मांगने का मामला दर्ज हुआ है। मुरलीपुरा शेखावाटी स्कीम की रहने वाली मीनाक्षी शर्मा पत्नी संजय शर्मा ने एक्सटॉर्शन (जबरन वसूली) और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज कराया है |

परिवादी मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि उसके भाई मृत्युंजय आत्रेय चोमू में स्कूल संचालक और राजनीतिक प्रतिष्ठा वाले व्यक्ति है। पिछले वर्ष चोमू की ही रहने वाली एक लड़की ने उसके भाई के मृत्युंजय आत्रेय के खिलाफ चोमू थाने में छेड़छाड़ और आईटी एक्ट में मामला दर्ज करवाया था | जिसमें पुलिस ने उसके भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मृत्युंजय आत्रेय मीनाक्षी का इकलौता भाई है और पत्नी हाउसवाइफ है ,ऐसे में मीनाक्षी ही मृत्युंजय की जमानत और अन्य कानूनी कार्रवाई कर रही थी। इस दौरान बजरंग लाल बटवाल नामक एक शख्स ने उससे संपर्क किया और बताया कि वह रिश्ते में लड़की का चाचा है। अगर आप मुझे 18-20 लाख रुपए दे दो तो मैं लड़की के बयान बदलवाकर तुम्हारे भाई को बचा सकता हूं। लड़की के बयान बदलते ही केस भी रफा-दफा हो जाएगा और तुम्हारा भाई जेल से बाहर आ जाएगा|

मीनाक्षी ने बताया की अपने भाई को बचाने के लिए उम्मीद की एक किरण नजर आई तो मैंने बजरंग बटवाल से बातचीत के दौरान लड़की से बात कराने के लिए कहा तो बजरंग बटवाल ने अपने मोबाइल से मेरी बात लड़की से कराई तो लड़की ने कहा कि पैसे दे दो तो तुम्हारा भाई बच सकता है, वरना उसे कोई नहीं बचा सकता। तब मुझे समझ में आया कि गलती मेरे भाई की नहीं है ,बल्कि वह हनीट्रैप की साजिश का शिकार हो गया | जिसमें उसके पद और प्रतिष्ठा को देखते हुए लड़की ने अपने जाल में फंसाया और फिर उससे अश्लील वार्तालाप और वीडियो चैट के जरिए बातचीत बढ़ाकर उकसाने के बाद उसके वीडियो क्लिप्स रिकॉर्ड कर लिए जिनके आधार पर ब्लैकमेल किया और एफ आई आर दर्ज करा कर उसे जेल भिजवा दिया।

हनी ट्रैप में फंसे भाई को बचाने के लिए मैंने इन लोगों से संपर्क बढ़ाया और सबूत भी जुटाने लगी | इनके मेरे पास कॉल आते थे मैंने भी कॉल किया , जिसकी मैंने रिकॉर्डिंग कर ली | रिकॉर्डिंग में यह लोग साफ-साफ पैसे लेकर बयान बदलने की बात कह रहे हैं। मैंने लड़की और उसके चाचा बजरंग बटवाल से बयान बदलने और पैसे के लेनदेन के ऑफर की गारंटी मांगी तो उन्होंने मुझे हस्ताक्षरशुदा चैक एडवांस में देने की बात कही और मुझसे पहली किस्त के रूप में 50000 रूपए एडवांस ले गए। लड़की, उसके चाचा और उसके परिवार जनों के बारे में मैंने जानकारी जुटाने शुरू की तो पता चला कि इन लोगों ने वर्ष 2019 में भी चोमू थाने में ही एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भी ऐसी ही एफ आई आर दर्ज कराई थी। जिसमें बाद में पुलिस ने एफआर लगा दी। पैसे का लेनदेन कर लड़की ने उस मामले में भी बयान बदल कर आरोपी को छुड़वा दिया था | इससे पूरा खेल मेरे समझ में आ गया |

जानकारी के लिए आपको बता दें की जयपुर शहर में भी आये दिन आर्थिक रूप से संपन्न लोगों के हनी ट्रेप के शिकार होने के मामले सामने आते रहते हैं | मुरलीपुरा पुलिस मामले की सच्चाई की जांच कर रही है ।

आवश्यकताAll subject facuilty for 6 to 10 th classes6-10 वीं क्लास तक की सभी विषय की फैकल्टी की आवश्यकताशिव धारा विद्याश्...
30/01/2021

आवश्यकता
All subject facuilty for 6 to 10 th classes
6-10 वीं क्लास तक की सभी विषय की फैकल्टी की आवश्यकता
शिव धारा विद्याश्रम बिहारीपुरा चौमूं
तहसील चौमूं जिला जयपुर
डायरेक्टर : अशोक जी शर्मा
+919983743100

29/01/2021

For 11&12 th class Requirement in chomu
लक्ष्य क्लासेज ऑफ साइंस चौमूं
Dir. प्रकाश गोरा
+919928856983

Address

Jaipur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aima Media posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share