Live World News

Live World News Official Account of Live World News Channel.

देश और दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए www.liveworldnews.in पर राजनीति, सामाजिक, आर्थिक, टेक्नोलॉजी, हेल्थ, बॉलीवुड, हॉलीवुड, विज्ञान, बिजनेस नौकरी आदि खबरों का संसार….

Boat Airdopes ProClip भारत में लॉन्च, ₹1,599 में मिलेंगे 52 घंटे बैटरी बैकअप वाले ओपन-ईयर TWS ईयरबड्स https://liveworldn...
24/06/2026

Boat Airdopes ProClip भारत में लॉन्च, ₹1,599 में मिलेंगे 52 घंटे बैटरी बैकअप वाले ओपन-ईयर TWS ईयरबड्स https://liveworldnews.in/boat-airdopes-proclip-launched-in-india-price-features-battery-life/ लोकल न्यूज़ के लिए डाउनलोड करें Live World News ऐप और नीचे दिए लिंक से एप लॉगइन करें https://shorturl.at/evHL2

भारतीय ऑडियो ब्रांड Boat ने अपने नए ओपन-ईयर ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स Boat Airdopes ProClip को भारत में लॉन्च कर दिया है। कं.....

वैवाहिक वर्षगांठ पर विधायक कालीचरण सराफ ने निभाई सेवा, संस्कार और जनसंपर्क की परंपराजयपुर। मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र क...
24/06/2026

वैवाहिक वर्षगांठ पर विधायक कालीचरण सराफ ने निभाई सेवा, संस्कार और जनसंपर्क की परंपरा
जयपुर। मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक Kalicharan Saraf ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ को सादगी, श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाकर समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। इस विशेष अवसर पर उन्होंने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हुए मंदिरों में दर्शन-पूजन किया तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की।
वर्षगांठ के अवसर पर विधायक सराफ गौशाला भी पहुंचे, जहां उन्होंने गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर गौसेवा की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान है और गौसेवा मानवता एवं करुणा का प्रतीक है। गौशाला प्रबंधन ने भी उनका स्वागत करते हुए इस सेवा कार्य की सराहना की।
इसके बाद विधायक सराफ ने अपने निवास एवं कार्यालय पर पहुंचे कार्यकर्ताओं, समर्थकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात की। बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और कार्यकर्ताओं का समर्पण ही उनकी राजनीतिक यात्रा की सबसे बड़ी पूंजी है।
पूरे दिन शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी विधायक सराफ को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घ जीवन की कामना की।
धार्मिक आस्था, गौसेवा और जनसंपर्क के माध्यम से विधायक कालीचरण सराफ ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ को समाजसेवा और जनकल्याण के संदेश के साथ मनाया, जिसकी क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है।

Address

Jaipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Live World News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Live World News:

Shortcuts

Share