Bhim Army Rajasthan

Bhim Army Rajasthan Offical facebook Account of Bhim Army Rajasthan

आज उत्तर प्रदेश के जिला बहराइच में आयोजित "अस्तित्व बचाओ–भाईचारा बनाओ" प्रबुद्ध जनसम्मेलन में अपनों के बीच अनेक महत्वपूर...
27/07/2025

आज उत्तर प्रदेश के जिला बहराइच में आयोजित "अस्तित्व बचाओ–भाईचारा बनाओ" प्रबुद्ध जनसम्मेलन में अपनों के बीच अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए।

1. ओबीसी की जातिवार जनगणना का मुद्दा:
केन्द्र सरकार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की जाति आधारित जनगणना को जानबूझकर न कराना, सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ एक सोचा-समझा षड्यंत्र है। यह बहुजन समाज की वास्तविक संख्या और उनके अधिकारों को दबाने का एक प्रयास है।

2. आरक्षण और संविधान पर विश्लेषण:
वर्तमान शासन व्यवस्था आरक्षण को निष्प्रभावी करने तथा संविधान की मूल भावना को कमज़ोर करने में लगी हुई है। हमें परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा प्रदत्त संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सतत जागरूक और संगठित रहना होगा।

3. EVM प्रणाली का लोकतंत्र पर प्रभाव:
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के माध्यम से चुनाव कराना लोकतंत्र की पारदर्शिता और जनविश्वास के विरुद्ध है। यह व्यवस्था शासक वर्ग के षड्यंत्र का हिस्सा प्रतीत होती है, जिसका उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को नियंत्रित करना है।

4. दलित, पिछड़े, आदिवासी वर्ग एवं अल्पसंख्यकों व मुस्लिमों पर बढ़ते अत्याचार:
वर्तमान समय में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और मुस्लिम समाज पर होने वाले अत्याचारों में चिंताजनक वृद्धि हो रही है। यह न केवल संवैधानिक मूल्यों पर आघात है, बल्कि सामाजिक ताने-बाने को भी छिन्न-भिन्न करने वाला संकट है।

5. प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण की मांग:
सरकारी क्षेत्र के निजीकरण के कारण आरक्षण प्राप्त अवसर सीमित होते जा रहे हैं। अतः यह आवश्यक है कि प्राइवेट सेक्टर में भी अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग को आरक्षण मिले, ताकि समावेशी विकास सुनिश्चित किया जा सके।

6. मंडल कमीशन की सिफारिशों का पूर्ण क्रियान्वयन: मंडल कमीशन ने सामाजिक न्याय को स्थापित करने हेतु जिन सिफारिशों को प्रस्तुत किया था, उनका पूर्ण रूप से लागू किया जाना समय की आवश्यकता है।

आज हम गर्व और संकल्प के साथ भीम आर्मी के दसवें स्थापना दिवस और द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन मना रहे हैं। यह केवल संगठन की ए...
21/07/2025

आज हम गर्व और संकल्प के साथ भीम आर्मी के दसवें स्थापना दिवस और द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन मना रहे हैं। यह केवल संगठन की एक वर्षगांठ नहीं, बल्कि बहुजन समाज के संघर्ष, आत्मसम्मान और संगठनबद्ध प्रतिरोध की एक दशक लंबी यात्रा का प्रतीक है।

भीम आर्मी उस विचार की संतान है जिसे राष्ट्रपिता ज्योतिबाफुले, छत्रपति शाहू जी महाराज व परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी ने जन्म दिया – ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।’ हमने शिक्षा के माध्यम से शोषितों को अधिकारों का ज्ञान दिलाया, संगठन के बल पर अन्याय के खिलाफ खड़े हुए और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष को अपना धर्म बनाया।

हमारा अधिवेशन केवल कार्यकर्ताओं की मुलाकात नहीं, यह भारत की जातिवादी व्यवस्था को चुनौती देने वाले योद्धाओं की रणनीति का मंच है। हम यहां से यह संकल्प लेते हैं कि जब तक एक भी बहुजन पर अत्याचार होता रहेगा, तब तक भीम आर्मी की मशाल जलती रहेगी।

इस अवसर पर मैं देश के युवाओं से आह्वान करता हूँ – उठो, पढ़ो, सवाल करो, और अन्याय के खिलाफ संगठित हो जाओ। यह लड़ाई सत्ता की नहीं, समानता और इंसाफ की है। हमें संसद से सड़क तक, न्यायालय से गांव की चौपाल तक हर जगह संविधान के प्रहरी बनकर खड़ा होना है।

भीम आर्मी न किसी से झुकी है, न किसी से बिकेगी ना रुकेगी – यह बहुजन समाज की सबसे मजबूत आवाज़ है। हम बाबा साहेब, मान्यवर साहब कांशीराम जी और सभी महापुरुषों के सपनों को ज़मीन पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

देश व दुनिया मे रहने वाले सभी भारतीय संविधान प्रेमियों को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के दसवें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई और मंगलकामनाये।

जय भीम! जय भारत!
#भीम_आर्मी_स्थापना_दिवस

21/07/2025

भीम आर्मी भारत एकता मिशन का 10वां स्थापना दिवस एवं द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन
स्थान बापू सभागार पटना बिहार से लाइव....!!

आज भीम आर्मी राजस्थान की प्रदेश समीक्षा मीटिंग हुई जिसमे प्रदेश, जिला स्तर के पदाधिकारी मीटिंग मे शामिल हुए, मीटिंग मे भ...
16/07/2025

आज भीम आर्मी राजस्थान की प्रदेश समीक्षा मीटिंग हुई जिसमे प्रदेश, जिला स्तर के पदाधिकारी मीटिंग मे शामिल हुए, मीटिंग मे भीम आर्मी के राष्ट्रीय अधिवेशन व प्रदेश मे संघठन को मजबूती देने की रणनीति पर चर्चा हुई।
Chandra Shekhar Aazad
Vinay Ratan Singh - BHIM ARMY

भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जांबाज़ साथियों को सलाम! ✊भूल मत जाना —हमारे संघर्ष, बलिदान और मेहनत से बना यह आंदोलन आज नई ...
15/07/2025

भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जांबाज़ साथियों को सलाम! ✊
भूल मत जाना —
हमारे संघर्ष, बलिदान और मेहनत से बना यह आंदोलन आज नई ऊंचाइयों पर है।
अब वक्त है — फिर से इतिहास रचने का!

📅 21 जुलाई 2025
स्थान 📍- बापू सभागार, पटना (बिहार)

भीम आर्मी भारत एकता मिशन का 10वां स्थापना दिवस

आपका एक-एक कदम इस आंदोलन की शक्ति है।
आइए, पटना की धरती पर फिर से गूंजे हमारी एकता की आवाज़।

🚉✈️ अगर पटना रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट या बस स्टैंड पर कोई परेशानी हो तो तुरंत संपर्क करें:

📞

1. +91 75468 54766
2. +91 70707 77877
3. +91 74884 81086
4. +91 62025 15508
5. +91 62000 15556
6. +91 70047 56832
7. +91 80020 40030
8. +91 77399 99958
9. +91 77799 91599
10. +91 62035 90659

हम आपका इंतज़ार कर रहे हैं।
एक बार फिर से बिहार में इतिहास लिख डालो!
Chandra Shekhar Aazad
Vinay Ratan Singh - BHIM ARMY

क्या यही लोकतंत्र है? क्या इसी को क़ानून व्यवस्था कहते हैं? यह तानाशाही का दौर है जहाँ जो अन्याय के खिलाफ खड़ा होता है, ...
29/06/2025

क्या यही लोकतंत्र है? क्या इसी को क़ानून व्यवस्था कहते हैं? यह तानाशाही का दौर है जहाँ जो अन्याय के खिलाफ खड़ा होता है, उसे दबाने का प्रयास किया जाता है।

लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं!
हम हर गली, हर गांव, हर शहर में संविधान, भाईचारे और न्याय का संदेश लेकर पहुँचेंगे। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) का हर कार्यकर्ता एक-एक इंसान को जागरूक करेगा। और याद रखिए – जिस दिन इस देश का समाज अपनी ताक़त को पहचान लेगा, उस दिन ये तानाशाह ताक़तें हमेशा के लिए मिट जाएँगी।

हमारे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना से लोकप्रिय सासंद भाई Chandra Shekhar Aazad जी की गिरफ़्तारी हमें रोक नहीं सकती। हम लड़ेंगे, हम जीतेंगे – और संविधान को बचाएंगे।

उत्तर प्रदेश के जनपद कौशाम्बी के सैनी थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय मासूम बच्ची के मामले में आरोपी के पक्ष में की जा रही प्र...
29/06/2025

उत्तर प्रदेश के जनपद कौशाम्बी के सैनी थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय मासूम बच्ची के मामले में आरोपी के पक्ष में की जा रही प्रशासनिक लीपापोती और पीड़ित परिवार पर ही मुकदमा दर्ज कराने की अन्यायपूर्ण कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाने जाते समय पुलिस द्वारा मुझे गिरफ्तार कर प्रयागराज एयरपोर्ट से सर्किट हाउस लाया गया है।

मैं अपने घर वापस नहीं जाऊंगा। मैं पीड़ित परिवार से मिलूंगा, उनका हालचाल जानूंगा और देखूंगा कि हम उन्हें न्याय कैसे दिला सकते हैं।

जो भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ता मेरा इंतजार कर रहे हैं, उनसे कहना चाहता हूं कि वे शांति बनाए रखें।

28/06/2025

जहर उगलने वालों का इलाज अब शुरू हो चुका है!

तुम भीम आर्मी चीफ और माननीय बहन जी को ललकार रहे थे ना?

देख लिया न अंजाम?
तुम्हारे जैसे हजारों के लिए, भीम आर्मी का एक साधारण कार्यकर्ता ही काफी है!

ये वही सुदामा मिश्रा है, जो बहन मायावती जी, भीम आर्मी और चमार समाज के खिलाफ ज़हर उगल रहा था।

अब देखो –
आजाद समाज पार्टी (कां.) के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ किशोर जी ने कार्यकर्ताओं के साथ जाकर उसे घर से घसीटकर थाने पहुंचाया।

ये तो सिर्फ शुरुआत है,
अब विरोधियों का इलाज खुलेआम होगा – और पूरे दम के साथ!
Chandra Shekhar Aazad
Vinay Ratan Singh - BHIM ARMY
Aazad Samaj Party - Kanshi Ram
BHIM ARMY
Anil Kumar Dhenwal
Jitendra Hatwal

सभी साथी शेयर करें।आज विशेष मुद्दे को लेकर लाइव रहूंगा..!!Ajay Singh Bardala
19/06/2025

सभी साथी शेयर करें।
आज विशेष मुद्दे को लेकर लाइव रहूंगा..!!
Ajay Singh Bardala

कल सुबह 11:00 बजे "पहलगाम की घटना पर लाइव रहूँगा" सभी साथी मेरे ऑफिसियल इंस्टाग्राम I'd पर लाइव से जुड़े।जय भीम, जय मंडल...
25/04/2025

कल सुबह 11:00 बजे "पहलगाम की घटना पर लाइव रहूँगा" सभी साथी मेरे ऑफिसियल इंस्टाग्राम I'd पर लाइव से जुड़े।

जय भीम, जय मंडल, जय जौहार, जय भारत, जय संविधान।

https://www.instagram.com/bhimarmychief

हमें केवल आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास करते हैं कि आप इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।...
16/03/2025

हमें केवल आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास करते हैं कि आप इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।

आपके उज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।

Chandra Shekhar Aazad
Vinay Ratan Singh
Vinay Ratan Singh - BHIM ARMY
Anil Kumar Dhenwal
Jitendra Hatwal
BHIM ARMY

Address

Jaipur

Telephone

+918799729495

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhim Army Rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bhim Army Rajasthan:

Share