
04/07/2025
अरावली पर्वतमाला –
1. अरावली भारत की सबसे प्राचीन पर्वतमाला है, जिसकी आयु लगभग 350 करोड़ वर्ष है।
2. इसकी दिशा है — दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व, जो गुजरात से दिल्ली तक फैली है।
3. इसका सबसे ऊँचा शिखर है गुरु शिखर (1722 मीटर), जो माउंट आबू, राजस्थान में स्थित है।
4. अरावली पर्वत श्रृंखला थार रेगिस्तान के विस्तार को पूर्व में रोकती है।
5. यह पर्वत श्रृंखला राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और गुजरात से होकर गुजरती है।
6. अरावली से निकलने वाली प्रमुख नदियाँ हैं — बनास, लूनी और साबी।
7. अरावली में पाए जाते हैं महत्वपूर्ण खनिज — सीसा, जस्ता, तांबा, संगमरमर और ग्रेनाइट।
8. यह एक अवशिष्ट पर्वत (Residual Mountain) है — जो अपक्षय से घिसकर वर्तमान रूप में बचा है।
9. अरावली की गोद में स्थित है राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू।
10. अरावली का संरक्षण आज एक पर्यावरणीय संकट बन गया है — सुप्रीम कोर्ट ने अवैध खनन पर रोक लगाई है।