Bharat Jagat News

Bharat Jagat News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bharat Jagat News, Media/News Company, 116 Maruti Nagar, Jaipur.

Bio
Live24x7
News Jagat Bharat
सच्ची खबर, निष्पक्ष नजर
"न्यूज जगत भारत " यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम चैनल पर आपको मिलेगी देश, राज्यों, जिलों, उप-खण्ड़, तहसील, नगर स्तर की हर बड़ी खबर, लाइव अपडेट्स और विशेष रिपोर्ट। सच्ची और सटीक पत्रकारिता के लिए है !

18/09/2026

गोरखपुर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार, उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लखनऊ तथा राहत आयुक्त कार्यालय, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर शुक्रवार को जिले की सभी तहसीलों में भूकंप, औद्योगिक (रासायनिक) आपदा एवं अग्निशमन से संबंधित व्यापक मॉकड्रिल कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) एवं प्रभारी अधिकारी आपदा के नेतृत्व में सुबह 10 बजे शुरू हुए इस मॉकड्रिल में विभिन्न आपदाओं की काल्पनिक परिस्थितियां तैयार कर राहत एवं बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।
मॉकड्रिल के दौरान काल्पनिक रूप से यह मानते हुए अभ्यास कराया गया कि जनपद में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए हैं और इसके चलते विभिन्न स्थानों पर भवन क्षतिग्रस्त होने, आग लगने, गैस रिसाव तथा अस्पताल एवं सार्वजनिक संस्थानों में आपात स्थिति उत्पन्न हो गई है। उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने से लेकर प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने, प्राथमिक उपचार देने और अस्पताल पहुंचाने तक की पूरी प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया।
अपर जिलाधिकारी (वि/रा) एवं प्रभारी अधिकारी आपदा को राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम के तहत इंसिडेंट कमांडर की भूमिका दी गई थी। उन्होंने सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को संबंधित घटनाओं के अनुसार तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि किसी बड़ी आपदा की स्थिति में त्वरित निर्णय, संसाधनों का सही इस्तेमाल और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसी उद्देश्य से मॉकड्रिल के माध्यम से विभिन्न विभागों की तैयारियों को परखा गया।
भूकंप जैसी आपदा के दौरान अक्सर संचार नेटवर्क प्रभावित होने की संभावना रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए मॉकड्रिल के दौरान जिले की सभी तहसीलों को वायरलेस नेटवर्क से जोड़ा गया। इसके माध्यम से आपदा की स्थिति में संचार व्यवस्था बनाए रखने और तहसील स्तर से जिला स्तर तक सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित करने का अभ्यास किया गया।
सदर तहसील के पॉम पैराडाइज में भूकंप और अग्निकांड की संयुक्त काल्पनिक घटना का मॉकड्रिल हुआ। भूकंप के कारण क्षतिग्रस्त भवन में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग के 32 मीटर हाइड्रोलिक प्लेटफार्म वाहन का इस्तेमाल कर रेस्क्यू ऑपरेशन का प्रदर्शन किया गया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग की स्थिति में विद्युत आपूर्ति बाधित करने और इसके बाद आग पर नियंत्रण पाने की प्रक्रिया भी प्रदर्शित की गई। एनडीआरएफ टीम ने दीवार काटकर भवन के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने की विधि बताई। तीसरी और चौथी मंजिल पर फंसे लोगों को रस्सी रेस्क्यू के माध्यम से सुरक्षित नीचे लाने का भी प्रदर्शन किया गया।
मॉकड्रिल में चिकित्सा विभाग ने फील्ड हॉस्पिटल स्थापित किया। यहां काल्पनिक रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया और गंभीर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर करने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया। नागरिक सुरक्षा, एनसीसी और आपदा मित्रों ने भी प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया।
चौरीचौरा रेलवे स्टेशन पर अग्निकांड की काल्पनिक स्थिति में रेलवे प्रशासन और तहसील प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य करने का अभ्यास कराया गया। इसमें दोनों विभागों के बीच समन्वय, सूचना के आदान-प्रदान और प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।
सहजनवां तहसील के औद्योगिक क्षेत्र स्थित आईओसीएल एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में गैस रिसाव की काल्पनिक घटना पर मॉकड्रिल हुआ। इसमें रासायनिक रिसाव की स्थिति में लोकल क्राइसिस ग्रुप द्वारा आपसी समन्वय स्थापित कर रिसाव को रोकने और प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक सुरक्षा कार्रवाई करने का सजीव प्रदर्शन किया गया।
कैंपियरगंज तहसील के एमवी इंटर कॉलेज में एसडीआरएफ टीम ने विद्यार्थियों को विद्यालय सुरक्षा के संबंध में प्रशिक्षण दिया। विभिन्न आपदाओं के दौरान बच्चों को स्वयं को सुरक्षित रखने, सुरक्षित स्थान पर पहुंचने और आपात स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद मूक अभ्यास कराया गया।
बांसगांव तहसील के कौड़ीराम स्थित आरपीएम अकैडमी में भी विद्यार्थियों को विद्यालय सुरक्षा के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों को बताया गया कि आपदा के समय सुरक्षित बाहर निकलने के लिए विद्यालय स्तर पर पहले से योजना तैयार करना क्यों जरूरी है। खजनी तहसील के उनवल नगर पंचायत क्षेत्र स्थित गीता देवी महिला महाविद्यालय में अग्निकांड सुरक्षा पर मूक अभ्यास हुआ। महिलाओं को एलपीजी गैस रिसाव और आग लगने की स्थिति में स्वयं की सुरक्षा के उपायों का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया गया।
गोला तहसील के बड़हलगंज स्थित दुर्गावती देवी हॉस्पिटल में अग्निकांड की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। यहां मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने और आग पर नियंत्रण पाने की प्रक्रिया का मूक अभ्यास कराया गया। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर आपदा के समय मरीजों की सुरक्षित निकासी और विभागीय समन्वय की प्रक्रिया को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया।
मॉकड्रिल कार्यक्रम के दौरान एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा गोरखा रेजीमेंट गोरखपुर के प्रतिनिधियों ने ऑब्जर्वर की भूमिका निभाई। उन्होंने विभिन्न स्थलों पर किए गए अभ्यास का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं से संबंधित अपने सुझाव शासन को भेजे।
आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने बताया कि इस प्रकार के मॉकड्रिल का उद्देश्य केवल राहत एवं बचाव का प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि वास्तविक आपदा के समय विभागों, प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के बीच बेहतर तालमेल विकसित करना है। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में पहले से तय भूमिका, जिम्मेदारी, संचार व्यवस्था और संसाधनों की उपलब्धता राहत एवं बचाव कार्य को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
मॉकड्रिल के माध्यम से जिले में भूकंप, अग्निकांड और औद्योगिक रासायनिक आपदा जैसी विभिन्न परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का अभ्यास किया गया। अधिकारियों और बचाव दलों ने मौके पर उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए लोगों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार देने और आवश्यकतानुसार अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा के समय जान-माल के नुकसान को कम करने के लिए प्रशासनिक एवं आपातकालीन तंत्र को तैयार रखना और विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करना रहा।

18/09/2026

जयपुर अग्निकांड पुरोहित जी के कटले में भड़की आग पर करोड़ों का नुकसान की सूचना पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटनास्थल से मिडिया से खास बात-चीत दिवाली के त्योहार से ठीक पहले गुलाबी नगरी के सबसे पुराने और व्यस्ततम कपड़ा बाजार पुरोहित जी का कटला त्रिपोलिया बाजार में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया
इस दर्दनाक हादसे में दर्जनों दुकानें जलकर खाक हो गईं, जिससे व्यापारियों को करोड़ों रुपये का भारी नुकसान हुआ है
घटना के बाद प्रभावित व्यापारियों से मुलाकात करने पहुंचे जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने कानून-व्यवस्था और नगर निगम के रवैये पर तीखे सवाल उठाए हैं. मीडिया से बातचीत के दौरान प्रशासनिक लापरवाही को इस हादसे की बड़ी वजह बताया गया
4 करोड़ का फायर सिस्टम फेल, यह नगर निगम की बड़ी लापरवाही
हादसे का जायजा लेने के बाद जब मीडिया ने वहां पहुंचे नेतृत्व से व्यवस्थाओं को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने नगर निगम और संबंधित विभागों को सीधे कटघरे में खड�

18/09/2026

जयपुर अग्निकांड पुरोहित जी के कटले में भड़की आग पर करोड़ों का नुकसान की सूचना पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटनास्थल से मिडिया से खास बात-चीत दिवाली के त्योहार से ठीक पहले गुलाबी नगरी के सबसे पुराने और व्यस्ततम कपड़ा बाजार पुरोहित जी का कटला त्रिपोलिया बाजार में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया
इस दर्दनाक हादसे में दर्जनों दुकानें जलकर खाक हो गईं, जिससे व्यापारियों को करोड़ों रुपये का भारी नुकसान हुआ है
घटना के बाद प्रभावित व्यापारियों से मुलाकात करने पहुंचे जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने कानून-व्यवस्था और नगर निगम के रवैये पर तीखे सवाल उठाए हैं. मीडिया से बातचीत के दौरान प्रशासनिक लापरवाही को इस हादसे की बड़ी वजह बताया गया
4 करोड़ का फायर सिस्टम फेल, यह नगर निगम की बड़ी लापरवाही
हादसे का जायजा लेने के बाद जब मीडिया ने वहां पहुंचे नेतृत्व से व्यवस्थाओं को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने नगर निगम और संबंधित विभागों को सीधे कटघरे में खड़ा किया
फायर फाइटिंग सिस्टम दुरुस्त क्यों नहीं?: मीडिया से बातचीत में कहा गया, "यह जयपुर का सबसे पुराना बाजार है. यहाँ करोड़ों की लागत से जो फायर फाइटिंग सिस्टम लगाया गया था
उसे पूरी तरह से दुरुस्त (फूलप्रूफ) और चालू हालत में रखा जाना चाहिए था. इसमें जो कमी रही, वह प्रशासन की एक बहुत बड़ी लापरवाही है
सरकारों के बदलने से न बदलें जिम्मेदारियां: उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सत्ता या सरकार बदलने के बावजूद, अधूरे या पूरे हो चुके फायर सिस्टम को हमेशा सक्रिय और परफेक्ट रखना नगर निगम की प्राथमिक ड्यूटी है
NOC की निष्पक्ष जांच हो इमारतों को मिलने वाले फायर NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यह सर्टिफिकेट पूरी जांच-पड़ताल और सुरक्षा मानकों को परखने के बाद पूरी निष्पक्षता से दिया जाना चाहिए. इस मामले में निगम और संबंधित विभागों की भारी लापरवाही साफ उजागर हुई है
SDRF और फायर फाइटिंग टीम की सराहना
जहाँ एक तरफ प्रशासनिक ढिलाई को कोसा गया, वहीं दूसरी तरफ जान जोखिम में डालकर आग बुझाने उतरी टीमों की खुलकर तारीफ की गई. संकट के समय SDRF और फायर फाइटिंग टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए समय पर मोर्चा संभाला और संकरी गलियों की चुनौतियों के बावजूद बेहतरीन काम किया
व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा पर ठोस कदम उठाने की मांग
दिवाली से ऐन पहले हुए इस अग्निकांड ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है. स्थानीय लोगों और व्यापारिक संगठनों का कहना है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण परकोटे के इस ऐतिहासिक बाजार में पहले भी हादसे हो चुके हैं
अब मांग की जा रही है कि पूरे बाजार में फायर सेफ्टी की गंभीरता से दोबारा जांच हो, दोषियों की जिम्मेदारी तय की जाए और पीड़ित व्यापारियों को तुरंत उचित मुआवजा दिया जाए

17/09/2026

जयपुर में पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा- मुख्यमंत्री के रोड शो और बीजेपी नेताओं के आक्रामक चुनाव प्रचार पर कांग्रेस भी रोड शो निकालती तो हम थोड़ा बेटर हो सकते थे।
गहलोत ने कहा- कांग्रेस के अगर सब नेता एक साथ निकलते। प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रोग्राम बनता। कोई प्लानिंग होती तो मैं समझता हूं सरकार के खिलाफ जो माहौल है, उसका फायदा कांग्रेस को मिलता। हम ज्यादा सीटें जीत सकते थे।
शहरी निकाय चुनाव में कांग्रेस से ज्यादा निर्दलीयों को वोट मिलने और बीजेपी के आक्रमक प्रचार का पार्टी के जवाब नहीं देने पर गहलोत ने सवाल उठाए। गहलोत गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
गहलोत ने कहा- सरकार से नाराजगी के बावजूद निर्दलीयों को जो वोट मिले हैं, वो कांग्रेस को क्यों नहीं मिले, यह सवाल रहेगा। इसका विश्लेषण कांग्रेस पार्टी अपने लेवल पर बैठकर करेगी, तभी सही स्थिति का आकलन होगा।
कांग्रेस से ज्यादा निर्दलीयों को मिले वोट
गहलोत न�

17/09/2026

जयपुर में पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा- मुख्यमंत्री के रोड शो और बीजेपी नेताओं के आक्रामक चुनाव प्रचार पर कांग्रेस भी रोड शो निकालती तो हम थोड़ा बेटर हो सकते थे।
गहलोत ने कहा- कांग्रेस के अगर सब नेता एक साथ निकलते। प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रोग्राम बनता। कोई प्लानिंग होती तो मैं समझता हूं सरकार के खिलाफ जो माहौल है, उसका फायदा कांग्रेस को मिलता। हम ज्यादा सीटें जीत सकते थे।
शहरी निकाय चुनाव में कांग्रेस से ज्यादा निर्दलीयों को वोट मिलने और बीजेपी के आक्रमक प्रचार का पार्टी के जवाब नहीं देने पर गहलोत ने सवाल उठाए। गहलोत गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
गहलोत ने कहा- सरकार से नाराजगी के बावजूद निर्दलीयों को जो वोट मिले हैं, वो कांग्रेस को क्यों नहीं मिले, यह सवाल रहेगा। इसका विश्लेषण कांग्रेस पार्टी अपने लेवल पर बैठकर करेगी, तभी सही स्थिति का आकलन होगा।
कांग्रेस से ज्यादा निर्दलीयों को मिले वोट
गहलोत ने कहा- यह हमारे लिए चिंता का विषय होना चाहिए कि निर्दलीयों के पास वोट क्यों गए? यह वोट कांग्रेस को मिलने चाहिए थे। हमें उम्मीद है कि पंचायत चुनाव में हम यह जो यह कमी रही है, उसकी भरपाई कर पाएंगे। हमने 'संगठन सृजन' कार्यक्रम चलाकर पूरा जाल बिछाया हुआ था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में निर्दलीय जीते हैं तो स्वाभाविक है सवाल उठेगा।
गहलोत ने कहा- बीजेपी सरकार के प्रति नाराजगी थी, जो सब झलकती है यह बात फैक्ट है। हर व्यक्ति के जुबान पर नाराजगी दिखती है। इस सरकार के प्रति ऐसी नाराजगी मैंने पहले कभी नहीं देखी। हालांकि चुनाव में बीजेपी पूरी तरह कामयाब नहीं हुई, लेकिन निर्दलीय का जीतना चिंताजनक है।
पार्षदों को दिए जा रहे 2-2 करोड़ के प्रलोभन
अशोक गहलोत ने कहा- मेयर भाजपा का नहीं बनेगा, लक्ष्मीजी का बनेगा। उनकी स्थिति खराब है, लेकिन लक्ष्मीजी की ताकत कितनी बड़ी है। उस लक्ष्मी की ताकत से मेयर बनाएंगे। निष्पक्ष चुनाव के लिए 'इक्वल लेवल प्लेइंग फील्ड' होना आवश्यक है, लेकिन प्रदेश में एकतरफा पुलिस कार्रवाई की जा रही है।
गहलोत ने कहा- जो लोग करोड़ों रुपए खर्च करके चेयरमैन या मेयर बनेंगे, वे जनता की सेवा करने के बजाय अपनी लागत वसूलने का काम करेंगे। इससे आम नागरिक की जेब पर सीधा डाका पड़ेगा।
देश में भाजपा के पास पैसों की कमी नहीं है। देशभर में निर्वाचित सरकारों को गिराने के लिए धनबल का जो तमाशा किया गया, 'जैसा देश वैसा भेष' की तर्ज पर वही प्रेरणा अब नीचे जिलों और ब्लॉकों तक पहुंच चुकी है।
64% वोट भाजपा के खिलाफ पड़े
गहलोत ने कहा- सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग, मनमाना परिसीमन, मुख्यमंत्री के खुद के रोड शो और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की मॉनिटरिंग के बावजूद 64% वोट भाजपा के खिलाफ पड़े हैं। इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निकाय चुनाव में भाजपा की झूठी जीत की बधाई देना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस कारण अब राज्य सरकार पर किसी भी तरह से ज्यादा से ज्यादा बोर्ड बनाने का भारी दबाव है।
हार के आंकड़े उजागर करते हैं जनता का असली फैसला
गहलोत ने कहा- प्रदेश के कुल 10 हजार 244 वार्डों में से भाजपा 6,065 वार्डों (59%) में चुनाव हारी है। इसके अलावा प्रदेश के 309 निकायों में से 223 यानी 72% निकायों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। 10 नगर निगमों में से भाजपा केवल 4 (भीलवाड़ा, जयपुर, कोटा, उदयपुर) में ही बहुमत पा सकी, जो पिछले चुनाव की तुलना में भी एक निगम कम है।

17/09/2026

जयपुर में त्रिपोलिया बाजार के मणिहारों का कटला में 3 मंजिला सेठी कॉम्प्लेक्स में गुरुवार सुबह 7 बजे भीषण आग लग गई। दूसरी मंजिल पर चूड़ियों के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। धीरे-धीरे 25 दुकानें आग की चपेट में आ गईं।
इनमें कपड़ों के गोदाम, प्लास्टिक का सामान, कॉस्मेटिक आइटम और चूड़ियों की दुकानें हैं। जहां आग लगी, वहां से कुछ दूरी पर माणक चौक थाना है। धुआं उठता देख पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। सुबह 8 बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं। करीब 30 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। 18 दुकानों में आग पर काबू पा लिया है।
इलाके की बिजली बंद कर दी है। बिल्डिंग में 5 कॉमर्शियल LPG सिलेंडर भी रखे थे, जिन्हें तुरंत हटाया गया। घटना स्थल के पास में पुरोहितजी का कटला सहित आसपास की दुकानें नहीं खुली हैं।
प्रत्यक्षदर्शी गार्ड विक्रम सिंह ने बताया कि छोटू भाई के मणिहारी के सामान के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। उस समय गोदाम में मैं और 3 सफाईकर्मी थे।

17/09/2026

जयपुर में त्रिपोलिया बाजार के मणिहारों का कटला में 3 मंजिला सेठी कॉम्प्लेक्स में गुरुवार सुबह 7 बजे भीषण आग लग गई। दूसरी मंजिल पर चूड़ियों के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। धीरे-धीरे 25 दुकानें आग की चपेट में आ गईं।
इनमें कपड़ों के गोदाम, प्लास्टिक का सामान, कॉस्मेटिक आइटम और चूड़ियों की दुकानें हैं। जहां आग लगी, वहां से कुछ दूरी पर माणक चौक थाना है। धुआं उठता देख पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। सुबह 8 बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं। करीब 30 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। 18 दुकानों में आग पर काबू पा लिया है।
इलाके की बिजली बंद कर दी है। बिल्डिंग में 5 कॉमर्शियल LPG सिलेंडर भी रखे थे, जिन्हें तुरंत हटाया गया। घटना स्थल के पास में पुरोहितजी का कटला सहित आसपास की दुकानें नहीं खुली हैं।
प्रत्यक्षदर्शी गार्ड विक्रम सिंह ने बताया कि छोटू भाई के मणिहारी के सामान के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। उस समय गोदाम में मैं और 3 सफाईकर्मी थे। हम ताला तोड़कर शटर ऊंचा करके बाहर निकले और जान बचाई। शटर गर्म होने के कारण मेरा हाथ भी जल गया।
बिल्डिंग मालिक आनंद सेठी है। बिल्डिंग में फायर सेफ्टी के लिए लगे इक्विपमेंट्स बंद पड़े हैं। आग लगने के बाद उठा धुआं सुभाष चौक से चांदपोल तक फैल गया। इससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन होने लगी है।
4 KM का एरिया प्रभावित, जाम लगा
आग लगने से करीब 4 किलोमीटर का एरिया प्रभावित है। बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, त्रिपोलिया बाजार में जाम के हालात हैं। आग के कारण पास की दुकान की दीवार टूटकर गिर गई।
बिल्डिंग में बनाया जा रहा अवैध रेस्टोरेंट-होटल
स्थानीय व्यापारी अनीस चंदवानी ने बताया कि सेठी कॉम्प्लेक्स में टॉप पर मालिक आनंद सेठी अवैध रूप से रेस्टोरेंट और होटल बनवा रहे हैं। इसके चलते यहां सुबह वेल्डिंग का काम किया जाता है। इसका स्थानीय लोग और व्यापारी पहले भी विरोध कर चुके हैं, लेकिन निगम ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।
MLA बोले- पौने तीन साल में एक बार भी फायर सिस्टम चेक नहीं किया
किशनपोल विधायक अमीन कागजी ने कहा कि सरकार की देखरेख में अवैध कब्जे हो रहे हैं। इन्होंने हमारे हेरिटेज के स्वरूप को भी बिगाड़ दिया। प्रशासन ने पौने तीन साल में एक बार भी फायर सिस्टम को चेक नहीं किया।
विधायक बालमुकुंद बोले- कांग्रेस राज में स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों दिए
हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने फायर सिस्टम फेल होने के बावजूद एनओसी देने के सवाल पर पिछली कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा- कांग्रेस के शासन में करोड़ों रुपए स्मार्ट सिटी के नाम पर दिए गए। उस समय कांग्रेस की सरकार थी और कांग्रेस का नगर निगम था। उस समय के अधिकारियों ने पैसा कहां-कैसे लगाया, उसकी जांच होनी चाहिए।
एनओसी की जांच की जाएगी
माणक चौक थाना अधिकारी राकेश ख्यालिया ने बताया- शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। यहां ज्यादातर कपड़े की दुकानें हैं। बरामदों में रखा कपड़े का सामान आग की चपेट में आ गया। फायर एनओसी की जांच की जाएगी।
फायरमैन ने हटाए 5 कॉमर्शियल सिलेंडर
बड़ी चौपड़ से गुजर रहे नगर निगम अजमेर के फायरमैन मुकेश बुनकर ने बताया- जिस बिल्डिंग में आग लगी, वहां 5 कॉमर्शियल सिलेंडर चालू हालत में लगे हुए थे। मुझे सूचना मिली तो मैंने उन्हें यहां से हटाकर साइड में रखा था, वरना भयानक हादसा हो सकता था।
युवक बोला- बिल्डिंग मालिक ने अफसरों के आने से पहले कॉमर्शियल सिलेंडर हटाए
स्थानीय निवासी राजेंद्र ने कहा कि हम बारूद के ढेर पर बैठे हैं। कई बार मालिक और प्रशासन से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
मणिहारों का कटला में जिस सेठी कॉम्प्लेक्स में आग लगी है, वहां कॉम्प्लेक्स के मालिक आनंद सेठी ने फायर सेफ्टी अधिकारियों के पहुंचने से पहले अपनी गलतियों पर पर्दा डालने के लिए वहां रखे 5 कॉमर्शियल सिलेंडरों को आनन-फानन में हटा दिया था।
विधायक बोले- बिना जांच फायर एनओसी दी, उन पर जांच हो
हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य भी मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा- मुझे पता चला है कि यहां अवैध रूप से होटल का निर्माण किया जा रहा है, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। जिन जिम्मेदार अधिकारियों ने बिना जांच के फायर एनओसी दी, उस अधिकारी पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
फायर सिस्टम फेल होने के बावजूद एनओसी देने के सवाल पर विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में करोड़ों रुपए स्मार्ट सिटी के नाम पर दिए गए। उस समय कांग्रेस की सरकार थी और कांग्रेस का नगर निगम था। उस समय के अधिकारियों ने पैसा कहां-कैसे लगाया, उसकी जांच होनी चाहिए। साथ ही कांग्रेस के समय लगाए गए फायर सिस्टम के खेल को लेकर भी उन्होंने कार्रवाई की बात कही।
बिल्डिंग में कॉमर्शियल सिलेंडर भी रखे थे
जिस बिल्डिंग में आग लगी, वहां कॉमर्शियल सिलेंडर भी रखे हुए थे।
8 दुकानों की आग पर काबू पाया, 2 में भभक रही आग
सिविल डिफेंस टीम के कर्मचारी राकेश सेन ने बताया कि सभी दुकानों के शटर तोड़ दिए गए हैं। बरामदों में रखा सामान हटा दिया है और आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
यहां चूड़ी का सामान, कार्टन आदि है, इसलिए आग पर काबू पाने में दिक्कत आ रही है।
दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। करीब 18 दुकानों की आग पर काबू पा लिया गया है। 2 दुकानों में अभी भी आग भभक रही है।

17/09/2026

नई दिल्ली गृह मंत्रालय ने 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' को 'गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम' के तहत आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक भट्‌टी का ग्रुप हथियारों, विस्फोटकों और ड्रग्स की तस्करी करता है। साथ ही युवाओं और छोटे-मोटे अपराधियों को आतंकवादी बनने के लिए उकसाता है।
सरकार का कहना है कि यह सिंडिकेट भारत के लोकतांत्रिक ढांचे, सांप्रदायिक सद्भाव को निशाना बनाते हुए, नफरत फैलाने वाला डिजिटल कंटेंट भी पब्लिश करता था।
इससे पहले भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने अगस्त में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े इस नेटवर्क को ध्वस्त करने की जानकारी दी थी।
जांच एजेंसियों ने 12 अगस्त 14 राज्यों में कार्रवाई करते हुए नेटवर्क के 200 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया था। एजेंसियों ने राज्य पुलिस बलों के साथ जॉइंट ऑपरेशन चलाया था।
80 से ज्यादा FIR दर्ज
गृह मंत्रालय के मुताबिक, शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ अब तक 80 से ज्यादा FIR दर्ज की जा चुक�

17/09/2026

नई दिल्ली गृह मंत्रालय ने 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' को 'गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम' के तहत आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक भट्‌टी का ग्रुप हथियारों, विस्फोटकों और ड्रग्स की तस्करी करता है। साथ ही युवाओं और छोटे-मोटे अपराधियों को आतंकवादी बनने के लिए उकसाता है।
सरकार का कहना है कि यह सिंडिकेट भारत के लोकतांत्रिक ढांचे, सांप्रदायिक सद्भाव को निशाना बनाते हुए, नफरत फैलाने वाला डिजिटल कंटेंट भी पब्लिश करता था।
इससे पहले भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने अगस्त में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े इस नेटवर्क को ध्वस्त करने की जानकारी दी थी।
जांच एजेंसियों ने 12 अगस्त 14 राज्यों में कार्रवाई करते हुए नेटवर्क के 200 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया था। एजेंसियों ने राज्य पुलिस बलों के साथ जॉइंट ऑपरेशन चलाया था।
80 से ज्यादा FIR दर्ज
गृह मंत्रालय के मुताबिक, शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ अब तक 80 से ज्यादा FIR दर्ज की जा चुकी हैं। ये मामले UAPA, भारतीय न्याय संहिता, आर्म्स एक्ट, नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज किए गए हैं।
मंत्रालय ने कहा कि बरामद IED, पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्री की मार्किंग वाले ग्रेनेड, पिस्तौल, जिंदा कारतूस और जासूसी के लिए इस्तेमाल सीसीटीवी कैमरे इस नेटवर्क के सीधे सीमा पार संबंधों की पुष्टि करते हैं।
NIA का दावा- ब्राजील में छिपा है भट्‌टी
पाकिस्तानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शहजाद भट्टी में ब्राजील में छिपा हुआ है। जुलाई में पंजाब से जुड़े आतंकी हमलों की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की जांच में इसका खुलासा किया था।
NIA का दावा है कि भट्‌टी, ब्राजील से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए युवाओं को अपने साथ जोड़ता है और फिर उन्हें अपने एक वॉट्सएप ग्रुप में जोड़कर उनसे घटनाओं को अंजाम दिलवाता है।
पंजाब में आतंकी गतिविधियों को बेरोजगार युवाओं के जरिए अंजाम देने वाला पाकिस्तानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शहजाद भट्टी मौजूदा समय में ब्राजील में छिपा हुआ है। पंजाब से जुड़े आतंकी हमलों की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की जांच में इसका खुलासा हुआ है। वह ब्राजील से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए युवाओं को अपने साथ जोड़ता है और फिर उन्हें अपने एक वॉट्सएप ग्रुप में जोड़कर उनसे विभिन्न घटनाओं को अंजाम दिलवाता है।
बाकायदा मार्च, 2025 में जालंधर के मकसूदां में नवदीप के घर पर हैंड ग्रेनेड हमला भी उसी के कहने पर हुआ था। भट्टी के खिलाफ अब एनआईए की याचिका पर स्पेशल कोर्ट ने ओपन-डेटेड गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू)जारी किया है। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कर दिया गया है।
दरअसल जालंधर के मकसूदां निवासी नवदीप के घर पर 16 मार्च 2025 को अज्ञात युवकों द्वारा हैंड ग्रेनेड फेंककर हमला किया था। मामले में पहले पंजाब पुलिस ने केस दर्ज किया था जिसकी जांच में पाकिस्तान इन्फ्लुएंसर शहजाद भट्टी के नाम भी खुलासा हुआ था। इसी कारण गृह मंत्रालय के आदेशों में इस मामले की जांच बाद में एनआईए को सौंप दी गई थी। इस मामले में जब एनआईए ने जांच की और हैंड ग्रेनेड फेंकने वाले आरोपियों को पूछताछ की तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। जांच में सामने आया कि भट्टी ने जालंधर के मकसूदां निवासी नवदीप सिंह उर्फ रोजर संधू से सोशल मीडिया (टिकटॉक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब) के जरिए संपर्क साधा था।
वह नवदीप पर दबाव बना रहा था कि वह ऑनलाइन गिफ्टिंग के जरिए पैसे कमाने के लिए लाइव स्ट्रीमिंग करें। लेकिन जब नवदीप ने उसके साथ काम करने से इंकार कर दिया तो उसके घर की बालकनी में हैंड ग्रेनेड से हमला करवाया, जिसकी जिम्मेदारी खुद भट्टी ने ली। एनआईए की जांच में सामने आया है कि भट्टी पाकिस्तानी मोबाइल नंबर से एक वॉट्सएप ग्रुप चला रहा था। इसमें कई भारतीय नंबर जुड़े हुए थे। इसी ग्रुप के जरिए उसने भारत में अपने गुर्गे (हार्दिक कंबोज और अन्य) को पिछले साल मकसूदां में नवदीप सिंह उर्फ रोजर संधू के घर पर हैंड ग्रेनेड के जरिए हमला करने के निर्देश दिए थे। एनआईए को जांच के दौरान पता चला कि शहजाद फिलहाल ब्राजील में छिपा हुआ है। वह वहां से बैठकर भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। उसने जिस नंबर से वॉट्सएप ग्रुप बनाया हुआ था, वह नंबर पाकिस्तानी है।

17/09/2026

पीएम मोदी का गुरुवार को 76वां जन्मदिन है। इस मौके पर देशभर में सेवा-संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम हो रहे हैं। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना की किश्त जारी की। मोदी ने कहा कि बंगाल के लोगों को लंबे समय तक केंद्र की योजनाओं को लाभ नहीं मिल पाया, जिससे उन्हें नुकसान हुआ।
वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में हैं। उन्होंने मोदी के जन्मस्थान वडनगर से वाराणसी तक करीब 1300 km की बाइक रैली रवाना की। वाराणसी से भी वडनगर के लिए बाइक रैली शुरू हुई। इसमें करीब 600 बाइकर्स, 10 राज्य और 193 जिले शामिल होंगे। इसका समापन 7 अक्टूबर को होगा।
शाम 6-7 बजे तक 'आशीर्वाद के दीये' जलाए जाएंगे। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों से घर के बाहर दीये जलाने की अपील की थी।
मध्य प्रदेश में 58 लाख, छत्तीसगढ़ में 36 लाख, हरियाणा में 79.52 लाख और पश्चिम बंगाल में 70 लाख दिए जलाने की तैयारी ह

Address

116 Maruti Nagar
Jaipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharat Jagat News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share