01/06/2026
https://www.facebook.com/share/1JKBQQirE7/
IPL 2026 के फाइनल मैच की व्याख्या करना ज्यादा मुश्किल नहीं है बस सबसे बड़ी बात ये रहेगी कि विराट कोहली एक विराट शख्सियत है जो किसी भी टीम के लिए जरूरी एसेट है. राजस्थान रॉयल्स की हार के समय दिखा न्यू कैप्टेन रियान पराग को कोई मिला नहीं विराट जैसा जो जोश में युवा अनुभव में सवा.इसी कारण बेबी बॉस के सहारे फाइनल खेलने का ख्वाब टूट गया. शुभमन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के अनुभव से रियान पराग को बाहर कर दिया . फाइनल में द विराट थे जिसने बीसियों बार अपनी पहचान बताई है क्यों वो किंग है इस मैदान के.विराट जिसने सचिन, महेंद्र सिंह धोनी से लेकर रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या के साथ शुभमन गिल की जेनरेशन अपनी खेल की शैली और फिटनेस बना के रखी है.
गुजरात टाइटन के कोच आशीष नेहरा अपनी टीम को फाइनल तक को ले आते है पर फ़िर भी कप दूर रहता है वहीं विराट 2008 से आरसीबी में खेल रहे है लम्बी असफलता के बाद लगातार 2 IPL जीतना विराट की विराट शख्सियत के साथ न्याय करती है.
रजत पाटीदार जैसे न्यू कैप्टेन को जब विराट जैसा बड़ा भाई टीम का ओपनर ओर ग्राउंड में हर चीज की रणनीतिक सलाहकार का साथ मिल रहा था वहीं पवेलियन में बैठे कोच एंडी फ्लावर जो किसी समय जिम्बाब्वे की वन मैंन आर्मी थे इनका मार्गदर्शन मिले तो IPL कप से नीचे क्या होगा.
विराट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ एक दिवसीय मैच खेल रहे है महेंद्र सिंह धोनी के जाने के बाद ओर रोहित शर्मा के हालिया प्रदर्शन के बाद लगता है विराट अभी कुछ साल ओर खेल लेंगे जिसमें 2027 का विश्व कप भी शामिल है.
चयनकर्ताओं ने अभी हाल में ही इशारा दिया था कि दोनों को एक साथ 2027 खिलाना कन्फर्म नहीं है तो इशारा शायद ये ही होगा कि रोहित की बजाय विराट की फिटनेस और फोम को देखते हुए उन्हें फाइनली विश्व कप की टीम में जगह मिले.
IPL के 18 साल के सुनहरे सफ़र में जहां एक तरफ धोनी ने भी अभी तक रिटायरमेंट नहीं लिया है बेबी बॉस सूर्यवंशी के उदय के साथ विराट कोहली फिटनेस भी मायने रखती है.
RCB के साथ विराट सीएसके के साथ धोनी अपना काम बखूबी निभा रहे है.
आगामी संस्करण में शायद ओर भी क्रिकेट सितारे आएंगे पर धोनी और कोहली के साथ नए बेबी बॉस का उदय शायद ही दुबारा देख पाएंगे.
अलविदा IPL 2026.