Suryarekha

Suryarekha Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Suryarekha, Media/News Company, Jaipur.

� EDITOR SURYAREKHA �
देश ,विदेश की ताजातरीन खबरों, घटनाओं, और ट्रेंड्स की पूरी जानकारी प्रदान करने वाली वेबसाइट। यहाँ आपको राज्य की राजनीति, समाज, संस्कृति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में सटीक और विश्वसनीय जानकारी मिलेगी।

07/09/2026

सीकर नगर परिषद चुनाव दंगल : वार्ड नं. 36 के निर्दलीय प्रत्याशी विनय शर्मा 'चिकल' से बेबाक बातचीत.साथ में सुनिए वार्डवासियों की प्रतिक्रिया.


07/09/2026

सीएस भजनलाल शर्मा के काफिले में अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे लगे!


07/09/2026

hi

07/09/2026

सीकर नगर परिषद चुनाव

प्रचार और आतिशबाजी की मुस्लिम वार्डों में धूम
यह नजारा है वार्ड नं.19 का.जहां से कांग्रेस की उम्मीदवार सुबेदौलत पंवार के समर्थन में पटाखों और रंग बिरंगी के हुजूम का जुलूस.


07/09/2026

कांग्रेस विधायक वीरेंद्र सिंह ने भाजपा प्रत्याशी रहे गजानंद कुमावत पर कसा तंज बोले "गजानंद काल कुंआ मह पडज्या तो मै भी पड़ ज्या यू कै"


07/09/2026

सीकर नगर परिषद चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं से मतदाता समस्याओं को दूर करने को लेकर मुखर होकर सवाल-जवाब कर रहे है.



06/09/2026

सीकर नगर परिषद चुनाव

■ शहर कांग्रेसाध्यक्ष राजेश सैनी ने कांग्रेस का फिर से बोर्ड बनने का दावा कर कहा,मतदाता भाजपा के नापाक इरादों का मुंह तोड़ जवाब देगी.




06/09/2026

सीकर नगर परिषद के हाॅट वार्डों के चुनावी हालचाल जानने के लिए होगी नगर परिक्रमा.आपको बतायेंगे वार्ड की आंतरिक रंगबाजी.तो तैयार रहे है कल से हमारी विशेष रिपोर्ट देखने को.

06/09/2026

सीकर नगर परिषद के हाॅट वार्डों के चुनावी हालचाल जानने के लिए होगी नगर परिक्रमा.आपको बतायेंगे वार्ड की आंतरिक रंगबाजी.तो तैयार रहे है कल से हमारी विशेष रिपोर्ट देखने को.



पंजाब में पायलट की नई भूमिका, गुटबाजी से जूझ रही कांग्रेस को एकजुट करने की चुनौतीजयपुर : कांग्रेस हाईकमान ने राजस्थान के...
05/09/2026

पंजाब में पायलट की नई भूमिका, गुटबाजी से जूझ रही कांग्रेस को एकजुट करने की चुनौती

जयपुर : कांग्रेस हाईकमान ने राजस्थान के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को पंजाब का पार्टी प्रभारी नियुक्त कर नई राजनीतिक जिम्मेदारी सौंपी है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को छह राज्यों के लिए नए प्रभारियों की नियुक्ति की. पंजाब में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पायलट की नियुक्ति को पार्टी के लिए अहम कदम माना जा रहा है.

पंजाब कांग्रेस लंबे समय से अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी से जूझती रही है. ऐसे में पायलट के सामने सबसे पहली चुनौती प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न धड़ों और नेताओं को एक साझा राजनीतिक मंच पर लाने की होगी.संगठन को चुनाव के लिए तैयार करना, वरिष्ठ नेताओं के बीच समन्वय कायम करना और कार्यकर्ताओं में एकजुटता का संदेश देना उनकी प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल रहेगा.

चुनाव से पहले संगठन को साधने की चुनौती

पायलट को पंजाब की जिम्मेदारी ऐसे समय मिली है, जब कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज करनी है. पार्टी के सामने सत्ता में वापसी की चुनौती है और इसके लिए संगठनात्मक स्तर पर एकजुटता अहम होगी. ऐसे में पायलट की भूमिका केवल चुनावी रणनीति तक सीमित नहीं रहने वाली, बल्कि प्रदेश कांग्रेस के भीतर संतुलन बनाने की भी होगी.

पंजाब कांग्रेस में पिछले कुछ वर्षों के दौरान नेतृत्व और संगठन को लेकर मतभेद सामने आते रहे हैं. ऐसे में हाईकमान ने पायलट के रूप में ऐसे नेता पर भरोसा जताया है, जिसे संगठनात्मक संवाद और विभिन्न राजनीतिक धाराओं के बीच समन्वय साधने का अनुभव है.

रंधावा और पायलट से जुड़ा दिलचस्प समीकरण

पायलट की नई जिम्मेदारी के साथ राजस्थान और पंजाब कांग्रेस के बीच एक दिलचस्प संगठनात्मक समीकरण भी बन गया है. राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा पंजाब से आते हैं. अब तक राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को संगठनात्मक मामलों में रंधावा के साथ समन्वय करना पड़ता था. पंजाब में पायलट की नियुक्ति के बाद समीकरण कुछ अलग होगा और वहां प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को पायलट के साथ काम करना होगा.

भाजपा के पूनिया के सामने कांग्रेस के पायलट

पंजाब की आगामी चुनावी राजनीति में राजस्थान के दो प्रमुख नेताओं की मौजूदगी भी दिलचस्प होगी. भाजपा ने राजस्थान के वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया को पहले ही पंजाब का प्रभारी बना रखा है. अब कांग्रेस ने सचिन पायलट को पंजाब की जिम्मेदारी दी है. ऐसे में अगले विधानसभा चुनाव के दौरान पंजाब की राजनीति में राजस्थान के इन दोनों नेताओं की सक्रियता पर राजनीतिक हलकों की नजर रहेगी.

पायलट के लिए यह जिम्मेदारी इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि पंजाब में कांग्रेस को केवल चुनावी मुकाबले के लिए तैयार करना ही नहीं, बल्कि संगठन के भीतर मौजूद मतभेदों को साधते हुए एक ऐसी रणनीति तैयार करनी होगी, जिसके केंद्र में पार्टी की सामूहिक नेतृत्व क्षमता और चुनावी एकजुटता दिखाई दे.

Address

Jaipur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Suryarekha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Suryarekha:

Shortcuts

Share