26/08/2026
जुलूस-ए-मोहम्मदी में अकीदतमंदों ने दिखाया जोश व अकीदत
जुलूस-ए-मोहम्मदी में अकीदतमंदों का उत्साह और जोश देखने को मिला। जुलूस अकीदत और उल्लास के साथ कमालगंज के लिए रवाना हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया।
जुलूस के दौरान रास्ते में जगह-जगह लोगों ने अकीदतमंदों का स्वागत किया। विभिन्न स्थानों पर लंगर, शरबत और जलपान की व्यवस्था की गई। प्रधान पद के प्रत्याशी तारिक जंग तथा क्यू.पी. न्यूज के मंडल ब्यूरो चीफ की ओर से भी अकीदतमंदों के लिए शरबत एवं जलपान की व्यवस्था कर स्वागत किया गया।
जुलूस के पूरे मार्ग पर धार्मिक माहौल बना रहा और अकीदतमंदों में खासा उत्साह नजर आया। जुलूस के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। थाना जहानगंज की थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी तथा मोहम्मदाबाद के प्रभारी निरीक्षक अजय वर्मा पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखते दिखाई दिए।
थाना अध्यक्ष कमालगंज राम शाक्य, थाना राम सहाय सिंह तथा अमृतपुर के प्रभारी आलोक कुमार सिंह के साथ अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद दिखाई दिए। अधिकारियों ने जुलूस के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अकीदतमंदों ने शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में जुलूस में हिस्सा लिया। रास्ते में जगह-जगह स्वागत, लंगर, शरबत और जलपान का सिलसिला जारी रहा। जुलूस में भोजपुर, ढपलपुर, शेखपुर, नगला दाऊद, गौसपुर, शरफाबाद, जरारी, भड़ौसा, नगला भीखा, नसरतपुर और देवराजपुर सहित आसपास के कई गांवों के अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस के दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल पेश की।
जुलूस का आयोजन सज्जादा नशीन अज़ीजुल ग़ालिब मियां तथा मौलाना अब्दुल नूरी की देखरेख में हुआ।
संवाददाता जीशान खान, अल्लाह रक्खा की रिपोर्ट