Jaipur Gulabi Times

Jaipur Gulabi Times Official Page of Gulabi Times National News Channel. Gulabi Times is India's fast-emerging news cha Official Page of Jaipur Gulabi TImes National News Channel.

Jaipur Gulabi TImes Channel is the public's own favorite news channel. Who reaches out to the public the true news related to corruption, politics and puts the problems of the people in front of the government prominently. It is the public's own channel. If you have any problem then you can tell your problem on these numbers by

7790911609 through What's App. Your problem will be prominently put before the government and officials.

28/03/2026

डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में “रन फॉर इक्वालिटी” मैराथन (7वां संस्करण) के पोस्टर का लोकार्पण

भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे “रन फॉर इक्वालिटी” मैराथन के 7वें संस्करण के पोस्टर का आज माननीय उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा जी द्वारा लोकार्पण किया गया। यह आयोजन एकता नव निर्माण ट्रस्ट द्वारा समाज में समानता, न्याय एवं बंधुत्व के मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।

इस वर्ष आयोजन की थीम “साइबर क्राइम अवेयरनेस” रखी गई है, जिसका उद्देश्य डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करना है।

पोस्टर लोकार्पण कार्यक्रम में श्री सुनील भाटी (RAS), श्री ओ.पी. बुनकर (RAS), डॉ. सुभाष बारी, डॉ. आकाश अल्हा (FA, RCDF), श्री सावन चायल (RAS) एवं अधिवक्ता हितेश राही सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

माननीय उपमुख्यमंत्री श्री बैरवा ने इस अवसर पर सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में मैराथन में भाग लेने का आह्वान किया तथा आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।

इस मैराथन में प्रतिभागियों के लिए 5 किमी, 10 किमी एवं 21.1 किमी (हाफ मैराथन) की श्रेणियां निर्धारित की गई हैं, जिससे हर आयु वर्ग के लोग इसमें भाग ले सकें।

इसी क्रम में इस वर्ष एक विशेष आकर्षण “Cyberthon – A Step Towards a Cyber Safe World” के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। यह एक अनोखा एवं फ्यूचरिस्टिक नियोन थीम आधारित आयोजन होगा, जिसमें प्रतिभागी दौड़ के साथ-साथ साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं को अनुभव करेंगे।

इस आयोजन में Neon Cyber World Experience के अंतर्गत रात के समय UV लाइट्स, ग्लो इफेक्ट्स, नियोन स्मोक एवं साइबरपंक म्यूजिक के बीच एक अलग ही वातावरण तैयार किया जाएगा।

“Cyberthon” को एक Cyber Quest Journey के रूप में डिजाइन किया गया है, जिसमें प्रतिभागियों के लिए विभिन्न इंटरैक्टिव जोन बनाए जाएंगे, जैसे—
• Dark Web zone
• Phishing Trap Zone
• OTP Vault Challenge
• Cyber Escape Zone

इन जोनों के माध्यम से प्रतिभागियों को OTP सुरक्षा, फिशिंग स्कैम, QR फ्रॉड एवं मजबूत पासवर्ड जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी रोचक तरीके से दी जाएगी।

इवेंट में आकर्षण के लिए Glow Bib Numbers, Neon Wristbands, UV Face Paint Booths, Cyber Hacker Photo Booths एवं Neon Selfie Zones भी उपलब्ध रहेंगे।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को “Cyber Warrior Award”, “Best Hacker Solver Team” एवं “Fastest Runner” जैसे विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

इस आयोजन का मुख्य संदेश है—
👉 “Catch the Scam Before It Catches You”

“रन फॉर इक्वालिटी” केवल एक मैराथन नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है, जो समानता के साथ-साथ डिजिटल युग में सुरक्षित रहने के लिए जागरूकता और सशक्तिकरण का संदेश देता है।✍️💐🙏

सीकर के फतेहपुर में जयपुर गुलाबी टाइम्स की खबर का असर..जनहित और निगम हित में अच्छी पहल..खबर के बाद कोतवाल की दबिश..बिजली...
10/03/2026

सीकर के फतेहपुर में जयपुर गुलाबी टाइम्स की खबर का असर..
जनहित और निगम हित में अच्छी पहल..
खबर के बाद कोतवाल की दबिश..
बिजली विभाग में मचा हड़कंप.. एफ आर टी वाहनों की उतरी सरकारी प्लेटे...
वाहन लेकर भागे पुलिस के आगे ठेकेदार..
Rajasthan Police Bhajanlal Sharma CMO Rajasthan PMO India Adv. Arjun Lal Bairwa

यमदूत के साये में 'राम भरोसे' कंटीले पेड़ो में लटकता  लाइनमैन..क्या विद्युत विभाग को एक और 'बलिदान' का हैं। इंतज़ार ? कृ...
10/03/2026

यमदूत के साये में 'राम भरोसे' कंटीले पेड़ो में लटकता लाइनमैन..
क्या विद्युत विभाग को एक और 'बलिदान' का हैं। इंतज़ार ?

कृष्ण कुमार की मौत के बाद भी नही सुधरा विभाग..?

​[तस्वीरें चीख-चीख कर गवाही दे रही हैं: बिना सेफ्टी बेल्ट, बिना सेफ्टी शूज, पेड़ों के झुरमुट के बीच हाई टेंशन लाइन पर झूलता लाइनमैन ]

​फतेहपुर, जयपुर गुलाबी टाइम्स ..
(आबिद खान)

अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL) की फतेहपुर ग्रामीण शाखा एक बार फिर विवादों के घेरे में है। नेशनल हाईवे 11 पर 20 से अधिक पेड़ों को जड़ों से काटने की तत्परता दिखाने वाला विद्युत विभाग, जब हाई टेंशन लाइनों के नीचे पेड़ों की 'ट्रिमिंग' (छांटाई) की बात आती है, तो कुंभकर्णी नींद आखिर क्यों सो जाता है। सुरक्षा नियमों की उड़ती धज्जियां और खतरों से खेलता लाइनमैन यह साफ बता रहा है कि विभाग के लिए इंसान की जान की कीमत शून्य है।

*​ठिमोली में फिर मौत से साक्षात्कार*
जयपुर गुलाबी टाइम्स द्वारा सेफ्टी सुरक्षा पर किए गए स्टिंग के दौरान ​होश उड़ा देने वाला ताजा मामला फतेहपुर ग्रामीण शाखा के ठिमोली से सामने आया हैं। जहां एफआरटी (FRT) टीम का लाइनमैन एक बार फिर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के हाई टेंशन लाइन पर झूलता हुआ दिखा दे रहा हैं।

*पहले भी लग चुका हैं सुरेंद्र लाइनमैन को करंट का झटका*

चौंकाने वाली बात यह है कि लाइन मेंन का नाम सुरेंद्र बताया जा रहा है, जो कुछ समय पहले हरसावा से बांठोड रोड पर इसी तरह लाइन का काम करते समय करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था।
​उस वक्त वह हफ्ते भर सीकर के कल्याण अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूलता रहा। बाद में इलाज के बाद वह ठीक हो पाया था तब हमारी टीम ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसके बाद कॉमरेड संगठनों की कड़ी चेतावनी जुर्माने को लेकर दी गई थी। चेतावनी के बाद बिजली विभाग में काम करने वाली ठेका कंपनी (संध्या एंड कंपनी) ने मजबूरी में उसके इलाज का खर्च उठाया था।
लेकिन सवाल यह है कि क्या उस भयानक हादसे से विभाग ने कोई सबक लिया?
जवाब हैं नही लिया..
ठिमोली की वर्तमान तस्वीरें बताती हैं कि विभाग आज भी उसी पुरानी जानलेवा ढर्रे पर काम कर रहा है।

*​सुरक्षा उपकरण नदारद: 'संध्या एंड कंपनी' की जानलेवा कंजूसी?*
​निगम के सख्त आदेश हैं कि बिजली लाइनों पर काम करते समय पूर्ण सुरक्षा उपकरण (Safety Kit) हेलमेट सेफ्टी बेल्ट अनिवार्य हैं। लेकिन ठिमोली में काम के दौरान सुरेन्द्र के पास न तो सेफ्टी बेल्ट थी, न सेफ्टी शूज और न ही हेलमेट अर्थिंग चैन या रॉड।
​ठेका कंपनी 'संध्या एंड कंपनी' शायद केवल 'क्लेम' की राशि बांटने को ही अपनी इतिश्री मान बैठी है। क्या कृष्ण कुमार की हालिया मौत के बाद मिला क्लेम भविष्य के खतरों से सुरक्षा की गारंटी है?

*​'जड़ों से सफाई' मंजूर, पर 'छांटाई' से परहेज क्यों?*

​विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर गहरा संदेह तब होता है। जब पूर्व में, इसी विभाग ने NH-11 पर सच केंटीन के सामने 20 से अधिक हरे पेड़ों को जड़ों से कटवा दिया था, जिसके लिए जयपुर गुलाबी टाइम्स की खबर के बाद वन विभाग ने विद्युत विभाग में काम करने वाली इसी संध्या एंड कंपनी पर जुर्माना भी लगाया था । लेकिन, जब सुचारू और सुरक्षित बिजली आपूर्ति के लिए पेड़ों की समय-समय पर ट्रिमिंग (हल्की छांटाई) की बात आती है, तो विभाग के अधिकारी हाथ खड़े कर देते है। जबकि निगम का आदेश हैं कि समय समय पर पेड़ो की ट्रिमिंग करवाई जाकर आंशिक खतरो से आमजन को बचाया जाए। और अच्छी विद्युत सप्लाई दी जाए।।

पेड़ों की टहनियों के बीच फंसे नंगे तारों पर बिना सुरक्षा किट के लाइनमैन को चढ़ाना सीधे तौर पर उसकी हत्या की कोशिश करने जैसा है।
​यह लापरवाही न केवल अनैतिक है, बल्कि कानूनी रूप से अपराध है:
​विद्युत अधिनियम 2003: सुरक्षा नियमों का उल्लंघन एक गंभीर दंडात्मक अपराध भी है।
​Vicarious Liability: चूंकि काम विभाग का है, इसलिए ठेकेदार के साथ-साथ सहायक अभियंता (AEN) और अधिशासी अभियंता (XEN) और अधीक्षण अभियंता भी किसी भी अनहोनी के लिए बराबर के जिम्मेदार होंगे।

*​क्या जागेगा निगम..?*
​क्या विभाग के उच्च अधिकारी इस 'यमदूत' ठेका प्रथा पर रोक लगाएंगे? या फिर कपिल, कैलाश और अन्य कॉमरेड युवा संगठनों को एक बार फिर सड़कों पर उतरना पड़ेगा? प्राप्त जानकारी अनुसार ग्रामीण में एफ आर टी का ठेका प्रणाली की जिम्मेदारी विकास नाम के व्यक्ति के पास बताई जा रही हैं।
यह खबर उन अधिकारियों के लिए एक सीधी चेतावनी है
जो एयर-कंडीशनर कमरों में बैठकर फाइलों पर हस्ताक्षर तो करते हैं, लेकिन उनके लाइनमैन बिना जूतों के बिजली के खंभों पर मौत को मात देने की कोशिश कर रहे हैं। उन पर उनका ध्यान नदारद हैं।

*जनता की मांग..*
फतेहपुर की जनता बार बार मांग कर रही हैं कि
​ठिमोली प्रकरण की तुरंत जांच हो और ठेका कंपनी पर भारी जुर्माना लगे।
​लाइनमैन सुरेन्द्र को तब तक काम पर न भेजा जाए जब तक उसे ISI मार्क सुरक्षा किट न मिले। तथा सभी लाइनमेनो को भी सुरक्षा किट मिले
​पेड़ों की ट्रिमिंग के लिए वैज्ञानिक तरीका अपनाया जाए, और एक मजबूत अभियान के तहत समस्त हाई टेंशन लाइनों के नीचे पेड़ो की ट्रिमिंग करवाई जाए न कि जानलेवा जुगाड़ या जड़ी से कटाई..
तथा आमजन की यह भी मांग हैं कि ​लापरवाह अधिकारियों की जवाबदेही तय कर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए।

पत्रकार आबिद खान के साथ ऐसे रची गई थी साजिश पत्रकार की जुबानी...पढ़े..तीन दिन से सोच रहा था क्या लिखूं आज आप सभी के साथ ...
26/02/2026

पत्रकार आबिद खान के साथ ऐसे रची गई थी साजिश पत्रकार की जुबानी...पढ़े..
तीन दिन से सोच रहा था क्या लिखूं आज आप सभी के साथ बड़ा भावुक होकर आपके साथ यह सब दिल की बात शेयर कर रहा हूं
सब से पहले तो फतेहपुर की तमाम जनता का दिल से शुक्रिया कि आप लोगो ने मुझे इतना लाड़ प्यार सम्मान दिया हैं। इसका पाई पाई का हिसाब में आपकी आवाज उठाकर यूं ही करता रहूंगा और उन तमाम दोस्तो का शुक्रिया जिन्होंने डायरेक्ट इन डायरेक्ट मुझे सपोर्ट किया

यह जीत सिर्फ आबिद खान दाडून्दा की नहीं, यह जीत फतेहपुर की उस जनता की है जिसकी आवाज़ को दबाने की कोशिश भ्रष्ट तंत्र ने की थी। और मेने उठाई थी साल 2022 का 29 अप्रैल का वो काला दिन था
पिछले 4 साल मेरे और मेरे परिवार के लिए वास्तव में किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं थे।
सब से पहले मैं इन दोनो व्यक्तियों को दिल से खुले मंच से धन्यवाद देता हूं। इनकी लंबी उम्र की दुआ करता हूं
​"आबिद, मैं हूं ना... तू सच्चा है, तू जनता की लड़ाई लड़ रहा हैं तुझे कुछ नहीं होने दूंगा।" तूने अपराध नहीं किया हैं।
ये वो शब्द हैं जिनकी गूंज आज भी मेरे कानो में बार बार सुनाई दे रही हैं। ओर ये शब्द एक वकील कम बड़े भाई ज्यादा एडवोकेट दिनेश शर्मा जी फतेहपुर और एडवोकेट अर्जुन लाल जी बैरवा (MD जयपुर गुलाबी टाइम्स) ने मुझे तब कहे जब मैं टूट रहा था। में टेंशन में था में पूरी पूरी रात सोचता था मुझे इस भ्रष्ट तंत्र ने कहां फंसा दिया हैं।
एडवोकेट दिनेश शर्मा ने मुझे अपना मुवक्किल नहीं, छोटा भाई समझा और एक चट्टान की तरह मेरे साथ इस कानूनी लड़ाई में खड़े रहे। और कभी पैसे को फीस को अहमियत नहीं दी सिर्फ एक बात बोलते आबिद ये ये डॉक्यूमेंट कलेक्ट कर जब मैं बोलता क्या होगा वकील साहब तब एक ही बात बोलते मैं हूं ना....साथ ही, मेरे बड़े भाई एडवोकेट अर्जुन लाल बैरवा जी (MD, जयपुर गुलाबी टाइम्स), जिन्होंने FIR के तुरंत बाद अपनी व्यस्तता छोड़ मेरे घर आकर मेरे बच्चों और परिवार को संबल दिया एक प्रतिष्ठित अखबार के मालिक होने के बावजूद वे खुद अधिकारियों से तात्कालिक एसपी सीकर श्री कुंवर राष्टदीप जी और डीवाईएसपी फतेहपुर श्री राजेश विद्यार्थी जी से मिले और निष्पक्ष जांच की मांग की। मैं इन दोनों बड़े भाइयों के ऋण को कभी नहीं चुका सकता।
​आज मैं खुले मंच से जानता को वो सच बताना चाहता हूं जिसके पीछे कितनी बड़ी काली स्क्रिप्ट थी
"यह सच है...":
​यह सच है कि फतेहपुर विद्युत विभाग में हुए करोड़ों के घोटालों और भ्रष्टाचार की खबरें छापने की सजा मुझे और मेरे परिवार को दी गई हैं।
यह सच है कि रामगढ़ में ट्रांसफार्मर चोरी की वो FIR पूरी तरह झूठी और मनगढ़ंत थी। जिसके झूठ से पर्दा मेने ही हटाया था ट्रांसफार्मर मेने ही खोजे थे और वीडियो रामगढ़ थाना के तात्कालिक SHO श्री उमाशंकर जी को मेने ही दिए थे जिसके बाद वो एफ आई आर झूठी साबित हुई थी। खबर छपने के बाद जांच हुई और एक AEN APO हुए थे

यह सच है कि फतेहपुर विद्युत विभाग सिटी शाखा पर मेरी खबरों के बाद वन विभाग का जुर्माना लगा था और भ्रष्टाचार की परतें खुलीं।

यह सच हैं कि बिजली विभाग की फतेहपुर सिटी शाखा से बहुत महंगा स्क्रैप और महंगे मेटल रात के अंधेरे में बेचे गए थे जनता के साथ अन्याय हो रहा था जिस धर्म कांटा पर ये माल तोला गया उसकी पर्ची और अन्य सबूत मेरे पास आज भी सुरक्षित हैं जिस कबाड़ी को बेचे गए उसके वहां माल पड़ा होने के विडियो सबूत मेरे पास सुरक्षित हैं।

यह सच है कि मेने RTI लगाई थी और जवाब ना देने पर सूचना आयोग में मेने अपील की थी आरटीआई (RTI) और सूचना आयोग के आदेशों से घबराकर अधिकारियों ने मेरे खिलाफ साजिश रची।

यह सच है कि मुझे मारने के लिए मेरी रेकी की गई थी सहायक अभियंता रविंद्र बिजारनिया और राजू गोदारा तोसिब खान JEN सुनील कुमार राकेश द्वारा मेरी रेकी की गई थी , जिसके सबूत आज भी मेरे पास महफूज हैं।

यह सच हैं कि मेने तात्कालिक कोतवाल श्री उदय सिंह जी को मेने परिवाद दिया था कि मुझे ये लोग जान से मारेंगे इनकी प्लानिंग के ये सबूत हैं। एफ आई आर दर्ज करो
यह सच हैं मेरी एफ आई आर दर्ज नही हुई थी
यह सच हैं कि में सबूत और परिवाद लेकर एसपी साहब श्री कुंवर राष्ट्रदीप जी के पास परिवाद लेकर गया था और उन्होंने कोतवाल जी को आदेश दिया था बावजूद इसके विद्युत विभाग के अधिकारियों AEN रविंद्र कुमार बिजारनिया जी और उनके कर्मचारियों पर महज 107/116 में पाबंदी की कार्यवाही की गई थी माननीय एसडीएम कोर्ट ने अपने आदेश में लिखा था कि आप द्वारा समाज में शांति भंग होने की आशंका हैं। जबकि मामला संघीन्न था और एफ आई आर का था
यह सच हैं कि वन विभाग ने जुर्माना मेरी खबर की वजह से लगाया था
यह सच हैं कि फतेहपुर में डेड लाइनों से तार चोरी हुए थे और AEN साहब श्री रविंद्र कुमार जी ने मीडिया को दी गई वीडियो बाइट में स्वीकार किया था और कहा था चोरों के खिलाफ एफ आई आर करवाएंगे जो आज तक नही हुई हैं।
यह सच हैं कि विद्युत विभाग के कुछ अधिकारी कर्मचारियों ने सरकारी क्वार्टर अपने नाम एलॉट करवा रखा था और किराए पर बाहर के लोगो को दे रखा था जो मेने खबर प्रकाशित की थी
यह सच हैं कि टेक्निकल हेल्पर तोसिब खान राजू गोदारा ऑफिस में कार्य कर रहे थे और आज भी कर रहे हैं जिनके सबूत हैं मेरे पास काम करते हुए जबकि एमडी का आदेश हैं कि टेक्निकल हेल्पर फील्ड में रहेगा ऑफिस में कार्य करते हुए पाया जाने पर सस्पेंड की कार्यवाही के प्रावधान हैं। लेकिन आज भी कर रहे हैं क्योंकि सूत्र बताते हैं जनता से AEN साहब की हेल्दी बात करवाने में ये दोनो अच्छे सक्षम हैं। आप समझ गए हैं शायद
यह सच हैं कि बिजली विभाग के फतेहपुर सिटी के सहायक अभियंता श्री रविंद्र कुमार बिजारनिया ने अपनी टीम कनिष्ट अभियंता श्री सुनील गोदारा श्री सुनील कुमार प्रजापत तोसिब खान राजू गोदारा सहित कई अन्य के साथ षड्यंत्र रचकर मेरे द्वारा चलाई गई खबरों, वन विभाग द्वारा लगाए गए जुर्माने, मेरे परिवाद पर एसडीएम साहब द्वारा की गई पाबंदी की कार्यवाही, तथा आरटीआई में जवाब ना देने पर मेरे द्वारा की गई सूचना आयोग को शिकायत सूचना आयोग से मिले आदेश इन सब से आहत परेशान होकर मुझे रोकने के ओर कठोर कलम को कुचलने के लिए राज कार्य में बाधा रजिस्टर फाड़ने जैसा झूठा मुकदमा मेरे खिलाफ करवाया गया था इन सब बातो का जिक्र माननीय न्यायालय फतेहपुर द्वारा दिए गए आदेश में भी हैं। और आज तक फटा हुआ रजिस्टर न्यायालय में पेश भी नही हुआ हैं।

यह सच है कि फतेहपुर पुलिस प्रशासन के सीनियर अधिकारी ने मेरे घर आकर मजबूरी जताई कि वे दबाव में हैं। और कहा था आबिद मुझे पता हैं तू सही हैं सच्चा ईमानदार पत्रकार हैं लेकिन मैं दबाव में हूं तेरी मदद कुछ भी नहीं कर सकता जिसका मजबूत सबूत आज भी मेरे पास महफूज हैं। और यह बात जांच अधिकारी ने भी मुझे बोली थी

यह सच है कि इन 4 सालों के मानसिक तनाव की वजह से मैं 2 साल बेड पर रहा हूं और मेरे बच्चों की बेहतर शिक्षा बाधित हुई हैं। परिवार को परेशानिया झेलनी पड़ी हैं।
यह सच हैं कि इस विकट समय में मेरे काफी दोस्त जिनका नाम लिखूंगा तो लिस्ट लंबी हो जाएगी वो मेरे पास आते थे मुझे हौसला देते थे
यह सच हैं कि इस झूठे मुकदमे ने मुझे अंदर से तोड़ तोड़कर बहुत मजबूत कर दिया हैं
यह सच हैं कि में पूरी पूरी रात जाग जाग कर कानून की पढ़ाई करता था यह सच हैं कि मेने इस सच को साबित करने के लिए बहुत जगह ठोकर खाई हैं। और हाथ जोड़ जोड़कर सच बताया हैं। चाहे ए जांच अधिकारी हो या फिर कोतवाल उदय सिंह जी
यह सच हैं कि विद्युत विभाग में बड़ा भ्रष्टाचार हुआ था
​लेकिन,माननीय न्यायालय ने उस भरोसे को जिंदा रखा है कि न्याय की कुर्सी पर सत्य की जीत होती है। मेरी उम्मीद टूटी नही माननीय न्यायालय ने मेरे द्वारा उजागर किए गए तथ्यों, जुर्मानों पाबंदी की कार्यवाही और खबरों को अपने आदेश में प्रमुखता से दर्शाया भी हैं।

​फतेहपुर की जनता और मेरे शुभचिंतकों,
भ्रष्टाचारियों के खिलाफ यह जंग अब और तेज होगी। असली लड़ाई तो अब शुरू हुई है। बड़े-बड़े अधिकारियों और सफेदपोश नेताओं के काले कारनामों के सबूत अब बाहर आएंगे। मेरा वादा है—मैं गरीबों और मजलूमों की आवाज कभी दबने नहीं दूंगा।
​मेरी आपसे अपील है: अगर आप भ्रष्टाचार के खिलाफ इस सच्चे सिपाही के साथ हैं, तो इस पोस्ट को इतना शेयर करें कि हर उस अधिकारी तक यह पहुंचे जो अपनी कुर्सी का गलत इस्तेमाल करता है। और जनता तक सच पहुंचाया जा सके और हर मजबूर व्यक्ति तक यह बात पहुंचे ताकि उसे हिम्मत मिले
धन्यवाद
​आपका अपना,
आबिद खान दाडून्दा
ब्यूरो चीफ, जयपुर गुलाबी टाइम्स (सीकर)​



Adv. Arjun Lal Bairwa

A Khan
Bhajanlal Sharma
Rajasthan Police

CMO Rajasthan
PMO India

दो घंटे में दिखा जयपुर गुलाबी टाइम्स की  खबर का असर जयपुर गुलाबी टाइम्स का मकसद किसी की भावनाओ को आहत करना नही हैं हमारा...
26/02/2026

दो घंटे में दिखा जयपुर गुलाबी टाइम्स की खबर का असर
जयपुर गुलाबी टाइम्स का मकसद किसी की भावनाओ को आहत करना नही हैं हमारा मकसद निष्पक्ष पत्रकारिता करते हुए आमजन की समस्याओं को प्रशासन तक सच्चाई के साथ पहुंचाना हैं।
Adv. Arjun Lal Bairwa
Bhajanlal Sharma
Rajasthan Police

भ्रष्ट तंत्र पर न्याय की महाजीत: जयपुर गुलाबी टाइम्स के पत्रकार आबिद खान दाडून्दा न्यायालय से  बरी, रची गई थी गहरी साजिश...
24/02/2026

भ्रष्ट तंत्र पर न्याय की महाजीत: जयपुर गुलाबी टाइम्स के पत्रकार आबिद खान दाडून्दा न्यायालय से बरी, रची गई थी गहरी साजिश
एडवोकेट दिनेश शर्मा की पैरवी से ढह गया विद्युत विभाग के झूठ का किला..
पुलिस के अधिकारियों पर गिरी गाज
विद्युत विभाग और पुलिस की नापाक जुगलबंदी का पर्दाफाश; न्यायालय ने DGP को दिए पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई के कड़े आदेश

​फतेहपुर (सीकर)
कलम की ताकत को जब वर्दी और विभाग का अहंकार मिलकर दबाने की कोशिश करता है, तो लोकतंत्र कराह उठता है। लेकिन सत्य कभी पराजित नहीं होता। फतेहपुर की अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत ने पत्रकार आबिद खान के खिलाफ रचे गए 'राजकार्य में बाधा' के फर्जी मुकदमे को सीरे से खारिज करते हुए जो ऐतिहासिक फैसला सुनाया है, वह सत्ता के और पद के दुरुपयोग पर एक करारा तमाचा है।

*​कोतवाली में बुनी गई थी षड्यंत्र की पटकथा*
​इस मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा पुलिस और भ्रष्ट अधिकारियों की 'गांठ-जोड़' को लेकर हुआ है। जब पत्रकार आबिद खान ने विद्युत विभाग के सहायक अभियंता रविंद्र कुमार बिजारणिया और उनकी टीम के भ्रष्टाचार की पोल खोली, तो बदले की आग में जलते हुए अधिकारियों ने खाकी का सहारा लिया।
​थाने में बैठकर इस भ्रष्ट टोली ने कानून को खिलौना बनाया और पत्रकार के खिलाफ एक मनगढ़ंत और झूठी FIR (78/2022) दर्ज करवाई, ताकि सच लिखने वाली कलम को हमेशा के लिए तोड़ा जा सके।

अग्निपरीक्षा: अपमान की आग में तपकर निखरा हौसला
​एक पत्रकार के लिए चार साल का यह समय किसी भीषण अग्निपरीक्षा से कम नहीं था। जिस कलम ने हमेशा जनता की आवाज बुलंद की, उसे 'अपराधी' का तमगा पहनाने की कोशिश की गई। बदनामी हुई पत्रकार को लोग अपराधी की नजर से देखने लगें शारीरिक और मानसिक नुकसान हुआ आबिद खान ने उन काली रातों को जिया है जहाँ एक तरफ सरकारी तंत्र की धमकियाँ थीं कोर्ट के चक्कर थे पुलिस की धमकियां थी और दूसरी तरफ परिवार के सम्मान और बच्चो की चिंता सता रही थी । समाज की चुभती नजरें और कचहरी की धूल फांकते हुए कई बार उनका गला भर आया, लेकिन उनका जमीर कभी नहीं झुका। उन्होंने अपने आंसुओं को अपनी ताकत बनाया और चट्टान की तरह भ्रष्ट अधिकारियों से अकेला लड़ता रहा और यह साबित कर दिया कि एक अकेले इंसान का सच कलम के साथ लड़े तो पूरे भ्रष्ट तंत्र पर भारी पड़ सकता है। और उसकी जड़े हिला सकता हैं उनका यह अटूट हौसला आज हर उस शख्स के लिए मिसाल है जो जुल्म के खिलाफ खड़ा होने से डरता है।
एडवोकेट दिनेश शर्मा: न्याय के सजग प्रहरी
​इस पूरी कानूनी लड़ाई में एडवोकेट दिनेश शर्मा आबिद खान के रक्षक के रूप में सामने आए। उनकी दमदार और पैनी पैरवी ने विद्युत विभाग और पुलिस के झूठ के किले को जमींदोज कर दिया। शर्मा ने अदालत में अभियोजन पक्ष के 11 गवाहों की धज्जियां उड़ा दीं। उन्होंने अपनी आक्रामक जिरह से यह साबित कर दिया कि रजिस्टर फाड़ने की बात महज एक कोरी कल्पना थी। एडवोकेट दिनेश शर्मा की कानून पर असाधारण पकड़ और उनके तार्किक कौशल अनुभव ने ही आज न्याय की इस मशाल को जलाए रखा है। दिनेश शर्मा ने विद्युत विभाग के एक एक गवाह से सच उगलवाया और न्यायालय के सामने विद्युत विभाग के झूठ के पिलर के टुकड़े टुकड़े कर दिए
दिनेश शर्मा की इस दमदार पैरवी से इस पूरे भ्रष्ट तंत्र का किला हिल गया
न्यायालय का हंटर: DGP और SP को कड़े निर्देश पुलिस अधिकारियों पर कानूनी कार्यवाही के निर्देश*

​न्यायाधीश अजय कुमार पूनिया ने इस मामले की गंभीरता को समझते हुए माना कि यह मुकदमा सिर्फ आपसी रंजिश के चलते दर्ज किया गया था। न्यायालय ने पुलिस की मिलीभगत पर सख्त नाराजगी जताते हुए राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (DGP) और SP को आदेश दिए हैं कि इस साजिश में शामिल पुलिस अधिकारियों की भूमिका की 3 माह के भीतर जांच कर उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
​उल्लेखनीय हैं कि जयपुर गुलाबी टाइम्स के मैनेजिंग डायरेक्ट अर्जुन लाल बैरवा ने पत्रकार आबिद खान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस पूरे मामले की मॉनिटरिंग की हैं साथ ही उन्होंने अपने इस ईमानदार पत्रकार को बधाई देते हुए उज्वल भविष्य की कामना की हैं।
यह फैसला सिर्फ आबिद खान की व्यक्तिगत जीत नहीं है, बल्कि यह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाले हर सजग नागरिक और पत्रकार की जीत है। यह उन अधिकारियों के लिए चेतावनी है जो अपनी कुर्सी और वर्दी का उपयोग व्यक्तिगत खुन्नस निकालने के लिए करते हैं।
हम भाई आबिद खान के हौसले को सलाम करते हैं।




Adv. Arjun Lal Bairwa

भारतीय सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ✍️💐🙏
15/01/2026

भारतीय सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ✍️💐🙏

14/01/2026

✍️💐🙏
✍️💐🙏
✍️💐🙏



#जिलाउपाध्यक्षकपिलदेवओशो


#राष्ट्रीयभ्रस्टाचारनिरोधकएवंमानवाधिकारसंगठन


#बैरवासमाज
ार
#जयभीमजयबैरवा



#बैरवारिश्तेराजस्थान




#प्रगतिशीलबैरवासमाज












https://www.facebook.com/share/r/1BmPGnwULu/

04/01/2026

✍️💐🙏With Mini Director Jaipur Gulabi Times ✍️💐🙏

31/12/2025





✍️बाल अधिकारिता विभाग का बहुत बहुत धन्यवाद आभार दैनिक जयपुर गुलाबी टाइम्स को आपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म / ग्राफिक्स पर ...
19/12/2025

✍️बाल अधिकारिता विभाग का बहुत बहुत धन्यवाद आभार दैनिक जयपुर गुलाबी टाइम्स को आपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म / ग्राफिक्स पर जगह देने के लिए ✍️💐🙏🤝💐💐🙏



#जिलाउपाध्यक्षकपिलदेवओशो


#राष्ट्रीयभ्रस्टाचारनिरोधकएवंमानवाधिकारसंगठन


#बैरवासमाज
ार
#जयभीमजयबैरवा



#बैरवारिश्तेराजस्थान




#प्रगतिशीलबैरवासमाज












https://www.facebook.com/share/r/1BmPGnwULu/

Address

Plot No 2 Indira Colony Vistar Near 52feet Hanuman Ji Agra Road Jaipur
Jaipur
303012

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jaipur Gulabi Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Jaipur Gulabi Times:

Shortcuts

Share