Ayush Antima

Ayush Antima देश का विश्वसनीय ओर प्रतिष्ठित न्यूज पेपर

21/10/2025

राजस्थान क्रिकेट का बेडा गर्क: नेताओं के पुत्रों और चमचों की करामात

20/10/2025

आप सभी को दिवाली महापर्व की हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई।

20/10/2025
13/10/2025

माताओ द्वारा अपनी संतान की रक्षा एवं खुशहाली हेतु रखे जाने वाले व्रत के पर्व अहोई अष्टमी की सभी को हार्दिक शुभकामनायें।

09/10/2025

10 अक्टूबर को करेगी महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ का व्रत

प्रतिवर्ष कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सुहागिनों द्वारा करवा चौथ का व्रत रखने की पुरानी परंपरा रही है हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष यह व्रत दस अक्टूबर शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन अपने पति की सलामती और दीर्घायु होने की कामना के साथ दिन भर निर्जला उपवास रख माता पार्वती सहित पूरे शिव परिवार की आराधना करती हैं। इस व्रत में चंद्रमा का विशेष महत्व होता है। चंद्रोदय के पश्चात ही रात्रि के समय व्रत तोड़ा जाता है, व्रती पहले चंद्रमा को अर्घ्य प्रदान करती हैं तत्पश्चात छलनी से चंद्रमा के साथ पति का चेहरा निहारती हैं।

कब है करवा चौथ

इस वर्ष करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर को रखा जाएगा। चतुर्थी तिथि का आगमन नौ अक्टूबर, गुरुवार की रात 2.49 बजे हो रहा है, जो 10 अक्टूबर, शुक्रवार की रात 12.24 बजे तक रहेगी। इस व्रत में चंद्रमा का विशेष महत्व होता है। 10 अक्टूबर की रात 7.58 बजे के बाद चंद्रमा को अर्घ्य प्रदान किया जाएगा। महिलाएं इस दिन कठिन व्रत का पालन करती हैं और विधिवत पूजा-अर्चना कर पति की लंबी आयु, सौभाग्य व सलामती की कामना करती हैं।

छलनी से करती हैं चन्द्रमा और पति का दर्शन

इस व्रत के अंत में महिलाएं चंद्रमा और अपने पति का प्रत्यक्ष दर्शन न कर छलनी से दर्शन करती हैं। मान्यता है कि छलनी में हजारों छेद होते हैं, जिससे चांद के छेदों की संख्या जितने प्रतिबिंब दिखते हैं, अब छलनी से पति को देखती हैं तो उनकी आयु भी उतनी गुणा बढ़ जाती है। इस दिन शिव, भगवान गणेश और कार्तिकेय की भी पूजा होती है, लड़कीं प्रधानता चन्द्रमा की होती है, चंद्रमा को पुरुष रूपी ब्रह्मा का स्वरूप माना जाता है।

पहली बार माता पार्वती ने किया था करवा चौथ

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, पहली बार माता पार्वती ने भगवान शिव के लिए यह व्रत रखा था। माता सीता ने भी भगवान श्रीराम के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। तब से सुहागिनें अखण्ड सौभाग्य हेतु इस व्रत का पालन करती हैं।

करवा चौथ पूजन सामग्री

लकड़ी का आसान, देसी घी, पान, सींक, कलश, हल्दी, रोली, मौली, मिठाई, छन्नी, लोटे में भरने के लिए चावल, दान की सामग्री, अक्षत, चंदन, फल, पीली मिट्टी, फूल, मिट्टी या तांबे का करवा और ढक्कन और करवा चौथ व्रत कथा किताब।

करवा चौथ की पूजन विधि

करवा चौथ पर सुबह सूर्योदय से पहले सरगी खा लें। इसमें कुछ फल और सूखे मेवे होते हैं इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान करके व्रत का संकल्प लें इसके बाद लाल कपड़ा बिछाकर देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित करें उनके समक्ष एक दीपक जलाएं और चावल, रोली, करवे में जल, फल, फूल, मिठाई आदि अर्पित करें फिर दोपहर के समय पूजा-पाठ के बाद करवा चौथ की कथा सुनें।

07/10/2025

रीवैल्यूएशन के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा — छात्रों को सतर्क रहने की अपील

राजस्थान विश्वविद्यालय से जुड़े हाल के घटनाक्रम में यह सामने आया है कि कुछ फर्जी कॉल्स, वीडियो कॉल्स और मैसेजेस के जरिए छात्रों को यह लालच दिया जा रहा है कि:
"आपको रीवैल्यूएशन में पास करवा देंगे, बस कुछ पैसे जमा करवा दो।"
⚠️ यह एक सुनियोजित घोटाला है, जो सीधे-सीधे छात्रों की मेहनत और विश्वास के साथ धोखा है।
इस घोटाले के ज़रिए न सिर्फ छात्रों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है, बल्कि विश्वविद्यालय की छवि को भी ठेस पहुंचाई जा रही है।
🎙️ छात्र नेता शुभम रेवाड़ ने इस मामले में बयान जारी करते हुए कहा:
"एक छात्र की मेहनत ही उसकी योग्यता का आधार होनी चाहिए — न कि पैसे देकर नंबर खरीदने की व्यवस्था। हम इस रीवैल्यूएशन घोटाले को विश्वविद्यालय से जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
उन्होंने सभी छात्र साथियों से अपील की है कि:
🔹 किसी भी फर्जी कॉल या मैसेज की सूचना तत्काल साझा करें
🔹 इस मुद्दे को लेकर प्रशासन से भी सख्त कार्रवाई की माँग की जा रही है
🔹 छात्र हित के किसी भी प्रकार के शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा !

06/10/2025

AYUSH ANTIMA NEWS के व्हाट्सअप चैनल एवं पेज को फॉलो करे तथा शेयर करें ताकि सबसे पहले आपको लेटेस्ट अपडेट मिलती रहे।

19/09/2025

सूरौठ/करौली (श्रीराम इंदौरिया): प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कस्बा सूरौठ निवासी देशरा.....

19/09/2025

चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी के स.....

19/09/2025

झुंझनु (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): ख़ेमी शक्ति रोड के मुनि आश्रम स्थित सुवादेवी पाटोदिया सभागार में ऋषि सेवा समित....

19/09/2025

झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): स्त्री शक्ति महिला समूह द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए जिला मुख्यालय पर .....

19/09/2025

झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिले के मंडावा पंचायत समिति के हनुमानपुरा ग्राम पंचायत में वर्ष 2014 से एक गंभ.....

Address

Jaipur
302020

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ayush Antima posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Ayush Antima:

Share