04/09/2026
5 सितंबर को भी राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, डीडवाना-कुचामन और पूर्वी बीकानेर के कुछ हिस्सों में खंड वर्षा देखने को मिल सकती है। वहीं अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, सवाई माधोपुर, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ में बारिश का प्रभाव ज्यादा रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में जोधपुर, पाली और राजसमंद के कुछ हिस्सों में भी शाम के समय मौसम बदल सकता है।