Jaipur News

Jaipur News news Media

31/08/2026

जयपुर के मालवीय नगर में सोमवार सुबह सनसनी फैल गई। सरकारी नर्सरी में एक व्यक्ति की लहूलुहान हालत में लाश मिली। मृतक के दोनों हाथों की नसें कटी हुई थीं और गले पर भी कट के निशान मिले हैं।
मौके से एक चाकू भी बरामद हुआ है, जिससे नसें काटने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है।
मृतक की पहचान सुरेन्द्र कुमार मीणा (46) निवासी मॉडल टाउन-ए, मालवीय नगर के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
JaipurNews

31/08/2026

जयपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद!
चाकू की नोंक पर कूरियर एजेंट को बंधक बनाकर 38 लाख रुपए लूटने का मामला सामने आया है।
आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर कूरियर ऑफिस में फोन करवाया और रुपए मंगवाकर फरार हो गए।
पीड़ित ने मानसरोवर थाने में FIR दर्ज करवाई है। पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
JaipurNews

05/08/2026

🚨 जयपुर में फिर सक्रिय हुआ कच्छा-बनियान गिरोह!
टोंक रोड के सूर्य नगर में देर रात करीब 2 बजे संदिग्ध बदमाश वारदात की नीयत से पहुंचे। 👀
मकान मालिकों की सतर्कता से बड़ी चोरी टल गई और बदमाश मौके से फरार हो गए।
⚠️ बताया जा रहा है कि बदमाश उन्हीं घरों के आसपास पहुंचे, जहां पहले भी चोरी की कोशिश हो चुकी है। इलाके में दहशत का माहौल है।
📢 सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

05/08/2026

🚨 जयपुर में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन 🚨
हिस्ट्रीशीटर की अवैध 3 मंजिला बिल्डिंग पर चला बुलडोजर 🚜
मानसरोवर इलाके में पुलिस और जेडीए की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई। करीब 8 घंटे चली कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा।
बताया जा रहा है कि अवैध बिल्डिंग की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है।

05/08/2026

🚨 अजमेर में कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा 😢🙏
पुष्कर से कांवड़ लेकर लौट रहे दो भाइयों को गेगल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटे भाई ने सड़क पर छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।




04/08/2026

"तेज रफ्तार बनी मौत की वजह…
बारिश में एक लापरवाही ने छीन ली 22 साल के युवक की जिंदगी। 💔
जरूरी है।"




ViralNews

04/08/2026

🚨 डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 25 लाख ठगने की कोशिश नाकाम!
जयपुर में साइबर ठगों ने महिला को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 25 लाख रुपए ट्रांसफर करवाने की कोशिश की।
लेकिन एमआई रोड स्थित केनरा बैंक के मैनेजर और कैशियर की सतर्कता से ठगी की साजिश नाकाम हो गई।
बैंक कर्मचारियों ने समय रहते महिला को समझाया कि यह साइबर फ्रॉड है और बड़ी रकम ट्रांसफर होने से बचा ली।

03/08/2026

चूरू जिले के सुजानगढ़ में नेशनल हाईवे-58 पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैवलर को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दो सगी बहनों समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु सालासर बालाजी के दर्शन के बाद पुष्कर जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।




03/08/2026

🚨 जयपुर में दिनदहाड़े लूट!
लिफ्ट में घुसकर बदमाशों ने पिस्टल दिखाई और युवक से लाखों के गहने लूटकर फरार हो गए। 😱
वारदात के वक्त लिफ्ट में एक छोटी बच्ची भी मौजूद थी। CCTV में बदमाश सफेद एक्टिवा से भागते नजर आए।
📍 साई कृपा अपार्टमेंट, सिंधी कॉलोनी, जयपुर

02/08/2026

🚨 3 साल की बच्ची थी कार में... फिर भी नहीं रुका नशे में धुत चालक, मारी जोरदार टक्कर

**जयपुर।** वैशाली नगर क्षेत्र में रविवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। आरोप है कि लगभग 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने नशे की हालत में कार चलाते हुए एक अन्य वाहन चालक को टक्कर मारने और जान से मारने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने खुलेआम धमकी देते हुए कहा, **"तुम मेरा क्या कर लोगे?"**

घटना के समय पीड़ित की पत्नी और उसकी 3 वर्षीय बेटी भी कार में मौजूद थीं। अचानक हुई इस घटना से दोनों बुरी तरह घबरा गईं। पीड़ित का कहना है कि आरोपी का व्यवहार बेहद आक्रामक था और उसकी लापरवाही से पूरे परिवार की जान खतरे में पड़ गई।

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और सख्त करने तथा नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग की है।




Address

Jaipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jaipur News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Jaipur News:

Shortcuts

Share