
10/10/2024
भारत के महान उद्योगपति और समाजसेवी श्री रतन टाटा जी का निधन देश के लिए एक बड़ी क्षति है। उनका योगदान न केवल व्यावसायिक क्षेत्र में बल्कि समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में भी अतुलनीय रहा है।
श्री टाटा जी के नेतृत्व में टाटा समूह ने वैश्विक स्तर पर भारत का नाम रोशन किया और देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी विरासत और योगदान हमेशा याद रखे जाएंगे।
मैं उनके शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।