India 1 News Tv

India 1 News Tv India1Newstv.in the National News views and entertainment channel with a world perspective and impr

04/09/2026

कोटपूतली। नगर परिषद के वार्ड नंबर 42 में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अभिलाष मीणा के चुनाव

संत-महात्माओं का आगमन हुआ। संत-महात्माओं ने देव दर्शन कर डॉ. अभिलाष मीणा को आशीर्वाद प्रदान किया और आगामी

चुनाव में विजय की मंगलकामना की। संतों के आगमन एवं आशीर्वाद से कार्यालय परिसर में भक्तिमय माहौल के साथ चुनावी उत्साह भी देखने को मिला।

संगठन महासचिव चिकित्सा प्रकोष्ठ कृष्ण कुमार शर्मा जयपुर, जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ सुनील राघव सहित

दिनेश मीणा, शेखर मीणा, राहुल मीणा, अशोक मीणा, सीताराम मीणा, मोहन सैनी, सागर सैनी, जगदीश सैनी, समीर, नरेंद्र मीणा, कमलेश मीणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

19/08/2026
15/08/2026

ब्रेकिंग न्यूज़
कोटपूतली-बहरोड़ में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में हुआ जिला स्तरीय समारोह
जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी
डीएसपी लक्ष्मी सुथार के नेतृत्व में टुकड़ियों ने किया शानदार मार्चपास्ट
विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की आकर्षक पीटी परेड, हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी और समाजसेवी सम्मानित

फायर ब्रिगेड के उत्कृष्ट कार्य के लिए वीरेंद्र सैनी सम्मानित

स्काउट गाइड के अनमोल गोयल को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला सम्मान

वीरांगनाओं का भी किया गया सम्मान एवं स्वागत

विधायक हंसराज पटेल, एसपी सतवीर सिंह सहित जिले के अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत कोटपूतली नगर परिषद् क्षेत्र के वार्ड नं. 37 में मंदिर सेवा एवं संत सम्मान कार्यक्रम आयोजि...
08/08/2026

सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत कोटपूतली नगर परिषद् क्षेत्र के वार्ड नं. 37 में मंदिर सेवा एवं संत सम्मान कार्यक्रम आयोजित

कोटपूतली। विधायक हंसराज पटेल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 1 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत वार्ड नं. 37 स्थित श्री अवध बिहारी जी मंदिर में विभिन्न सेवा कार्य संपन्न किए गए।

भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार बंसल ने बताया कि अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने ठाकुर जी के दर्शन कर मंदिर परिसर में सेवा कार्य किए तथा संत-महात्माओं का सम्मान एवं सेवा की। इस अवसर पर संतों ने सभी कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि समाज में ऐसे सेवा एवं धार्मिक कार्य निरंतर होते रहने चाहिए, जिससे लोगों की धर्म के प्रति आस्था और अधिक सुदृढ़ होती है तथा समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है। इस अवसर पर कोटपूतली नगर परिषद् के पूर्व चेयरमैन एवं सेवा पख़वाडा अभियान के प्रभारी महेन्द्र सैनी का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में श्री अवध बिहारी जी मंदिर के महंत श्री श्री 1008
श्री बालेश्वरदास जी महाराज,
श्री नरहरि दास जी महाराज,
श्री बजरंग दास जी महाराज, अमरनाथ बंसल, जनार्दन शर्मा, ब्रह्मानंद शर्मा, सुरेन्द्र बंसल, सियाराम बंसल, एडवोकेट अशोक सुरेलिया, प्रधान लालाराम सैनी, एडवोकेट महेश सराधना, सचिन गोयल, पूर्व पार्षद आनंद सैनी, राजेश सैनी, छोटू शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता प्रफुल रमन मोदी, अरविंद वर्मा, दाताराम यादव, हेमंत अग्रवाल, पंकज बंसल, राजू सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर आयुक्त अरुण शर्मा सख्त, फील्ड में पहुंचकर लिया जायजाकोटपूतली-बहरोड़, 8 अगस्त। शहर की सफाई ...
08/08/2026

सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर आयुक्त अरुण शर्मा सख्त, फील्ड में पहुंचकर लिया जायजा

कोटपूतली-बहरोड़, 8 अगस्त। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद आयुक्त अरुण शर्मा ने शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, नालियों की सफाई एवं कचरा निस्तारण की स्थिति का मौके पर जायजा लिया। सफाई व्यवस्था में कमी मिलने पर संबंधित सफाई कर्मियों एवं संवेदकों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

आयुक्त ने जोधपुर मिष्ठान भंडार के सामने, परिषद पार्क, शनि मंदिर, नेहरू बाजार, राठौड़ पार्क के आसपास, मुख्य बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। जहां कचरा जमा मिला अथवा नालियों में गंदगी पाई गई, वहां तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रत्येक वार्ड में नियमित सफाई, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और कचरे का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। सफाई जमादार प्रतिदिन अपने क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करें तथा सफाई संबंधी कमियों का तत्काल समाधान करवाएं।

मानसून को देखते हुए आयुक्त ने नालियों की नियमित सफाई और जलभराव वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्धारित संख्या में सफाई कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने कहा कि सफाई कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। लापरवाही या निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य नहीं पाए जाने पर संबंधित सफाई कर्मी, जमादार एवं संवेदक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसमें नोटिस, आर्थिक दंड, ब्लैकलिस्टिंग सहित संविदा के प्रावधानों के अनुसार अन्य कार्रवाई शामिल है।

उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों एवं कार्मिकों को प्रतिदिन फील्ड निरीक्षण करने तथा नागरिकों की सफाई संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रमुख बाजारों, आवासीय क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित निगरानी रखने को कहा।

आयुक्त ने नागरिकों से अपील की कि कचरा सड़क, नाली या सार्वजनिक स्थान पर नहीं डालें और उसे डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन को ही दें। गीले एवं सूखे कचरे को अलग रखने तथा स्वच्छता व्यवस्था में नगर परिषद का सहयोग करने की अपील की।

08/08/2026

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में होंगे विभिन्न कार्यक्रम, जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व

कोटपूतली-बहरोड़, 8 अगस्त। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 9 से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने अधिकारियों को आवश्यक दायित्व सौंपते हुए सभी कार्यक्रमों का सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत जिलेभर में तिरंगे के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ अधिक से अधिक आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान निर्धारित गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, स्थानीय निकायों, ग्राम पंचायतों, प्रमुख बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा अभियान से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएं। उन्होंने आमजन को भी अभियान से जोड़ने तथा निजी प्रतिष्ठानों एवं भवनों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

अभियान के तहत दिनांकवार प्रस्तावित कार्यक्रम इस प्रकार हैं—

9 अगस्त
• जिलेभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।
• प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं स्थानीय निकाय स्तर पर तिरंगा प्रभात फेरी का आयोजन होगा।
• प्रभात फेरी में आमजन की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
• वर्ष 2026 को समर्पित ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘वंदे मातरम्’ गायन कार्यक्रमों का आयोजन 9 से 17 अगस्त तक किया जाएगा।

10 अगस्त
• जिलेभर में तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा।
• रैली में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
• तिरंगे के सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी।

11 एवं 12 अगस्त
• जिले में तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेले आयोजित किए जाएंगे।
• तिरंगे एवं ‘वंदे मातरम्’ से संबंधित प्रदर्शनी, चित्रकारी, पोस्टर एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
• खादी, बुनकरों एवं स्थानीय स्तर पर तिरंगा तैयार करने वाले समूहों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

13 से 17 अगस्त
• कार्यालयों, भवनों एवं प्रमुख स्थानों पर तिरंगा रंग की एलईडी लाइटिंग से सजावट की जाएगी।
• प्रमुख बाजारों में लाइट, माला, दीप सज्जा एवं तिरंगा सजावट की जाएगी।
• देशभक्ति गीत, राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं अन्य देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
• पंचायतों के प्रमुख तालाब, सार्वजनिक स्थल एवं व्यापार केंद्रों सहित प्रमुख स्थानों पर सजावट की जाएगी।
• प्रत्येक नगर एवं ग्राम पंचायत में प्रमुख स्थानों पर ‘तिरंगा कैनवास’ लगाया जाएगा, जिस पर आमजन अपने हस्ताक्षर एवं देशप्रेम के संदेश लिख सकेंगे।

13 से 15 अगस्त
• सभी राजकीय एवं निजी कार्यालयों तथा भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
• निजी भवनों एवं प्रतिष्ठानों पर भी तिरंगा फहराने के लिए आमजन को प्रोत्साहित किया जाएगा।
• ध्वज की गरिमा एवं निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

14 अगस्त
• ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर जिला एवं पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
• विभाजन से संबंधित लघु फिल्मों एवं प्रदर्शनी का प्रदर्शन किया जाएगा।
• विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए 13 एवं 14 अगस्त को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
• जिला एवं पंचायत स्तर पर मौन मार्च, श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियां आयोजित होंगी।
• कार्यक्रमों में सामाजिक संगठनों, प्रबुद्धजनों, कलाकारों, साहित्यकारों, चित्रकारों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

14 अगस्त को शाम 7 बजे
• प्रत्येक पंचायत में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
• स्वतंत्रता सेनानियों, सैनिकों एवं शहीद परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।
• देशभक्ति संगीत एवं लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा।

15 अगस्त
• स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के कार्यक्रमों के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
• तिरंगा फहराने के लिए निजी भवनों एवं प्रतिष्ठानों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

9 से 17 अगस्त तक विशेष गतिविधियां

• जिलेभर में ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा इसकी तस्वीरें एवं वीडियो ‘हर घर तिरंगा’ पोर्टल पर अपलोड की जाएंगी।
• तिरंगा वालंटियर्स के माध्यम से आमजन को अभियान से जोड़ा जाएगा और तिरंगा फहराने संबंधी आवश्यक जानकारी दी जाएगी।
• कार्यक्रमों, गतिविधियों एवं तिरंगा फहराने की तस्वीरें एवं वीडियो ‘गूगल ड्राइव’ सहित निर्धारित माध्यमों पर अपलोड किए जाएंगे।
• अभियान से संबंधित पोस्टर, बैनर, पेम्फलेट, सोशल मीडिया क्रिएटिव एवं वीडियो तैयार कर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
• फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब एवं अन्य डिजिटल माध्यमों पर अभियान की गतिविधियों का व्यापक प्रचार किया जाएगा।
• स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार नवाचार करने के लिए संबंधित अधिकारियों को पूर्ण सहयोग एवं स्वतंत्रता दी जाएगी।

जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान की सभी गतिविधियों में जनभागीदारी को प्राथमिकता देते हुए जिले के प्रत्येक गांव, कस्बे एवं शहर तक अभियान का संदेश पहुंचाया जाए। साथ ही तिरंगे की गरिमा, सम्मान एवं निर्धारित नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

---0000----

कोटपूतली में ‘छात्रों की गूंज’ लाइव प्रसारण को लेकर युवाओं में उत्साहकोटपूतली। कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष  की अगुवाई में आय...
08/08/2026

कोटपूतली में ‘छात्रों की गूंज’ लाइव प्रसारण को लेकर युवाओं में उत्साह
कोटपूतली। कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष की अगुवाई में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कोटपूतली में युवाओं और छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कोटपूतली में अनिल चौपड़ा के निर्देशानुसार किया गया।
लाइव प्रसारण के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य मंजू रावत, जिलाध्यक्ष जीतू आर्य, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रत्याशी महेश रावत, नीरज पूतली, योगेन्द्र गुर्जर, राजाराम छावड़ी, प्रदीप सैमाला, राजू यादव, राजवीर गुरू, सुबेसिंह, उदयसिंह, रामसिंह, कप्तान रावत, विक्रम, उदयसिंह जाट, सतवीर पायला, सुभाष जेलदार और दिनेश कसाना सहित अनेक यूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को लेकर प्रयागराज सहित विभिन्न क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में युवाओं से जुड़े मुद्दों, शिक्षा, रोजगार और छात्रों के भविष्य को लेकर चर्चा को प्रमुखता दी गई।
कांग्रेस की ओर से केंद्र की मोदी सरकार पर युवाओं और छात्रों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया। पार्टी नेताओं ने कहा कि “मोदी सरकार के युवा विरोधी सिस्टम ने देश के लाखों-करोड़ों छात्रों के सपनों के साथ विश्वासघात किया है। अब छात्रों की आवाज दबेगी नहीं, गूंजेगी।”
कार्यक्रम के दौरान मौजूद युवा कार्यकर्ताओं ने छात्रों की समस्याओं और उनके अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प व्यक्त किया। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को आगामी समय में छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

Address

Jaipur

Opening Hours

Monday 9am - 10pm
Tuesday 9am - 10pm
Wednesday 9am - 10pm
Thursday 9am - 10pm
Friday 9am - 10pm
Saturday 9am - 10pm

Telephone

+919314790202

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when India 1 News Tv posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to India 1 News Tv:

Shortcuts

Share