News Punch

News Punch News Punch is a platform for people to raise their voice on issues they feel strongly about. Stay connected to The News Punch News Channel for news updates.

Subscribe to YouTube channel here:https://youtube.com/?si=28m4baiTDPUo6hWD

 : राखी का त्योहार मनाकर जयपुर लौट रहे थे मां-बेटी, ट्रेलर की टक्कर से दोनों की मौत, जयपुर-भीलवाड़ा मेगा हाईवे पर रेनवाल...
27/08/2026

: राखी का त्योहार मनाकर जयपुर लौट रहे थे मां-बेटी, ट्रेलर की टक्कर से दोनों की मौत, जयपुर-भीलवाड़ा मेगा हाईवे पर रेनवाल मांजी के पास हादसा, बाइक रिक्शा सवार तीन अन्य लोग घायल; ट्रेलर चालक फरार

25/08/2026

दूदू में तीन वाहनों की भिड़ंत, हाईवे पर पलटा ट्रक; मची अफरा-तफरी, लगा लंबा जाम

दूदू। NH-48 पर रामनगर के पास मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक के बाद एक तीन वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद एक ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

25/08/2026

मौखमपुरा पुलिस और डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम एसडीएमए के साथ आरोपी गिरफ्तार
तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

दूदू। मौखमपुरा पुलिस और डीएसटी टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 27 ग्राम एसडीएमए के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

   5 सितंबर को दिल्ली में CJP का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का ऐलानकॉकरोच जनता पार्टी ने 5 सितंबर को नई दिल्ली में शांतिपूर्...
24/08/2026

5 सितंबर को दिल्ली में CJP का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

कॉकरोच जनता पार्टी ने 5 सितंबर को नई दिल्ली में शांतिपूर्ण मार्च का किया ऐलान

24/08/2026

के आख़िरी सोमवार को शिव की भक्ति में डूबे डिप्टी सीएम Dr. Prem Chand Bairwa, शेलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर माँगी प्रदेश में खुशहाली की कामना

दूदू पुलिस की कार्रवाई: 2 किलो 392 ग्राम डोडा चूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, एनएच-48 पर पुलिस की गाड़ी देखकर भागने लगा था...
24/08/2026

दूदू पुलिस की कार्रवाई: 2 किलो 392 ग्राम डोडा चूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, एनएच-48 पर पुलिस की गाड़ी देखकर भागने लगा था आरोपी, तलाशी में बरामद हुआ मादक पदार्थ

निकाय चुनाव से पहले भोले की शरण में डिप्टी सीएम Dr. Prem Chand Bairwa, शैलेश्वर महादेव मंदिर में सावन के आखिरी सोमवार को...
24/08/2026

निकाय चुनाव से पहले भोले की शरण में डिप्टी सीएम Dr. Prem Chand Bairwa, शैलेश्वर महादेव मंदिर में सावन के आखिरी सोमवार को की पूजा अर्चना

22/08/2026

दूदू के धुरंधरों का ट्रैक्टर वार! 🚜🔥
जहां सवाल सिर्फ जमीन का नहीं, जमीन बनाम जान का है।
👉 आपकी नजर में क्या ज्यादा जरूरी है-जमीन या जान?
कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं! 👇

नरेना थाना क्षेत्र के साखून गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और भाटे चले। मारपीट में करीब 10 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, जिन्हें नरेना अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर कई सालों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इसी दौरान एक पक्ष पर दूसरे पक्ष के लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास करने का आरोप भी सामने आया है।

22/08/2026

फागी हादसा: चार अर्थियां उठीं, तीन मासूमों की दुनिया उजड़ी

जयपुर के फागी में शुक्रवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने एक पूरे परिवार को उजाड़ दिया। खेत से काम कर घर लौट रहे एक ही परिवार के चार लोगों को तेज रफ्तार बेकाबू बोलेरो ने कुचल दिया। हादसे में 65 वर्षीय सत्यनारायण, उनकी 60 वर्षीय पत्नी मनमौज, 35 वर्षीय बहू अमृता देवी और 23 वर्षीय बहू शिमला देवी की मौत हो गई। एक साथ चार मौतों के बाद शनिवार को जब एक ही परिवार से चार अर्थियां उठीं तो पूरा इलाका गम में डूब गया। सबसे दर्दनाक तस्वीर उन तीन मासूमों की है, जिनके सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया।

21/08/2026

जयपुर के फागी में बोलेरो सवार ने सड़क पर काम कर रहे 3 महिलाओं सहित चार लोगों को टक्कर मार दी । इस हादसे चार की मौत हो गई । हादसे के बाद ग्रामीणों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है

news

Address

Jaipur
Jaipur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Punch posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share