
16/02/2024
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने 90 के दशक में कई शानदार फिल्में दी। सुनील शेट्टी आज भी फिल्मों में काम करते हैं और वह आज भी पहले की तरह ही फिट हैं। सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी बॉलीवुड में अपना नाम कमाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। इस समय अहान शेट्टी की एक बचपन की तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने पिता सुनील शेट्टी की गोद में नजर आ रहे हैं।