Samachar Jagat

Samachar Jagat Samachar Jagat is the only Newspaper which in addition to its regular morning edition has an evening

Samachar Jagat is the only Newspaper which in addition to its regular morning edition has an evening edition as well. It enables us to be at the forefront in providing latest and the breaking news at all hours. Moreover it extends our reach to so many who may have missed our morning editions. We always aim to cover each and every segment of the society not with standing their cast, religion, economic status and give due emphasis to all the adverse viewpoints. On the social side it has been our endeavor to connect to the society on a person to person basis by drawing attention and highlighting the difficulties and limitations faced by the common man in order to pave way for discussions or policy formation with an aim of providing solutions in all the sectors and sections of the society. We at ‘Samachar Jagat’ follow a kind of non aligned policy and concentrate only to provide the factual information without any prejudice to whom so ever may be in the ruling side. This eventually make us dear to the people who wish to have the facts straight without any manouser to change the nature of information by blending it with individualistic viewpoints. The contrast between the news pages and the editorial section is sufficient enough to prove our this point.

Rajasthan: प्रदेश में लागू होगा UCC कानून, सरकार बढ़ रही इस दिशा मेंराजस्थान सरकार प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू कर...
23/06/2026

Rajasthan: प्रदेश में लागू होगा UCC कानून, सरकार बढ़ रही इस दिशा में

राजस्थान सरकार प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू कर सकती है। खबरों की माने तो इसको लेकर तैयारी की जा रही है। राजस्थान के विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के साथ आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि राजस्थान में यूनिफॉर्म सिविल कोड लाया जाएगा, जिससे प्रदेश के सभी नागरिकों पर धर्म और समुदाय से परे एक समान नागरिक कानून लागू होगा।

11 फुट लंबी मछली पकड़कर चिलीवैक की कंपनी ने बनाया नया रिकॉर्ड!(मलकीत सिंह) – कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के चिलीवैक...
23/06/2026

11 फुट लंबी मछली पकड़कर चिलीवैक की कंपनी ने बनाया नया रिकॉर्ड!

(मलकीत सिंह) – कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के चिलीवैक स्थित मछली पकड़ने वाली गाइड कंपनी स्टर्जन स्लेयर्स ने फ्रेजर नदी में 11 फुट से अधिक लंबी व्हाइट स्टर्जन मछली पकड़कर, उसे टैग लगाने के बाद सुरक्षित रूप से दोबारा नदी में छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है।

Techno News: गूगल प्ले स्टोर पर दिख रहा Telegram, लेकिन अभी 30 जून तक रहेगी रोकनीट परीक्षा के चक्कर में एक सप्ताह से भी ...
23/06/2026

Techno News: गूगल प्ले स्टोर पर दिख रहा Telegram, लेकिन अभी 30 जून तक रहेगी रोक

नीट परीक्षा के चक्कर में एक सप्ताह से भी ज्यादा समय से टेंपरेरी बैन के बाद अब एक बार फिर से टेलीग्राम गूगल प्ले स्टोर पर दिखने लगा है। हालांकि इस पर अभी भी रोक रहने वाली है। बता दें कि केंद्र सरकार ने नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा को देखते हुए 16 जून से 22 जून तक टेलीग्राम पर अस्थायी बैन लगाया था।

Welcome to the Jungle: सेंसर बोर्ड की चली कैंची, लगा दिए 18 कट, जाने कब होगी रिलीजअभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू ...
23/06/2026

Welcome to the Jungle: सेंसर बोर्ड की चली कैंची, लगा दिए 18 कट, जाने कब होगी रिलीज

अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल रिलीज को तैयार है। हालांकि, इस पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 18 कट लगाए हैं और यूए 16 प्लस सर्टिफिकेट दिया है। यही नहीं, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस के भी कुछ सीन्स हटाने को कहा है। फिल्म को 20 जून को सेंसर बोर्ड से पास किया गया।

Indian Team: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका, नीतीश रेड्डी हुए बाहरभारत और अफगानिस्तान के बीच खे...
23/06/2026

Indian Team: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका, नीतीश रेड्डी हुए बाहर

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली गई वनडे सीरीज में अफगानिस्तान के विरुद्ध क्लीन स्वीप करने वाली भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है। हार्दिक पांड्या के बाद भारत के दूसरे मुख्य तेज गेंदबाज ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी भी क्वाड्रिसेप्स इंजरी के कारण आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं।

Iran-US: ईरान का बड़ा बयान, होर्मुज का प्रबंधन कभी भी वैसा नहीं होगा, जैसा युद्ध से पहले थाईरान अमेरिका के बीच कागजी समझौ...
23/06/2026

Iran-US: ईरान का बड़ा बयान, होर्मुज का प्रबंधन कभी भी वैसा नहीं होगा, जैसा युद्ध से पहले था

ईरान अमेरिका के बीच कागजी समझौता भले ही हो गया हो, लेकिन आए दिन हो रही चर्चाओं से तो ऐसा लग रहा हैं फिर से कुछ न हो जाए। इस बीच ईरान ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते जहाजों की आवाजाही अब कभी भी पहले की तरह नहीं होगी और इस अहम जलमार्ग का प्रबंधन तेहरान अपनी शर्तों पर करेगा। ईरान के मुख्य वार्ताकार और ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने स्विटजरलैंड वार्ता से लौटते समय यह बात कही है।

Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दिल्ली के दौरे पर, यमुना जल परियोजना को लेकर बैठक में होंगे...राजस्थान के मुख्यमं...
23/06/2026

Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दिल्ली के दौरे पर, यमुना जल परियोजना को लेकर बैठक में होंगे...

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दिल्ली के दौरे पर है। जी हां मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वे यमुना जल परियोजना की क्रियान्विति से जुड़ी महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक में भाग लेंगे। बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्र सरकार, राजस्थान जल संसाधन विभाग और हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Lucknow fire: 15 मौतों के बाद सीएम का ताबतोड़ एक्शन, 3 अभियुक्त गिरफ्तार, चार अधिकारी सस्पेंड, 5-5 लाख रुपये मुआवजे की घो...
23/06/2026

Lucknow fire: 15 मौतों के बाद सीएम का ताबतोड़ एक्शन, 3 अभियुक्त गिरफ्तार, चार अधिकारी सस्पेंड, 5-5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड में 15 घरों के चिराग छिन गए। बता दें कि जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय मुख्यमंत्री अलीगढ़ के दौरे पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मंच से घटना की जानकारी मिलने की बात बताई और सभी कार्यक्रमों को रद्द करने की घोषणा के बाद लखनऊ ने लिए निकल पड़े। इससे पहले उन्होंने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत तमाम अफसरों को मौके पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य के निर्देश जारी किए।

Petrol-Diesel Prices: देश के महानगरों में आज दोनों ईंधनों के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपएसरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवा...
19/06/2026

Petrol-Diesel Prices: देश के महानगरों में आज दोनों ईंधनों के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए

सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। हालांकि अमेरिका-ईरान जंग समाप्त होने के बावजूद आज भी कीमतों में कमी नहीं हुई है। जंग खत्म होने से लोगों के बीच दोनों ईंधनों की कीमतों में कमी होने की उम्मीद जगी है।

ईरान के साथ समझौते के बाद जेडी वेंस का इजराइल को लेकर बड़ा बयान, कहा- इस समय पूरी दुनिया में डोनाल्ड ट्रंप…अमेरिका और ईरा...
19/06/2026

ईरान के साथ समझौते के बाद जेडी वेंस का इजराइल को लेकर बड़ा बयान, कहा- इस समय पूरी दुनिया में डोनाल्ड ट्रंप…

अमेरिका और ईरान के बीच आखिरकार शांति समझौता हो चुका है। हालांकि इजराइल को दोनों देशों के बीच हुआ ये समझौता पसंद नहीं आया है। इजराइली नेताओं द्वारा इस समझौते की आलोलचन की जा रही है। इसी बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान के साथ हुए समझौते की आलोचना कर रहे इजराइली नेताओं पर निशाना साधते हुए करार जवाब दिया है।

Address

Samachar Jagat/Hindi Newspaper, Plot 11, Opposite Vidhya Ashram School, J. L. N Marg, Sector 9, Malviya Nagar
Jaipur
302017

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Samachar Jagat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Samachar Jagat:

Shortcuts

Share

Category