Cheeku Cable

Cheeku Cable Best Services for Tv Channels

28/06/2019

अगर मेंढक को गर्मा गर्म उबलते पानी में डाल दें तो वो छलांग लगा कर बाहर आ जाएगा और उसी मेंढक को अगर सामान्य तापमान पर पानी से भरे बर्तन में रख दें और पानी धीरे धीरे गरम करने लगें तो क्या होगा ?

मेंढक फौरन मर जाएगा ?
जी नहीं....

ऐसा बहुत देर के बाद होगा...
दरअसल होता ये है कि जैसे जैसे पानी का तापमान बढता है, मेढक उस तापमान के हिसाब से अपने शरीर को Adjust करने लगता है।

पानी का तापमान, खौलने लायक पहुंचने तक, वो ऐसा ही करता रहता है।अपनी पूरी उर्जा वो पानी के तापमान से तालमेल बनाने में खर्च करता रहता है।लेकिन जब पानी खौलने को होता है और वो अपने Boiling Point तक पहुंच जाता है, तब मेढक अपने शरीर को उसके अनुसार समायोजित नहीं कर पाता है, और अब वो पानी से बाहर आने के लिए, छलांग लगाने की कोशिश करता है।

लेकिन अब ये मुमकिन नहीं है। क्योंकि अपनी छलाँग लगाने की क्षमता के बावजूद , मेंढक ने अपनी सारी ऊर्जा वातावरण के साथ खुद को Adjust करने में खर्च कर दी है।

अब पानी से बाहर आने के लिए छलांग लगाने की शक्ति, उस में बची ही नहीं I वो पानी से बाहर नहीं आ पायेगा, और मारा जायेगा I

मेढक क्यों मर जाएगा ?

कौन मारता है उसको ?

पानी का तापमान ?

गरमी ?

या उसके स्वभाव से ?

मेढक को मार देती है, उसकी असमर्थता सही वक्त पर ही फैसला न लेने की अयोग्यता । यह तय करने की उसकी अक्षमता कि कब पानी से बाहर आने के लिये छलांग लगा देनी है।

इसी तरह हम भी अपने केबल के व्यापार में और लोगो के साथ सामंजस्य बनाए रखने की तब तक कोशिश करते हैं, जब तक की छलांग लगा सकने कि हमारी सारी ताकत खत्म नहीं हो जाती ।

लोग हमारे तालमेल बनाए रखने की काबिलियत को कमजोरी समझ लेते हैं। वो इसे हमारी आदत और स्वभाव समझते हैं। उन्हें ये भरोसा होता है कि वो कुछ भी करें, हम तो Adjust कर ही लेंगे और वो तापमान बढ़ाते जाते हैं।

हमारे सारे इंसानी रिश्ते, राजनीतिक और सामाजिक भी, ऐसे ही होते हैं, पानी, तापमान और मेंढक जैसे। ये तय हमे ही करना होता है कि हम जल मे मरें या सही वक्त पर कूद निकलें।

(विचार करें, गलत-गलत होता है, सही-सही, गलत सहने की सामंजस्यता हमारी मौलिकता को ख़त्म कर देती है)

हमारा केबल व्यवसाय चोर, उचक्के या बदमाश के कारण नहीं बुद्धिमानों की चुप्पी की वजह से बर्बाद हो रहा है ।

*होम टीवी का ट्रिपल प्ले शुरू* *होम टीवी* के द्वारा जयपुर में नए युग की शुरुआत करते हुए *ट्रिपल प्ले सर्विस**फाइबर टू हो...
22/08/2018

*होम टीवी का ट्रिपल प्ले शुरू* *होम टीवी* के द्वारा जयपुर में नए युग की शुरुआत करते हुए *ट्रिपल प्ले सर्विस*
*फाइबर टू होम* सर्विसेज का सुचारू रूप से चालू किया गया।
इन्टरनेट , फोन एव केबल टी वी एक साथ एक फाइबर पर आप के घर तक आप को मिलेंगे होम टीवी केबल टीवी व्यवसाय की जयपुर की अग्रणी कंपनी है । ट्रिपल प्ले सेर्विस के लिए ब्रॉडबैंड इनटरनेट का सहभागिता बीएसएनएल के साथ की गयी है।
सेर्विस मै हाई स्पीड इंटर नेट , वौइस् कॉल फ़ोन तथा केबल टीवी सस्ते दाम मै उपलब्ध होगा।
उद्धघाटन श्री केदार जी शर्मा एव राहुल बोहरा जी द्वारा किया गया , इस अवसर पर शहर के प्रसिद्ध केबल ऑपरेटर श्री अतुल जोशी, अवदेश भारद्वाज, गोपेश्वर गुप्ता, कमल बाकलीवाल, मुकेश गुप्ता, मुकेश आहूजा, दिनेश सोनी, विनोद सोनी, चांद भाई, सादिक भाई, शैलेन्द्र शाह, शकील अहमद, आदि केबल ऑपरेटर की उपस्थिति मै नयी सेवा का उद्धघाटन हुआ।

06/09/2017

अब होम टीवी पर 55 एच डी चॅनेल्स

16/07/2017

अब होम टीवी पर 55 hd चैनल उपलब्ध है।

Address

1, Suresh Nagar Durgapura
Jaipur
302018

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Cheeku Cable posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category