LokmatRajasthan

LokmatRajasthan Welcome to Lokmat Rajasthan! Your one-stop destination for all the latest news, updates, and stories from Rajasthan and beyond.
(7)

We bring you comprehensive and accurate coverage of events happening locally and nationally, delivering breaking news, insightf

26/08/2026

टिकट की मांग लेकर पहुंची बुजुर्ग महिला पर डोटासरा का खास अंदाज—टीम से बोले, “इन्हें स्पेशल कैटेगरी में डालो।”

26/08/2026

राजस्थान निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है!
कल से नामांकन प्रक्रिया शुरू, अब चुनावी मैदान में उतरेंगे दावेदार। राजस्थान की सियासत में बढ़ेगा चुनावी पारा!

26/08/2026

निकाय चुनाव के बीच जयपुर में नकली नोटों की बरामदगी ने सियासी सवाल खड़े कर दिए हैं। बजाज नगर थाना पुलिस और CST टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से ₹4 लाख 30 हजार 500 के नकली नोट और दो लग्जरी वाहन बरामद किए गए।

पुलिस प्रेस नोट में साहिल चौधरी का नाम आरोपी नंबर-2 के तौर पर दर्ज है। अब सवाल है—क्या इस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अपनी स्थिति स्पष्ट करेगी? क्या राजनीतिक कनेक्शन की भी जांच होगी?

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच आगे बढ़ने के साथ कई सवालों के जवाब सामने आने बाकी हैं।

26/08/2026

गाय को बचाने के चक्कर में बेकाबू हुई कार, खंभे से टकराकर पलटी
हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर घायल, प्राथमिक उपचार के बाद सागवाड़ा रेफर किया गया।
साबला कस्बे के वन नाका के पास उदयपुर-बांसवाड़ा स्टेट हाईवे की घटना, हादसा कल देर रात का बताया जा रहा है।

📍 डूंगरपुर | मिथुन कलाल

26/08/2026

राजस्थान में निवेश को लेकर CM भजनलाल शर्मा का बड़ा संदेश!
प्रवासी राजस्थानियों से अपील—बदलते राजस्थान में ज्यादा से ज्यादा निवेश करें।

सरकार का फोकस पानी, बिजली और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ निवेशकों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाएं बढ़ाने पर है।

क्या राजस्थान बनेगा निवेश का नया हब?

26/08/2026

राजस्थान में तेज बारिश ने कई जिलों में हालात बिगाड़ दिए हैं। खैरथल अंडरपास में करीब 7 फीट पानी भरने से रास्ता बंद हो गया, वहीं हिंडौनसिटी के बाजार में पानी भरने से दुकानदारों को दुकानें बंद करनी पड़ीं। अलवर में बच्चे पानी के बीच स्कूल पहुंचते नजर आए।

मौसम विभाग के अनुसार 25 से 27 अगस्त के बीच जयपुर समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

26/08/2026

पुलिस मेरी निगरानी कर रही!” CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका के इस आरोप से मचा हड़कंप। क्या है पूरा मामला और क्यों उठ रहे हैं निगरानी पर सवाल?

26/08/2026

देर रात स्कूटी पर निकले जयपुर कलेक्टर! कलेक्टर संदेश नायक और एडीएम ईस्ट नरेंद्र कुमार वर्मा ने शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। सुबह जयपुर साफ-सुथरा नजर आया तो इसकी वजह भी सामने आ गई!

26/08/2026

“लाठी चलेगी तो पहला लाठी हम खाएंगे… गोली भी खाएंगे, जेल भी जाएंगे”
BPSC आंदोलन में इस नन्हे बच्चे की बातें सुनकर हर कोई भावुक हो गया। इतनी छोटी उम्र में शिक्षा और अपने भविष्य को लेकर आवाज़ उठाता ये बच्चा चर्चा में है।

25/08/2026

जयपुर समेत पूरे राजस्थान में BJP का बोर्ड बनेगा” — दिया कुमारी ने कार्यकर्ताओं के उत्साह और तैयारियों को लेकर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में बीजेपी को प्रदेशभर में बड़ी सफलता मिलेगी और हर इकाई में पार्टी का बोर्ड बनेगा।

Address

..
Jaipur
302001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when LokmatRajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share