buland aavaaj bedhdak

buland aavaaj bedhdak Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from buland aavaaj bedhdak, Media/News Company, Jaipur.

News & Public Information
विश्वसनीय समाचार • सामाजिक मुद्दे • शिक्षा • जनहित
तथ्यों के आधार पर जानकारी साझा करने का प्रयास।
📩 Contact for Business & Collaboration
- [email protected]

मुट्ठीभर जातंकवादियों की आड़ में वंचितों की संवैधानिक हिस्सेदारी को कमजोर करने की साजिश कर रहे सरकार के पिट्ठुओं, कान खो...
28/08/2026

मुट्ठीभर जातंकवादियों की आड़ में वंचितों की संवैधानिक हिस्सेदारी को कमजोर करने की साजिश कर रहे सरकार के पिट्ठुओं, कान खोलकर सुन लो! भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) 24 सितंबर, पूना पैक्ट दिवस पर दिल्ली में एक बड़ा जनांदोलन करके संविधान की ताकत का एहसास कराएगी।

~ चन्द्रशेखर आजाद
नगीना सांसद

नगीना सांसद और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद ने आरक्षण के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा ह...
28/08/2026

नगीना सांसद और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद ने आरक्षण के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा द्वारा आरक्षण विरोधी समूहों से मुलाकात को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ ऐसे लोगों से सौहार्दपूर्ण वार्ता की जा रही है, जबकि अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है।

चंद्रशेखर आज़ाद ने सवाल उठाया कि एक तरफ वार्ता की तस्वीरें और दूसरी तरफ छात्रों पर लाठियाँ, आखिर यह कैसा सौहार्द है?

अपने बयान में उन्होंने 24 सितंबर 1982 के ‘धिक्कार दिवस’ का भी जिक्र किया। उनके मुताबिक, मान्यवर कांशीराम साहब ने पूना पैक्ट के 50 वर्ष पूरे होने पर देशभर में ‘धिक्कार दिवस’ मनाकर वंचित समाज के राजनीतिक और सामाजिक प्रतिनिधित्व के सवाल को मजबूती से उठाया था।

चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने जिस पूना पैक्ट पर बेहद दुखी मन से हस्ताक्षर किए थे, उसके परिणामों को लेकर आज भी वंचित वर्ग के सामने गंभीर सवाल मौजूद हैं।

उन्होंने सरकार से सवाल किया कि आरक्षण विरोधी समूहों से आखिर क्या बातचीत हुई और आरक्षण को लेकर सरकार का वास्तविक रुख क्या है? चंद्रशेखर आज़ाद ने यह भी कहा कि आरक्षण कोई राजनीतिक खैरात नहीं, बल्कि सामाजिक असमानता और ऐतिहासिक भेदभाव के बीच संविधान द्वारा सुनिश्चित प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की व्यवस्था है।

उन्होंने ऐलान किया कि 24 सितंबर, पूना पैक्ट दिवस के अवसर पर भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) दिल्ली में बड़ा जनांदोलन करेगी और संविधान, सामाजिक न्याय तथा वंचितों की संवैधानिक हिस्सेदारी के मुद्दे को मजबूती से उठाएगी।

Chandrashekhar Azad, Chandra Shekhar Azad, Nagina MP, Chandrashekhar Azad News, J P Nadda, JP Nadda News, Reservation News, आरक्षण, आरक्षण विरोध, आरक्षण हटाओ, आरक्षण में सुधार, चंद्रशेखर आज़ाद, नगीना सांसद, जेपी नड्डा, BJP, RSS, Bahujan News, Dalit News, Social Justice, Constitution, संविधान, पूना पैक्ट, Poona Pact, Dhikkar Diwas, Kansa Ram, Kanshi Ram, Bhim Army, Azad Samaj Party

BJP का अब एक ही सपना है। संविधान और आरक्षण खत्म करना। देखिए अटल जी ने संविधान समीक्षा आयोग बनाया था जिसका विरोध करते हुए...
28/08/2026

BJP का अब एक ही सपना है। संविधान और आरक्षण खत्म करना। देखिए अटल जी ने संविधान समीक्षा आयोग बनाया था जिसका विरोध करते हुए चंद्रशेखर जी ने सदन में कहा था “किसी आयोग के जरिये संविधान में हस्तक्षेप संसद और संविधान की मर्यादा के ख़िलाफ़ है” BJP को सत्ता से हटाना होगा, वरना न तो संविधान बचेगा, न ही आरक्षण।

- संजय सिंह, आप सांसद

आरएसएस-भाजपा आरक्षण ख़त्म करने का सोच रही हैं! केवल अंबेडकरवादी पार्टियाँ ही आरएसएस-भाजापा की आरक्षण विरोधी निति को रोक ...
28/08/2026

आरएसएस-भाजपा आरक्षण ख़त्म करने का सोच रही हैं! केवल अंबेडकरवादी पार्टियाँ ही आरएसएस-भाजापा की आरक्षण विरोधी निति को रोक सकती हैं!

- एड. प्रकाश आम्बेडकर, VBA अध्यक्ष

सवाल के तगड़े जवाब 🔥एक ब्राह्मण का श्राप है, अखिलेश यादव 2027 में भी सीएम नहीं बनेंगे, - विशाल पाण्डेय, X यूजरयही श्राप ...
27/08/2026

सवाल के तगड़े जवाब 🔥
एक ब्राह्मण का श्राप है, अखिलेश यादव 2027 में भी सीएम नहीं बनेंगे,

- विशाल पाण्डेय, X यूजर

यही श्राप आरक्षण को देकर आरक्षण को ही भस्म क्यों नहीं कर देते हो बेटे..? क्या तुम्हारे श्राप में इतनी शक्ति नहीं है.?

- प्रतीक पटेल, राजद नेता

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐलान किया है कि अगले शैक्षणिक स...
27/08/2026

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐलान किया है कि अगले शैक्षणिक सत्र से राज्य के स्कूल और कॉलेजों के दाखिला फॉर्म में जाति वाला कॉलम नहीं रहेगा। सरकार का कहना है कि इससे बच्चों को बचपन से ही जाति के नाम पर भेदभाव और हीन भावना का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि सरकारी योजनाओं का फायदा लेने के लिए अनुसूचित जाति के लोगों के पास जरूरत पड़ने पर अपनी जाति बताने का विकल्प बना रहेगा। यह फैसला शिमला में अनुसूचित जाति कल्याण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए लिया गया।

भाजपा की आरक्षण विरोधी केचुली बाहर निकल रही है! नड्डा जी, आरक्षण के खिलाफ किसी भी कदम से भाजपा को बचना चाहिए, आपकी पार्ट...
27/08/2026

भाजपा की आरक्षण विरोधी केचुली बाहर निकल रही है! नड्डा जी, आरक्षण के खिलाफ किसी भी कदम से भाजपा को बचना चाहिए, आपकी पार्टी का देश निकाला हो सकता है! संविधान के खिलाफ कोई माफी और पेंशन नहीं मिलने वाली है। इस दफे लड़ाई आर या पार की होगी!

~ प्रियंका भारती, RJD प्रवक्ता

6 साल का बच्चा भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है.-  अभिजीत दिपके, CJP फाउंडर
27/08/2026

6 साल का बच्चा भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है.

- अभिजीत दिपके, CJP फाउंडर

भीमटे, चोर-चम*र, नीले कबूतर, भंगी, जूते पोलिश करने वाले - ये कुछ गालियाँ हैं जो जातिवादी लोग सार्वजनिक रूप से और ऑनलाइन ...
27/08/2026

भीमटे, चोर-चम*र, नीले कबूतर, भंगी, जूते पोलिश करने वाले - ये कुछ गालियाँ हैं जो जातिवादी लोग सार्वजनिक रूप से और ऑनलाइन दलितों को दे रहे हैं। अगर ब्राह्मणवादियों और मनुवादियों को लगता है कि ये जातिवादी गालियां देके तुम हमें चुप करा लोगे तो मेरी बात ज़रा अच्छे से, ध्यान से सुन लो!

जब भी तुम ज़हर उगलते और, तो हमें कमज़ोर नहीं कर रहे बल्कि खुद की जातिवादी मानसिकता को बेनकाब कर रहे हो। तुम्हारे गालियों से तुम्हारी ब्राह्मणवादी और मनुवादी की सड़ी हुई सोच साफ़ झलकती है। और हर बार जब तुम बाबासाहेब, आरक्षण को और हमें गलियाँ देते हो, तुम हमें ये याद दिलाते हो कि फुले-शाहू-अंबेडकर का आंदोलन कितना ज़रूरी हैं!

साफ़ है कि संविधान और आरक्षण के ज़रिए समानता और एससी, एसटी और ओबीसी की तरक्की को ब्राह्मणवादी और मनुवादी पचा नहीं पा रहे हैं। जब-जब ब्राह्मणवादी और मनुवादी हमें गालियाँ दोगे तब-तब हम जय भीम बोलेंगे, जय संविधान बोलेंगे!

जब-जब ब्राह्मणवादी और मनुवादी हमें नीचा दिखाने की कोशिश करोगे तब-तब हम और शिक्षित होंगे, संगठित होंगे, और आंदोलन करेंगे, जैसे बाबासाहेब ने हमें सिखाया है। तुम्हारी घृणा और गंदी गालियां दुनिया को याद दिलाती हैं कि आज भी एससी, एसटी और ओबीसी के ख़िलाफ़ जातिगत भेदभाव कितना गहरा है, सामाजिक न्याय कितना जरूरी है, और एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण कितना जरूरी है।

~ एड. प्रकाश आम्बेडकर, VBA अध्यक्ष

🔥मै RSS पर बैन लगा ही नहीं सकता क्योंकि RSS का कोई अस्तित्व ही नहीं है।उन्हें पहले खुद को रजिस्टर कराना होगा और अस्तित्व...
27/08/2026

🔥मै RSS पर बैन लगा ही नहीं सकता क्योंकि RSS का कोई अस्तित्व ही नहीं है।

उन्हें पहले खुद को रजिस्टर कराना होगा और अस्तित्व में आना होगा, उसके बाद मैं बैन लगाऊंगा।

~ प्रियांक खड़गे, गृहमंत्री कर्नाटक

Address

Jaipur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when buland aavaaj bedhdak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share