08/09/2025
कैंसर के इलाज में एक बड़ी उम्मीद की खबर आई है. रूस के वैज्ञानिकों ने ‘एंटरोमिक्स’ (Enteromix) नाम की वैक्सीन तैयार की है, जो क्लिनिकल ट्रायल्स में 100% असरदार और सुरक्षित साबित हुई है. इसने ट्यूमर का आकार घटाया ही नहीं बल्कि कई मामलों में कैंसर कोशिकाओं को पूरी तरह खत्म भी कर दिया.
यह वैक्सीन mRNA तकनीक पर आधारित है, जिसे पहले कोविड वैक्सीन में इस्तेमाल किया गया था. लेकिन इसका उपयोग अब कैंसर के लिए और भी व्यापक है. 💡
एंटरोमिक्स एक इंट्रामस्क्युलर इंजेक्शन है, जो शरीर की इम्यून सिस्टम को इस तरह तैयार करता है कि वह खासतौर पर कैंसर कोशिकाओं को पहचानकर खत्म कर दे, बिना स्वस्थ कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाए. यही वजह है कि यह कीमोथेरेपी और रेडिएशन के खतरनाक साइड इफेक्ट्स से बचाती है.
यह वैक्सीन लंग, ब्रेस्ट, कोलोरैक्टल और पैंक्रियाटिक कैंसर मरीजों के लिए वरदान मानी जा रही है. रूस में इसे शुरुआती स्तर पर इस्तेमाल शुरू भी कर दिया गया है और अब इसके अप्रूवल की प्रक्रिया जारी है.
भारत के लिए भी यह राहत की खबर है क्योंकि भारत-रूस के रिश्तों को देखते हुए यह वैक्सीन यहां भी आसानी से उपलब्ध हो सकती है.अगर परिणाम ऐसे ही सकारात्मक रहे तो यह खोज कैंसर इलाज की दिशा बदल सकती है. 🌍❤️
#