Jakhal Express

Jakhal Express जाख़ल व आस पास के क्षेत्र की हर खास जानकारी के लिए पेज फॉलो करें।

मणिमहेश यात्रा में अब तक पहुंचे 50000 श्रद्धालु 2025 में थे 2 लाख मणिमहेश यात्रा से जुड़ी खास रिपोर्ट हर खास खबर के लिए ...
16/09/2026

मणिमहेश यात्रा में अब तक पहुंचे 50000 श्रद्धालु 2025 में थे 2 लाख मणिमहेश यात्रा से जुड़ी खास रिपोर्ट हर खास खबर के लिए इस पेज को फॉलो जरूर करें

16/09/2026

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रतिपक्ष से मिले रिटायर्ड CID सब इंस्पेक्टर जसवंत सिंह बलियाला, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
महंगाई, बेरोजगारी और किसान-मजदूर व कर्मचारियों के मुद्दों पर हुई विशेष चर्चा।

दिल्ली, रतिया 15सितम्बर( ) रिटायर्ड सीआईडी सब इंस्पेक्टर जसवंत सिंह बलियाला ने मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा से उनके निवास स्थान दिल्ली मे मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों के बीच प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी तथा किसान, मजदूर और कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विशेष बातचीत हुई। जसवंत सिंह बलियाला ने कहा कि आमजन इन समस्याओं को लेकर चिंतित है और सरकार से राहत की उम्मीद कर रहा है। उन्होंने किसान और मजदूर वर्ग के साथ-साथ कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
इस दौरान प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति तथा आम जनता से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। हुड्डा ने भी जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और लोगों की आवाज को मजबूती से सामने रखने की बात कही।
मुलाकात के दौरान जसवंत सिंह बलियाला ने चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी इस मौके कांग्रेस के वरिष्ट नेता बलविंद्र तामसपुरा, बग्गा सिंह बलियाला सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

16/09/2026

आज गांव भूंदड़ा (फतेहाबाद) में बाबा जोगी पीर चहल प्रबंधक कमेटी द्वारा आयोजित 14वें विशाल मेले एवं ओपन कबड्डी टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि के रूप शामिल होकर अपार हर्ष की अनुभूति हुई 🤼‍♂️

हमारी माटी से जुड़े पारंपरिक खेल कबड्डी में खिलाड़ियों का जोश और गांववासियों का उत्साह देखकर मन गर्व से भर गया। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति, सामाजिक एकजुटता और खेल भावना को जीवंत रखने के साथ-साथ युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।

खेल मैदान में युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा देखकर विश्वास होता है कि सही दिशा और अवसर मिले तो हमारी युवा शक्ति प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकती है।

आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई तथा सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

सिख धर्म के प्रचार और प्रसार को लेकर हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की सदस्य अमनप्रीत कौर एडवोकेट की ओर से किए जा रहे ...
16/09/2026

सिख धर्म के प्रचार और प्रसार को लेकर हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की सदस्य अमनप्रीत कौर एडवोकेट की ओर से किए जा रहे विशेष आयोजन

16/09/2026
जाखल में तलवाड़ा रोड पर वैकल्पिक रास्ता बनाए जाने का काम तेजी से चल रहा अगले कुछ दिनों में मिलेगा रास्ता
16/09/2026

जाखल में तलवाड़ा रोड पर वैकल्पिक रास्ता बनाए जाने का काम तेजी से चल रहा अगले कुछ दिनों में मिलेगा रास्ता

जाखल मंडी में बीजेपी की कार्यशाला आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्...
16/09/2026

जाखल मंडी में बीजेपी की कार्यशाला आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

16/09/2026

जाखल में बुलेट बाइक चलने वाले कई स्टूडेंट से नहीं मिला लाइसेंस साइलेंसर भी करवा रखा था मोडिफाइड पुलिस ने 16000 का काटा चालान

जाखल अनाज मंडी की सफाई का टेंडर अटका, तीसरे नोटिस के बाद रद्द हो सकता है ठेकादो नोटिस के बावजूद निजी एजेंसी ने काम शुरू ...
16/09/2026

जाखल अनाज मंडी की सफाई का टेंडर अटका, तीसरे नोटिस के बाद रद्द हो सकता है ठेका
दो नोटिस के बावजूद निजी एजेंसी ने काम शुरू करने के लिए दस्तावेज नहीं किए जमा, मंडी में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर
#जाखल #जाखलमंडी #अनाजमंडी #सफाईव्यवस्था #सफाईटेंडर #मंडीप्रशासन #मार्केटकमेटी #गंदगी #स्वच्छताव्यवस्था #किसान #मंडीसमस्या #फतेहाबाद #हरियाणान्यूज @मार्केटकमेटी_जाखल
@कृषिविपणन_बोर्ड
@जिला_प्रशासन_फतेहाबाद
@नगरपालिका_जाखल
@फतेहाबाद_प्रशासन
@हरियाणा_कृषि_विभाग

रूपांवाली में बच्चों ने कराया लंबे बालों का मुकाबला, सिख धर्म की परंपराओं से जुड़ने का दिया संदेश
14/09/2026

रूपांवाली में बच्चों ने कराया लंबे बालों का मुकाबला, सिख धर्म की परंपराओं से जुड़ने का दिया संदेश

Address

JAKHAL MANDI
Jakhal Mandi
125133

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jakhal Express posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share