22/09/2026
**कश्मीर घूमने निकला परिवार, होटल की जगह मिली परेशानी! कार में बितानी पड़ी रात 😟**
कश्मीर की खूबसूरत वादियों में परिवार के साथ छुट्टियां मनाने का सपना एक परिवार के लिए बेहद परेशान करने वाला अनुभव बन गया। गुरदासपुर के राजेश चौहान ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए श्रीनगर और गुलमर्ग में होटल बुक किए थे।
परिवार जब श्रीनगर पहुंचा तो बुकिंग में दिखाया गया होटल वास्तविकता में होटल नहीं, बल्कि एक निजी होमस्टे निकला। इसके बाद गुलमर्ग में बुक किए गए दूसरे होटल को तलाशने पहुंचे तो वहां ऐसा कोई होटल मिला ही नहीं।
पत्नी और दो बच्चों के साथ परिवार के सामने रात गुजारने की समस्या खड़ी हो गई। बताया गया कि उस रात तापमान करीब **-4°C** तक पहुंच गया था, जिसके चलते परिवार को कार में ही रात बितानी पड़ी। होटल की बुकिंग के साथ लिए गए गोंडोला टिकट भी इस्तेमाल नहीं हो सके।
वापस लौटने के बाद राजेश ने बुकिंग कंपनी से पैसे वापस मांगने की कोशिश की, लेकिन मामला नहीं सुलझा। इसके बाद उन्होंने जिला उपभोक्ता आयोग का दरवाजा खटखटाया।
आयोग ने कंपनी की यह दलील स्वीकार नहीं की कि वह सिर्फ बिचौलिया है। आयोग के अनुसार, जब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ग्राहक से भुगतान लेकर होटल की कन्फर्म बुकिंग और वेरिफाइड प्रॉपर्टी की जानकारी देता है, तो उसे अपनी जिम्मेदारी से पूरी तरह अलग नहीं किया जा सकता।
**आयोग ने कंपनी को कुल ₹48,775 देने का आदेश दिया—**
🔹 ₹18,775 — बुकिंग राशि, 9% वार्षिक ब्याज सहित
🔹 ₹25,000 — मानसिक व शारीरिक परेशानी के लिए मुआवजा
🔹 ₹5,000 — मुकदमे का खर्च
**ऑनलाइन होटल बुक करते समय सिर्फ फोटो और रिव्यू देखकर भरोसा न करें, होटल का पता और प्रॉपर्टी की जानकारी भी जरूर जांच लें।**