Front Punjab News

Front Punjab News Front Punjab News is your news, entertainment, music fashion website.

We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

पंजाब सरकार को अक्तूबर के लिए 27,000 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट मिली- सितंबर के लिए पहले ही 15,000 करोड़ रुपये की ...
17/09/2025

पंजाब सरकार को अक्तूबर के लिए 27,000 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट मिली

- सितंबर के लिए पहले ही 15,000 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट प्राप्त की जा चुकी है

- खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक ने भोगपुर में धान की खरीद शुरू की।
-
- मंडी बोर्ड ने पूरे राज्य में 1,822 खरीद केंद्र शुरू किए
-
- पंजाब सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने और समय पर भुगतान करने के लिए वचनबद्ध

भोगपुर (जालंधर)( चेतन पूरी)17 सितंबर : पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक ने आज जालंधर जिले की भोगपुर दाना मंडी में धान खरीद सीजन की औपचारिक शुरुआत की और पंजाब सरकार की किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने की प्रतिबद्धता को दोहराया।
खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार सभी हितधारकों के लिए सुचारू और निर्बाध खरीद सीजन सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
श्री कटारूचक ने कहा कि हाल ही में आई बाढ़ के कारण उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद, पूरे पंजाब में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई परेशानी न आए।

मीडिया को संबोधित करते हुए श्री कटारूचक ने कहा कि खरीद सीजन के दौरान किसानों का कल्याण हमेशा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रहा है।
उन्होंने बताया कि धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,389 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है और सरकार ने सितंबर के लिए 15,000 करोड़ रुपये और अक्टूबर के लिए 27,000 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट पहले ही हासिल कर ली है।
उन्होंने आगे कहा कि किसानों को असुविधा से बचाने के लिए बारदाने के पर्याप्त इंतजाम किए गए है।
इस साल पंजाब को 172 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन लगभग 190 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद के लिए प्रबंध किए गए हैं।
कैबिनेट मंत्री ने भरोसा दिलाया कि फसल की लिफ्टिंग और भुगतान साथ-साथ किया जाएगा और खरीदी गई फसल का भुगतान सीधे किसानों के खातों में भेजा जाएगा।
उन्होंने खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग, पंजाब मंडी बोर्ड और जिला प्रशासन के अधिकारियों को मंडियों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निजी तौर पर कार्य की निगरानी करने के निर्देश दिए।

पंजाब मंडी बोर्ड ने सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए 1,822 मंडियों/खरीद केंद्र स्थापित किए हैं। इसके अलावा, मंडियों में बिजली, स्वच्छ पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं।
अपने दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री ने किसानों गुरकीरत सिंह, जसपाल सिंह और सुखराज सिंह से भी बातचीत की, जिन्होंने भोगपुर दाना मंडी में तेजी से हो रही खरीद की सराहना की।
कैबिनेट मंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनका भुगतान जल्द से जल्द किया जाएगा।
उन्होंने किसानों से अपील की कि मंडियों में केवल पूरी तरह सूखा हुआ धान ही लाया जाए, क्योंकि अधिक नमी खरीद में रुकावट बन सकती है।

इस अवसर पर सीनियर ‘आप’ नेता पवन कुमार टीनू, एसडीएम रणदीप सिंह हीर, डीएफएससी हरवीन कौर और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

जालंधर: (चेतन पूरी)सृष्टिकर्ता भगवान वाल्मीकि जी के पावन प्रकट दिवस पर विशाल शोभा यात्रा की तैयारियांआज जालंधर में सृष्ट...
17/09/2025

जालंधर: (चेतन पूरी)सृष्टिकर्ता भगवान वाल्मीकि जी के पावन प्रकट दिवस पर विशाल शोभा यात्रा की तैयारियां

आज जालंधर में सृष्टिकर्ता भगवान वाल्मीकि जी के "पावन प्रकट दिवस" के अवसर पर शहर में निकलने वाली "विशाल शोभा यात्रा" की तैयारियों के लिए रूट का निरीक्षण किया गया।
शहर के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शोभा यात्रा के रूट की तैयारियों में कोई कमी न रहे और सभी उपकरण तथा सुरक्षा प्रबंध सही ढंग से हों।
इस अवसर पर जालंधर के मेयर विनीत धीर, सेंट्रल हल्का इंचार्ज नितिन कोहली , चंदन ग्रेवाल सफाई कर्मचारी कमिशन , नगर निगम कमिश्नर संदीप रिशी , सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर बिट्टू , सुभाष सौंधी , राजेश भट्टी , राज कुमार राजू और निगम कॉरपोरेशन जालंधर के सभी अधिकारी उपस्थित थे।
दौरे के दौरान यात्रा के रूट, सुरक्षा और समस्त लॉजिस्टिक्स की समीक्षा की गई, ताकि शहरवासियों के लिए पावन दिवस सुरक्षित और सुचारू रूप से मनाया जा सके।

13/09/2025

यूथ वेलफेयर सोसायटी की तरफ से मोहल्ला पुरिया और सहगला में वार्षिक जागरण

भाजपा ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेजी राहत सामग्रीपंजाब के हर वर्ग के सहयोग के लिए चट्टान की तरह खड़ी है भाजपा...
12/09/2025

भाजपा ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेजी राहत सामग्री

पंजाब के हर वर्ग के सहयोग के लिए चट्टान की तरह खड़ी है भाजपा:- सुनील जाखड़

केंद्र सरकार पंजाबियों के साथ हर कदम पर खड़ी है :- रवनीत सिंह बिट्टू

भाजपा का पहला फर्ज है पंजाब और पंजाबियत को मजबूत करना:- अश्वनी शर्मा

जालंधर 12 सितंबर( सुरेश कुमार ) आज भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ,कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, के नेतृत्व में पंजाब में बाढ़ की भीषण स्थिति को देखते हुए, भाजपा ने राज्य के सभी बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री ट्रैकों में भरकर भेजी । इस राहत सामग्री में राशन , पानी की बोतलें, कपड़े, कंबल, तिरपाल, बर्तन, मच्छरदानी, फोल्डिंग बेड,और अन्य आवश्यक सामग्री शामिल हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्षसुनील जाखड़ ने बताया कि भाजपा का यह कदम पंजाब के लोगों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और समर्थन को दर्शाता है। पार्टी का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव मदद प्रदान करना है और उन्हें इस मुश्किल समय में साथ खड़ा होना है सुनील जाखड़ ने कहा कि भाजपा पंजाब के हर वर्ग के लोगों के लिए सहयोग करने के लिए चट्टान की तरह हमेशा खड़ी है।
रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि भाजपा के इस प्रयास से बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत मिलेगी और उन्हें अपने जीवन को सामान्य बनाने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार आगे भी पंजाब के लोगों के साथ खड़ी रहेगी और उनकी हर संभव मदद करेगी।
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पठानकोट से विधायक अश्विनी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का पहला फर्ज है कि वह पंजाब और पंजाबियत को मजबूत करें ताकि आने वाले समय में पंजाब के लोग अपना जीवन सुचारु रूप से चला सके उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा पंजाबियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी और उनकी हर मुश्किल में और संकट की घड़ी में उनके साथ देगी इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, जालंधर के पूर्व मेयर एवं प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, पूर्व संसदीय सचिव एवंप्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देव भंडारी, जालंधर के पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, पूर्व विधायक शीतल अंगूराल, सरबजीत सिंह मक्कड़ ,जगबीर बराड़ प्रदेश सचिव सूरज भारद्वाज,पूर्व प्रदेश सचिव अनिल सच्चर ,पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, रमेश शर्मा, सुभाष सूद, रवि महेंद्रू, पार्षद राजीव धींगरा पार्षद पति अमित सिंह संध्या भगवंत प्रभाकर मनजीत सिंह टीटू अश्विनी भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, जिला महामंत्री राजेश कपूर, अशोक सरीन हिकी,अमरजीत सिंह गोल्डी, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, अश्विनी भंडारी, दविंदर कालिया, दर्शन लाल भगत, भूपेंद्र कुमार, दविंदर भारद्वाज, हनी कंबोजजिला सचिव अमित भाटिया, हितेश स्याल, गोपाल कृष्ण सोनी, सनी शर्मा ,दविंदर सिंह डिंपी लुभाना, मीनू शर्मा ,अनु शर्मा ,शालू कुमारी ,मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार आरके, कुलवंत शर्मा, गुरप्रीत सिंह विकी, आशीष सहगल , संदीप कुमार,क्षितिज ढल, चंदन रखेजा, मनीष बल, सुनील चोपड़ा,कुणाल शर्मा, राजकुमार चौहान, अजय ठाकुर, जॉर्ज सागर, कुलदीप माणक राहुल जमवाल, शिव दर्शन, अभी, अनुज शारदा, विष्णु जोशी, दिनेश महेंद्रु ,अनिल शर्मा, किशन लाल शर्मा ,डॉक्टर विनीत शर्मा, पंकज जुल्का, अजमेर सिंह बादल, अजय जोशी, वह अन्य उपस्थित थे
राहत सामग्री के ट्रैकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए सुनील जाखड़ ,अश्विनी शर्मा, रवनीत सिंह बिट्टू ,राकेश राठौर ,मनोरंजन कालिया ,कृष्ण देव भंडारी ,सुशील कुमार रिंकू, सूरज भारद्वाज,सुशील शर्मा, राजेश कपूर, अशोक सरीन ,व अन्य

भार्गव कैम्प में बरसात से गिरि छतो वाले परिवारों का सहयोग करने पहुंचे शीतल अंगुराल कियावेस्ट विधानसभा मे हर ग़रीब और जरू...
11/09/2025

भार्गव कैम्प में बरसात से गिरि छतो वाले परिवारों का सहयोग करने पहुंचे शीतल अंगुराल किया

वेस्ट विधानसभा मे हर ग़रीब और जरूरतमंद का घर प्रधानमंत्री आवास योजना मे अगली बरसात से पहले बनवाना मेरा लक्ष्य-शीतल अंगुराल

भावुक हुए शीतल अंगुराल समेत सभी भाजपा नेत

जालंधर 10 सितंबर (सुरेश कुमार)आज वेस्ट विधानसभा से पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने वार्ड इंचार्ज संदीप पाहवा,जालंधर भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,जालंधर नगर निगम में भाजपा के पार्षद दल नेता मनजीत सिंह टीटू समेत भाजपा नेताओं के साथ भारी बरसात से जिन रोजाना मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले भार्गव नगर में रहने वाले गरीब लोगो का आर्थिक सहयोग कर उनको अपने घर रिपेयर करवाने की गुहार लगाई।इस अवसर पर लोगो के घर जाकर पूर्व विधायक ख़ुद भावुक हो गये।वही शीतल अंगुराल ने कहा इस दुख की घड़ी में वह वेस्ट विधानसभा में रहने वाले हर ग़रीब मजबूर परिवार के साथ खड़े है।इसलिए ख़ुद जाकर निजी रूप से समर्थता अनुसार लोगो का हर प्रकार से सहयोग कर अपनी नैतिक जिम्मेवारी निभा रहा हूँ।शीतल ने कहा भार्गव नगर की तरह पूरी विधानसभा के हर इलाके हर वार्ड में जाकर जरूरतमंद लोगो का सहयोग करूँगा।इस मोके पर रुतेश निहंग,जॉर्ज सागर,अजय ठाकुर,अनुज शारदा, सनी शर्मा,विनय कपूर,लकी भगत,गोल्डी भगत डिंपी लुभाना,रिपुदमन सिंह(डिपू वाले)मोहिंदर भगत,गौरव राय,सुनील मोंटू,पंकज सारंगल आदि इलाका निवासी मौजूद थे। भार्गव कैम्प मे मकान छत गिरने वालो को आर्थिक सहयोग करते पूर्व विधायक शीतल अंगुराल,अशोक सरीन हिक्की,मंजीत टीटू,संदीप पाहवा व अन्य

लाइसेंसशुदा स्थानों के बिना पटाखे बेचने पर पाबंदीदीवाली, क्रिसमस और गुरुपर्व मौके पटाखे चलाने का समय निर्धारितसाइलेंस ज़...
10/09/2025

लाइसेंसशुदा स्थानों के बिना पटाखे बेचने पर पाबंदी

दीवाली, क्रिसमस और गुरुपर्व मौके पटाखे चलाने का समय निर्धारित

साइलेंस ज़ोन में पटाखे चलाने पर भी पूरी रोक

जालंधर, 10 सितंबर (सुरेश कुमार) : पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं कि पुलिस कमिश्नरेट जालंधर के क्षेत्र में अधिकृत लाइसेंसशुदा दुकानों को छोड़कर पटाखों की बिक्री की इजाज़त नहीं होगी।

साइलेंस ज़ोन (अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों के पास) में किसी भी समय पटाखे चलाने पर पूरी पाबंदी होगी। इसके अलावा सूच्ची पिंड की सीमा के अंदर और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के तेल टर्मिनलों के 500 गज के घेरे के भीतर भी पटाखे नहीं चलाए जाएंगे।

आदेशों में यह भी कहा गया है कि खिलौनों और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के तौर पर आयात किए पटाखों पर पूरी पाबंदी होगी। लाइसेंसधारक को दुकान पर बिक्री के लिए पटाखे केवल लाइसेंसी फैक्टरी या कंपनी से मंज़ूरशुदा ही खरीदने की अनुमति होगी। लाइसेंसधारक केवल ग्रीन पटाखे ही बेच सकेंगे। आदेशों के अनुसार जुड़े हुए पटाखों जैसे लड़ी आदि के निर्माण, बिक्री और उपयोग पर भी पूरी तरह पाबंदी है, जिससे बड़े पैमाने पर हवा, ध्वनि प्रदूषण और ठोस अपशिष्ट की समस्याएं उत्पन्न होती हैं। लाइसेंसधारक विदेशी मूल के पटाखे न तो रखेगा, न प्रदर्शित करेगा और न ही बेचेगा।

आदेशों में यह भी कहा गया है कि दिवाली के त्योहार पर केवल रात 8 बजे से रात 10 बजे तक पटाखे चलाए जा सकेंगे। इसके अलावा क्रिसमस और नए साल पर रात 11:55 बजे से रात 12:30 बजे तक और गुरुपर्व पर सुबह 4 बजे से सुबह 5 बजे तक तथा रात 9 बजे से रात 10 बजे तक पटाखे चलाने की अनुमति होगी। आदेशों में यह भी कहा गया है कि कमिश्नरेट पुलिस की सीमा में अधिकृत लाइसेंसशुदा दुकानों को छोड़कर किसी अन्य स्थान पर पटाखों का भंडारण नहीं किया जा सकता। यह आदेश 7.11.2025 तक लागू रहेगा।

*पंजाब को सिर्फ भाजपा शासित गोवा,दिल्ली,हरियाणा, छत्तीसगढ़,यूपी के मुख्यमंत्रियों ने 5-5 करोड़ और सैंकड़ो ट्रक दिए-अशोक ...
08/09/2025

*पंजाब को सिर्फ भाजपा शासित गोवा,दिल्ली,हरियाणा, छत्तीसगढ़,यूपी के मुख्यमंत्रियों ने 5-5 करोड़ और सैंकड़ो ट्रक दिए-अशोक सरीन हिक्की*

*मोदी सरकार से 58 हजार करोड़ लेकर फेल भगवंत सरकार और उसके मंत्री झूठ बोल रहे-अशोक सरीन हिक्की*

जालंधर 8 सितंबर(सुरेश कुमार)आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान और पंजाब की भगवंत मान सरकार मे मंत्री अमन अरोड़ा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्लड आपदा प्रभावित इलाकों मे मंगलवार को दौरे पर बयानबाजी कर 60 हजार करोड़ जीएसटी रिफंड केंद्र सरकार द्वारा ज़ारी करने और केंद्र से 20 हजार करोड़ का स्पेशल पैकेज देने की बात पर अमन अरोड़ा पर जालंधर भाजपा के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने तीखा हमला बोल कहा हर फ्रंट पर फेल पंजाब सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए मोदी सरकार के खिलाफ झूठा प्रचार प्रसार कर रही है जबकि केंद्र की मोदी सरकार पहले ही 58 हजार 210 करोड़ रुपये जीएसटी का पंजाब सरकार को दे चुकी है।सरीन ने यह भी बताया की पूरे पंजाब मे पंजाब मे आई आपदा आम आदमी पार्टी की देन है।क्युकी फ़रवरी मे फ्लड कंट्रोल होने वाली बैठक जून मे की जिसके चलते प्रबन्ध नहीं हो सके।वही जो ज़्यादा पानी भाखड़ा डैम से छोड़ा जाना था।उस पर गंदी राजनीति कर पानी नहीं छोड़ा जिसके बाद बारी बारिश की वजह से एकदम पानी अलग-अलग पंजाब के डैमो से छोड़ना पड़ा इस वजह से पंजाब के लोगो को पानी की मार पढ़ रही है।सरीन ने आप समेत विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा बाढ़ की वजह से पंजाबियों के घर,खेत,दुकान,कारोबार,बेजुबान जानवर मर गए और उनका सबकुछ तबाह हो गया पर पंजाबियों के सहयोग के लिए किसी गैर- भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री ने कोई सहयोग पंजाब की जनता के लिए नहीं किया दूसरी तरफ पंजाबियों के लिए भाजपा शासित गोवा,दिल्ली,हरियाणा, छत्तीसगढ़,यूपी के मुख्यमंत्रियों ने 5-5 करोड़ और सैंकड़ो ट्रक दिए है।जो साबित करता है की भाजपा की केंद्र सरकार,प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री समेत हर भाजपा कार्यकर्ता पंजाब के हर जवान,किसान,महिला, व्यापारी,दुकानदार के साथ मिलकर पंजाब,पंजाबियत को मजबूत करने मे लगा हुआ है ।

*कैप्शन-आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा पर तीखा हमला बोलते भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की*

*भाजपा वेस्ट विधानसभा मे हर जरूरतमंद का सहयोग करेगी-शीतल अंगुराल* *केवल 6500 रुपय और कुकर देकर किसी कि मजबूरी का मजाक नह...
08/09/2025

*भाजपा वेस्ट विधानसभा मे हर जरूरतमंद का सहयोग करेगी-शीतल अंगुराल*

*केवल 6500 रुपय और कुकर देकर किसी कि मजबूरी का मजाक नहीं बनने देगे*

जालंधर 8 सितंबर( सुरेश कुमार)आज वेस्ट विधानसभा से पूर्व विधायक भाजपा नेता शीतल अंगुराल के कार्यालय मे सभी पार्षदों और नगर निगम चुनावो मे भाजपा उम्मीदवारों की बैठक पूर्व विधायक शीतल अंगुराल की अध्यक्षता मे हुई।इस बैठक मे जालंधर नगर निगम मे भाजपा पार्षद दल के नेता मनजीत सिंह टीटू,पार्षद पति अमित संधा,पार्षद पति दर्शन भगत,पार्षद पति विजय ज्योति,पार्षद तरविंदर सोई,पार्षद अजय बब्बल,पार्षद पुत्र कृष्णा मिनिया,मंडल प्रधान मनीष बल,कुणाल शर्मा,वार्ड इंचार्ज विशेष रूप से शामिल हुए।इस अवसर पर पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने कहा भाजपा वेस्ट विधानसभा मे हर जरूरतमंद का सहयोग करेगी क्युकी हमारे इलाके मे मेहनत मजदूरी करने वाले दिहाड़ी लगाकर अपने परिवारों का पालन पोषण करते है।जिनके घर भी कच्चे थे जो पिछले दिनों हुई भारी बारिश के चलते टूट और गिर गये है।जिनको पक्का करवा उनका हर संभव सहयोग भाजपा करेगी जिसके लिए उनके इलाके से लड़े भाजपा नगर निगम उम्मीदवारों की ड्यूटी लगा दी गई है।जो बहुत जल्द सभी जरूरतमंद परिवारों तक पहुँच कर उनका सहयोग करेंगे।वही शीतल ने कहा हमारे इलाके मे गरीब मजबूर लोगो का मजाक उनका मकान गिरने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता विधानसभा से विधायक मंत्री केवल 6500 रुपय और कुकर देकर बना रहे है।इसलिए किसी कि मजबूरी का मजाक नहीं बनने देगे और बिना किसी प्रकार के राजनीतिक भेदभाव से जरूरतमंद लोगो का अपने हैसियत अनुसार निजी रूप से सहयोग करुगा और केंद्र की मोदी सरकार से घर पक्के करने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना के पैसे भी दिलवाऊंगा जो भगवंत मान सरकार ने रोक रखे है।इस बैठक मे अजय ठाकुर,तरसेम थापा,कुलदीप भगत दीपू,संदीप पाहवा,सोनू चौहान,हरविंदर सिंह बब्बू,हरीश ढल्ल,राजेंद्र बिल्ला,सचिन सरीन,दिनेश बबलू,सुनील चोपड़ा,प्रदीप खुल्लर आदि शामिल हुए ।

*कैप्शन-वेस्ट विधानसभा मे पार्षदों एवं वार्ड इंचार्जों के बैठक के दौरान पूर्व विधायक शीतल अंगुराल व अन्य*।

युद्ध नशे के विरुद्ध: कमिश्नरेट पुलिस ने बस स्टैंड पर चलाया कासो ऑपरेशन**जालंधर, 8 सितंबर:(सुरेश कुमार) जालंधर कमिश्नरेट...
08/09/2025

युद्ध नशे के विरुद्ध: कमिश्नरेट पुलिस ने बस स्टैंड पर चलाया कासो ऑपरेशन**

जालंधर, 8 सितंबर:(सुरेश कुमार)
जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पुलिस कमिश्नर श्रीमती धनप्रीत कौर और ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर श्री संदीप शर्मा की देखरेख में बस स्टैंड पर एक विशेष कासो ऑपरेशन चलाया। यह कार्रवाई पंजाब सरकार की ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध ’ मुहिम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से नशे की आपूर्ति पर अंकुश लगाना और जनता की सुरक्षा को और मजबूत करना है।

ऑपरेशन का नेतृत्व एसीपी मॉडल टाउन, मुख्य अधिकारी थाना डिवीजन नंबर 6 और पुलिस चौकी इंचार्ज बस स्टैंड ने किया। इसमें कुल 40 पुलिस कर्मचारियों की विभिन्न टीमें बनाई गई ताकि तलाशी की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाया जा सके।

कार्रवाई के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों के आपराधिक रिकॉर्ड की पुष्टि के लिए PAIS ऐप का उपयोग किया गया। इसके अलावा, सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, बस स्टैंड पर आने-जाने वाली बसों, यात्रियों के सामान और वाहन पार्किंग की जांच की गई।

यह कार्रवाई सार्वजनिक स्थानों पर नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए की गई। कमिश्नरेट पुलिस ने नागरिकों से ऐसे कासो ऑपरेशनों में पूर्ण सहयोग करने की अपील की और कहा कि यदि उनके ध्यान में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि आती है, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस हेल्पलाइन 112 पर दी जाए।

*ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਕਾਰਵਾਈ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ: 43.25 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ 5250 ਐਮ.ਐਲ ਸ਼ਰਾਬ ਸਮੇਤ ਦੋ-ਪਹੀਆ ਵਹੀਕਲ ਕੀਤੇ...
06/09/2025

*ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਕਾਰਵਾਈ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ: 43.25 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ 5250 ਐਮ.ਐਲ ਸ਼ਰਾਬ ਸਮੇਤ ਦੋ-ਪਹੀਆ ਵਹੀਕਲ ਕੀਤੇ ਬ੍ਰਾਮਦ।*

*ਬਦਨਾਮ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਵਿਰੁੱਧ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ, ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਣਿਆ ਦੇ ਵਿੱਚ 04 ਮੁਕੱਦਮੇ ਦਰਜ਼*

*ਜਲੰਧਰ 06 ਸਤੰਬਰ 2025:(ਚੇਤਨ ਪੁਰੀ)

ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਮੁਹਿੰਮ ਨੂੰ ਜਾਰੀ ਰੱਖਦਿਆਂ, ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਵੱਲੋਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਣਿਆਂ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਿਆ ਖਿਲਾਫ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈਆਂ ਕਰਦਿਆ ਹੋਇਆ 06 ਦੋਸ਼ੀਆ ਨੂੰ 43.25 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ, 5250 ਐਮ.ਐਲ ਸ਼ਰਾਬ ਸਮੇਤ ਬਿਨ੍ਹਾਂ ਨੰਬਰੀ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਅਤੇ ਐਕਟੀਵਾ ਸਕੂਟਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਬ੍ਰਾਮਦ।
ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਂਝੀ ਕਰਦਿਆਂ ਹੋਇਆਂ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ਼੍ਰੀਮਤੀ ਧਨਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਆਈ.ਪੀ.ਐੱਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਚੱਲ ਰਹੀ ਨਸ਼ਾ ਵਿਰੋਧੀ ਮੁਹਿੰਮ ਦੇ ਹਿੱਸੇ ਵਜੋਂ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਕਈ ਥਾਵਾਂ 'ਤੇ ਛਾਪੇਮਾਰੀਆਂ ਕੀਤੀਆ ਗਈਆਂ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਯਤਨਾਂ ਕਾਰਨ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਣਿਆ ਦੇ ਵਿੱਚ *ਐੱਨ.ਡੀ.ਪੀ.ਐੱਸ ਐਕਟ ਤਹਿਤ 3 ਮੁੱਕਦਮੇ ਦਰਜ ਕਰਕੇ 05 ਦੋਸ਼ੀਆ ਨੂੰ ਬਿਨ੍ਹਾਂ ਨੰਬਰੀ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਅਤੇ ਐਕਟੀਵਾ ਸਕੂਟਰ* ਨਾਲ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸੇ ਹੀ ਮੁਹਿੰਮ ਦੌਰਾਣ *01 ਮੁਕੱਦਮਾ ਐਕਸ਼ਾਈਜ ਐਕਟ ਦੇ ਅਧੀਨ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਅਤੇ 01 ਦੋਸ਼ੀ ਕੋਲੋਂ 5250 ਐਮ.ਐਲ ਸ਼ਰਾਬ* ਬ੍ਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ।

ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਅੱਗੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਨਸ਼ਿਆ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਬਖਸ਼ਿਆ ਨਹੀ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਹੀ ਨਸ਼ਿਆ ਦੇ ਆਦੀ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੇ ਮੁੜ-ਵਸੇਬਾ ਲਈ 06 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਉ ਕੇਂਦਰਾ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ।

_ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਜਿਹੀਆਂ ਕਾਰਵਾਈਆਂ ਡਰੱਗ ਮਾਫੀਆ ਲਈ ਇੱਕ ਸਖ਼ਤ ਸੰਦੇਸ਼ ਹਨ ਕਿ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਨੈਟਵਰਕ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੀ ਪੜਤਾਲ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਅਮਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾਵੇਗੀ। “ਅਜਿਹੀਆਂ ਕਾਰਵਾਈਆਂ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਵੀ ਜਾਰੀ ਰਹਿਣਗੀਆਂ, ਤਾਂ ਜੋ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਿਆਂ ਨੂੰ ਜੜ ਤੋਂ ਖਤਮ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕੇ” – ਸੀ.ਪੀ. ਨੇ ਕਿਹਾ_

ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ ਸ਼ਿਕੰਜਾ ਕੱਸਿਆ: 28.05 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ 07 ਮੁਲਜ਼ਮ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ।ਜਲੰਧਰ 05 ਸਤੰਬਰ 2025: (ਚੇਤਨ ਪ...
05/09/2025

ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ ਸ਼ਿਕੰਜਾ ਕੱਸਿਆ: 28.05 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ 07 ਮੁਲਜ਼ਮ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ।

ਜਲੰਧਰ 05 ਸਤੰਬਰ 2025: (ਚੇਤਨ ਪੁਰੀ)

ਨਸ਼ਿਆਂ ਪ੍ਰਤੀ ਆਪਣੀ ਜ਼ੀਰੋ ਟੌਲਰੈਂਸ ਨੀਤੀ ਤਹਿਤ, ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਵੱਲੋਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਣਿਆਂ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਿਆ ਖਿਲਾਫ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈਆਂ ਕੀਤੀਆ ਗਈਆਂ। ਇਹਨਾਂ ਕਾਰਵਾਈਆਂ ਵਿੱਚ, ਨਸ਼ਿਆਂ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ 07 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰਕੇ ਕੁੱਲ 28.05 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਬ੍ਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ।

ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਂਝੀ ਕਰਦਿਆਂ ਹੋਇਆਂ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ਼੍ਰੀਮਤੀ ਧਨਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਆਈ.ਪੀ.ਐੱਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਚੱਲ ਰਹੀ ਨਸ਼ਾ ਵਿਰੋਧੀ ਮੁਹਿੰਮ ਦੇ ਹਿੱਸੇ ਵਜੋਂ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਕਈ ਥਾਵਾਂ 'ਤੇ ਛਾਪੇਮਾਰੀਆਂ ਕੀਤੀਆ ਗਈਆਂ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਯਤਨਾਂ ਕਾਰਨ 07 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿਰੁੱਧ ਐੱਨ.ਡੀ.ਪੀ.ਐੱਸ ਐਕਟ ਤਹਿਤ 6 ਮੁੱਕਦਮੇ ਦਰਜ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀਆਂ ਦੌਰਾਨ ਹੋਈਆਂ ਬ੍ਰਾਮਦਗੀਆਂ ਵਿੱਚ 28.05 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਬ੍ਰਾਮਦ ਹੈ।

ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਅੱਗੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਨਸ਼ਿਆ ਦੀ ਸਪਲਾਈ ਰੋਕਣ ਤੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਨਸ਼ਿਆ ਦੀ ਦਲ-ਦਲ ਵਿੱਚ ਫਸੇ 12 ਵਿਆਕਤੀਆਂ ਦੇ ਮੁੜ ਪੁਨਰਵਾਸ ਨੂੰ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਰੱਖਦਿਆ ਹੋਇਆ ਇਹਨਾਂ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਓ ਕੇਂਦਰਾ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ।

ਸੀਪੀ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਜ਼ੋਰ ਦੇ ਕੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਮੁਹਿੰਮ ਨਿਰੰਤਰ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗੀ ਅਤੇ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖ਼ਤਰੇ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਨ ਲਈ ਹੋਰ ਵੀ ਸਖ਼ਤ ਕਦਮ ਚੁੱਕੇ ਜਾਣਗੇ।

कीटाणुओं और गंदे पानी से होने वाली बीमारियों को फैलने से रोकने के विभिन्न विभागों को तुरंत रोकथाम उपाय करने के निर्देशडि...
04/09/2025

कीटाणुओं और गंदे पानी से होने वाली बीमारियों को फैलने से रोकने के विभिन्न विभागों को तुरंत रोकथाम उपाय करने के निर्देश

डिप्टी कमिश्नर ने उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में सर्वेक्षण के लिए त्वरित रिस्पॉन्स टीमें गठित करने का आदेश दिया

आवश्यक दवाओं, डायग्नोस्टिक किट और हॉस्पिटलों में बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने की भी हिदायत

जालंधर, 4 सितंबर:( सुरेश कुमार) हाल ही में जिले के निचले क्षेत्रों में पानी जमा होने के कारण कीटाणुओं और गंदे पानी से उत्पन्न होने वाली बीमारियों के खतरे को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने विभिन्न विभागों को तत्काल निवारक उपाय करने के निर्देश दिए है ताकि इन बीमारियों को फैलने से रोका जा सके।

डिप्टी कमिश्नर ने स्वास्थ्य और पंचायत विभाग को निर्देश दिया कि उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में घर-घर सर्वेक्षण के लिए तत्काल रिस्पॉन्स टीमें गठित करके उनकी तैनाती सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, संभावित मामलों से निपटने के लिए सभी आवश्यक दवाएं, डायग्नोस्टिक किट और हॉस्पिटलों में बेड की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में दर्ज मामलों की निगरानी के साथ-साथ प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग भी करवाई जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को इस संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

डिप्टी कमिश्नर ने नगर निगम और नगर परिषदों को उन सभी क्षेत्रों में, जहां बाढ़ का पानी जमा है, तत्काल प्रभाव से पानी की निकासी सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने विशेष रूप से हॉटस्पॉट्स और उन क्षेत्रों में, जहां पानी खड़ा है, व्यापक स्तर पर एंटी-लारवा छिड़काव और फॉगिंग करवाने को कहा।

सफाई अभियान में तेजी लाने पर जोर देते हुए डा. अग्रवाल ने कहा कि बैक्टीरिया के प्रसार को रोकने और ठोस कचरे/गंदगी का समय पर तत्काल निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निकासी नालियों और सीवरेज सिस्टम की सफाई से संबंधित अभियान में भी तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि सीवरेज सिस्टम उचित ढंग से निर्बाध रूप से कार्य करता रहे।

उल्लेखनीय है कि डिप्टी कमिश्नर के निर्देशों के अनुसार विभिन्न विभागों की टीमें अपने कार्य शुरू कर चुकी है और प्रभावित क्षेत्रों में कीटाणुओं और गंदे पानी से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए है।

Address

Jalandhar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Front Punjab News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share