Daily Uttam Hindu TV

Daily Uttam Hindu TV North India's leading Hindi News Portal. Focuses on Politics, Society, Sports & Business. Print Edition From Jalandhar & Delhi.

Readership based in Punjab, Haryana, Himachal Pradesh, New Delhi-NCR , Jammu-Kashmir & Uttar Pradesh.

05/09/2026

पंजाब में 1013 लेक्चरर पदों की भर्ती में आरक्षण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। BJP के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी और राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना को पत्र लिखकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। चुघ ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में SC के लिए 25% और BC के लिए 12% आरक्षण को सही तरीके से लागू नहीं किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस के मौके पर जहां देशभर में शिक्षकों का सम्मान हो रहा है, वहीं पंजाब में SC और BC शिक्षक अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।

05/09/2026

राजधानी दिल्‍ली में शुक्रवार को आंधी और भारी बारिश के कारण उड़ानों के संचालन में बाधा आई, जिससे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआईए) पर कम से कम नौ उड़ानें दूसरी जगह भेजनी पड़ीं और 400 से ज्‍यादा फ्लाइट्स देर से चलीं। एयरपोर्ट पर करीब 3 फीट तक पानी जमा हो गया था। हवाई यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, दिल्ली के अन्य इलाकों में भी भारी बारिश के चलते जलजमाव देखने को मिला और साथ ही नाले का पानी सड़क पर आ गया। लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

05/09/2026

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेल्फी वीडियो साझा करते हुए उत्तर प्रदेश की प्राचीन ज्ञान परंपरा को याद किया और आधुनिक शिक्षा व्यवस्था में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश की विशिष्ट ज्ञान परंपरा को आधुनिक स्वरूप में नई पीढ़ी तक पहुंचाने वाले सभी गुरुजनों और शिक्षकों को वह शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई देते हैं।

05/09/2026

आज 5 सितंबर है, इस दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर पीएम मोदी ने नेशनल टीचर्स अवार्ड्स विनर्स से बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने शिक्षकों से बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण पर चर्चा की। पीएम मोदी ने शिक्षकों से संवाद के दौरान कहा, "हो सकता है एक-आध बच्चा शिक्षा में ठीक नहीं होगा, लेकिन परमात्मा ने हर एक को कोई ना कोई ताकत दी होती है। क्या आप लोग उसके टैलेंट को पहचानने के लिए कोई कोशिश करते हैं?" इस पर शिक्षकों ने कहा कि हम बहुत सारी कोशिश करते हैं।

04/09/2026

भाजपा के युवा नेता शीतल अंगुराल ने संभाला एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का पद
पदभार संभालते ही जमीनी स्तर पर संगठन विस्तार और सामाजिक कार्यों पर जोर

04/09/2026

अमेरिका के कथित SNAP फ्रॉड में वांटेड मंजीत सिंह बेदी जालंधर से गिरफ्तार
6 लाख डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप, कनाडा के रास्ते भाग आया था भारत

04/09/2026

पंजाब में महंगाई भत्ते (डीए) को लेकर सरकार और कर्मचारियों के बीच चल रहे विवाद को खत्म करने के लिए भगवंत मान सरकार ने नया फार्मूला इजाद किया है। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने आज कहा कि कैबिनेट सब कमेटी की तरफ से सिफारिश की गई है कि 17 जुलाई 2020 के बाद से भर्ती हुए तकरीबन 85 हजार मुलाजिमों को महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 फीसदी कर दिया जाए। उन्होंने कहा कमेटी की सिफारिश पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अंतिम फैसला लेंगे।

04/09/2026

जन्माष्टमी पर बरनाला में नशों के खिलाफ विशेष अभियान, लोगों ने लिया जागरूकता का संकल्प
जिला योजना बोर्ड के अध्यक्ष परमिंदर सिंह भंगू और समाजसेवियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

04/09/2026

छोटी उम्र, बड़ी सोच... इस कहावत को सच कर दिखाया है कुशीनगर के 6 वर्षीय अल्फाज शेख ने। नेपाल में बाढ़ की तबाही को टीवी और सोशल मीडिया पर देखकर मासूम इतना भावुक हुआ कि उसने एक साल से गुल्लक में जमा की गई अपनी पूरी बचत नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के नाम करने का फैसला कर लिया। पडरौना तहसील के बेतिया गांव निवासी अल्फाज शेख गुरुवार को पैसों से भरी गुल्लक लेकर सीधे डीएम कार्यालय पहुंचा और जिलाधिकारी को सौंप दी। मासूम ने प्रशासन से अनुरोध किया कि उसकी यह छोटी-सी राशि राहत कोष में जमा कर जरूरतमंदों तक पहुंचाई जाए।

04/09/2026

किसान परिवार के जसविंदर संघेड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने बरनाला मार्केट कमेटी के चेयरमैन
AAP सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने सौंपा पदभार, बोले- मेहनती पार्टी वर्करों को मिल रहा सम्मान

रिपोर्ट बरनाला :राजीव गोयल हैप्पी

Address

A-23/1, Focal Point Extension
Jalandhar
144004

Opening Hours

Monday 9am - 11pm
Tuesday 9am - 11pm
Wednesday 9am - 11pm
Thursday 9am - 11pm
Friday 9am - 11pm
Saturday 9am - 11pm
Sunday 9am - 11pm

Telephone

+919814755838

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Daily Uttam Hindu TV posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Daily Uttam Hindu TV:

Shortcuts

Share