Mera Bharat

Mera Bharat कलम के सिपाही अगर सो जाए तो वतन के मसीहा वतन बेच देंगे

आपकी आवाज सरकार के द्वार

13/06/2025

03/06/2025

Quality walls ice cream खाने वाले हो जाएं सावधान जरा ध्यान से देखें इस वीडियो को

अगर आपके बच्चे भी खा रहे हैं क्वालिटी walls की आइसक्रीम तो तुरंत हो जाएं सावधान

03/06/2025

Against MLA Raman Arora

03/06/2025
03/06/2025
03/06/2025

ਵਿਮੁਕਤ ਕਬੀਲਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਲੁਧਿਆਣਾ ਜਿਮਨੀ ਚੋਣ ਆਪ ਨੂੰ ਹਰਾਉਣ ਦਾ ਐਲਾਨ

( 15-9-2022 ਪੱਤਰ ਰੱਦ ਕਰਵਾਉਣ ਤੱਕ ਸੰਘਰਸ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ)

ਜਲੰਧਰ 3 ਜੂਨ (Vikas Moudgil) ਸਭ ਤੋਂ ਗਰੀਬ ਵਿਮੁਕਤ ਕਬੀਲੇ

ਜਿਵੇ ਕਿ ਸਾਸੀ, ਬਾਵਰੀਆ, ਬਾਜੀਗਰ, ਨਟ, ਬਰੜ, ਬੰਗਾਲਾ, ਗੰਧੀਲਾ ਆਦਿ ਨੂੰ ਮਿਲਦਾ 2001 ਤੋਂ ਮਮੂਲੀ ਜਿਹਾ 2 ਪ੍ਰਤੀਸਤ ਕੋਟਾ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨੇ 15-09-2022 ਨੂੰ ਨਾਦਰਸਾਹੀ ਫੁਰਮਾਨ ਜਾਰੀ ਕਰਕੇ ਕੱਟ ਦਿੱਤਾ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਖਫਾ ਹੋ ਕੇ ਲਗਾਤਾਰ ਵਿਮੁਕਤ ਕਬੀਲਿਆ ਨੂੰ ਕੋਟਾ ਨਹੀ ਤਾ ਝਾੜੂ ਵਾਲਿਆ ਲੂੰ ਵੋਟਾ ਨਹੀ, ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਜਿਮਨੀ ਚੋਣ ਆਪ ਨੂੰ ਹਰਾਉਣ ਦਾ ਐਲਾਣ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਡਾ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਲੀਪੁਰ, ਸਰਬਣ ਸਿਘ ਪੰਜਗਰਾਈ, ਕੇਹਰ ਸਿੰਘ ਬਡਰੁੱਖਾ, ਜਸਪਾਲ ਸਿੰਘ ਪੰਜਗਰਾਈ,ਪ੍ਰੇਮ ਹਿੰਮਤਾ ਜਲੰਧਰ,ਗੁਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾ,ਹਰਬੰਸ ਲਾਲ ਖੰਨਾ ਨੇ ਆਪਣੇ ਵਿਚਾਰ ਸਥਾਨਕ ਪ੍ਰੈਸ ਕਲੱਬ ਵਿਖੇ ਪ੍ਰੈਸ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆ ਹੋਇਆ ਪ੍ਰਗਟ ਕੀਤੇ।

ਉਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਖੁਦ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਵਿਚ ਅਤੇ ਪ੍ਰੈਸ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਮੰਨਦੇ ਹੋਏ ਕੋਟੇ ਨੂੰ ਬਹਾਲ ਕਰਨ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਸੀ। ਪਰ ਭਲਾਈ ਮੰਤਰੀ ਡਾ ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਤਾ ਚੋਣ ਸਟੰਟ ਸੀ। ਤੁਹਾਡੇ ਤੇ ਵੋਟਾ ਲੈਣ ਕਰਕੇ ਕਿਹਾ ਸੀ।ਜਿਸ ਤੇ ਖਫਾ ਹੋ ਕਿ ਲੁਧਿਆਣਾ ਜਿਮਨੀ ਚੋਣਾ ਵਿਚ 7 ਜੁਨ ਨੂੰ ਪ੍ਰਦਰਸਨ ਕਰਕੇ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਅਤੇ ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ ਦੇ ਪੁਤਲੇ ਸਾੜਨ ਉਪਰੰਤ ਡੀ ਸੀ ਦਫਤਰ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿਖੇ ਲਗਾਤਾਰ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਜਾਰੀ ਰੱਖੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਉਹਨਾਂ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੀ ਹਲਕੇ ਅੰਦਰ 25 ਹਜਾਰ ਦੇ ਕਰੀਬ ਵੋਟ ਹੈ। ਉਸ ਨੂੰ ਘਰ ਘਰ ਜਾ ਕੇ ਲਾਮਬੰਦ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਵੋਟਾ ਨਾ ਪਾਉਣ ਦੇ ਫਲੇਕਸ ਬੋਰਡ ਲਗਾਏ ਜਾਣਗੇ। ਇਸ ਸਮੇ ਹੋਰਨਾ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਲਹੌਰਾ ਸਿੰਘ ਟਾਡੀ, ਬੀਰਾ ਰਾਮ ਫਗਵਾੜਾ, ਰੇਮਸ ਸਿੰਘ ਰੋੜਾ ਵਾਲੀ ।

पंजाब की ऐतिहासिक पहल, अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान की ओर से लोगों की परेशानी खत्म करने के लिए देश की पहली संपत्ति ...
27/05/2025

पंजाब की ऐतिहासिक पहल, अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान की ओर से लोगों की परेशानी खत्म करने के लिए देश की पहली संपत्ति रजिस्ट्रेशन प्रणाली की शुरुआत

केवल 48 घंटों में रजिस्ट्री की प्रक्रिया होगी पूरी, 1 अगस्त तक पूरे पंजाब में लागू होगी नई प्रणाली - अरविंद केजरीवाल

लंबी कतारें और बिचौलियों का दौर खत्म, नागरिकों को व्हाट्सएप के माध्यम से सही समय पर रजिस्ट्री से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी - भगवंत सिंह मान

सब-रजिस्ट्रार की एकाधिकार प्रथा खत्म, लोग अब अपनी मर्जी से रजिस्ट्री के लिए कार्यालय चुन सकेंगे - भगवंत सिंह मान

26 मई
आम लोगों को नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने आज 'ईज़ी रजिस्ट्री' प्रणाली (जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री आसान तरीके से करने) की शुरुआत की है, जिसे पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने समर्पित किया।

भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा, "पंजाब के इतिहास में यह क्रांतिकारी कदम है। लोगों को अब कार्यालयों में परेशान नहीं होना पड़ेगा और न ही एजेंटों या बिचौलियों से निपटना पड़ेगा, क्योंकि अब शुरू से अंत तक हर जानकारी मोबाइल पर मिलेगी और यह प्रणाली तेज और पारदर्शी होगी।"

इस प्रोजेक्ट की शुरुआत के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि लोगों को जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री के लिए अब स्थानीय सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि वे जिले के किसी भी सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि दस्तावेज तैयार करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1076 के जरिए सेवा सहायकों को घर भी बुलाया जा सकता है। इससे ग्रामीण परिवारों, वरिष्ठ नागरिकों, कामकाजी पेशेवरों और बाहर न जा सकने वालों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नई प्रणाली के तहत लोगों को रजिस्ट्री के लिए दस्तावेज जमा करने, मंजूरी, भुगतान और कार्यालय आने का समय लेने जैसी सारी जानकारी व्हाट्सएप के जरिए मिलेगी, ताकि वे हर पल की जानकारी से अवगत रह सकें। पंजाब के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि अब अनिश्चितता का दौर खत्म हो गया है, जिससे सिस्टम में लोगों का भरोसा और बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन दस्तावेज जमा करने, डिजिटल तरीके से अग्रिम जांच करने और रजिस्ट्री के लिए सब-रजिस्ट्रार कार्यालय जाने के लिए स्वयं समय चुनने जैसी सुविधाएं होंगी, और किसी भी नागरिक को अब लंबी कतारों में खड़ा होने या कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 48 घंटों में अग्रिम जांच पूरी होगी और रजिस्ट्री के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि रजिस्ट्री पहले से निर्धारित समय पर होगी, जिससे लोगों का समय बचेगा।

मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि इस व्यवस्था से एजेंट संस्कृति खत्म हो गई है, क्योंकि अब नकदी के बजाय ऑनलाइन शुल्क भुगतान होगा और रिश्वत मांगने की शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि सेल डीड का मसौदा स्वयं तैयार करने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, सेवा सहायकों के जरिए घर बैठे रजिस्ट्री के दस्तावेज तैयार करने की सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे लोगों को सेल डीड तैयार करने के लिए निजी लोगों या बिचौलियों को मोटी फीस नहीं देनी पड़ेगी।

भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नागरिक "ड्राफ्ट माय डीड" टूल का उपयोग करके अपना दस्तावेज स्वयं तैयार कर सकते हैं या सेवा केंद्रों या सेवा सहायकों के जरिए निर्धारित और कम फीस पर सहायता ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि यह कदम आत्मनिर्भरता बढ़ाता है और निजी लोगों पर निर्भरता कम करता है, जिससे लोग सरकारी सिस्टम में और सशक्त बनते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को रजिस्ट्री की फीस के भुगतान के लिए बैंकों की ओर नहीं भागना पड़ेगा। ऑनलाइन भुगतान के लिए विशेष गेटवे नागरिकों को डिजिटल लेन-देन में सभी शुल्क (जैसे स्टांप ड्यूटी, रजिस्ट्रेशन फीस) का भुगतान करने की अनुमति देता है, जिससे बैंकों में डिमांड ड्राफ्ट तैयार करने की जरूरत नहीं रहती और नकदी रखने की सुरक्षा की चिंता भी नहीं रहती।

इस सिस्टम को लोगों का समय, पैसा और ऊर्जा बचाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताते हुए भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 48 घंटों में दस्तावेजों की अग्रिम जांच होगी और तय समय के अनुसार रजिस्ट्रेशन होगा, जिससे व्यस्त लोगों या नौकरीपेशा लोगों का समय खराब नहीं होगा और अप्रत्यक्ष रूप से वित्तीय बचत भी होगी।

पंजाब के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि सरकार के निर्धारित दरों और 'कैलकुलेट माय फीस' ऑनलाइन पोर्टल के जरिए लोग अपने खर्चों की बेहतर व्यवस्था कर सकेंगे और एजेंटों पर निर्भरता खत्म होने से मौके पर अधिक पैसे मांगने या छिपे हुए खर्चों की व्यवस्था खत्म होगी, जिससे लोगों को अपने वित्तीय प्रबंधन को बेहतर करने का मौका मिलेगा।

उन्होंने कहा कि नए सिस्टम के अनुसार निर्बाध रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था लोगों का समय और पैसा बचाने के साथ-साथ मानसिक शांति प्रदान करने वाली बनाई गई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह अनूठा कार्यक्रम 'जित्थों चाहो, रजिस्ट्री करवाओ' के अनुसार काम करेगा, जो लोगों को स्थानीय के बजाय जिले के किसी भी सब-रजिस्ट्रार कार्यालय से रजिस्ट्री करवाने की आजादी देगा।

उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत मोहाली से सफलतापूर्वक की गई है और आने वाले दिनों में इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि 15 जुलाई से पूरे राज्य में इस प्रणाली की शुरुआत होगी। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई से 1 अगस्त तक इस प्रणाली का ट्रायल राज्य के हर जिले में किया जाएगा। भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 1 अगस्त से आम आदमी की सुविधा के लिए यह प्रणाली पूरे राज्य में पूरी तरह लागू हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए सिस्टम के अनुसार, यदि रजिस्ट्री के दस्तावेजों में सुधार की जरूरत होगी, तो इसके बारे में पहले ही सूचित कर दिया जाएगा, ताकि रजिस्ट्री के दिन कोई परेशानी न आए। उन्होंने कहा कि यदि सब-रजिस्ट्रार/तहसीलदार दस्तावेजों पर कोई आपत्ति उठाता है, तो संबंधित व्यक्ति को उसी समय मोबाइल संदेश के जरिए पता चल जाएगा और डिप्टी कमिश्नर व एसडीएम जैसे वरिष्ठ अधिकारी इन सभी आपत्तियों की सत्यता की जांच भी करेंगे।

भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस कदम से भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी और यदि कोई जानबूझकर देरी करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि रजिस्ट्री को लेकर यदि किसी को शिकायत है, तो वह व्हाट्सएप के जरिए शिकायत दर्ज करवा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी नागरिक से रिश्वत मांगी जाती है, तो वह व्हाट्सएप लिंक के जरिए तुरंत शिकायत दर्ज करवा सकता है और रिश्वत मांगने वाले अधिकारी के खिलाफ की गई कार्रवाई की ताजा जानकारी भी मिलेगी।

भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस अनूठी पहल ने सार्वजनिक सेवाओं के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, क्योंकि अब लोगों को घर बैठे बिना किसी परेशानी के नागरिक केंद्रित सेवाएं मिल रही हैं।

मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि तहसीलों में भ्रष्टाचार की जड़ें बहुत गहरी और जटिल हैं, लेकिन यह प्रणाली इस समस्या के खात्मे की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि देश के किसी अन्य राज्य में इतनी मजबूत रजिस्ट्रेशन प्रणाली नहीं है और यह प्रणाली जन सुविधा के लिए एक नए युग की शुरुआत करेगी। भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि यह व्यवस्था देश के अन्य हिस्सों में भी लागू होगी, क्योंकि पंजाब अन्य राज्यों के लिए एक प्रकाश स्तंभ बनकर उभरा है।

डाक्टर तेजपाल सिंह गिल ने पनग्रेन के चेयरमैन का पदभार संभालाचंडीगढ़, 26 मईडॉ. तेजपाल सिंह गिल ने सोमवार को चंडीगढ़ के से...
27/05/2025

डाक्टर तेजपाल सिंह गिल ने पनग्रेन के चेयरमैन का पदभार संभाला

चंडीगढ़, 26 मई

डॉ. तेजपाल सिंह गिल ने सोमवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 39 स्थित अनाज भवन में आयोजित समारोह में आधिकारिक तौर पर पनग्रेन के चेयरमैन का पदभार संभाला। इस समारोह में सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर और कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध मौजूद रहे।

इसके अलावा समारोह में विधायक लाभ सिंह उगोके, विधायक जीवन सिंह संगोवाल, विधायक हाकम सिंह ठेकेदार, मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट, मार्कफेड के चेयरमैन अमन मोही, प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन शरणपाल सिंह मक्कड़ और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निदेशक वरिंदर कुमार शर्मा,एडवोकेट जनरल कुलविंदर ढींडसा और डिप्टी एडवोकेट जनरल धरमिंदर सिंह लांबा के अलावा पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

अन्य प्रमुख लोगों में उपाध्यक्ष हरजीत सिंह मांगट, जिला अध्यक्ष मोहाली प्रभजोत कौर, जिला अध्यक्ष ग्रामीण हरभूपिंदर सिंह धरोड़, उपाध्यक्ष विनीत वर्मा, प्रवक्ता एडवोकेट जसमन सिंह गिल, चेयरमैन अनिल ठाकुर और इंद्रजीत सिंह मान शामिल थे।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. गिल ने पनग्रेन की जिम्मेदारी सौंपने के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और पंजाब की खाद्य और अनाज आपूर्ति प्रणालियों को मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उपस्थित लोगों ने डॉ. गिल को उनकी नई भूमिका के लिए बधाई दी।

नशा मुक्ति यात्रा': रोज सैकड़ों गांवों में जागरूकता अभियान चला रहें आप विधायक और मंत्रीस्पीकर कुलतार संधवां की लोगों से ...
27/05/2025

नशा मुक्ति यात्रा': रोज सैकड़ों गांवों में जागरूकता अभियान चला रहें आप विधायक और मंत्री

स्पीकर कुलतार संधवां की लोगों से अपील - नशे की समस्या को ख़त्म करने के लिए सरकार की सख्ती के साथ लोगों का सहयोग भी जरूरी

वह दिन अब दूर नहीं जब पंजाब पूरी तरह नशा मुक्त होगा - हरभजन सिंह ईटीओ

चंडीगढ़, 26 मई

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के नेताओं विधायकों और मंत्रियों द्वारा पूरे पंजाब में चलाए जा रहे अभियान 'नशा मुक्ति यात्रा' लगातार जारी है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता रोज सैकड़ों गांवों में जाकर नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रहें हैं और लोगों को नशे से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं।

सोमवार को भी आप नेताओं ने अपनी यात्रा जारी रखी और सैकड़ों गांवों में नशा मुक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने लोगों से आप सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान 'युद्ध नशयां विरुद्ध' का समर्थन करने और अपने-अपने गांवों से नशा को जड़ से खत्म करने की अपील की।

विधायकों और मंत्रियों ने स्थानीय लोगों को नशा न करने, नशा तस्करों का बहिष्कार करने एवं तस्करों को कानूनी प्रक्रिया में किसी भी तरह का सहयोग नहीं करने की शपथ दिलाई।

गांवों के लोगों में भी यात्रा के प्रति बेहद उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग खुद हजारों की संख्या में 'नशा मुक्ति यात्रा' में शामिल हो रहे हैं और सरकार के इस मुहिम का समर्थन कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान कई पंचायतों ने अपने गांव के नशा मुक्त होने की औपचारिक घोषणा भी की। विधायकों-मंत्रियों ने ऐसे पंचायतों को सरकार द्वारा सम्मानित करने और गांव के विकास के लिए सरकार द्वारा आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया।

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने अपने विधानसभा क्षेत्र कोटकपूरा,
कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु में, कुलदीप धालीवाल ने अजनाला में और मंत्री लालजीत भुल्लर ने अपने विधानसभा क्षेत्र पट्टी के विभिन्न गांवों में नशे को लेकर आज व्यापक अभियान चलाया। इनके अलावा भी कई मंत्रियों और लगभग सभी विधायकों ने अपने अपने क्षेत्र में सैकड़ों नशामुक्ति कार्यक्रमों को संबोधित किया।

अभियान के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए *मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ* ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए शुरू किए गए 'युद्ध नशयां विरूद्ध' अभियान के बाद अधिकतर नशा विक्रेता अब पंजाब छोड़कर भाग चुके हैं और जो दो-चार बचे हैं वह भी डर के मारे छिपे हुए हैं। वह दिन अब दूर नहीं जब पंजाब पूरी तरह से नशा मुक्त होगा। नशे के लिए अब पंजाब में कोई जगह नहीं है।

आप नेता ने कहा नशा मुक्ति यात्रा का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के सहयोग से पंजाब के सभी गांव और शहरों को नशा मुक्त बनाना है। इसके लिए सरकार द्विस्तरीय रणनीति पर काम कर रही है। एक तरफ नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके नेटवर्क चेन को तोड़ा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं को दोबारा अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए बेहतर इलाज के साथ साथ रोजगार की ट्रेनिंग और स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब नशे से पीड़ित युवा खुद अपनी लत छोड़ने के लिए स्वेच्छा से नशा मुक्ति केंद्रों में जा रहे हैं।

*विधानसभा स्पीकर कुलतार संधवां* ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब की पहली सरकार है जिसने नशे को जड़ से खत्म करने के लिए इतने बड़े स्तर पर अभियान चलाया है। "नशा मुक्ति यात्रा" का मकसद हर गांवों में पहुंचकर एक-एक लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना है।

उन्होंने लोगों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि नशे की समस्या का सरकार सिर्फ अपने प्रयासों से समाधान नहीं कर सकती, इसके लिए आम लोगों का भी सहयोग जरूरी है। इसलिए आप लोग भी अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और सरकार का सहयोग करें।

26/05/2025

23/05/2025

विकास के कार्यों का उद्देश्य लोगों को सुविधाएं देना, न कि उन्हें परेशान करना : संत सीचेवाल



जालंधर, 23 मई

राज्य सभा सदस्य और पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर पानी की निकासी के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा बनाए जा रहे पुलों के गलत डिज़ाइन पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को एक पत्र लिखकर यह मामला उठाया और राष्ट्रीय हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों को इसके प्रति जवाबदेह बनाने की मांग की।



संत सीचेवाल ने आज राष्ट्रीय हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों की खिचाई की जिन्होंने एनएच नंबर 44 पर पुली ड्रेने के लेवल से चार फुट ऊँचा पुली निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि ड्रेने के स्तर से पुली की निकासी चार फुट ऊँची रखने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज सुबह राष्ट्रीय हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों को अमृतसर-जालंधर राष्ट्रीय मार्ग पर बुलाया गया था, जहाँ काला संघिया ड्रेने राष्ट्रीय मार्ग के नीचे से गुजरता है। यहां पानी की निकासी के लिए बनाए गए पुली ड्रेने के स्तर से ऊँचा होने के कारण पीछे रहने वाले लोगों के घरों में पानी भर जाता है।



संत सीचेवाल ने एनएच द्वारा आए साइट डायरेक्टर को कड़े शब्दों में फटकार लगाई और कहा कि इतने कुशल इंजीनियर होने के बावजूद ऐसी गलतियाँ होना शर्मनाक है। उन्होंने बताया कि पुली का डिज़ाइन गलत बनाने के कारण बरसात में पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। उन्होंने कहा कि विकास के कार्यों का असली उद्देश्य लोगों को सुविधाएं देना होता है, न कि उन्हें परेशान करना। संत सीचेवाल ने इस मुद्दे का जल्दी समाधान निकालने की दिशा में निर्देश दिए।



मौके पर पहुंचे ड्रेने विभाग पंजाब के अधिकारियों ने संत सीचेवाल को बताया कि विभाग ने पिछले साल सितंबर 2024 से लेकर अब तक नेशनल हाईवे अथॉरिटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को पांच पत्र लिखे हैं, लेकिन किसी का जवाब नहीं मिला।



मौके पर मौजूद वार्ड नंबर एक की काउंसलर ने भी राज्य सभा सदस्य संत सीचेवाल से कहा कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय मार्ग 44 पर बने पुली का लेवल चार फुट नीचे करने के लिए कई बार कहा, लेकिन एनएचए के अधिकारी उनसे सीधे तौर पर बात तक नहीं करते। उन्होंने इस मामले को हल करवाने की मांग की।
.......

Address

Office No. 12 , Virk Complex , Hide Market , Near Narinder Cinema
Jalandhar
144001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mera Bharat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Mera Bharat:

Share