Bol Do Bharat

Bol Do Bharat Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bol Do Bharat, News & Media Website, Jalaun.
(1)

"Bol Do Bharat" ये सिर्फ नाम नहीं, ये है आपका राष्ट्रीय मंच, बोलिए… क्योंकि आपकी आवाज़ ही भारत की ताकत है..

आवाज़ उठाने के लिए इस पेज को फॉलो, लाइक और शेयर कीजिए 🙏

अंकुर श्रीवास्तव ✍️

जालौन में युवक लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई तलाश की गुहार19 अगस्त से घर से बिना बताए गायब है अनिल कुमार, मानसिक स्थित...
04/09/2026

जालौन में युवक लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई तलाश की गुहार

19 अगस्त से घर से बिना बताए गायब है अनिल कुमार, मानसिक स्थिति ठीक नहीं

जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन

जालौन। थाना सिरसा कलार क्षेत्र के ग्राम निभाना निवासी अनिल कुमार पुत्र छुन्नालाल 19 अगस्त 2026 से घर से बिना बताए लापता है। परिजनों के अनुसार अनिल कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है।
लापता युवक की लंबाई करीब 5 फीट 2 इंच, रंग गेहुँआ है। वह हाफ पैंट और टी-शर्ट पहने हुए था। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों से भी जानकारी की, लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को अनिल कुमार के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर तत्काल सूचना दें।

📞 मोबाइल नंबर:
9555346223
9473706431

सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गुप्त रखी जाएगी। सूचना के आधार पर गुप्त रूप से इनाम भी दिया जाएगा।
लापता युवक की तलाश में आमजन से सहयोग की अपील।

03/09/2026

जन्माष्टमी से पहले पुलिस ने राधाकृष्ण मंदिर का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

श्रद्धालुओं की भीड़ और मेले को देखते हुए यातायात व सुरक्षा व्यवस्था पर फोकस

जितेंद्र गुप्ता ✍️। उरई

उरई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर उरई में तैयारियां तेज हो गई हैं। पर्व के दौरान राधाकृष्ण मंदिर में होने वाले भव्य आयोजन और श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने राधाकृष्ण मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जन्माष्टमी पर्व के आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की। इसके बाद मंदिर परिसर का स्थलीय भ्रमण कर श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण किया गया।
हर वर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर राधाकृष्ण मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं। आयोजन के दौरान यहां मेले का भी आयोजन होता है, जहां लोग दैनिक उपयोग की विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी के साथ मेले का आनंद लेते हैं।
पुलिस अधिकारियों ने आयोजन को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए मंदिर समिति एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया गया।

450 करोड़ की सरकारी संपत्ति पर फर्जीवाड़े का खेल ध्वस्त, डीएम की सख्त कार्यवाहीउरई में 7.26 एकड़ नजूल भूमि के फर्जीवाड़े...
03/09/2026

450 करोड़ की सरकारी संपत्ति पर फर्जीवाड़े का खेल ध्वस्त, डीएम की सख्त कार्यवाही

उरई में 7.26 एकड़ नजूल भूमि के फर्जीवाड़े का खुलासा, कूटरचित दस्तावेजों से सरकारी संपत्ति हथियाने के प्रयास पर एफआईआर

अंकुर श्रीवास्तव ✍️

उरई (जालौन)। सरकारी जमीन को निजी संपत्ति में बदलने के खेल पर जालौन प्रशासन ने बड़ा प्रहार किया है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की सख्त कार्यवाही से उरई के ग्राम लहरिया में करीब 450 करोड़ रुपये कीमत की 7.26 एकड़ बेशकीमती नजूल भूमि को खुर्द-बुर्द किए जाने का प्रयास पकड़ में आया है। प्रशासनिक जांच में फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजों के जरिए सरकारी जमीन पर अधिकार जताने और उसके हस्तांतरण/विक्रय के प्रयास के तथ्य सामने आने के बाद कोतवाली उरई में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। करोड़ों की इस सरकारी संपत्ति को निजी हाथों में जाने से रोकने की कार्रवाई को जिला प्रशासन की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।मामला गाटा संख्या 518, रकबा 7.26 एकड़ नजूल भूमि का है। अभिलेखों की पड़ताल में सामने आया कि यह भूमि मूल रूप से नजूल संपत्ति है। 15 मार्च 1914 को इसे वार्षिक लीज रेंट जमा करने तथा आवासीय मकान स्थापित करने की शर्त के साथ 99 वर्ष के पट्टे पर दिया गया था। पट्टे की शर्तों में कलेक्टर की अनुमति के बिना भवन में परिवर्तन करने तथा भूमि अथवा भवन का मूल उपयोग बदलने पर भी रोक थी। अभिलेखों में प्रारंभिक लीज ए.के. पसन्ना के नाम से दर्ज होने का उल्लेख है। जांच में पुराने दस्तावेजों की परतें खुलीं तो मामला और गंभीर होता गया। अभिलेखों के अनुसार वर्ष 1918 में ए.के. पसन्ना की पुत्री एलिस पसन्ना द्वारा बी.सी.एच., पूना के पक्ष में भूमि का विक्रय किए जाने का उल्लेख मिला। इसके बाद बी.सी.एच., पूना के अधिकृत प्रतिनिधि मिस्टर जॉन ई. नॉटन ने 23 सितंबर 1949 को मिस एडेलिन ग्रीगर के पक्ष में विक्रय किया। वहीं जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित भूमि की लीज वर्ष 2014 में समाप्त हो चुकी थी, इसके बावजूद भूमि पर अधिकार एवं उससे जुड़े लेन-देन को लेकर दावे किए जाते रहे। मामले में सबसे बड़ा सवाल तब खड़ा हुआ जब जांच के दौरान संबंधित सेल डीड का कलेक्टर उरई के नजूल रजिस्टर और नगर पालिका परिषद उरई के संपत्ति रजिस्टर में कोई उल्लेख नहीं मिला। यानी जिस जमीन के आधार पर निजी अधिकार और लेन-देन का दावा सामने आया, वह सरकारी अभिलेखों में राज्य सरकार की संपत्ति के रूप में दर्ज है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए इसे महज भूमि विवाद न मानकर सरकारी संपत्ति की सुरक्षा से जुड़ा मामला माना और 06 मई 2026 एवं 27 मई 2026 के आदेशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में त्रिसदस्यीय जांच समिति गठित कराई। समिति ने राजस्व अभिलेखों, नजूल रजिस्टर, खतौनी, पुराने दस्तावेजों तथा अन्य संबंधित अभिलेखों की गहन पड़ताल की। जांच समिति की रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। रिपोर्ट के अनुसार मूल आवंटी से भिन्न व्यक्तियों द्वारा वर्ष 1953 में डीड तैयार कर नजूल भूमि को आर्थिक लाभ के उद्देश्य से कूटरचित एवं फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से अवैधानिक रूप से विक्रय किए जाने की बात सामने आई। जांच में इन दस्तावेजों के आधार पर ट्रस्ट आदि के निर्माण का भी उल्लेख किया गया है। समिति ने स्पष्ट किया कि शासकीय अभिलेखों में संबंधित भूमि राज्य सरकार की संपत्ति है। प्रशासन ने कार्रवाई के लिए उद्धरण खतौनी, जिलाधिकारी द्वारा पारित आदेश पत्रांक 1082/25-एल.वी.ओ. दिनांक 28 जुलाई 2026, जांच आख्या दिनांक 08 जुलाई 2026 समेत अन्य संबंधित अभिलेखों को आधार बनाया। जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद नगर पालिका परिषद उरई के अधिशासी अधिकारी रामअचल कुरील ने प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली उरई को पत्र भेजकर संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थाओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई।प्रकरण में वर्तमान कब्जेदार बेथनी क्रिश्चियन होम्स मिशन/बी.सी.एच. मिशन की प्रबंधक किरन के मसीह, निवासी पटेल नगर, उरई, संस्था से जुड़े अन्य व्यक्तियों तथा नजूल भूमि की खरीद-फरोख्त में शामिल बताए गए व्यक्तियों एवं संस्थाओं को कार्रवाई के दायरे में लिया गया है। आरोप है कि फर्जी लीज डीड और कूटरचित दस्तावेजों के सहारे सरकार की करोड़ों रुपये की जमीन को निजी हित में खुर्द-बुर्द करने, उसका विक्रय/हस्तांतरण करने और आर्थिक लाभ अर्जित करने का प्रयास किया गया। इस पूरे प्रकरण की सबसे अहम बात यह है कि करीब 450 करोड़ रुपये मूल्य की 7.26 एकड़ सरकारी नजूल भूमि को निजी हितों में जाने से पहले ही प्रशासन ने जांच के दायरे में लेकर कार्रवाई सुनिश्चित की। यदि अभिलेखों की गंभीरता से पड़ताल न होती और समय रहते कार्रवाई न की जाती तो इतनी बड़ी सरकारी संपत्ति को लेकर विवाद और जटिल हो सकता था। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई जांच और उसके बाद दर्ज एफआईआर ने साफ कर दिया है कि सरकारी जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे निजी संपत्ति में बदलने की कोशिश किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, सफल आयोजन को लेकर अधिकारियों की बैठकजितेंद्र गुप्ता ✍️ । उरईउरई। उत्तर प्रदेश राज्य वि...
03/09/2026

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, सफल आयोजन को लेकर अधिकारियों की बैठक

जितेंद्र गुप्ता ✍️ । उरई

उरई। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जनपद न्यायाधीश विरजेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में हुई बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और राजकीय पॉलिटेक्निक के नोडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला जज राजीव सरन ने कहा कि 12 सितंबर को जिला दीवानी न्यायालय उरई एवं वाह्य स्थित न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ ही प्रीलिटिगेशन स्तर के मामलों के निस्तारण में प्रभावी सहयोग करने को कहा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए सभी विभागों के परिणामोन्मुखी एवं सार्थक प्रयास जरूरी हैं। इस पर उपस्थित अधिकारियों ने अभियान में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पण्डित, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्य मानसिंह भारती तथा राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रतिनिधि प्रवक्ता ऋषिकांत त्रिपाठी मौजूद रहे।

03/09/2026

जालौन में 9,786 किशोरियों को लगेगा HPV का टीका, 17 सितंबर तक चलेगा अभियान

डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने शत-प्रतिशत टीकाकरण के दिए निर्देश, सीएमओ डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने दी अभियान की जानकारी

जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन

जालौन। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में जनपद जालौन में व्यापक एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। अभियान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक एवं धर्मगुरु सहभागिता सम्मेलन आयोजित किया गया। अभियान के तहत जनपद में 9,786 पात्र किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि अभियान 3 से 17 सितंबर तक चलेगा। इसके तहत ऐसी 14 वर्ष की किशोरियों का टीकाकरण किया जाएगा, जिनका 14वां जन्मदिन हो चुका है और 15वां जन्मदिन अभी नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 10 सितंबर तक 9,786 बालिकाओं को टीकाकरण से आच्छादित करने का लक्ष्य रखा गया है।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने अभियान को सफल बनाने में विद्यालयों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों, राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों सहित सभी संबंधित विद्यालयों में पात्र बालिकाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक और विद्यालय प्रबंधन किशोरियों व उनके अभिभावकों को एचपीवी संक्रमण, सर्वाइकल कैंसर से बचाव तथा टीकाकरण के महत्व के संबंध में सही एवं प्रमाणित जानकारी दें।

डीएम ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक को काशीराम कॉलोनी में विशेष कैंप आयोजित कर लक्षित बालिकाओं का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। वहीं जिला महिला एवं पुरुष चिकित्सालयों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा टीकाकरण के बाद होने वाली प्रतिकूल घटनाओं (AEFI) के प्रबंधन की समुचित तैयारी रखने को कहा। अस्पतालों की ओपीडी में आने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को भी एचपीवी टीके के लाभ की जानकारी देने के निर्देश दिए गए।

अभियान के दौरान आशा, एएनएम, सीएचओ और अन्य स्वास्थ्य कर्मी लक्षित परिवारों से संपर्क कर अभिभावकों को जागरूक करेंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि अभियान में Gardasil (Quadrivalent) वैक्सीन का प्रयोग किया जाएगा। टीकाकरण जिला चिकित्सालय, सीएचसी, पीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर/उपकेंद्रों के साथ-साथ बड़े विद्यालयों में भी कराया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि एचपीवी टीकाकरण पूर्णतः स्वैच्छिक है। अभिभावक की लिखित सहमति अथवा U-WIN पोर्टल के माध्यम से डिजिटल सहमति प्राप्त होने के बाद ही किशोरी का टीकाकरण किया जाएगा। धर्मगुरुओं से भी अपील की गई कि वे समाज में एचपीवी टीकाकरण को लेकर सही एवं प्रमाणित जानकारी पहुंचाने और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने में सहयोग करें।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान चलाते हुए निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाने पर भी जोर दिया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजीव राज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिनंदन प्रसाद सहित स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Jitendra Gupta

02/09/2026

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने पहले CEO

अंकुर श्रीवास्तव ✍️

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के प्रशासन और संचालन को नई व्यवस्था देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
ट्रस्ट की 2 सितंबर 2026 को हुई बैठक में सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया। जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायुसेना की वेस्टर्न एयर कमांड के प्रमुख रह चुके हैं और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

ट्रस्ट की नई प्रमुख व्यवस्था
महंत नृत्य गोपाल दास — अध्यक्ष
स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज — महासचिव/महामंत्री
एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा — प्रथम CEO
महेश भागचंदका — कोषाध्यक्ष एवं न्यासी
मदन मोहन पांडेय — न्यासी, वरिष्ठ अधिवक्ता
डॉ. निर्मला यादव — न्यासी, पहली महिला ट्रस्टी

इसके अलावा ट्रस्ट में के. परासरन, डॉ. कृष्ण मोहन, जगद्गुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, जगद्गुरु स्वामी विश्वप्रसन्न तीर्थ, युगपुरुष परमानंद जी महाराज और महंत दिनेंद्र दास सहित अन्य सदस्य भी शामिल हैं। नृपेंद्र मिश्र मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष के रूप में जुड़े हैं।

नए चेहरों की खासियत

जितेंद्र मिश्रा: करीब चार दशक तक भारतीय वायुसेना में सेवा देने वाले पूर्व एयर मार्शल। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वेस्टर्न एयर कमांड की कमान संभाली।

महेश भागचंदका: दिल्ली के व्यवसायी एवं समाजसेवी, जिन्हें नया कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

मदन मोहन पांडेय: अयोध्या के वरिष्ठ अधिवक्ता, जिन्होंने लंबे समय तक राम जन्मभूमि मामले में रामलला विराजमान का पक्ष रखा।

डॉ. निर्मला यादव: शिकोहाबाद की सेवानिवृत्त शिक्षाविद् और कॉलेज प्राचार्य। वह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली महिला न्यासी बनी हैं।

यह बदलाव राम मंदिर के निर्माण के बाद उसके प्रशासन, संचालन, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और वित्तीय व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित एवं पेशेवर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अमर शहीद धर्मपाल सिंह लोधी की स्मृति में बनेगा पार्क एवं स्मारक, केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने किया भूमि पूजनजैसार...
02/09/2026

अमर शहीद धर्मपाल सिंह लोधी की स्मृति में बनेगा पार्क एवं स्मारक, केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने किया भूमि पूजन

जैसारी कला में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने शहीद के योगदान को किया नमन, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जितेंद्र गुप्ता ✍️। उरई

तहसील उरई के ग्राम जैसारी कला में अमर शहीद धर्मपाल सिंह लोधी जी की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से पार्क एवं स्मारक निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार बीएल वर्मा ने भूमि पूजन किया तथा अमर शहीद धर्मपाल सिंह लोधी जी की स्मृति में पौधरोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि देश की स्वतंत्रता, सुरक्षा और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी स्मृतियों को संरक्षित करना और आने वाली पीढ़ियों को उनके त्याग एवं राष्ट्रप्रेम से परिचित कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शहीद की स्मृति में बनने वाला पार्क एवं स्मारक स्थानीय लोगों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा और युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेगा।
कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने अमर शहीद धर्मपाल सिंह लोधी जी के चित्र एवं स्मृति को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित सहित अशोक राजपूत, मनोज राजपूत, रामजी राजपूत, रेखा वर्मा, छत्रपाल सिंह राजपूत, आराधना राजपूत तथा बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे, कार्यक्रम आयोजक नेत्रपाल सिंह मुखिया द्वारा किया गया।

B. L. Verma

जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय बघौरा का किया औचक निरीक्षण, बच्चों से संवाद कर स्वयं बने शिक्षकजितेंद्र गुप्ता ✍️। उरई ज...
02/09/2026

जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय बघौरा का किया औचक निरीक्षण, बच्चों से संवाद कर स्वयं बने शिक्षक

जितेंद्र गुप्ता ✍️। उरई

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने उरई नगर स्थित परिषदीय प्राथमिक विद्यालय बघौरा का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति एवं शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सबसे पहले विद्यालय के उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। रजिस्टर की जांच में पाया गया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य अवकाश पर थे। जिलाधिकारी ने विद्यालय में उपस्थित शिक्षकों से विद्यालय की व्यवस्थाओं तथा बच्चों की पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य नियमित रूप से संचालित हो तथा बच्चों की शिक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इसके बाद जिलाधिकारी ने कक्षा में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, विषयों तथा विद्यालय में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में सवाल पूछे। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक जिलाधिकारी के प्रश्नों का उत्तर दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से कविता सुनाने को कहा। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ कविता सुनाई। बच्चों की प्रस्तुति से प्रभावित होकर जिलाधिकारी स्वयं भी बच्चों के साथ कविता गाने लगे। जिलाधिकारी को अपने बीच सहजता से कविता गाते देखकर बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिक्षक की भूमिका भी निभाई। उन्होंने स्वयं बच्चों को पढ़ाया और सरल एवं सहज तरीके से विषय को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने बच्चों से सवाल पूछकर उनकी समझ का आकलन किया तथा उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। विद्यालयों में ऐसा वातावरण होना चाहिए, जहां बच्चे बिना किसी संकोच के अपनी बात कह सकें और सीखने के प्रति उनमें उत्सुकता बनी रहे।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी के०के० सिंह मौजूद रहे।

डिजिटल व्यवस्था से आउटसोर्स कर्मियों का मानव संसाधन प्रबंधन होगा अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित - मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने...
02/09/2026

डिजिटल व्यवस्था से आउटसोर्स कर्मियों का मानव संसाधन प्रबंधन होगा अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित - मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने लखनऊ में UPCOS का किया शुभारंभ, पोर्टल व वेबसाइट की लॉन्चिंग और आउटसोर्स कर्मियों को चेक वितरण, जालौन में राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में हुआ सजीव प्रसारण

जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन

मुख्यमंत्री द्वारा सम्पूर्ण आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन के डिजिटल एकीकरण के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ किया गया। लोक भवन सभागार, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान UPCOS के पोर्टल एवं वेबसाइट की लॉन्चिंग, निगम के लोगो का अनावरण तथा आउटसोर्स कर्मियों को चेक वितरण किया गया। कार्यक्रम का जनपद जालौन में सजीव प्रसारण राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया गया।
जनपद में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, विधायक सदर गौरीशंकर वर्मा, विधायक माधौगढ़ मूलचन्द्र निरंजन, विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि मयंक त्रिपाठी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी के०के० सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) राजीव राज, मुख्य चिकित्साधिकारी हरिनंदन प्रसाद, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, जिला विकास अधिकारी निशांत पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी राम आयोध्या प्रसाद सहित जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मी उपस्थित रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ० घनश्याम अनुरागी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आउटसोर्स कर्मियों की कार्यप्रणाली को डिजिटल व्यवस्था से जोड़ने की पहल अत्यंत सराहनीय है। UPCOS के माध्यम से आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन को एकीकृत एवं व्यवस्थित बनाने में सहायता मिलेगी। आधुनिक तकनीक के उपयोग से व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा।
विधायक सदर गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रशासनिक व्यवस्थाओं में लगातार तकनीक का समावेश कर उन्हें सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने का कार्य कर रही है। UPCOS का शुभारंभ आउटसोर्स कर्मियों एवं संबंधित विभागों के लिए महत्वपूर्ण कदम है। डिजिटल व्यवस्था से मानव संसाधन प्रबंधन में बेहतर समन्वय स्थापित होने के साथ कार्यों के प्रभावी संचालन में भी मदद मिलेगी।
मा० विधायक माधौगढ़ मूलचन्द्र निरंजन ने कहा कि आउटसोर्स कर्मी विभिन्न विभागों एवं संस्थानों की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके मानव संसाधन प्रबंधन को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना सरकार की दूरदर्शी पहल है। UPCOS के माध्यम से व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को स्वीकृत धनराशि की जानकारी भी दी गई। कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत गायत्री देवी पत्नी दिनेश कुमार, मु० लहरियापुरवा उरई, उदयपाल सिंह पुत्र विश्वनाथ, राजेन्द्र नगर उरई तथा गुड्डी पत्नी जाफर अली, करसान रोड नया पटेल नगर उरई को 65-65 हजार की धनराशि स्वीकृत की गई। इसी प्रकार मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के अंतर्गत पूजा पत्नी रोहित कुमार, कांशीराम कॉलोनी उरई को 54,063, नितिन गुप्ता पुत्र रामरूप गुप्ता, जोशियाना जालौन को 31,000 तथा दिनेश कुमार पुत्र ज्वाला प्रसाद, इंद्रा नगर उरई को 31,000 की धनराशि स्वीकृत की गई।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त आउटसोर्स कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से मानव संसाधन प्रबंधन को अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

01/09/2026

जालौन में महिला से मंगलसूत्र छीनने वाले बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली
जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में महिला से छीनेती करने वाले शातिर बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए उरई जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के दौरान बदमाश ने बीच बाजार एक महिला का मंगलसूत्र छीन लिया था और मौके से फरार हो गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फैक्ट्री चौकी क्षेत्र के पास बदमाश को घेर लिया। पुलिस के मुताबिक, घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी फायर किया गया। दोनों तरफ से दो राउंड फायर हुए, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई।
पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल उरई में भर्ती कराया गया है।
पूरे मामले की जानकारी आईपीएस डॉ. ईशान सोनी, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद जालौन ने दी।

Address

Jalaun
285001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bol Do Bharat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bol Do Bharat:

Shortcuts

Share