jalaun Express News

jalaun Express News YOU WILL GET ALL IMPORTANT NEWS HERE

08/12/2025

सबको अलग तरह की बीमारिया होती है इनकी भी पुलिस ने
मिटा दी क्यों करते है ऐसा लोग क्या पता.
बारात पर फेंका पानी हुआ विवाद
बारात जाते समय बाल्टी में पानी भरकर फेंका पानी
पानी फेकने का वीडियो आया सामने
पुलिस मौके पर पहुँची

विनय नगर सेक्टर 3 की घटना
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र का मामला

जालौन: महिला सिपाही द्वारा थाने से अचानक भाग जाने और कुछ ही मिनट बाद इंस्पेक्टर की गोली लगने से मौत होने का मामला अब कई ...
08/12/2025

जालौन: महिला सिपाही द्वारा थाने से अचानक भाग जाने और कुछ ही मिनट बाद इंस्पेक्टर की गोली लगने से मौत होने का मामला अब कई परतों में उलझता दिख रहा है. सीसीटीवी फुटेज और पुलिस जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उन्होंने पूरे प्रकरण को और संदिग्ध बना दिया है.

घटना रात करीब 9 बजकर 15 मिनट से 9 बजकर 18 मिनट के बीच की बताई जा रही है. सीसीटीवी में महिला सिपाही थाने कैंपस में प्रवेश करती दिखाई देती है. वह किसी से बात करते हुए सीधे इंस्पेक्टर के कमरे में जाती है. इसके ठीक कुछ मिनट बाद गोली चलने की आवाज आती है. इसी दौरान सीसीटीवी में महिला सिपाही घबराई हुई हालत में कमरे से बाहर निकलते और तेजी से भागते हुए दिखती है.

पीलीभीत में सिपाही पर दर्ज कराई थी FIR
जानकारी के अनुसार बदायूं में तैनात सिपाही मोहित खोखर ने बताया कि पीलीभीत में ड्यूटी के दौरान मीनााक्षी शर्मा और उनके बीच परिचय हुआ था. मीनााक्षी ने उस पर शादी का झांसा देकर धोखा देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था. मामला 2019 का है, उसी दौरान दोनों एक दूसरे को जानते थे. इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की पत्नी ने भी कई गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि उनके पति मानसिक रूप से बेहद मजबूत थे और आत्मघाती कदम उठाना उनके स्वभाव में नहीं था. उन्होंने साफ कहा कि वे इस घटना को हत्या मानती हैं. महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा ने कमरे में AC लगवा रखा था. आख़िर इतनी सुख-सुविधाएं एवं परिवार का भरण पोषण क्या केवल सैलरी से सम्भव है?

क्या है पुलिस की थ्योरी?
पुलिस जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि थाने पहुंचने से पहले महिला सिपाही ने इंस्पेक्टर को फोन कर धमकी दी थी. दोनों में तीखी बहस भी हुई. मीनााक्षी कुछ डिमांड लेकर थाने आई थीं. कमरे में पहुंचते ही इंस्पेक्टर असहज और परेशान नजर आए. गुस्से में उन्होंने खुद को गोली मार ली, ऐसा पुलिस का प्रारंभिक दावा है. हालांकि, महिला सिपाही के धमकी वाले फोन और उससे पहले की बहस को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है. जालौन एसपी दुर्गेश कुमार के अनुसार इंस्पेक्टर के गोली लगने की सूचना सबसे पहले महिला सिपाही ने दी थी. उसकी भूमिका भी संदिग्ध मानकर जांच जारी है. उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर पूछताछ शुरू हो चुकी है.

वाराणसी के विवादित ज्ञानवापी परिसर को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई हैं. आज सोमवार 8 दिसंबर को ज्ञानवापी परिसर में स्थित वजू ख...
08/12/2025

वाराणसी के विवादित ज्ञानवापी परिसर को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई हैं. आज सोमवार 8 दिसंबर को ज्ञानवापी परिसर में स्थित वजू खाने का एएसआई से वैज्ञानिक सर्वेक्षण कराए जाने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी. इस याचिका में ज्ञानवापी परिसर के बाकी हिस्से की तरह वजूखाने का भी वैज्ञानिक सर्वेक्षण कराने की मांग की गई है. श्रृंगार गौरी केस की मुख्य वादिनी राखी सिंह की तरफ से रिवीजन अर्जी हाईकोर्ट में दाखिल की गई है. इससे पहले जिला जज ने वजू खाने का सर्वे कराए जाने का आदेश देने से इनकार कर दिया था.

08/12/2025

गजब अंधेर नगरी चौपट राजा😂
सबूतों के साथ भरी महफिल मे बेज़्जत्त कर बता दिया
कि आपका डिपार्टमेंट कार्यालय में केवल हाजरी लगाने आता है उसे जन समस्याओं के निराकरण के लिए नही केवल आवेदको को गुमराह और कार्यालयों के चक्कर लगवाने के लिए अधिकारी/कर्मचारी बैठता है।

08/12/2025

JHANSI मेडिकल कॉलेज में चौंकाने वाली घटना, पत्नी ने बेटे को जन्म दिया, स्टाफ ने दे दी बेटी,
आरोप सही है या ग़लत इसकी अभी पुस्थी न्ही हुई,

सलमान खान ने गौरव खन्ना को शो का विजेता घोषित किया, जबकि फरहाना भट्ट फर्स्ट रनर-अप रहीं. दोनों ने 18 कंटेस्टेंट्स के साथ...
08/12/2025

सलमान खान ने गौरव खन्ना को शो का विजेता घोषित किया, जबकि फरहाना भट्ट फर्स्ट रनर-अप रहीं. दोनों ने 18 कंटेस्टेंट्स के साथ मुकाबला किया था. फरहाना भट्ट बिग बॉस 19 के घर में अपने अग्रेसिव नेचर के लिए जानी जाती थीं. फ़रहाना भट्ट ने खुलकर कहा कि उन्हें लगता है कि गौरव खन्ना बिग बॉस 19 का विनर बनना डिजर्व नहीं करते हैं. फरहाना ने कहा, “ देखा जाए तो गौरव खन्ना का शो में कोई कॉन्ट्रिब्यूशन नहीं है. मेरे हिसाब से वे विनर बनना डिजर्व नहीं करते हैं. पता नहीं ऑडियंस किस पर्सपेक्टिव से देख रही है. उन्होंने कभी क्लिय स्टैंड नहीं लिया है और हमेशा सेफ खेला है.

अति आवश्यक सूचना जनहित में जारी!!दिनांक 9 दिसम्बर से 01 जनवरी 2026 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है!!वो नागरिक ऑनलाइ...
08/12/2025

अति आवश्यक सूचना जनहित में जारी!!

दिनांक 9 दिसम्बर से 01 जनवरी 2026 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है!!

वो नागरिक ऑनलाइन वोटर लिस्ट में अपना नाम चढ़ा सकते हैं!!

आधार कार्ड 2003 की लिस्ट में माता,पिता,दादा,दादी,नाना,नानी का नाम,जन्म का कोई प्रूफ पैन कार्ड,पासपोर्ट,हाई स्कूल की सर्टिफिकेट और जन्म प्रमाणपत्र में से कोई एक मोबाइल नंबर और फोटो के साथ किसी लोकवाणी केंद्र, सहज जनसेवा केन्द्र से या खुद अपने हाथो ऑनलाइन कर सकते हैं!!

ये लड़की अपनी माँ से बात करते हुए कहती है कि मम्मी अब तुम विधवा हो गई हो,तो अब तुम किसी अमीर बुड्ढे से शादी करके मुझे अम...
08/12/2025

ये लड़की अपनी माँ से बात करते हुए कहती है कि
मम्मी अब तुम विधवा हो गई हो,
तो अब तुम किसी अमीर बुड्ढे से शादी करके मुझे अमीर बाप दे दो,
जो करोड़पति हो, गंजा हो तो भी चलेगा
क्योंकि अब तुम्हारे बाल भी झड़ रहे हैं,
किसी से भी शादी कर लो, लेकिन मुझे अमीर बाप दे दो,
मुझे अमीर शुगर डैडी दे दो,

दरअसल इस लड़की ने वही बात कही है
जो भारत की 97 फीसदी लड़कियां सोचती या चाहती हैं,

97 फीसदी लड़कियां अपनी मेहनत नहीं
बाप, भाई, पति और बॉय फ्रेंड के पैसे पर मौज करना चाहती हैं,

दैनिक ग्रामीण सुबह समाचार पत्र में प्रकाशित जनपद जालौन की प्रमुख खबरें।    #माधौगढ़  #जगम्मनपुर  #रामपुरा    #उरई  #जालौ...
08/12/2025

दैनिक ग्रामीण सुबह समाचार पत्र में प्रकाशित जनपद जालौन की प्रमुख खबरें।

#माधौगढ़ #जगम्मनपुर #रामपुरा #उरई #जालौन

उत्तरी गोवा के अरपोरा-नागोआ में एक खचाखच भरे नाइट क्लब में शनिवार-रविवार आधी रात को भीषण आग लग गई. इसमें 25 लोगों की जान...
08/12/2025

उत्तरी गोवा के अरपोरा-नागोआ में एक खचाखच भरे नाइट क्लब में शनिवार-रविवार आधी रात को भीषण आग लग गई. इसमें 25 लोगों की जान चली गई और छह घायल हो गए. इनमें चार पर्यटक और 14 कर्मचारी हैं, जबकि सात की पहचान नहीं हो सकी है

Address

Jalaun
Jalaun
285123

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when jalaun Express News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share