24/01/2026
आज सोशल मीडिया पर मकराना की एक बहन - एक बेटी पूजा भींचर की चारों ओर तारीफ़े हो रही है , जिस प्रकार समाज में स्थान स्थापित किया है और विकलांग ननद बाई की सेवा की है वो क़ाबिले तारीफ़ है , हालाँकि कुछ संकीर्ण मानसिकता वाले जो दिखावा तो अच्छा होने का लेकिन उनका यू महिलाओं का आगे बढ़ना , उनसे आगे बढ़ना लगता तो बड़ा दुखदाई है लेकिन जिस समाज में 2-4% निम्न मानसिकता वाले है उसी समाज में अच्छे लोगों की तादात 90% से ज़्यादा है और वो भले ही किन्ही कारणों से ग़लत की ख़िलाफ़त न कर पाये लेकिन अच्छाई के साथ हमेशा खड़े मिलते है और यही लोग आज बहन पुजा भींचर का हौसला बनकर खड़े है , वो समय गया जब तड़क भड़क दिखाकर और पैसे के रोब से आप किसी को दबा देते लेकिन सोशल मीडिया और जागरूकता के इस दौर में सब होशियार है और आगे बढ़ने से कोई ताक़त उनको रोक नहीं सकती !
सदैव आगे बढ़ते जाओ मेरी बहन पूजा भींचर समाज आपके कर्म देखता है न की दौलत शोहरत , दौलत शोहरत से बढ़कर है आपका व्यवहार , आपके कर्म !
भाई Kesha Ram Rewar आप जिस प्रकार से अपनी पत्नी की ढाल बनकर खड़े है और जो हौसला दे रहे है वो काबिले तारीफ़ है !
तेजाजी महाराज का आशीर्वाद सदैव बना रहे !