
03/11/2024
महत्वपूर्ण सूचना
सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि बामसेफ, राष्ट्रीय मूलनिवासी संघ का 41वां एवं भारत मुक्ति मोर्चा का 14वां संयुक्त राष्ट्रीय अधिवेशन दि. 18 दिसम्बर, 2024 से दि. 22 दिसम्बर, 2024 तक लेने का निर्णय लिया गया है। इसलिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया जाता है कि आप सभी को तुरंत प्रभाव से राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां शुरू करना होगी, बामसेफ एवं राष्ट्रीय मूलनिवासी संघ का 41वां और भारत मुक्ति मोर्चा का 14वां संयुक्त राष्ट्रीय अधिवेशन बिहार राज्य में लिया जाएगा। इन सभी बातों को ध्यान में रखकर आप सभी को निर्देश दिया जाता है कि जल्द से जल्द आप लोगों को टिकट बुक करने की प्रक्रिया शुरू करना होगी। यदि आप लोगों को इससे संबंधित और अधिक जानकारी चाहिए, तो उसके लिए आप सभी को केन्द्रीय सचिवालय, नई दिल्ली से संपर्क करना होगा।
धन्यवाद।