JK Sunrise

JK Sunrise JK SUNRISE Media/News Company is a member of Working Journalist Media Council registered by the Ministry of Information & Broadcasting.
(1)

02/09/2026

J&K : सरकारी नौकरी पाने वाले युवाओं के लिए

02/09/2026

ke 2 Sub Inspector (PSI) Gir@ftar

01/09/2026

JAMMU में 230 KV का हुआ चो'री ..

महंत रोहित शास्त्री ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भेंट कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा2027 के अंतरराष्ट्रीय योग ...
31/08/2026

महंत रोहित शास्त्री ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भेंट कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा

2027 के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मानतलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने का आग्रह

अखनूर–सुंदरबनी–नौशहरा और राजौरी पुराने रेल सर्वे की पुनः समीक्षा करवाने का आग्रह किया।

जम्मू-कश्मीर : श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा जी से लोक भवन, श्रीनगर में भेंट कर क्षेत्र के विकास, धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन तथा सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

इस अवसर पर महंत रोहित शास्त्री ने विशेष रूप से उधमपुर के मानतलाई स्थित अंतरराष्ट्रीय योग केंद्र को वैश्विक योग गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने का विषय उपराज्यपाल के समक्ष रखा। उन्होंने सुझाव दिया कि वर्ष 2027 के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मानतलाई में आयोजित होने वाले विशेष योग कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को सादर आमंत्रित किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति में मानतलाई में अंतरराष्ट्रीय स्तर के योग कार्यक्रम का आयोजन होने से मानतलाई, उधमपुर और पूरे जम्मू-कश्मीर को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिल सकती है। इससे देश-विदेश से पर्यटकों, योग साधकों, आध्यात्मिक यात्रियों और शोधार्थियों के आगमन को बढ़ावा मिलेगा। होटल, परिवहन, स्थानीय हस्तशिल्प, व्यापार तथा अन्य पर्यटन आधारित गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

महंत रोहित शास्त्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ इसकी योग, अध्यात्म, संस्कृत, वैदिक संस्कृति और भारतीय ज्ञान परंपरा की समृद्ध विरासत को भी वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने की आवश्यकता है। मानतलाई जैसे आध्यात्मिक एवं प्राकृतिक रूप से समृद्ध स्थान को अंतरराष्ट्रीय योग पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

इस अवसर पर महंत रोहित शास्त्री ने अखनूर–सुंदरबनी–नौशहरा पुराने रेल सर्वे मार्ग को पुंछ–राजौरी–उरी रेल संपर्क योजना में प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि इस रेल संपर्क के पुनर्विचार एवं निर्माण से सीमावर्ती क्षेत्रों की बड़ी आबादी को सीधा लाभ मिलेगा तथा जम्मू संभाग में व्यापार, पर्यटन, तीर्थाटन और रोजगार के नए अवसरों का विस्तार होगा। उन्होंने पुराने रेल सर्वे की पुनः समीक्षा करवाने का आग्रह किया।

महंत रोहित शास्त्री ने श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट द्वारा प्रदेश में देववाणी संस्कृत, वैदिक संस्कृति एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों से भी उपराज्यपाल को अवगत कराया।

31/08/2026

JAMMU में महिलाओं को में सफर करने के लिए जारी होगा

31/08/2026

: Ring Road पर सड़क ह।दसे में युवक की गई ज।न, 2 घ।यल ..


31/08/2026

: एक बार फिर से गट्टू धागे से क'टा गला ..


29/08/2026

#जम्मू_कश्मीर के सभी स्कूलों में 50 Meters के दायरे में नहीं बिकेंगे Momo's और Coldrink

28/08/2026

पर घुसपैठिए और 3 ड्रोन दिखे, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब ....


28/08/2026

आपकी बेटी को #भारत सरकार 67 लाख रुपए देगी , पर कैसे ....

Address

Gajansoo Teh. Marh Distt. Jammu
Jammu
181206

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JK Sunrise posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to JK Sunrise:

Shortcuts

Share