18/09/2026
आरएस पुरा उपजिला अस्पताल में अपनी मांगों को लेकर नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के कर्मचारी पिछले दस दिनों से हड़ताल पर बैठे हुए हैं। कर्मचारियों के समर्थन में आज पूर्व मंत्री श्याम लाल चौधरी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल पहुंचे।
इस दौरान हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों में पूर्व मंत्री श्यामलाल चौधरी को ज्ञापन सौपा पूर्व मंत्री। श्याम लाल चौधरी ने कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए कहा कि सरकार को उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करना चाहिए।