Jammu Kashmir Savera

Jammu Kashmir Savera Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Jammu Kashmir Savera, Newspaper, krishana Nagar Jammu, Jammu.
(1)

Jammu Kashmir Savera is a Leading digital & Print news platform Approved by Press Registrar General of India ( RNI NO JKENG/25/A0080 )


All disputes are subject to the exclusive jurisdiction of competent courts and forums in Jammu City

14/08/2026

आरएस पुरा के सामाजिक कार्यकर्ता चौधरी जसपाल तथा रमेश चौधरी ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की मुबारकबाद दी है।

14/08/2026

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आरएस पुरा के सीमावर्ती गांव सतराईयां में स्थानीय लोगों की तरफ से एक भव्य एवं विशाल तिरंगा रैली निकाली गई जिससे गांव का माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आया। पंचायत की पूर्व सरपंच बीना देवी की अध्यक्षता में निकाली गई तिरंगा रैली गांव स्थित पंचायत भवन से शुरू हुई और गांव के विभिन्न हिस्सों से होते हुए गांव सिद्धडा में पहुंची और फिर से पंचायत भवन में आकर संपन्न हुई

14/08/2026

यूनिवर्सल दिल्ली पब्लिक स्कूल टांडा आरएस पुरा की तरफ से शुक्रवार को आरएस पुरा कस्बे में नशा के खिलाफ एक रैली निकाली गई जिसमें लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया

14/08/2026

डिवाइन लाइट कान्वेंट स्कूल दबलैहड आरएस पुरा की तरफ से शुक्रवार को 80 वा स्वतंत्रता दिवस स्कूल परिसर में धूमधाम के साथ मनाया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य राधु गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना के मेजर पल्लव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे जिन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों की मौजूदगी में तिरंगा झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों की तरफ से देशभक्ति पर आधारित कहानी रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

13/08/2026

आरएस पुरा, 13 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस को लेकर गुरुवार को विभिन्न सरकारी स्कूलों के साथ-साथ मदर इंडिया स्कूल के विद्यार्थियों ने दलजीत चौक में स्वतंत्रता दिवस को समर्पित रंगोली बनाई और शहीदों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर एसडीएम आरएस पुर अनुराधा ठाकुर मुख्य तौर पर उपस्थित रही जिन्होंने विद्यार्थियों के इस प्रयास की प्रशंसा की और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर विद्यार्थियों ने एक बेहतर पहल की है।

13/08/2026

स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष पर उप जिला आरएस पुरा की तरफ से गुरुवार को एक विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। एसडीएम आरएस पुरा अनुराधा ठाकुर की अध्यक्षता में निकाली गई तिरंगा रैली सतोवाली मैदान से शुरू हुई और सुचेतगढ़ ऑक्ट्रॉय सीमा सुरक्षा बल चौकी पर जाकर संपन्न हुई

12/08/2026

आरएस पुरा के गेगीया मोड के पास बुधवार शाम को एक सड़क हादसे में ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ई रिक्शा चालक आरएस पुरा से कोटली शाह दुल्ला की तरफ जा रहा था कि गेगीया मोड के पास पहुंचने पर उसकी टक्कर बस के साथ हो गई जिसमें ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल ई रिक्शा चालक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

12/08/2026

स्वतंत्रता दिवस को लेकर उप जिला प्रशासन आरएस पुरा की तरफ से गुरुवार 13 अगस्त को एक विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है। तिरंगा रैली सतोवली मैदान से शुरू होगी और। सुचेतगढ़ ऑक्ट्रॉय सीमा सुरक्षा चौकी पर जाकर संपन्न होगी। इस बात की जानकारी एसडीएम आरएस पुरा अनुराधा ठाकुर ने पत्रकार सोहन चौधरी से विशेष बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि तिरंगा रैली में सरकारी विभागों के लोगों के साथ-साथ क्षेत्र के किसानों को भी हिस्सा लेने का न्योता प्रशासन की तरफ से दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र के आम नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि वह इस तिरंगा रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के दोनों विधायकों को मुख्य तौर पर हिस्सा लेंगे।

11/08/2026

25 साल से पक्की गली का इंतजार, बरसात में जलभराव से परेशान ग्रामीण
आरएसपुरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सियाचक, वार्ड नंबर 11 में स्थानीय लोग पिछले करीब 25 वर्षों से अपनी गली को पक्का करवाने की मांग कर रहे हैं

Address

Krishana Nagar Jammu
Jammu
181101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jammu Kashmir Savera posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category