04/01/2026
वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले को लगभग 24 घंटे पूरे होने वाले हैं. इसी बीच राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की पहली झलक देखने को मिली है. अमेरिकी सेना ने उनका एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्हें 'गुड नाइट' और 'हैप्पी न्यू ईयर' कहते सुना जा सकता है. ये वीडियो न्यूयॉर्क स्थित अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) के मुख्यालय क अंदर का है.