01/09/2026
जमशेदपुर। भुईयाँडी लकड़ी टाल के पास एक महिला रास्ता भटकने की स्थिति में मिली है। महिला ने अपना नाम मायाबाई बताया है। महिला अपने घर का सही पता बताने में असमर्थ है।
स्थानीय लोगों ने महिला को सुरक्षित रखा है। यदि कोई व्यक्ति इस महिला को पहचानता हो या उसके परिवार के बारे में जानकारी रखता हो, तो संबंधित लोगों तक सूचना पहुँचाने में सहयोग करें।