Mashal News

Mashal News Mashal News is a National News Portal. The purpose of Mashal News is to advocate for the public side
(2)

Mashal News - Badlav Ki Mashal, Latest Jharkhand Bihar Jamshedpur Hindi News - Mashal News

04/09/2026

बिष्टुपुर में होटल मिडटाउन की नए अंदाज में वापसी, आधुनिक सुविधाओं के साथ शुरू हुआ नया सफर

जमशेदपुर: बिष्टुपुर के जे रोड स्थित होटल मिडटाउन नए स्वरूप और आधुनिक सुविधाओं के साथ एक बार फिर शहर में अपनी पहचान मजबूत करने को तैयार है। वर्ष 1991 से जमशेदपुर में पहचान रखने वाले होटल ने नए अंदाज में अपनी वापसी की घोषणा की है।

होटल में फिलहाल 21 आधुनिक कमरे हैं, जिन्हें बिजनेस ट्रैवलर्स, कॉरपोरेट मेहमानों, पर्यटकों और परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसके साथ ही तीन लाउंज भी हैं, जहां किटी पार्टी, जन्मदिन, पारिवारिक समारोह और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं।

🍽️ होटल परिसर में ‘पिंडोरा’ रेस्टोरेंट भी शुरू किया गया है, जहां खास पंजाबी व्यंजनों के साथ परिवार और दोस्तों के साथ भोजन का अनुभव मिलेगा। रेस्टोरेंट में स्वाद के साथ ताजगी और स्वास्थ्यवर्धक विकल्पों पर भी जोर दिया गया है।

वहीं, होटल की गिफ्ट गैलरी में सजावटी सामान, कैंडल स्टैंड, ट्रे, उपहार सामग्री और स्मृति चिन्ह जैसी आकर्षक वस्तुएं उपलब्ध होंगी।

होटल प्रबंधन का लक्ष्य जमशेदपुर में महानगरों के लक्जरी होटलों जैसी सुविधाएं और बेहतर अनुभव अपेक्षाकृत किफायती दरों पर उपलब्ध कराना है। नए स्वरूप के साथ होटल मिडटाउन शहर में ठहरने, भोजन और सामाजिक आयोजनों के लिए एक नया विकल्प बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

04/09/2026

सीतारामडेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार; पिस्टल और 2 जिंदा गोलियां बरामद

सीतारामडेरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर प्रदीप सिंह और अभिनव यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों एक हत्या की घटना से जुड़े हैं। इनके पास से 7.65 एमएम की देशी पिस्टल, दो जिंदा गोलियां और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश और मामले की आगे की जांच में जुटी है।

03/09/2026

जमशेदपुर पहुंची देवेंद्रनाथ महतो की भर्ती सुधार यात्रा, छात्रों ने उठाई पारदर्शी नियुक्ति की मांग

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं और नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा गुरुवार को कोल्हान पहुंची. यात्रा के 11वें दिन जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां के विभिन्न क्षेत्रों में छात्रों से संवाद किया गया. बड़ाम में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि के बाद पटमदा के जल्ला कॉलेज, उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो समाधि स्थल और को-ऑपरेटिव कॉलेज में छात्रों से बातचीत की गई. साकची में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद देवेंद्रनाथ महतो ने मीडिया से बातचीत करते हुए भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता और योग्य अभ्यर्थियों को निष्पक्ष अवसर देने की मांग दोहराई.

#देवेंद्रनाथमहतो #भर्ती_सुधार_यात्रा #कोल्हान #जमशेदपुर #झारखंड #छात्र_आंदोलन #नियुक्ति_प्रक्रिया #प्रतियोगी_परीक्षा #पारदर्शी_भर्ती #शिक्षा #छात्र_हित #सरकार

सोन समझौते में झारखंड को एक लोटा पानी भी अतिरिक्त नहीं मिला : सरयू रायजमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड...
03/09/2026

सोन समझौते में झारखंड को एक लोटा पानी भी अतिरिक्त नहीं मिला : सरयू राय

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच 31 अगस्त को हुए सोन नदी जल बंटवारा समझौते पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड के हिस्से का 20 लाख एकड़ फीट पानी 1973 के बाणसागर समझौते में ही तय हो चुका था। सरयू राय ने सरकार से लंबित कनहर, उत्तर कोयल और अन्य जल संसाधन योजनाओं के लिए केंद्र से विशेष सहायता पैकेज मांगने की बात कही। उन्होंने समझौते को “नई बोतल में पुरानी शराब” बताते हुए कहा कि दोनों राज्यों को बाणसागर समझौते के क्रियान्वयन में न्याय नहीं मिला।

#सरयू_राय #झारखंड #बिहार #सोन_नदी ौता #बाणसागर_समझौता िवाद #जमशेदपुर #रांची

निखार साबलोक हत्याकांड में SSP की कड़ी कार्रवाई, UP के शूटर समेत 6 गिरफ्तारजमशेदपुर के चांडिल थाना क्षेत्र में युवा कारो...
03/09/2026

निखार साबलोक हत्याकांड में SSP की कड़ी कार्रवाई, UP के शूटर समेत 6 गिरफ्तार

जमशेदपुर के चांडिल थाना क्षेत्र में युवा कारोबारी निखार साबलोक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के शूटर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में हत्या के पीछे होटल कारोबार और जमीन विवाद की बात सामने आई है। मामले में पुलिस ने घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच शुरू कर दी है।

#निखरसाबलोक #हत्या #चांडिल #जमशेदपुर #सरायकेला #पुलिस

02/09/2026

निखार सबलोक हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, होटल कारोबार और जमीन विवाद बना हत्या का कारण

जमशेदपुर के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित टेंथ माइल स्टोन रिसॉर्ट में युवा कारोबारी निखार सबलोक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जमशेदपुर एसएसपी एहतेशाम वकारीब और सरायकेला-खरसावां एसपी मनोज स्वर्गियरी ने संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया कि शुरुआती जांच में होटल कारोबार और जमीन विवाद हत्या की मुख्य वजह सामने आई है। पुलिस के अनुसार हत्या के लिए 15 लाख रुपये की सुपारी तय हुई थी और सुल्तानपुर से दो शूटर बुलाए गए थे। मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर एक रिवॉल्वर, देसी पिस्टल और घटना में इस्तेमाल आई-10 कार बरामद की गई है। पुलिस गैंगस्टर अखिलेश सिंह और गणेश सिंह से जुड़े गिरोहों की संभावित भूमिका की भी जांच कर रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

01/09/2026

पूर्वी सिंहभूम पुलिस को मिले 40 नए पेट्रोलिंग वाहन, गश्ती व्यवस्था होगी और मजबूत

झारखंड सरकार के पुलिस आधुनिकीकरण अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम पुलिस को दूसरे चरण में 40 नए पेट्रोलिंग वाहन मिले हैं। 1 सितंबर 2026 को गोलमुरी पुलिस केंद्र के परेड ग्राउंड में इन वाहनों का शुभारंभ किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की मौजूदगी में वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी गश्ती एवं पुलिसिंग कार्य के लिए रवाना किया गया। इससे जिले में पुलिस की गश्ती व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

31/08/2026

जमशेदपुर की बेटी मंदीप कौर ने बढ़ाया शहर का मान, अब दूसरी बेटियों के सपनों को देंगी उड़ान

जमशेदपुर की मॉडल मंदीप कौर ने एक बार फिर शहर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। दिल्ली के छतरपुर में आयोजित ‘दिल्ली 6 फैशन रनवे वीक’ में वह बतौर ब्रांड एंबेसडर शामिल हुईं और निकारागुआ की एंबेसडर नादेस्का इमारा कथबर्ट कार्लसन एवं भारतीय सेना के मेजर जनरल अनिल राज काहलों के हाथों सम्मानित हुईं।

मंदीप अब अपनी उपलब्धियों को नई दिशा देना चाहती हैं। उनका सपना जमशेदपुर में एक मॉडलिंग इंस्टीट्यूट शुरू करने का है, जहां शहर की बेटियों को मॉडलिंग की ट्रेनिंग के साथ सही मार्गदर्शन और आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें।

इस पहल में फैशन डिजाइनर डॉ. रितु जस भी उनका साथ दे रही हैं। रितु जस जरूरतमंद और दिव्यांग प्रतिभाओं को भी मंच देने की दिशा में काम करना चाहती हैं।

मंदीप इससे पहले कोलकाता में बॉलीवुड अभिनेता आफ़ताब शिवदासानी के हाथों ‘रवींद्रनाथ टैगोर एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से भी सम्मानित हो चुकी हैं।

अब लक्ष्य सिर्फ खुद आगे बढ़ना नहीं, बल्कि जमशेदपुर की दूसरी बेटियों के सपनों को भी उड़ान देना है।

साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने वरिष्ठ पत्रकार सरदार परविंदर सिंह भाटिया को किया सम्मानितजमशेदपुर: साकची गुरुद्वारा प्...
30/08/2026

साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने वरिष्ठ पत्रकार सरदार परविंदर सिंह भाटिया को किया सम्मानित

जमशेदपुर: साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने वरिष्ठ पत्रकार सरदार परविंदर सिंह भाटिया को टाटा स्टील के कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस विभाग में मीडिया मैनेजर के पद पर एडफैक्टर्स पीआर द्वारा नियुक्त किए जाने पर सम्मानित किया। इस अवसर पर कमेटी के सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। सदस्यों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में विद्यार्थियों ने सीखी बिजनेस की बारीकियां, ‘बिल्डिंग योर बिजनेस चैलेंज’ का आयोजनजमशेद...
29/08/2026

बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में विद्यार्थियों ने सीखी बिजनेस की बारीकियां, ‘बिल्डिंग योर बिजनेस चैलेंज’ का आयोजन

जमशेदपुर: बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा में टी.आई.एम.ई. जमशेदपुर के सहयोग से कक्षा 11वीं एवं 12वीं के वाणिज्य विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय ‘बिल्डिंग योर बिजनेस चैलेंज’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने व्यावसायिक चुनौतियों का समाधान खोजने, नए विचार विकसित करने, टीम के साथ कार्य करने और रणनीतिक निर्णय लेने जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता, नेतृत्व, रचनात्मक सोच, समस्या-समाधान, प्रस्तुतीकरण एवं संचार कौशल को विकसित करना था। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुभाष्री सरकार, निदेशक (अकादमिक्स) डॉ. अशोक सिंह एवं उप-प्राचार्या श्रीमती अर्चना बोस ने विद्यार्थियों को ऐसे अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। विजेता टीमों को पुरस्कार तथा सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

Address

Industrial Area, Kalpanapuri, Near Bank Of Baroda, Housing Colony, Adityapur
Jamshedpur
831013

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mashal News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Mashal News:

Shortcuts

Share