Spy Post

Spy Post सच के पीछे का झूठ

04/06/2026

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के एक होटल में लगी आग के बाद होटल की ऊपरी मंजिल से छलांग लगाते टूरिस्ट •••

02/06/2026

जमशेदपुर शहर का एमजीएम थाना आम नागरिकों के साथ कर रहा है अपराधियों जैसा व्यवहार....
भूमाफियाओं के साथ सांठगांठ कर अपनी कर्तव्य निष्ठा को दांव पर लगाते हुए पूरे पुलिस विभाग की विश्वसनीयता को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं एमजीएम थाना प्रभारी....
वरीय पुलिस अधिकारियों को उन पर त्वरित कार्यवाही करनी चाहिए, क्योंकि ऐसे अधिकारी समाज के लिए खतरा बने रहेंगे....

01/06/2026

मानगो स्थित MGM थाना की मनमानी चरम पर।
बिना किसी भी तरह के न्यायालय के आदेश के बालीगुमा बागान बस्ती के एक जमीन की बाउंड्रीवाल को जमीन माफियाओं से मिलीभगत कर गिरवाया•••••

दिनांक-31.05.26 को  ओलिडीह थाना अंतर्गत एक युवक की हत्या मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गठित टीम द्वारा क...
01/06/2026

दिनांक-31.05.26 को ओलिडीह थाना अंतर्गत एक युवक की हत्या मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गठित टीम द्वारा कांड का उद्वेदन कर दो अपराधियों को घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप, एवं अन्य सामानों के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

दिनांक- 26/27.5.26 की रात्रि गोलमुरी थाना अंतर्गत गोली चालन मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार गठित टीम द्वारा त...
01/06/2026

दिनांक- 26/27.5.26 की रात्रि गोलमुरी थाना अंतर्गत गोली चालन मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को एक पिस्टल, एक गोली सहित अन्य सामानों के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

31/05/2026

तैलिक साहू समाज के कार्यक्रम में जोरदार हंगामा•••

वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार दिनांक-30.05.2026 को पूर्वी सिंहभूम जिलान्तर्गत शहरी थाना क्षेत्रों में अडडे्बाजी करने ...
30/05/2026

वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार दिनांक-30.05.2026 को पूर्वी सिंहभूम जिलान्तर्गत शहरी थाना क्षेत्रों में अडडे्बाजी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कुल-49 क्षेत्रों में छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें कुल-172 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया एवं कुल-03 वाहनों को चलान काटा गया ।जमशेदपुर पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध की रोकथाम तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें, ताकि त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

29/05/2026

जमशेदपुर शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली मानगो की स्वर्णरेखा नदी में प्रवाहित किए जा रहे मरे हुए जानवर।
नदी की जमीन का अतिक्रमण कर गौ पालन कर दुध का व्यवसाय करने वाले लोगों पर किसकी मेहरबानी?
कहां हैं स्वर्णरेखा के नाम पर ट्रस्ट बना कर राजनीति करने वाले? कहां हैं स्वर्णरेखा की आरती का ढोंग करने वाले•••?
कहां सोया है प्रदुषण विभाग •••?

27/05/2026

टेल्को थाना क्षेत्र अन्तर्गत दिनांक 26/27.05.2026 की रात्रि एक बन्द घर का ताला काटकर चोरी करने वाले अपराधी को 15 लाख रूपये सोने एवं, चाँदी जैसे आभूषण, नगद-58130/-रूपये, ताला काटने में प्रयुक्त मशीन सहित अन्य सामानों के साथ गिरफ्तार किया गया । पकड़ाये गये अपराधी द्वारा बताया गया बिष्टुपुर , सीतारामडेरा, बागबेड़ा टेल्को थाना क्षेत्रों में बन्द घरों में ताला काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था । अपराधी का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है ।

27/05/2026

चाकुलिया थाना अंतर्गत वाजपेई कॉलोनी, नया बाजार में महेश गागराई नामक व्यक्ति को गांजा का खरीद बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया। उसके पास से कुल 336 ग्राम गांजा, 810 रूपए नगद बरामद किया गया।

Address

Jamshedpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Spy Post posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share