16/05/2026
महंगाई और विदेश नीति को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, बिष्टुपुर में फूंका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला
जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा शनिवार को बिष्टुपुर सिग्नल चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र संगठन प्रभारी सतीश पॉल मुंजनी एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू शामिल हुए। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुख्य अतिथियों ने केंद्र सरकार पर पेट्रोल, डीजल और गैस की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से पूरे आर्थिक ढांचे पर असर पड़ा है।
जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पूरी तरह विफल साबित हुई है। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने भाजपा सरकार पर जनता के साथ अत्याचार करने का आरोप लगाया।
महामंत्री अतुल गुप्ता ने कहा कि सोना नहीं खरीदने की अपील से स्वर्ण व्यवसायियों और उनसे जुड़े रोजगार पर संकट उत्पन्न हो सकता है।
इस अवसर पर जोसाई मार्डी, शिवनाथ मांडी, केके शुक्ला, ब्रजेन्द्र तिवारी, राजकिशोर यादव, बिजय यादव, मकसूद आलम, शाहनवाज अहमद, नुरजहां, हेमेंद्र हांसदा, राजा सिंह राजपूत, अपर्णा गुहा, नलिनी सिन्हा, राजेश चौधरी, ज्योति मिश्र, सुनील प्रसाद, सन्नी सिंह, अमित श्रीवास्तव, राकेश साहू, फिरोज खान, शिखा, शिल्पी चक्रवर्ती, आशुतोष सिंह, कौशल प्रधान, परविंदर सिंह सोहल, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, लक्की शर्मा, किशनलाल महतो, अजीत रूहीदास, तोता माहली, सुधीर कुमार टुडू, हरेकृष्ण लोहार, राजकुमार वर्मा, रविन्द्र मौर्या, फरहत बेगम, सुनीता ओझा, चन्द्रवती पाल, संदीप मिश्रा, संजय सिंह आजाद सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।