JOHAR MEDIA TV

JOHAR MEDIA TV JOHAR MEDIA TV - Voice Of Jharkhand

खबरें और विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें 7488118947

Saraikela Driving Licence Camps: 18 सितंबर से सरायकेला-खरसावां के सभी प्रखंडों में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, लर्नर लाइसें...
11/09/2026

Saraikela Driving Licence Camps: 18 सितंबर से सरायकेला-खरसावां के सभी प्रखंडों में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, लर्नर लाइसेंसधारियों का होगा ड्राइविंग टेस्ट

18 सितंबर से जिले के सभी प्रखंडों में लगेंगे ड्राइविंग लाइसेंस शिविर

लर्नर लाइसेंसधारियों का होगा ड्राइविंग टेस्ट, स्लॉट बुकिंग के बाद संबंधित प्रखंड कार्यालय में पहुंचना होगा

झारखंड में 31 अगस्त से लागू हुआ SOR-2026, अब नई अनुसूचित दर पर बनेगा सभी विभागों की योजनाओं का प्राक्कलन
11/09/2026

झारखंड में 31 अगस्त से लागू हुआ SOR-2026, अब नई अनुसूचित दर पर बनेगा सभी विभागों की योजनाओं का प्राक्कलन

09/09/2026

🇮🇳 गुवा गोलीकांड के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि 🙏

गुवा गोलीकांड में शहीद हुए वीरों को जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने अपनी पत्नी किसमिस सिंकु और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गुवा स्थित शहीद स्थल पहुंचकर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस दौरान विधायक ने विधिवत पूजा-अर्चना कर झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

विधायक ने कहा कि शहीदों का बलिदान झारखंड के संघर्ष और जल-जंगल-जमीन एवं जनअधिकारों की रक्षा की लड़ाई का महत्वपूर्ण अध्याय है। उनकी शहादत आने वाली पीढ़ियों को अपने अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करती रहेगी।

शहीदों का बलिदान अमर रहे। 🙏🌹

04/09/2026

नौकरी बिकने नहीं देंगे: सरायकेला में गरजे देवेंद्रनाथ महतो, भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं और नियुक्ति प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर जारी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा 11वें दिन कोल्हान पहुंची।

सरायकेला में युवाओं से संवाद के दौरान छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने कहा—
👉 “नौकरी बिकने नहीं देंगे, भ्रष्ट तंत्र को उखाड़ फेंकेंगे।”

उन्होंने पेपर लीक पर रोक, भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता और कथित भ्रष्टाचार में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही देवेंद्रनाथ ने आंदोलन को दबाने के लिए मुकदमे और जान से मारने की धमकी मिलने का दावा किया।

उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो चक्का जाम, झारखंड बंद और आर्थिक नाकेबंदी जैसे आंदोलन किए जाएंगे।

📍 सरायकेला | झारखंड
🎥 पूरी खबर के लिए जुड़े रहें Johar Media के साथ।

03/09/2026

🏥 डुमरिया को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात!

पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत भालूकपातड़ा मौजा में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 30 बेड वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सह अस्पताल का भव्य उद्घाटन किया गया।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक संजीव सरदार, समीर महंती और सोमेश सोरेन की मौजूदगी में अस्पताल का लोकार्पण किया।
🎉 डुमरिया पहुंचने पर ग्रामीणों ने धामसा-मांदल की थाप और पारंपरिक नृत्य के साथ स्वास्थ्य मंत्री का नागरिक अभिनंदन किया।
📍 डुमरिया, पूर्वी सिंहभूम
🎥 रिपोर्ट: सुनील कुमार साहू

📺 Johar Media – सच से समझौता नहीं

31/08/2026

🚨 सिनी में देर रात पुलिस का सघन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

सरायकेला-खरसावां जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी के निर्देश पर देर रात सिनी ओपी क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया।

📍 सिनी बाजार, स्टेशन रोड, गम्हरिया-सिनी मुख्य मार्ग समेत संवेदनशील स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई।

🚔 पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात, डिक्की एवं संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। अवैध हथियार, ब्राउन शुगर, गांजा, अवैध शराब और चोरी की संदिग्ध गाड़ियों की भी जांच की गई।

अभियान का नेतृत्व ओपी प्रभारी विनय कुमार ने किया। पुलिस ने कहा कि अपराधियों के आवागमन पर रोक लगाने और आम लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

📺 JOHAR MEDIA | सच से समझौता नहीं

31/08/2026

⚽ दुधियाशोल में फुटबॉल का रोमांच, रेड ओलियंडर एफसी खातड़ा बनी चैंपियन! 🏆

चाकुलिया प्रखंड के दुधियाशोल गांव में जाहेर आयो एथलेटिक्स क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार समापन हुआ।

फाइनल मुकाबले में रेड ओलियंडर एफसी खातड़ा ने खिताब अपने नाम किया और ₹3 लाख एवं ट्रॉफी जीती। वहीं मनजीत इलेवन खड़गपुर को उपविजेता बनने पर ₹2 लाख एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में विधायक समीर महंती और विधायक सोमेश चंद्र सोरेन मुख्य रूप से मौजूद रहे। बारिश और कीचड़ के बावजूद खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक रहा।

हजारों दर्शकों की मौजूदगी से पूरा स्टेडियम फुटबॉल के जुनून में डूबा नजर आया। ⚽🔥

📍 दुधियाशोल, चाकुलिया
🎤 रिपोर्ट: सुनील कुमार साहू
📺 Johar Media

31/08/2026

🌊 गोद में बच्चे, सामने उफनती नदी!

पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया प्रखंड के जानुमटांडी में गुडराघाटी नदी पर पुलिया नहीं होने से बरसात के दिनों में ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है।

👧 बच्चों को गोद में उठाकर नदी पार कराने को मजबूर अभिभावक
🏫 बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित
🏥 मरीजों को अस्पताल पहुंचाना बना चुनौती
🚗 वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया निर्माण की मांग वर्षों से की जा रही है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ।

❓ सवाल है—आखिर कब बनेगी जानुमटांडी में पुलिया?

📍 डुमरिया | पूर्वी सिंहभूम | झारखंड

Johar Media — सच से समझौता नहीं।

#ग्रामीणसमस्या #पुलियाकीमांग #डुमरिया #पूर्वीसिंहभूम #झारखंडन्यूज

24/08/2026

चांडिल में दिनदहाड़े फायरिंग, कारोबारी की मौत

सरायकेला-खरसावां के चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी स्थित होटल 10th माइल्स में सोमवार दोपहर दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक होटल में चाय पीने के बाद जैसे ही बाहर निकल रहे थे, तभी पीछे से उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 9 राउंड फायरिंग हुई और 6-7 गोलियां निखार को लगीं।

गंभीर हालत में उन्हें टीएमएच जमशेदपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से खोखे बरामद किए। पुलिस CCTV फुटेज खंगालते हुए हमलावरों की पहचान और हत्या के कारणों की जांच में जुटी है।

📍 चांडिल | सरायकेला-खरसावां
🚨 दिनदहाड़े फायरिंग | कारोबारी की मौत

Address

Gamharia, Saraikela Kharsawan
Jamshedpur
832108

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JOHAR MEDIA TV posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share