NewsJamui

NewsJamui NewsJamui
आपकी खबर, सबकी खबर

देवघर: एयरपोर्ट बनकर हुआ तैयार, जल्द ही एयरपोर्ट ऑथोरिटी को किया जाएगा हैंड ओवरदेवघर एयरपोर्ट से हवाई सफर की जल्द शुरुआत...
29/11/2021

देवघर: एयरपोर्ट बनकर हुआ तैयार, जल्द ही एयरपोर्ट ऑथोरिटी को किया जाएगा हैंड ओवर

देवघर एयरपोर्ट से हवाई सफर की जल्द शुरुआत होगी। देवघर एयरपोर्ट बनकर तैयार हो चुका है। अंतिम चरणों के कार्यों को फाइनल टच दिया जा रहा है। जल्द ही देवघर एयरपोर्ट को एयरपोर्ट ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया के हैंड ओवर कर दिया जाएगा। देवघर एयरपोर्ट के मुख्य भवन पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर की आकृति उकेरी गई है। इस पर ब्रास से पंचशूल बनाया गया है जो दूर से ही दिखता है। देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर की ख्याति के मद्देनजर यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट तैयार किया गया है। देवघर एयरपोर्ट शुरू होने से देवघर समेत संताल परगना के विभिन्न जिलों के अलावा पड़ोसी राज्य बिहार और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। देवघर एयरपोर्ट का टर्मिनल बिल्डिंग बन कर तैयार हो गया है। अब एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग को हैंडओवर करने की तैयारी की जा रही है। टर्मिनल बिल्डिंग में क्लीनिंग वर्क लगभग पूरा हो चुका है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने पिछले दिनों एयरपोर्ट के अंदर दुकानों को आवंटित कर दिया है। अब इनका स्टॉल भी तैयार हो चुका है। एयरपोर्ट टर्मिनल के बाहर बाबा बैद्यनाथ मंदिर का लुक दिया गया है। रनवे पर जहाज उतरने के दौरान यात्रियों को बाबा बैद्यनाथ का मंदिर दिखने लगेगा। इसके पूर्व 12 अगस्त को कैलिब्रेशन फ्लाइट से रनवे की जांच करने पहुंची एयरपोर्ट ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम ने रनवे के दोनों छोर से लैंडिंग और टेक आफ कर टेस्टिंग पूरी की थी। देवघर एयरपोर्ट में 2500 मीटर का रनवे बनकर तैयार है। इस पर एज लाइट लगाई जा चुकी है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल का ट्रायल भी हो चुका है। टर्मिनल का काम लगभग पूरा हो चुका है। देवघर एयरपोर्ट पर 180 यात्रियों की क्षमता वाला विमान उतर सकता है।


देवघर एयरपोर्ट से हवाई सफर की जल्द शुरुआत होगी। देवघर एयरपोर्ट बनकर तैयार हो चुका है। अंतिम चरणों के कार्यों को फा...

29/11/2021

NewsJamui
आपकी खबर, सबकी खबर

Address

Jamui

Telephone

+918210717006

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NewsJamui posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share