The Youth Of Bihar

The Youth Of Bihar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from The Youth Of Bihar, Digital creator, Jamui.

बिहारी मजदूर भाइयों बिहार सरकार ने जातिगत जनगणना का रिपोर्ट पब्लिक कर दिया है, अब आप सभी को   में जाति के आधार पर पूरा-प...
09/10/2023

बिहारी मजदूर भाइयों बिहार सरकार ने जातिगत जनगणना का रिपोर्ट पब्लिक कर दिया है, अब आप सभी को में जाति के आधार पर पूरा-पूरा हक मिलेगा

खास करके जो पिछड़े और दलित समाज से हैं, उन सभी को देश के कोने-कोने से बिहार वापस आ जाना चाहिए क्योंकि नीतीश कुमार,तेजस्वी यादव और लालू यादव जी की सरकार उन्हें उनका हक दिलवाने जा रही है?

जातिगत जनगणना आने के बाद एक गरीब मजदूर से लेकर बड़े-बड़े अधिकारियों को और जो बिहारी विदेश में गए हुए हैं उन सबको जाति के आधार पर बड़ी-बड़ी नौकरी मिलेगी? मोटी-मोटी सैलरी मिलेगी? सभी लोग नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को धन्यवाद कहिए

आज बिहार जातिगत जनगणना का आंकड़ा पब्लिक करने के बाद देश का सबसे समृद्ध और पढ़ा लिखा राज्य बन गया है, बधाई हो बिहारवासियों
😊😊😊

आयुषी नंदन: दूध बेचने वाले की बेटी बनी बिहार टॉपर, IAS बनने का है सपना, मैट्रिक में भी मिला था 9वां स्थानToday's Best ph...
22/03/2023

आयुषी नंदन: दूध बेचने वाले की बेटी बनी बिहार टॉपर, IAS बनने का है सपना, मैट्रिक में भी मिला था 9वां स्थान

Today's Best photo
❤❤❤









मगध अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं किया और मिथिलांचल पांच किलों चावल और एक हजार रुपया पर अपने स्वाभिमान को गिरवी लगा दिया...
19/11/2020

मगध अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं किया और मिथिलांचल पांच किलों चावल और एक हजार रुपया पर अपने स्वाभिमान को गिरवी लगा दिया इस पोस्ट को लेकर काफी प्रतिक्रियाएँ आयी है जिसमें कई तीखी प्रतिक्रिया भी है मैंने क्यों लिखा आज इस पर खुलकर अपनी बात रख रहा हूं आप अपनी बात भी खुल कर रख सकते हैं बढ़िया बहस होनी चाहिए बहस से कुछ ना कुछ सार्थक बातें निकल कर सामने आएगी ।

कहने को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य है लेकिन हकीकत क्या है हमारे पीएम और सीएम नमक से लेकर प्लेन तक का भाड़ा तय करते हैं, इतना ही नहीं क्या पढ़ना कैसे पढ़ना है कहां पढ़ना ,क्या खाना है क्या नहीं खाना ,क्या नहीं करना है इस स्तर तक हमारे जीवन में इनका हस्तक्षेप है ये शक्ति राजा को भी प्राप्त नहीं था ।
लेकिन सवाल यह है कि लोकतांत्रिक देश में ये शक्ति इनको मिलती कहां से हैं उसी एक वोट से जो हमारे आपके प्राथमिकता में सबसे निम्न स्तर है ।

अब मैं सीधे विषय वस्तु पर आ जाते हैं लॉकडाउन के दौरान भारत के अन्य हिस्सों से सबसे अधिक प्रवासी मजदूर बिहार लौटे थे उनमें से सबसे अधिक मजदूर मिथिलांचल में लौटे थे ।
सरकार के आंकड़ों को ही ले तो 40 लाख मजदूर लौटा था जिसमें 30 लाख मजदूर मिथिलांचल से ही है। सड़कों पर पैदल चलते हुए मरने कि जितनी भी खबरें आई सारे के सारे इन्ही इलाकों से था।
जिस वीडियो और तस्वीर को देखकर आपकी रूह कांप रही थी उन सारी तस्वीरों का सम्बन्ध इन्ही इलाकों से था ,बेटी बाप को साइकिल से लेकर दिल्ली से दरभंगा पहुंचता ये भी इसी इलाके से आती है ।
कोटा से बिहार में जितने छात्र लौटे थे उनमें से 80 प्रतिशत छात्र भी इन्ही इलाकों से आते हैं समस्तीपुर ,दरभंगा .मुजफ्फरपुर,कटिहार .पूर्णिया से ना जाने कितने फोन काॅल आये होंगे ।
उस दौरान विधायक और मंत्री अपना मोबाइल स्वीच आंफ कर लिये थे याद करिए क्या हाल था कोटा में पढ़ने वाले बच्चों का, कोटा में बच्चा तरप रहा था एक से एक इमोशनल वीडियो हम लोगों को भेज रहा था और बिहार में उनके परिजन फोन कर कर के रो रहे थे। ऐसे रोने वाले एक दर्जन से अधिक अभिभावक को मैं व्यक्तिगत रूप से जानता हूं कि इस बार भी वो उसी विधायक को घंटों लाइन में खड़े होकर वोट किये जो फोन बंद कर लिया था ।
याद करिए बिहार में प्रवासी मजदूरों को लेकर आने वाली ट्रेन चार से पांच दिनों में बिहार पहुंच रही थी उनमें से अधिकांश ट्रेनों का रिश्ता मिथिलांचल से ही थी फोन काॅल कर कर के परेशान किये हुए था फिर खबरे जब चलनी शुरू हुई तो चीजें बदली लेकिन व्यवस्था पर चोट करने के लिए तो कठोर निर्णय लेने कि जरूरत है।
सरकार में कौन आयेगा ये महत्वपूर्ण नहीं है महत्वपूर्ण है सरकार सही तरीके से चले और ऐसा नहीं है तो फिर रोने कि भी जरूरत नहीं है। दरभंगा मेडिकल कॉलेज में कोरोना काल के दौरान एक बड़े नामचीन प्रो0 का परिवार पूरी रात पीएमओ से लेकर सीएमओ तक फोन करके पिता के इलाज के लिए गुहार लगाता रहा लेकिन कोई डाँ इलाज के लिए नहीं आया और ऑक्सीजन के अभाव में पत्नी की गोद में तरप तरप जान दे दिया ।
चुनाव के दिन मैं वही था पूरा परिवार वोट देने के लिए लाइन में खड़ा था और मुस्कुराते हुए सवाल किया क्या था इस बार वोट दरभंगा मेडिकल कॉलेज के स्वास्थ्य व्यवस्था में बदलाव के लिए दिया जा रहा है क्या कहना है उसका जवाब सुनकर आप भी खुश हो जाएंगे।
इसी तरीके से पटना शहर में जिस दिन चुनाव हो रहा था मैं दोपहर बाद उसी मतदान केन्द्र पर गये थे जहां के लोग 2019 के बाढ़ सब कुछ लूट चुके थे । मुझे याद है पटना विश्वविद्यालय के एक बड़े नामचीन प्रोफेसर का रो रो कर बुरा हाल था उनकी सारी कृति ,लेखनी और किताब सब कुछ उस मानव जनित बाढ़ में बर्बाद हो गया था लेकिन जब मोइन उल हक स्टेडियम स्थिति मतदान केन्द्रों पर लोगों से बात किये तो क्या कहना था वो एक त्रासदी था धीरे धीरे ठीक होगा ना, एक बार कैसे बदलाव होगा इस बार हम लोग विकास पर वोट कर रहे हैं ।
जो परिवार अपनी पूरी जिंदगी कि कमाई गवा दी उन्हें भी राजेन्द्र नगर के उस इलाके में विकास दिख रहा था जहां सरकार की लापरवाही के कारण इतनी बड़ी त्रासदी झेलनी पड़ी थी ।ये तात्कालिक मसला है स्थाई कारण बाढ़ शिक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार है जिसको लेकर हम लोग रोजाना जूझते रहते हैं रेंगते रहते हैं लेकिन इस मसले पर चुनाव में चर्चा तक नहीं होती है
यही हमारी समझ है और इसी समझ के सहारे इस देश में लोकतंत्र चल रहा है ऐसे में जब तक हम लोग पार्टी में बंटे रहेंगे कीड़े मकोड़े कि तरह जिंदगी जीने को विवश होंगे मेरा मकसद सिर्फ आपको पार्टी और व्यक्ति रुपी अफीम जैसे नशे से बाहर निकालना है ठंडे दिमाग से सोचिए आपने क्या खोया है ।

जाति-पाती के राजनीति में उलझाकर दोनो भाई (लालू और नीतीश) बिहरियो को लूट लिया,बिहार को पुरे दूनियाँ मे बदनाम किया, अभी बद...
03/10/2020

जाति-पाती के राजनीति में उलझाकर दोनो भाई (लालू और नीतीश) बिहरियो को लूट लिया,बिहार को पुरे दूनियाँ मे बदनाम किया, अभी बदलाव का समय है, युवाओ आगे आओ नहीं तो हम बिहारी अपने अस्तित्व को खो देंगे,
रब ने बनाया जोड़ी एक अँधा एक कोड़ी।
जोड़ी हटाओ बिहार बचाओ।

भारत के इतिहास में नीतीश जी पहले ऐसे मुख्यमंत्री होगे जो पंद्रह साल में एक बार भी विधान सभा का चुनाव नहीं लड़ा इस बार इन...
03/10/2020

भारत के इतिहास में नीतीश जी पहले ऐसे मुख्यमंत्री होगे जो पंद्रह साल में एक बार भी विधान सभा का चुनाव नहीं लड़ा इस बार इनको चुनाव लड़ के मुख्यमंत्री बनना चाहिए इससे पता चलेगा की जनता में आप कितने लोकप्रिय हैं।।

30/09/2020

Journalism before Arnab Goswami's Republic media entered in scene.

25/09/2020

विश्‍वगुरु बिहार को किनसे किया बर्बाद कृपया जरूर पढ़ें:

■ विश्व गुरु बिहार को लालू-नीतीश ने बर्बाद कर दिया हम युवा विकास का दूत बनकर हर गांव तक पहुंचेंगे।
आने वाले चुनाव में बिहार में हमारी ( युवाओं की) सरकार होगी। अब देखना होगा कि राज्य में गरीबी लाने वाली सत्ता रहेगी या विकास देने वाली युवा, राबड़ी की सरकार को आज भी जनता भूल नहीं पाई है। सुशासन लाना है तो युवा पीढ़ी को आगे आना पड़ेगा।
युवाओं को रोजगार मिलेगा और जंगलराज खत्म होगा अगर ऐसा चाहते हैं तो युवाओं को आगे आना होगा। गरीबी की कोई जाति नहीं होती, इसे दूर करने के लिए बिहार में सत्ता परिवर्तन करना होगा।
विश्वगुरु बिहार को लालू-नीतीश ने अब तक के शासन में बर्बाद कर दिया। अगर फिर से नीतीश-लालू के हाथ में सत्ता गई तो जंगल राज आएगा। बिहार की जनता चाहती है क्या फिर से जंगलराज आए? अगर नहीं चाहते तो मजबूत युवा पीढ़ी को आज सोंचना चाहिए ।
आने वाले दिनों में जाति व मजहब की बात की जाएगी, लेकिन इससे विकास नहीं होने वाला। इससे ऊपर उठकर हमें एकजुट होकर आगे आना होगा । हम बिहार में विकास करेंगे और पुराना गौरव वापस दिलाएंगे।
इतने सालों से नीतीश और लालू प्रदेश की सत्ता में रहे हैं, लेकिन फिर भी प्रदेश के नौजवान दूसरे राज्यों में नौकरी की तलाश के लिए भटकने को मजबूर हैं।
प्रदेश के अस्पतालों में गरीबों को दवाइयां नहीं मिल रही हैं। लालू के शासन में सुना करते थे पुलिस की गोली से अपराधी मारा गया अब तो अपराधियों की गोली से पुलिस का इंस्पेक्टर मारा जा रहा है। यह जंगल राज है। राज्य में 51 फीसद प्रदेश में दिहाड़ी मजदूर है। लालू-नीतीश बताएंगे की गरीबों की ये संख्या कैसे बढ़ रही है। नीतीश कहते हैं कि बिहारी कहलाना अब शर्म की बात नहीं, नीतीश जी बताएं किस समय बिहारी कहलाना शर्म की बात थी। 2021 का बिहार 1990 की योजनाओं से नहीं बनेगा। मंडल-कमंडल की बात से बिहार का विकास नहीं होने वाला। नीतीश और लालू इसी बात को मुद्दा बनाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। आज हमारे एक आवाज, एक नारा है, एक रास्ता है और एक पहचान है। मेरा बिहार के लोगों से अपील की कि आगे आईये और इस अंधी सरकार को उखाड़ फेंकिये।
हम सभी युवा अपने संदेश को हर गांव तक पहुंचाएंगे। हमें संकल्प करना होगा कि जंगलराज खत्म करना है।
लालू यादव का एक हाथ पांव पर रहता है और दूसरा गले पर। नीतीश के हाथ में भी खंजर है। लालू-नीतीश ने ही तो 25 साल तक बिहार में राज किया। फिर क्यों पिछड़ा हुआ है। जरा जाति-पाति, धर्म-मजहब से ऊपर उठकर देखो। पूरा विश्व हमारा लोहा मान रहा है। हम विश्वगुरु है।
हमें पुराने शासन से बिहार को मुक्ति दिलाने के लिए गांव-गांव, घर-घर लोगों से संपर्क करेंगे। इस सरकार ने बिहार में सामाजिक न्याय के नाम पर लोगों को ठगने का काम किया है। अगर इन दोनों नेताओं ने समाज को बांटने का काम नहीं किया होता तो नौजवान बिहार से पलायन के लिए मजबूर नहीं होते।

कृपया इनहे भी सुना जाए ये हमारा विकास करेंगे😬😬😡😡☹☹।

Dear all This page is created for youth of bihar to change our mind, to get a powerful government in Bihar so we will be...
25/09/2020

Dear all
This page is created for youth of bihar to change our mind, to get a powerful government in Bihar so we will be "Atmanirbher" please like and share this page this is my humble request form all of you.
Thank you

Address

Jamui

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Youth Of Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share