21/09/2026
जमुई से जो वीडियो वायरल हो रहा है जमुई की बहन बेटियों के लिए दुर्भाग्य है।
ये कौन लोग हैं, जिन्हें बिहार की बेटियों की अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने का दुस्साहस हो रहा है? नाबालिग छात्र-छात्राओं के साथ रास्ते में दुर्व्यवहार की यह घटना बेहद गंभीर और चिंताजनक है।
सवाल सीधा है—बिहार में कानून का राज कहाँ है?
यदि अपराधियों में कानून और पुलिस का भय है, तो ऐसी घटनाओं को अंजाम देने का साहस उन्हें कैसे मिल रहा है?
AI से चिन्हित करने वालो कानून-व्यवस्था का यह जमीनी हाल देखिए और अपने मुख्यमंत्री जी से पूछिए—अपराधियों में कानून का खौफ क्यों नहीं है? कौन इसे संरक्षित कर रहा है।
बिहार की बेटियों की सुरक्षा कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।
दोषियों की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो और पीड़ित बच्चों को न्याय मिले—जमुई प्रशासन से यही हमारी मांग है।
Bihar Police Apna Jamui-अपना जमुई