Jamui Top News

Jamui Top News Repoter

22/08/2026

जमुई में ड्यूटी के दौरान मोबाइल चलाना पुलिस कर्मियों को पड़ा मंहगा, SP ने डायल 112 के तीन पुलिस कर्मीयों का वेतन रोका

22/08/2026

जमुई: फर्जी सिम निकालकर साइबर अपराध करने मामले में पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

साइबर अपराध की शिकायत के बाद साइबर थाना की टीम ने चकाई थाना क्षेत्र के सरौन गांव स्थित शुभ सीएससी सेंटर में छापेमारी कर फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से तीन मोबाइल भी बरामद किए है।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सरौन गांव निवासी राजकपूर यादव और अरविंद कुमार के रूप में हुई है। उक्त जानकारी शनिवार की दोपहर बाद 3:00बजे साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी है।

उन्होंने बताया कि सरौन स्थित शुभ सीएससी सेंटर के पीओएस एजेंट द्वारा ऐसे मोबाइल सिम जारी किए जा रहे थे, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी में किया जा रहा था। सूचना के सत्यापन के बाद साइबर थाना की टीम ने सेंटर पर छापेमारी की। जांच में सामने आया कि पीओएस आईडी का इस्तेमाल सरौन निवासी राजकपूर यादव और अरविंद कुमार कर रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि पिछले चार माह में उक्त पीओएस आईडी से करीब 100 सिम कार्ड जारी किए गए। इनमें से 80 मोबाइल नंबरों के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज है। इन नंबरों से करीब 125 साइबर शिकायतें जुड़ी हैं। बताया कि इन शिकायतों में लगभग 13 लाख रूपये की साइबर ठगी की बात सामने आई है। इस संबंध में साइबर थाना में केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

छापेमारी टीम में पुअनि. अभय कांत चंदा, पुअनि. प्रेम प्रभात समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

22/08/2026

जमुई: अचानक इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग से मची भगदड़

शहर के सर्किट हाउस के पास खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में शनिवार की दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक आग लग गई। जबतक लोग कुछ समझ पाते तबतक आग पूरी स्कूटी को जलाकर राख कर दिया। इस अगलगी की घटना से लोगों के बीच कुछ क्षण के लिए दहशत फैल गई और अफरा- तफरी का माहौल बन गया। हालांकि बाद में स्थानीय लोगों के द्वारा किसी तरह आग पर काबू पाया गया और स्कूटी में लगे आग को बुझाया गया, लेकिन तब तक स्कूटी वाहन जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी। अचानक स्कूटी में आग कैसे लगी है, आग लगने का क्या कारण है। इसकी फिलहाल जानकारी नहीं हो पाई है।

बताया जाता है कि सुग्गी इलाके के दिनेश मंडल निजी काम से अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से जमुई शहर आए थे। काम के दौरान उन्होंने अपनी स्कूटी सर्किट हाउस के पास दीवार से सटाकर खड़ी कर दी थी।
कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली कि उनकी स्कूटी में अचानक आग लग गई है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। दिनेश मंडल ने बताया कि महज पांच मिनट के भीतर पूरी स्कूटी जलकर राख हो गई।

उन्होंने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से इसी बैट्री वाली इलेक्ट्रिक स्कूटी का इस्तेमाल कर रहे थे और इससे पहले कभी किसी प्रकार की तकनीकी समस्या सामने नहीं आई थी। अचानक आग कैसे लगी, इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है।

घटना के बाद आसपास काफी संख्या में लोग जुट गए। स्थानीय लोगों ने पानी और उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे आग को फैलने से रोक लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

22/08/2026

जमुई में इनोवा कार से शराब बरामद, उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई

विभाग के सचिव और जिलाधिकारी के निर्देश पर उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में शराब के विरुद्ध की जा रही वाहन जांच के दौरान भाग रही इनोवा कार को खदेड़कर शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि मिर्चा के पास से पकड़ा गया है, जबकि चालक चलती गाड़ी में ही कूद कर फरार हो गया। कार से 2400 बोतल यानि 432 लीटर विभिन्न ब्रांड का अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। उक्त जानकारी शनिवार की दोपहर 1:00 बजे उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने प्रेस रिलीज जारी कर दी है।
उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से शराब की खेप जमुई के रास्ते ले जाई जा रही है। सूचना के बाद उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में खैरा इलाके में वाहन की जांच की गई। इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम को देख इनोवा कार तेज रफ्तार पर भागने लगी। उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा भी पीछा कर खदेड़ा गया। इस दौरान मौका देखकर चलती गाड़ी से ही मिर्चा के पास चालक कूद कर फरार हो गया। इसके बाद इनोवा कार को जब्त कर थाना लाया गया। कार से 2400 बोतल यानि 432 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि शराब झारखंड के धनबाद से बाढ़ ले जाई जा रही थी। फरार चालक व शराब तस्कर की पहचान की जा रही है। गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर को भी खंगाला जा रहा है।

22/08/2026

जमुई: गिद्धौऱ के मौरा गांव में गो^ली^बा^री में बाल- बाल बच्चा युवक तो महिला के पे^ट में लगी गो^/ली

जमुई: जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत मौरा गांव में शुक्रवार की देर रात बदमाशों द्वारा भतीजा सिंटू कुमार पर की गई गो^ली^बा^री के दौरान एक गो^ली चाची लुखड़ यादव की पत्नी रूपा देवी के पे^ट में लग गई, जिससे चाची बुरी तरह घा^य^ल हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और परिजन द्वारा फौरन महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आवश्यक जांच के बाद नाम महिला की गं^भी^र स्थिति को देखते हुए डाक्टर द्वारा प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घटनास्थल से दो कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है साथ ही सिंटू कुमार से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अंधेरी रात होने की वजह से बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है और ना ही घटना के कारण का पता चल सका है

21/08/2026

जमुई: पदाधिकारियों से न्याय की नहीं जगी उम्मीद तो समाहरणालय में ही शुरू हो गया विरोध, SP कार्यालय के बाहर हंगामा करते युवक का वीडियो आया सामने

21/08/2026

जमुई: DM नवीन ने जमुई के प्राकृतिक वादियों का लिया जायजा

DM नवीन द्वारा अन्य पदाधिकारियों के साथ गिद्धेश्वर–गरही मुख्य मार्ग पर अवस्थित परासी गांव स्थित विशिष्ट पठार-नुमा टीले व जंगली क्षेत्रों का विस्तृत भ्रमण किया गया। DM के इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र में छिपी हुई प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक धरोहरों को एक सूत्र में पिरोकर एक एकीकृत पर्यटन कॉरिडोर का निर्माण करना है , ताकि इन क्षेत्रों में पर्यटन के विकास के माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिल सके। साथ ही जमुई जिला में निहित पर्यटन की संभावनाओं को वैश्विक पहचान मिल सकें। भ्रमण का वीडियो शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे सामने आई है।

दरअसल परासी गांव के समीप स्थित यह टीला अपनी अवस्थिति और अनुपम सौंदर्य के कारण अत्यंत खास है। इसके शीर्ष पर पहुँचते ही चारों ओर फैली विशाल हरी-भरी घाटियाँ, दूर-दूर तक पसरी नैसर्गिक हरियाली और नीचे सिमटा शांत ग्रामीण जीवन मन को एक अलौकिक शांति से भर देता है।
पूर्व में भी जिला पदाधिकारी द्वारा इस क्षेत्र में अवस्थित पंचभूर झरना से लेकर घनवेरिया के प्रसिद्ध पेड़ा दुकानों तक का विस्तृत निरीक्षण किया जा चुका है, जो यह दर्शाता है कि वे स्वयं धरातल पर उतरकर जमीनी वास्तविकताओं को समझने और जिले का एक सशक्त रोडमैप तैयार करने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि जमुई के इस क्षेत्र के पर्वतीय और पठारी भू-भाग कृषिगत गतिविधियों के लिए सीमित अवसर प्रदान करता है। लगभग ढाई दशकों तक नक्सलवाद के दंश और अलगाव को झेलने वाली यहाँ की जनमानस के जीवन स्तर को सुधारने का सबसे सशक्त माध्यम पर्यटन ही बन सकता है। प्रशासन का यह सोच है कि इस क्षेत्र में केवल धार्मिक पर्यटन ही नहीं, बल्कि प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर के शौकीन पर्यटकों के लिए भी यहाँ बेहतरीन ट्रैकिंग और एडवेंचर टूरिज्म विकसित किया जाए।

जिला पदाधिकारी द्वारा मौके पर मौजूद अधिकारियों को इस स्थल के सर्वांगीण सौंदर्यीकरण और योजनाबद्ध विकास हेतु तत्काल प्रभाव से एक विस्तृत कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया गया। जमुई के इस एकीकृत पर्यटन कॉरिडोर के साकार होने से न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को एक अभूतपूर्व गति मिलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोज़गार, स्वरोज़गार और स्थानीय मानव संसाधन के बेहतर उपयोग और समुचित प्रबंधन के नए द्वार भी खुलेंगे।

जिला प्रशासन का यह दूरगामी सोच इस सत्य को रेखांकित करती है कि दृढ़ संकल्प और प्रशासनिक इच्छाशक्ति से एक संघर्ष प्रभावित क्षेत्र को भी समृद्धि तथा पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर प्रतिष्ठित किया जा सकता है।

नक्सलवाद के लंबे दौर को पीछे छोड़ते हुए जमुई जिला अब प्रगति, समृद्धि के एक नए युग में प्रवेश कर रहा है। जिले के सर्वांगीण विकास और स्थानीय जनजीवन को खुशहाली से जोड़ने की दिशा में जमुई जिला प्रशासन द्वारा निरंतर सकारात्मक विकासात्मक पहल की जा रही है।

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय जमुई में तेजस कार्यशाला एवं तेजस हैकाथॉन का DM ने किया भव्य शुभारंभवाणिज्य एवं उद्योग मंत्र...
20/08/2026

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय जमुई में तेजस कार्यशाला एवं तेजस हैकाथॉन का DM ने किया भव्य शुभारंभ

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के 'स्टार्टअप इंडिया' कार्यक्रम के अंतर्गत जिला उद्योग केंद्र तथा राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय तेजस कार्यशाला एवं तेजस हैकाथॉन 2026 का औपचारिक शुभारंभ जिला पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (सिंचाई प्रमंडल जमुई), राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राचार्य, विभिन्न शिक्षाविद् तथा IIT, NIT एवं देश के अन्य प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों से आए प्रतिभागी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उक्त जानकारी गुरुवार की शाम 5:30 बजे प्रेस रिलीज व तस्वीर जारी कर दी गई है।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने युवाओं को अपनी सोच का दायरा विस्तृत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवा वर्ग केवल नौकरी पाने तक अपनी आकांक्षाओं को सीमित न रखे, बल्कि तकनीकी दक्षता, नवाचार एवं उद्यमिता के माध्यम से स्वयं का उद्यम स्थापित करे तथा अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर निर्मित करे। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवाओं में प्रतिभा और ऊर्जा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल इस बात की है कि इस क्षमता का उपयोग स्थानीय स्तर की व्यावहारिक समस्याओं के समाधान में किया जाए।

युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि असफलता से न घबराने और निरंतर सीखते रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि Hackathon जैसी प्रतियोगिताएं केवल तत्काल सफलता प्राप्त करने का मंच नहीं हैं, बल्कि यह समस्याओं को गहराई से समझने और लगातार सुधार करने की एक प्रक्रिया है। निरंतर प्रयास और सीखने की प्रवृत्ति ही स्थायी सफलता का आधार बनती है।
इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल, जमुई ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जमुई जिला में विकास की अपार संभावनाए है। तकनीक की मदद से किसानों की समस्या को सुलझाया जा सकता है, कार्यालयों की कार्य क्षमता बढ़ाया जा सकता है। धरती पर पीने का पानी सीमित है अतः ऐसी तकनीक विकसित करने की आवश्यकता है जिससे सिंचाई हेतु सतत पानी उपलब्ध कराया जा सके। वाटर बजटिंग पर भी कार्य करने की आवश्यकता है। आवश्यकता पड़ने पर छात्रों के साथ समय एवं तकनीक साझा करने के लिए सदैव तत्पर हैं।

यह दो दिवसीय 'TEJAS कार्यशाला एवं हैकाथॉन 2026' जमुई सहित बिहार के अन्य जिलों के युवाओं को समस्या की पहचान से लेकर स्टार्टअप की स्थापना तक के प्रत्येक चरण का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगा।

जमुई:लछुआड़ रोड में दो बाइक की ट^क्क^र में एक युवक की हा^ल^त गं^/भी^र, सिकंदरा- लछुआड़ रोड में तेज रफ्तार दो बाइक के बीच ह...
20/08/2026

जमुई:लछुआड़ रोड में दो बाइक की ट^क्क^र में एक युवक की हा^ल^त गं^/भी^र,

सिकंदरा- लछुआड़ रोड में तेज रफ्तार दो बाइक के बीच हुई भी^ष^ण ट^क्क^र में एक बाइक पर सवार एक युवक बु^री तरह घा^य^ल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा घा^य^ल युवक को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए गुरुवार की शाम 4:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया है। यहां आवश्यक जांच के बाद परिजन निजी क्लीनिक लेकर चले गए। घा^य^ल युवक की पहचान सिकंदरा निवासी राजेंद्र यादव के पुत्र सुधीर कुमार के रूप में हुई है।

मंडल कारा जमुई में कैंप लगाकर बंदियों का किया गया स्वास्थ्य जांच, विभिन्न बीमारी से बचाव को लेकर किया गया जागरूक बंदियों...
20/08/2026

मंडल कारा जमुई में कैंप लगाकर बंदियों का किया गया स्वास्थ्य जांच, विभिन्न बीमारी से बचाव को लेकर किया गया जागरूक

बंदियों के सुरक्षा के दृष्टिकोण से जमुई मंडल कारा में गुरूवार की दोपहर 1:00 बजे स्वास्थ्य कैंप आयोजित कर बंदियों का स्वास्थ्य जांच किया गया। स्वास्थ्य कैंप का उदघाटन अपर मुख्य चिकित्सक डा. अरविन्द कुमार एवं जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान बंदियों का स्वास्थ्य जांच के बाद विभिन्न बीमारियों से सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया।

इस अवसर पर डा. अरविंद कुमार ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत संभावित यक्ष्मा मरीज, एचआईवी, एड्स, सिफलीस हेपेटाइटीस सी एवं पोटेबल एक्स-रे के द्वारा बंदियों का जांच किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रभारी पर्यवेक्षक अखौरी मनीत कुमार के नेतृत्व में मंडल कारा में बंदियों का स्वास्थ्य जांच बारी-बारी से किया गया। उन्होंने कहा कि सूबे की सरकार देश से टीबी मुक्त करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसके लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम चला रही और लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बचे हुए बंदियों का अगले दिन स्वास्थ्य जांच किया जाएगा। इस अवसर पर परामर्शी नकुलदेव ठाकुर, वरीय यक्ष्मा परामर्शी प्रयोगशाला पर्यवेक्षक सुमित कुमार राम, जेल समन्वयक रविश कुमार, प्रयोगशाला प्रावैधिक प्रवीण कुमार, एक्स-रे प्रावैधिक संजय कुमार आदि मौजूद थे।

Address

Jamui(Bihar)
Jamui

Telephone

+917070802319

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jamui Top News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share