Navin Kadam Digital

Navin Kadam Digital खबरें वही... जो है सही

पलारी-कुसमी में अवैध शराब बिक्री के आरोप, पुलिस और आबकारी की कार्यप्रणाली पर उठे सवालजिम्मेदार अमले की कथित निष्क्रियता ...
22/08/2026

पलारी-कुसमी में अवैध शराब बिक्री के आरोप, पुलिस और आबकारी की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

जिम्मेदार अमले की कथित निष्क्रियता से बढ़ रहा अवैध कारोबार, ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग

बलौदाबाजार। जिले के पलारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुसमी में अवैध शराब बिक्री का मामला सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव और आसपास के इलाकों में लंबे समय से अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। इसके बावजूद, संबंधित पुलिस और आबकारी अमले द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं किए जाने से अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक गांव में शराब की अवैध बिक्री के कारण आए दिन विवाद और सामाजिक समस्याओं की स्थिति निर्मित हो रही है। आरोप है कि शराब बेचने वाले लोगों को कार्रवाई का भय नहीं है और वे खुलेआम अपना कारोबार संचालित कर रहे हैं। अवैध शराब की बिक्री को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि जिम्मेदार विभागों को इसकी जानकारी होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम कुसमी में अवैध शराब बिक्री की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए।

शिकायतों की होगी जांच तो सामने आएगी हकीकत

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन द्वारा गांव में अचानक जांच अभियान चलाकर शराब की बिक्री और भंडारण की जांच की जाए तो अवैध कारोबार की वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है। ग्रामीणों ने वरिष्ठ अधिकारियों से नियमित गश्त और प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना होगा कि अवैध शराब के आरोपों पर पुलिस और आबकारी विभाग क्या कार्रवाई करता है और गांव में चल रहे कथित अवैध कारोबार पर कब तक लगाम लगती है।

जूठही अंडरब्रिज में रोशनी से दूर हुआ अंधेरा, पुलिस प्रशासन की पहल रंग लाईपुलिस प्रशासन ने उठाई जनसमस्या, रेल प्रशासन से ...
22/08/2026

जूठही अंडरब्रिज में रोशनी से दूर हुआ अंधेरा, पुलिस प्रशासन की पहल रंग लाई

पुलिस प्रशासन ने उठाई जनसमस्या, रेल प्रशासन से पत्राचार कर दिलाई रोशनी की सुविधा

MDC के चेयरमैन सौरभ सिंह ने भी अंडरब्रिज की समस्याओं को लेकर DRM को लिखा पत्र

जांजगीर-कोटमी सोनार। ग्राम कोटमी सोनार के मुख्य रेल मार्ग मुंबई-हावड़ा के बीच स्थित जूठही रेलवे अंडरब्रिज में रात होते ही अंधेरे का साम्राज्य स्थापित हो जाता था। अंधेरे के कारण राहगीरों, स्कूली विद्यार्थियों एवं वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुए पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी विनोद जाटवर ने पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में रेल प्रशासन एवं डीआरएम को 3 जुलाई 2026 को पत्राचार कर अंडरब्रिज में प्रकाश व्यवस्था की मांग की थी।

पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी की पहल के बाद अब रेलवे द्वारा अंडरब्रिज में रोशनी की व्यवस्था कर दी गई है। इससे रात के समय आवागमन करने वाले हजारों लोगों को राहत मिली है। दरअसल, जूठही अंडरब्रिज में केवल अंधेरा ही नहीं, बल्कि बरसात के दौरान जल रिसाव एवं जलभराव की समस्या भी बनी हुई है। इसी समस्या को लेकर छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सौरभ सिंह ने 3 अगस्त 2026 को मंडल रेल प्रबंधक, बिलासपुर मंडल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को पत्र लिखा है।

पत्र में सौरभ सिंह ने अंडरब्रिज में लगातार पानी के रिसाव, बिजली व्यवस्था की कमी तथा बरसात के दिनों में 4 से 5 फीट तक पानी भरने और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने जैसी समस्याओं का उल्लेख किया है। उन्होंने जनहित में पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस की सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण

पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी विनोद जाटवर की पहल पुलिस की सामाजिक जिम्मेदारी और जनसरोकार को दर्शाती है। वर्तमान समय में पुलिस प्रशासन द्वारा कानून-व्यवस्था के साथ-साथ साइबर जागरूकता, नशे के खिलाफ महिला कमांडो, पहाड़ मित्र सहित विभिन्न सामुदायिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिससे लोगों में जागरूकता बढ़ रही है।

इससे पहले प्रभारी द्वारा कल्याणपुर रोड अंडरब्रिज के सामने पेड़ों पर रेडियम पट्टी भी लगाई गई थी, जिससे रात में वाहन चालकों को पेड़ स्पष्ट दिखाई देते हैं और दुर्घटना की संभावना कम करने में मदद मिलती है।

उल्लेखनीय है कि जूठही रेलवे अंडरब्रिज से प्रतिदिन बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, स्कूली विद्यार्थी, वाहन चालक तथा प्रदेश के पहले क्रोकोडाइल पार्क में आने वाले पर्यटक आवागमन करते हैं। रोशनी की व्यवस्था होने से रात्रिकालीन आवागमन अधिक सुरक्षित हुआ है। वहीं जल रिसाव और जलभराव जैसी समस्याओं के स्थायी समाधान की उम्मीद भी अब लोगों में जगी है।

विद्यार्थियों को छाता वितरण, लायंस क्लब चांपा की सराहनीय पहलचांपा। लायंस क्लब चांपा के सामान्य सभा एवं संचालक मंडल की बै...
22/08/2026

विद्यार्थियों को छाता वितरण, लायंस क्लब चांपा की सराहनीय पहल

चांपा। लायंस क्लब चांपा के सामान्य सभा एवं संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तावित विषय पर निर्णय पारित करने हुए कदंब चौक चांपा स्थित तिलकराम बुन्दराम देवांगन शासकीय माध्यमिक शाला में कक्षा पहली से आठवीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को मानसून में होने वाले बारिश से बचाव हेतु छाता का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के जनभागीदार समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार देवांगन एवं प्राचार्य राजेंद्र जायसवाल एवं शिक्षकों ने लायन सदस्यों का विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया।

सर्व प्रथम लायंस क्लब के अध्यक्ष एमजेएफ लायन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता के साथ सभी सदस्यों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुवात की। स्वागत भाषण कृष्ण कुमार देवांगन द्वारा किया गया, इसके पश्चात पूर्व प्रांतपाल लायन डॉ व्ही के अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें मेहनत एवं लगन के साथ पढ़ाई करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। लायंस क्लब के अध्यक्ष एमजेएफ लायन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता ने अपने उद्बोधन में सभी को लायंस क्लब चांपा का संक्षिप्त परिचय देते हुए बताया कि चांपा शहर में लायंस क्लब पिछले 65 वर्षों से अपनी सेवा जरूरतमंदों को देते आ रहा है, लायंस क्लब द्वारा स्थाई गतिविधि के रूप में लायंस इंग्लिश हायर सेकंडरी स्कूल संचालित है, जिसमें 1500 विद्यार्थि अध्ययनरत हैं। लायंस क्लब के द्वारा सेवा कार्य निरंतर किया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विद्यालय परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया। इस अवसर पर लायंस क्लब से लायन विनोद कुमार अग्रवाल, लायन बैजनाथ देवांगन, MJF लायन डॉ संतोष कुमार अग्रवाल डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन, लायन राजेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष, लायन वासुदेव चंद देवांगन सचिव, लायन रामप्रपन्न देवांगन चेयरमैन लायंस एजुकेशनल सोसायटी, लायन डॉ के पी राठौर वाइस चेयरमैन, लायन डॉ वाई के शर्मा, लायन नारायण सोनी, लायन मोहनलाल गुलाबानी, लायन एम के पारीक , लायन नेहरू देवांगन, लायन खूबचंद देवांगन उपस्थित थे, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

सौम्या राठौर का सुप्रीम कोर्ट में लीगल असिस्टेंट कम रिसर्च एसोसिएट के पद पर चयनरायपुर। जनसंपर्क संचालनालय, रायपुर में सं...
21/08/2026

सौम्या राठौर का सुप्रीम कोर्ट में लीगल असिस्टेंट कम रिसर्च एसोसिएट के पद पर चयन

रायपुर। जनसंपर्क संचालनालय, रायपुर में संयुक्त संचालक के पद पर कार्यरत धनंजय राठौर एवं आकाशवाणी रायपुर में कम्पीयर श्रीमती रोशनी राठौर की सुपुत्री सौम्या राठौर का चयन भारत के सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर की अदालत में लीगल असिस्टेंट कम रिसर्च एसोसिएट के पद पर हुआ है।

सौम्या राठौर ने MHCET परीक्षा में ऑल इंडिया 23वां स्थान प्राप्त कर एशिया के सबसे पुराने विधि महाविद्यालयों में से एक Government Law College, Mumbai से Legal Science एवं LL.B. की शिक्षा पूर्ण की है। इसके पश्चात उन्होंने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में लीगल असिस्टेंट पद के लिए आयोजित परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मार्च 2026 में उनका चयन छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एनके चंद्रवंशी की अदालत में लीगल असिस्टेंट के पद पर हुआ, जहां वे कार्यरत थीं।

सौम्या राठौर की बहन शौर्या राठौर वर्तमान में Government Medical College, Jagdalpur में MBBS की पढ़ाई कर रही हैं। दोनों बहनें प्रारंभ से ही मेधावी छात्राओं के रूप में अपनी पहचान बनाती रही हैं और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।

सौम्या राठौर के सुप्रीम कोर्ट में चयन से परिवार, शुभचिंतकों एवं उनके गृहक्षेत्र में हर्ष का माहौल है। धनंजय राठौर मूलतः जांजगीर (कन्हईबंद) के निवासी हैं और वर्तमान में रायपुर में निवासरत हैं। परिवार एवं शुभचिंतकों ने सौम्या राठौर को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

judges

सक्ती में ऑनलाइन सट्टा में संलिप्त दो आरोपी समीर खान और सुरेश चंद अग्रवाल गिरफ्तार, दो मोबाइल जब्तसक्ती, 21 अगस्त 2026। ...
21/08/2026

सक्ती में ऑनलाइन सट्टा में संलिप्त दो आरोपी समीर खान और सुरेश चंद अग्रवाल गिरफ्तार, दो मोबाइल जब्त

सक्ती, 21 अगस्त 2026। जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सक्ती पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा गतिविधियों में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 16 हजार है, जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है।

इसी क्रम में 19 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि बुधवारी बाजार पानी टंकी के पास समीर खान मोबाइल व्हाट्सएप के माध्यम से सट्टा के अंक लिखवाकर लोगों से रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगवा रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की और समीर खान को पकड़ लिया। उसके कब्जे से रेडमी नोट कंपनी का मोबाइल फोन, जिसकी अनुमानित कीमत ₹7,000 है, बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक, मोबाइल की जांच में व्हाट्सएप चैट के माध्यम से सट्टा के अंक लिखकर “कल्याण” में लगाने संबंधी बातचीत मिली। पूछताछ में आरोपी ने व्हाट्सएप के जरिए सट्टा खिलाने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने सुरेश चंद अग्रवाल की तलाश कर उसे भी घेराबंदी कर पकड़ा। उसके कब्जे से रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। मोबाइल की जांच में भी सट्टा संबंधी बातचीत मिलने की बात पुलिस ने कही है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 6 एवं 7, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया तथा न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तार आरोपी 👉

1. समीर खान, पिता अब्दुल गफ्फार खान, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 03, राजापारा, सक्ती।

2. सुरेश चंद अग्रवाल, पिता रामकरण अग्रवाल, उम्र 66 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09, अखराभाठा रोड, सक्ती।

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की 2 प्रतिशत महंगाई राहत शीघ्र देने की मांग, जनवरी 20...
20/08/2026

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की 2 प्रतिशत महंगाई राहत शीघ्र देने की मांग, जनवरी 2026 से लंबित महंगाई भत्ता स्वीकृत करने के संबंध में सौंपा ज्ञापन

जांजगीर-चांपा CG NEWS। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष आरके थवाईत के नेतृत्व में 20 अगस्त 2026 को जांजगीर प्रवास पर पहुंचे प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी से सर्किट हाउस में मुलाकात की। इस दौरान संघ ने प्रदेश के पेंशनरों एवं कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की तथा जनवरी 2026 से देय 2 प्रतिशत महंगाई राहत एवं महंगाई भत्ता शीघ्र स्वीकृत करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री को बताया कि पेंशनरों को मिलने वाली महंगाई राहत उनकी नियमित आर्थिक जरूरतों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बढ़ती महंगाई के बीच लंबे समय से लंबित महंगाई राहत का भुगतान नहीं होने से पेंशनरों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। संघ ने शासन से इस मामले में शीघ्र निर्णय लेकर पात्र पेंशनरों एवं कर्मचारियों को जनवरी 2026 से देय महंगाई राहत/महंगाई भत्ते का लाभ प्रदान करने की मांग की।

संघ पदाधिकारियों ने पेंशनरों को महंगाई राहत सहित अन्य भुगतान के संबंध में छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के बीच पूर्व में चली आ रही सहमति प्रथा को समाप्त किए जाने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार भी व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस व्यवस्था के समाप्त होने से पेंशनरों से जुड़े भुगतान संबंधी मामलों में अनावश्यक विलंब की स्थिति कम होने की उम्मीद है।

प्रदेश अध्यक्ष आरके थवाईत ने वित्त मंत्री से आग्रह किया कि जनवरी 2026 से देय 2 प्रतिशत महंगाई राहत को शीघ्र मंजूरी प्रदान की जाए, ताकि प्रदेश के पेंशनरों को बढ़ती महंगाई के दौर में आर्थिक राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि पेंशनर लंबे समय तक शासकीय सेवाओं में योगदान देने के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं और उनकी लंबित मांगों पर शासन को संवेदनशीलता के साथ विचार करना चाहिए।

संघ के पदाधिकारियों ने वित्त मंत्री के समक्ष पेंशनरों की समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं से संबंधित विषय भी रखे। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि सरकार पेंशनरों के हितों को ध्यान में रखते हुए महंगाई राहत के मामले में जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी। इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रवक्ता संतोष राठौर, प्रांतीय सचिव अशोक राठौर, जिला सचिव केसी राठौर तथा कोषाध्यक्ष डीएन देवांगन उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की 2 प्रतिशत महंगाई राहत शीघ्र देने की मांग, जनवरी 20...
20/08/2026

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की 2 प्रतिशत महंगाई राहत शीघ्र देने की मांग, जनवरी 2026 से लंबित महंगाई भत्ता स्वीकृत करने के संबंध में सौंपा ज्ञापन

जांजगीर-चांपा CG NEWS। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष आरके थवाईत के नेतृत्व में 20 अगस्त 2026 को जांजगीर प्रवास पर पहुंचे प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी से सर्किट हाउस में मुलाकात की। इस दौरान संघ ने प्रदेश के पेंशनरों एवं कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की तथा जनवरी 2026 से देय 2 प्रतिशत महंगाई राहत एवं महंगाई भत्ता शीघ्र स्वीकृत करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री को बताया कि पेंशनरों को मिलने वाली महंगाई राहत उनकी नियमित आर्थिक जरूरतों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बढ़ती महंगाई के बीच लंबे समय से लंबित महंगाई राहत का भुगतान नहीं होने से पेंशनरों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। संघ ने शासन से इस मामले में शीघ्र निर्णय लेकर पात्र पेंशनरों एवं कर्मचारियों को जनवरी 2026 से देय महंगाई राहत/महंगाई भत्ते का लाभ प्रदान करने की मांग की।

संघ पदाधिकारियों ने पेंशनरों को महंगाई राहत सहित अन्य भुगतान के संबंध में छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के बीच पूर्व में चली आ रही सहमति प्रथा को समाप्त किए जाने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार भी व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस व्यवस्था के समाप्त होने से पेंशनरों से जुड़े भुगतान संबंधी मामलों में अनावश्यक विलंब की स्थिति कम होने की उम्मीद है।

प्रदेश अध्यक्ष आरके थवाईत ने वित्त मंत्री से आग्रह किया कि जनवरी 2026 से देय 2 प्रतिशत महंगाई राहत को शीघ्र मंजूरी प्रदान की जाए, ताकि प्रदेश के पेंशनरों को बढ़ती महंगाई के दौर में आर्थिक राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि पेंशनर लंबे समय तक शासकीय सेवाओं में योगदान देने के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं और उनकी लंबित मांगों पर शासन को संवेदनशीलता के साथ विचार करना चाहिए।

संघ के पदाधिकारियों ने वित्त मंत्री के समक्ष पेंशनरों की समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं से संबंधित विषय भी रखे। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि सरकार पेंशनरों के हितों को ध्यान में रखते हुए महंगाई राहत के मामले में जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी। इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रवक्ता संतोष राठौर, प्रांतीय सचिव अशोक राठौर, जिला सचिव केसी राठौर तथा कोषाध्यक्ष डीएन देवांगन उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए पेंशनरों एवं कर्मचारियों के हित में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

Address

Near BTI Chowk Janjgir, District-Janjgir-Champa
Janjgir
495668

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Navin Kadam Digital posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share