Navin Kadam

Navin Kadam Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Navin Kadam, Media/News Company, champa Road, near india oil petrol pump janjgir, Janjgir.

नवीन क़दम मीडिया प्राइवेट लिमिटेड छत्तीसगढ़
(RNI-CHHHIN/2004/18772)

प्रधान संपादक: श्री नवीन शर्मा
स्थानीय संपादक: श्री राजेंद्र राठौर
साहित्य संपादक: श्रीमती पूनम त्रिपाठी

मंत्री से शिकायत करने वाली महिलाओं पर ही पलटवार: अब ‘गलत’ ठहराने की कोशिश हुई तेजजिले के प्रभारी मंत्री तक पहुंची शिकायत...
05/05/2026

मंत्री से शिकायत करने वाली महिलाओं पर ही पलटवार: अब ‘गलत’ ठहराने की कोशिश हुई तेज

जिले के प्रभारी मंत्री तक पहुंची शिकायत के बाद बदले तेवर, आरोप लगाने वाली महिला सदस्य ही निशाने पर

जिला पंचायत जांजगीर का विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंचा, लगातार गहराता जा रहा सदस्यों का विवाद

जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। जिन महिला सदस्यों ने भाजपा जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े और प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी से मिलकर अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की कार्यप्रणाली के खिलाफ शिकायत की थी, अब उन्हीं को गलत ठहराने की कोशिशें तेज हो गई हैं।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में महिला सदस्यों को बोलने से रोकने और दबाव बनाने के आरोपों के बाद जब मामला संगठन और सरकार तक पहुंचा, तो शुरुआत में रक्षात्मक रुख अपनाने वाले कुछ जनप्रतिनिधि अब आक्रामक हो गए हैं। अंदरखाने यह माहौल बनाया जा रहा है कि शिकायत करने वाली महिला सदस्य ही विवाद को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रही हैं, जबकि वास्तविक स्थिति अलग बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि जिन नेताओं पर बैठक के दौरान 'धमकी देने' और 'मुंह बंद कराने' जैसे गंभीर आरोप लगे थे, वे अब अपनी छवि बचाने के लिए नैरेटिव बदलने में जुट गए हैं। इसके तहत महिला सदस्यों की शिकायतों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए जा रहे हैं और उन्हें ही अनुशासनहीनता का जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की जा रही है।

हालांकि, राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह घटनाक्रम सत्ता के भीतर बढ़ते दबाव और जवाबदेही से बचने की रणनीति भी हो सकता है। क्योंकि मामला अब सिर्फ स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पार्टी संगठन और प्रभारी मंत्री तक पहुंच चुका है। सबसे बड़ा सवाल अब यही है कि क्या शिकायत उठाने वाली महिलाओं की आवाज़ को ही कटघरे में खड़ा कर विवाद को दबाने की कोशिश हो रही है? या फिर यह संघर्ष जिला पंचायत की राजनीति में बड़े बदलाव की भूमिका तैयार कर रहा है।

゚ ゚ Navin Kadam Chhattisgarh Navinkadam.com Navin Kadam Navin Kadam Navin Kadam Digital OP Choudhary Narendra Modi Vijay Sharma

शिक्षा व साहित्य में उत्कृष्ट योगदान: श्रीमती पूनम शुक्ला त्रिपाठी को मानद डॉक्टरेटनई दिल्ली/संवाददाता। शिक्षा और साहित्...
25/04/2026

शिक्षा व साहित्य में उत्कृष्ट योगदान: श्रीमती पूनम शुक्ला त्रिपाठी को मानद डॉक्टरेट

नई दिल्ली/संवाददाता। शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रख्यात शिक्षिका एवं साहित्यकार श्रीमती पूनम शुक्ला त्रिपाठी को ‘मानद डॉक्टरेट’ की प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।

यह सम्मान स्टार्टअप शिक्षा इंडिया, नई दिल्ली द्वारा इग्जामिनेशन बोर्ड ऑफ इंडियन आर्ट एंड कल्चर के अकादमिक एवं सांस्कृतिक सलाहकार बोर्ड की अनुशंसा के बाद प्रदान किया जा रहा है। यह सम्मान उनके वर्षों के समर्पण, नवाचारी सोच और शिक्षा-साहित्य के क्षेत्र में किए गए बहुआयामी कार्यों की औपचारिक स्वीकृति माना जा रहा है। उन्होंने भारतीय कला, संस्कृति और हिंदी साहित्य के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

📚 15 वर्षों का समर्पित शिक्षण अनुभव

वर्तमान में कोलकाता के सेंट थॉमस बॉयज़ स्कूल में कार्यरत श्रीमती पूनम शुक्ला त्रिपाठी वर्ष 2009 से शिक्षण कार्य में सक्रिय हैं। इससे पहले वे महादेवी बिड़ला वर्ल्ड एकेडमी और आर.एन.एस. मेमोरियल हाई स्कूल जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से हिंदी में एम.ए. और बी.एड. किया है तथा एनसीसी आर्मी में “बी” एवं “सी” प्रमाणपत्र भी प्राप्त किए हैं।

✍️ साहित्य में सशक्त पहचान

श्रीमती पूनम शुक्ला त्रिपाठी एक कुशल शिक्षिका होने के साथ-साथ सक्रिय साहित्यकार भी हैं। वे दैनिक नवीन कदम (छत्तीसगढ़) में साहित्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं तथा राइटर्स एंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WAJA) की सेक्रेटरी के रूप में साहित्यिक गतिविधियों का संचालन कर रही हैं।

उनकी प्रमुख कृतियों में—

🌀 पेरिविंकल नव्या हिंदी पाठ्यपुस्तक (कक्षा 1-8)
🌀 पेरिविंकल प्रियदर्शनी पाठमाला (कक्षा 1-5)
🌀 लघु उपन्यास “निधि: एक अधूरी-सी प्रेमकथा”

इसके अलावा उनकी रचनाएं कई साझा काव्य संग्रहों— दस्तक, दिल से दिल तक, नीलबंरा, सहोदरी सोपान, साहित्य उदय, नये पल्लव, नारी काव्य संग्रह, भारत के युवा कवि-कवयित्री, भाव अरुणोदय—में प्रकाशित हो चुकी हैं। विशेष उल्लेखनीय यह है कि उनके लिखे गीतों को आकाशवाणी के प्रसिद्ध गायक यतीन्द्र गोविल द्वारा स्वर दिया गया है।

🏆 अनेक सम्मान से अलंकृत

उनकी साहित्यिक और शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए उन्हें

✴️ हिंदी सागर सम्मान
✴️ काव्य श्री सम्मान
✴️ नारी सागर सम्मान
✴️ श्रेष्ठ शब्द शिल्पी सम्मान
✴️ साहित्य शिखर सम्मान
✴️ नारी शक्ति सम्मान
✴️ काव्य विशारद सम्मान और सृजन सम्मान सहित कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।

💬 क्या कहा श्रीमती पूनम शुक्ला त्रिपाठी ने
इस उपलब्धि पर उन्होंने कहा—

“शिक्षा और साहित्य मेरे जीवन के मूल स्तंभ हैं। यह सम्मान मेरे लिए गर्व के साथ-साथ एक नई जिम्मेदारी भी है, जो मुझे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और भारतीय भाषा, संस्कृति एवं साहित्य को और समृद्ध करने के लिए प्रेरित करेगा।”

आप सभी वरिष्ठजनों के आशीर्वाद, स्नेह और मार्गदर्शन से मेरा बहुप्रतीक्षित काव्य संग्रह “आभासी दुनिया” अब अपने प्रकाशन के ...
21/04/2026

आप सभी वरिष्ठजनों के आशीर्वाद, स्नेह और मार्गदर्शन से मेरा बहुप्रतीक्षित काव्य संग्रह “आभासी दुनिया” अब अपने प्रकाशन के अंतिम चरण में है।

इस काव्य संग्रह को लिखने की शुरुआत मैंने 26 अप्रैल 2020 को की थी। इस दौरान कोरोना संक्रमण काल की कठिन परिस्थितियाँ रहीं और स्वयं व परिवार की स्वास्थ्यगत परेशानियाँ भी सामने आईं। इन सब कारणों से काव्य संग्रह को पूर्ण होने में अपेक्षा से अधिक समय लग गया।

लेकिन अंततः लगभग 6 वर्षों के लंबे इंतजार और निरंतर प्रयास के बाद यह काव्य संग्रह अब पूर्ण हो चुका है और बहुत जल्द आप सभी के बीच समीक्षा एवं स्नेह के लिए प्रस्तुत होगा।

आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। आशा है कि आपका स्नेह और आशीर्वाद आगे भी इसी प्रकार बना रहेगा। 🙏

आपका
राजेंद्र राठौर
स्थानीय संपादक
Navin Kadam Chhattisgarh

📚 नवीन कदम छत्तीसगढ़ की प्रस्तुति 📚🌟 “5 दिन – 5 कविताएं” प्रतियोगिता 🌟साहित्य प्रेमियों के लिए एक खास पहल के रूप में नवी...
15/04/2026

📚 नवीन कदम छत्तीसगढ़ की प्रस्तुति 📚

🌟 “5 दिन – 5 कविताएं” प्रतियोगिता 🌟

साहित्य प्रेमियों के लिए एक खास पहल के रूप में नवीन कदम छत्तीसगढ़ की प्रस्तुति में बहुप्रतीक्षित साहित्यिक श्रृंखला “5 दिन – 5 कविताएं” का शुभारंभ हो गया है।

इस विशेष श्रृंखला के अंतर्गत लगातार पाँच दिनों तक देश के विभिन्न शहरों के प्रतिष्ठित कवि-कवयित्रियों की रचनाएँ पाठकों को पढ़ने को मिलेंगी।

✍️ इस कड़ी में शामिल रचनाकार (द्वितीय चरण)

🔹 बलजीत कौर अजमानी - बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
🔹 रतन कुमार अगरवाला - गुवाहाटी (असम)
🔹 मीना गोपाल त्रिपाठी — अनूपपुर (मध्य प्रदेश)
🔹 सोमेश देवांगन — पंडरिया (छत्तीसगढ़)
🔹 स्मिता प्रसाद दारशेतकर — पाट्टो प्लाजा गोवा

📖 लगातार पाँच दिनों तक इन रचनाकारों की उत्कृष्ट कविताएँ क्रमशः प्रस्तुत की जा रही है।

👉 अतः आप सभी पाठकों से अनुरोध है कि इस पूरे आयोजन पर अपनी नजरें बनाए रखें और अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रियाओं से हमें अवश्य अवगत कराएँ।

सादर 🙏
श्रीमती पूनम त्रिपाठी
संपादक — “साहित्य”

゚ ゚

🎉 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 🎉दैनिक नवीन कदम के स्थानीय संपादक श्री Rajendra Rathore जी के सुपुत्र अर्पित सिंह राठौर ...
11/04/2026

🎉 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 🎉

दैनिक नवीन कदम के स्थानीय संपादक श्री Rajendra Rathore जी के सुपुत्र अर्पित सिंह राठौर (कान्हा भैया) को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, सुखी एवं सफल रहें तथा जीवन में निरंतर प्रगति करते रहें।

शुभेच्छु:

🌺 नवीन कदम परिवार रायगढ़ 🌺

Navinkadam.com Navin Kadam Navin Kadam Navin Kadam Chhattisgarh आरुषि पत्रिका Rajendra Rathore Rajendra Rathoud Rajendra Singh Rathoud

नवीन कदम छत्तीसगढ़ की विशेष प्रस्तुति: "पांच दिन-पांच कविताएं" प्रतियोगिता के अंतर्गत द्वितीय चरण के लिए चयनित पांचों प्र...
10/04/2026

नवीन कदम छत्तीसगढ़ की विशेष प्रस्तुति: "पांच दिन-पांच कविताएं" प्रतियोगिता के अंतर्गत द्वितीय चरण के लिए चयनित पांचों प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं...💐💐

🎤📚 ऑनलाइन कविता वाचन प्रतियोगिता – नवीन कदम छत्तीसगढ़ ✍️✨साहित्यिक गतिविधियों के लिए लगातार सक्रिय नवीन कदम छत्तीसगढ़ एक...
10/04/2026

🎤📚 ऑनलाइन कविता वाचन प्रतियोगिता – नवीन कदम छत्तीसगढ़ ✍️✨

साहित्यिक गतिविधियों के लिए लगातार सक्रिय नवीन कदम छत्तीसगढ़ एक बार फिर रचनात्मक आयोजन लेकर उपस्थित है। संस्थान द्वारा वर्तमान में आयोजित की जा रही “5 दिन – 5 कविताएं” और “5 दिन – 5 कहानियां” जैसी प्रतियोगिताओं को साहित्य प्रेमियों से भरपूर प्रतिसाद मिल रहा है। इसी क्रम में अब नवीन कदम छत्तीसगढ़ के फेसबुक पेज पर ऑनलाइन कविता वाचन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

🌟 प्रतियोगिता की मुख्य विशेषताएं

📌 इच्छुक प्रतिभागियों को अपना संपूर्ण बायोडाटा नवीन कदम साहित्य की ईमेल आईडी पर भेजना होगा।

📌 प्राप्त प्रविष्टियों में से प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।

📌 चयनित प्रतिभागियों को नवीन कदम छत्तीसगढ़ के फेसबुक पेज पर लाइव ऑनलाइन कविता वाचन का अवसर मिलेगा।

📌 प्रतिदिन एक प्रतिभागी अपनी प्रस्तुति देगा।

📌 कविता वाचन का समय – 30 मिनट निर्धारित रहेगा।

🏆 प्रतियोगिता के समापन पर सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के विजेताओं का चयन किया जाएगा और उन्हें संस्थान की ओर से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।

✨ यह आयोजन नई साहित्यिक प्रतिभाओं को मंच देने तथा कविता वाचन की परंपरा को प्रोत्साहित करने का एक प्रयास है।

📣 सभी साहित्य प्रेमियों एवं रचनाकारों से सहभागिता का हार्दिक आग्रह।

सादर 🙏
श्रीमती पूनम त्रिपाठी
संपादक – “साहित्य”
नवीन कदम छत्तीसगढ़

゚ ゚ Navinkadam.com Navin Kadam Navin Kadam Navin Kadam Chhattisgarh आरुषि पत्रिका

📚 नवीन कदम छत्तीसगढ़ की प्रस्तुति 📚🌟 “5 दिन – 5 कविताएं” प्रतियोगिता 🌟साहित्य प्रेमियों के लिए एक खास पहल के रूप में नवी...
10/04/2026

📚 नवीन कदम छत्तीसगढ़ की प्रस्तुति 📚

🌟 “5 दिन – 5 कविताएं” प्रतियोगिता 🌟

साहित्य प्रेमियों के लिए एक खास पहल के रूप में नवीन कदम छत्तीसगढ़ की प्रस्तुति में बहुप्रतीक्षित साहित्यिक श्रृंखला “5 दिन – 5 कविताएं” का शुभारंभ हो गया है।

इस विशेष श्रृंखला के अंतर्गत लगातार पाँच दिनों तक देश के विभिन्न शहरों के प्रतिष्ठित कवि-कवयित्रियों की रचनाएँ पाठकों को पढ़ने को मिलेंगी। आज के अंक में प्रकाशित रचनाओं के साथ प्रतियोगिता के प्रथम चरण का समापन हो रहा है। शीघ्र ही दूसरे चरण की शुरुआत की जाएगी

✍️ प्रथम चरण में शामिल रचनाकार (अंतिम दिवस)

🔹 डॉ. सारिका ठाकुर “जागृति” — भोपाल (मध्यप्रदेश)
🔹 अमन न्याती — चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
🔹 शिखा मनमोहन शर्मा — जयपुर (राजस्थान)
🔹 डॉ. सत्यवान सौरभ — बड़वा भिवानी (हरियाणा)
🔹 कृष्ण कुमार निर्माण — करनाल (हरियाणा)

📖 लगातार पाँच दिनों तक इन रचनाकारों की उत्कृष्ट कविताएँ क्रमशः प्रस्तुत की गई। आज के अंक में प्रकाशित रचनाएं प्रथम चरण के अंतर्गत चयनित उक्त प्रतिभागियों की अंतिम रचनाएं हैं।

👉 अतः आप सभी पाठकों से अनुरोध है कि इस पूरे आयोजन पर अपनी नजरें बनाए रखें और अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रियाओं से हमें अवश्य अवगत कराएँ।

सादर 🙏
श्रीमती पूनम त्रिपाठी
संपादक — “साहित्य”

゚ ゚

📚 नवीन कदम छत्तीसगढ़ की प्रस्तुति 📚🌟 बहुप्रतीक्षित “5 दिन – 5 कविताएं” प्रतियोगिता का आगाज 🌟साहित्य प्रेमियों के लिए एक ...
08/04/2026

📚 नवीन कदम छत्तीसगढ़ की प्रस्तुति 📚

🌟 बहुप्रतीक्षित “5 दिन – 5 कविताएं” प्रतियोगिता का आगाज 🌟

साहित्य प्रेमियों के लिए एक खास पहल के रूप में नवीन कदम छत्तीसगढ़ की प्रस्तुति में बहुप्रतीक्षित साहित्यिक श्रृंखला “5 दिन – 5 कविताएं” का शुभारंभ हो गया है।

इस विशेष श्रृंखला के अंतर्गत लगातार पाँच दिनों तक देश के विभिन्न शहरों के प्रतिष्ठित कवि-कवयित्रियों की रचनाएँ पाठकों को पढ़ने को मिलेंगी।

✍️ इस कड़ी में शामिल रचनाकार (प्रथम चरण)

🔹 डॉ. सारिका ठाकुर “जागृति” — भोपाल (मध्यप्रदेश)
🔹 अमन न्याती — चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
🔹 शिखा मनमोहन शर्मा — जयपुर (राजस्थान)
🔹 डॉ. सत्यवान सौरभ — बड़वा भिवानी (हरियाणा)
🔹 कृष्ण कुमार निर्माण — करनाल (हरियाणा)

📖 लगातार पाँच दिनों तक इन रचनाकारों की उत्कृष्ट कविताएँ क्रमशः प्रस्तुत की जा रही है।

👉 अतः आप सभी पाठकों से अनुरोध है कि इस पूरे आयोजन पर अपनी नजरें बनाए रखें और अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रियाओं से हमें अवश्य अवगत कराएँ।

सादर 🙏
श्रीमती पूनम त्रिपाठी
संपादक — “साहित्य”

゚ ゚

🌹🌹 साहित्यिक आमंत्रण 🌹🌹"संघर्ष और सफलता" विषय पर कविता, लघुकथा, सारगर्भित लेख, कहानी आदि 10 अप्रैल 2026 की शाम 5 बजे तक ...
07/04/2026

🌹🌹 साहित्यिक आमंत्रण 🌹🌹

"संघर्ष और सफलता" विषय पर कविता, लघुकथा, सारगर्भित लेख, कहानी आदि 10 अप्रैल 2026 की शाम 5 बजे तक ईमेल [email protected] के माध्यम से सादर आंमत्रित हैं। प्राप्त रचनाओं में से सर्वश्रेष्ठ रचनाओं का प्रकाशन आगामी रविवार को दैनिक समाचार पत्र 'नवीन कदम' के साप्ताहिक 'काव्य धारा' पृष्ठ पर किया जाएगा।

विषय: "संघर्ष और सफलता"

विधा: कविता, लघुकथा, सारगर्भित लेख, कहानी आदि...

📅 रचनाएँ भेजने की अंतिम तिथि: 10 अप्रैल 2026, शाम 5 बजे तक

📧 ईमेल: [email protected]

✍️ सादर
श्रीमती पूनम त्रिपाठी
संपादक — “साहित्य”

Address

Champa Road, Near India Oil Petrol Pump Janjgir
Janjgir
495668

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Navin Kadam posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Navin Kadam:

Share