Uj TV

Uj TV news & interview

05/11/2025

मुस्कान किन्नर दुआएं दे रही हैं

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का जावरा विधानसभा सम्मेलन संपन्नजावरा (नि.प्र.) आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान देश के यशस्...
04/11/2025

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का जावरा विधानसभा सम्मेलन संपन्न

जावरा (नि.प्र.) आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत मिशन के माध्यम से विश्व में एक महत्वपूर्ण विनिर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने आव्हान किया खादी का उपयोग करने का निवेदन किया तो पुरे भारत वर्ष मे जनमानस ने खादी का उपयोग बढाया हमारे दैनिक उपयोग के प्रत्येक इलेक्ट्रॉनिक सामान में सेमि कंडेकटर की जरुरत रहती है लेकिन भारत में इसका उत्पादन में हम 2030 तक आत्मनिर्भर होकर दुसरे देशों को हम देंगे यह है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान ‌हम अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पाद अपनाकर और भारतीय उद्यमियों और कारीगरों का समर्थन कर हम एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दे सकते हैं,उक्त विचार आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान विधानसभा सम्मेलन में मंदसौर नीमच जावरा संसदीय क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता ने संबोधन में व्यक्त किये।
जावरा विधानसभा के विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के‌ जावरा स्तरीय विधानसभा सम्मेलन में कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत मिशन के माध्यम से विश्व में एक महत्वपूर्ण विनिर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है, अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पाद अपनाकर और भारतीय उद्यमियों और कारीगरों का समर्थन कर हम एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दे सकते हैं, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान से ऐतिहासिक रूप से भारत में व्यापार व्यवसाय समृद्ध हो रहा है,अनुशासित जीवन पद्धति जियो और जीने दो के विचार का अनुसरण करने के परिणाम स्वरूप भारतीय समाज सदैव पुष्पित पल्लवति होता रहा है। समाज में विद्यमान परम्परा से शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी जनकल्याण गतिविधियों का संचालन होता था। पिछली सरकारों की लाइसेंस, कोटा, परमिट जैसी नीतियों से देश की मुद्रा का अवमूल्यन हुआ और समाज द्वारा संचालित व्यवस्थाओं में भी शासकीय हस्तक्षेप के दुष्परिणाम सामने आने लगे। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने अतीत को गौरव के साथ देखने की दृष्टि दी और संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी में भाषण देकर भारतीय बौद्धिक सामर्थ्य को विश्व में स्थापित किया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और पहल से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख और आर्थिक सामर्थय स्थापित हुई है। प्रधानमंत्री श्री मोदी किसानों के हितैषी होने के साथ ही मजदूरों, व्यापारियों सहित सभी वर्गों के हित चिंतक हैं। उनके मार्गदर्शन में व्यापार-व्यवसाय और कर व्यवस्था में लागू सरल और पारदर्शी नीतियों ने आम आदमी के जीवन को सुगम बनाया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार भी प्रतिबद्ध है। प्रदेश में उद्योग तथा निवेश गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए जारी गतिविधियों से स्वदेशी को बल मिल रहा है। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवजी ने भी स्वदेशी सामग्री का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए पुरे प्रदेश के जनसमुदाय को प्रेरित किया।
भारतीय जनता पार्टी रतलाम जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि नागरिकों को अपने दैनिक जीवन में अधिकतम भारतीय उत्पादों का उपयोग करने आयातित वस्तुओं की जगह देसी विकल्प अपनाने घर काम और समाज में भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देने और गांव किसान तथा कारीगरों का समर्थन कर स्थानीय उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के स्वप्न के प्रति संकल्पित होकर आमजन युवाओं और बच्चों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए नई पीढ़ी को पारिवारिक और सामाजिक जीवन में भारतीय भाषाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, पर्यावरण के प्रति सजग रहकर स्वदेशी और प्रकृति अनुकूल उत्पादों का प्रयोग करने तथा देश के पर्यटन स्थलों को प्राथमिकता देने का संकल्प भी दिलाया गया।
रतलाम के पूर्व महापोर शैलेंद्र डागा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कानसिंह चोहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के. के. सिंह कालूखेड़ा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के विधानसभा सम्मेलन की शुरुआत में सर्वप्रथम भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया इस दोरान सांसद सुधीर गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय, कानसिंह चोहान, शैलेन्द्र जी डागा,के. के. सिंह के साथ जिला उपाध्यक्ष द्वय प्रदीप चोधरी किर्तीशरण सिंह के साथ जिला महामंत्री महेश सोनी, जिला सह कार्यालय मंत्री राजेन्द्र सिंह गुडरखेड़ा, जावरा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, रितेश जैन, मांगीलाल पांचाल,दिनेश पाटीदार, राजेन्द्र सिंह देवडा, मंचासीन रहें, इस अवसर पर नंदकिशोर महावर, बालाराम पाटीदार, अशोक आंटीया,राजेन्द्र जी श्रोत्रियबालूसिंह बंड़वा, अभय कोठारी प्रांजल पाण्डेय, रतन लाकड़, अनिल धारीवाल, मनीष ऊटवाल,मुकेश प्रजापत,मनोहर पांचाल, कैलाश बारोड़, घनश्याम बैरागी, विनोद शर्मा, विजय शर्मा, कैलाश बोड़ाना,भवर गिरी गोस्वामी, प्रकाश डाबी,कमल पांचाल, पवन जैन, शिखर धारीवाल, मुकेश प्रजापत, सुरेश चोरडिया, राजेन्द्र क्षोत्रिय, पंकज कांठेड, अजय भाटी,संदीप रांका, वीरेन्द्रसिंह चौहान, शरद डूंगरवाल, सुभाष टुकड़िया, घनश्याम सोलंकी, महेन्द्र चौहान, चंद्रप्रकाश सोलंकी, सोनू यादव सहित जनप्रतिनिधि व कार्यकर्त्तागण उपस्थित थे,
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री महेश सोनी और आभार राजेश शर्मा ने किया किया गया |

04/11/2025

श्री गुरु नानक जयंती पर पंजाबी समाज द्वारा गुरुद्वारा श्री दुःख निवारण साहिब स्टेशन रोड़ पर श्री गुरु नानक देव जी का 557 वा प्रकाश पर्वमनाया जा रहा हैं। दिनांक 4 नवंबर को प्रातः निशान साहिब जी (शिखर पर झंडे) की सेवा की व शाम को नगर कीर्तन (शोभा यात्रा) निकाला गया। बुधवार को श्री अखंड पाठ सा .जी की समाप्ति पर शब्द कीर्तन, लंगर , रात्री कार्यक्रम होगे।

04/11/2025

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन में आज न्यु मैटरनिटी विंग जावरा में सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ दीपक पालड़ीया ने गर्भ निरोधक साधन के अंतर्गत जावरा तहसील का पहला सब डर्मल इंप्लांट किया, जो कि महिला को तीन साल तक गर्भ निरोधक सुरक्षा प्रदान करता है आवश्यकता पढ़ने पर इसे निकाला भी जा सकता है यह उन महिलाओं के लिए लाभकारी है जो कि एनीमिया जैसी समस्याओं से ग्रसित है इसको लगाने का आसान तरीका है, भविष्य में गर्भ धारण करने पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं,नवीन गर्भ निरोधक साधनो की सेवा प्रदाय प्रक्रिया से परिचय करा कर इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है उल्लेखनीय है कि डा दीपक पालड़ीया को सब डर्मल इंप्लांट सेवा प्रदाता के रूप में चयनित किया गया है, इस दौरान नर्सिंग ऑफिसर श्वेता सिंह, शिरोमणि मसीह, श्वेता शर्मा, सपना भाटी, कविता पाटीदार, पदमा चंद्रावत आदि उपस्थित रहे,यह जानकारी शैलेन्द्र कुमार दवे ने दी

04/11/2025

उज्जैन में दंपत्ति का प्रेम। पति और बच्ची एक साथ गोद में लेकर चलती है महिला, 5 फिट की टीना को ढाई फिट के रोहित से हुआ प्यार और कर ली थी घर से भाग शादी
उज्जैन में ढाई फीट हाइट के रोहित को पांच फीट लंबी लड़की टीना से प्यार हो गया था‌। प्यार परवान चढ़ा तो घर से भागकर शादी कर ली थी। शहर के नईपैठ में रहने वाले रोहित नागमोतिया (35) जन्म से ही दिव्यांग हैं। उनकी लव स्टोरी की शुरुआत 2016-2018 के बीच हुई। दोनों में फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए बातचीत शुरू हुई। एक ही समाज का होने के कारण कई बार कार्यक्रमों में भी मुलाकात होने लगीं। फिर 2019 में वैलेंटाइन डे के मौके पर रोहित ने टीना को प्रपोज कर दिया। इससे नाराज होकर टीना ने रोहित को ब्लॉक कर दिया था। ऐसे में रोहित ने कॉल किया और आगे से ऐसी कोई बात नहीं करने का वादा किया।
कुछ वक्त बाद फिर दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। आखिरकार टीना ने रोहित का प्यार कबूल कर उसे जिंदगी भर के लिए अपना लिया। रोहित चलने-फिरने में भी सक्षम नहीं है। ऐसे में नहाने से लेकर कपड़े पहनाने और दिनभर की दूसरी दिनचर्या में पत्नी टीना ही मदद करती है। उनकी 2 साल की एक बेटी भी है। टीना नागमोतिया ने बताया कि मेरे पापा को जब हमारी लव स्टोरी के बारे में पता चला तो उन्होंने विरोध किया। रोहित ने भी अपने घर पर बताया। उन्हें भी विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद 4 मई को हम लोग घर से भागकर आष्टा पहुंच गए।





04/11/2025

Pushkar mele me ye kya ho gya ऊंट भी दो बार में खड़ा होता हैं।








03/11/2025

https://youtu.be/9Kr0i9hRRhw?si=3fMZsWzX7g0wyynq

*मोनिका एस चौहान "सुबेदार"*
नवागत यातायात पुलिस प्रभारी जावरा

👉🏿 *साइंस की स्टूडेंट रही फिर मध्यप्रदेश पुलिस में बनी सुबेदार*

👉🏿 *रतलाम के बाद अब जावरा यातायात पुलिस की कमान संभाली मोनिका चौहान ने*

*यातायात पुलिस जावरा की नई कप्तान*

*जाने उनके अनुभव की बातें और यातायात व्यवस्था को लेकर संदेश इस वीडियो में*

*Video*



https://youtu.be/9Kr0i9hRRhw?si=3fMZsWzX7g0wyynq*Uj Tv*  *मोनिका एस चौहान "सुबेदार"*नवागत यातायात पुलिस प्रभारी जावरा👉🏿 ...
03/11/2025

https://youtu.be/9Kr0i9hRRhw?si=3fMZsWzX7g0wyynq

*Uj Tv*


*मोनिका एस चौहान "सुबेदार"*
नवागत यातायात पुलिस प्रभारी जावरा

👉🏿 *साइंस की स्टूडेंट रही फिर मध्यप्रदेश पुलिस में बनी सुबेदार*

👉🏿 *रतलाम के बाद अब जावरा यातायात पुलिस की कमान संभाली मोनिका चौहान ने*

*यातायात पुलिस जावरा की नई कप्तान*

*जाने उनके अनुभव की बातें और यातायात व्यवस्था को लेकर संदेश इस वीडियो में*

*Video*

MP Police Subedar Monika Chouhan| साइंस की स्टूडेंट रही अब मप्र पुलिस में सुबेदार मोनिका एस चौहान का ऊर्जात्मक संवाद संदेश इस वीडियो म.....

02/11/2025

Balaghat Police के इतिहास में विश्वास का पहला कदम जहाँ महिला नक्सली ने हॉक फोर्स पर विश्वास कर बंदूक को त्याग कर सामाजिक जीवन जीने का निर्णय लिया। बीती रात हमारे चौरिया कैम्प में AC रूपेंद्र धुर्वे जी के समक्ष आकर समर्पण करने की मंशा जाहिर की थी। एक सपने जैसा है कि जिसके लिए हमारी फोर्स जंगल में कैम्प डाले हो और वो फोर्स के दरवाजे पर आकर बोले कि मुझे मुख्य धारा में आना है। बालाघाट आईजी श्री संजय सिंह, DiG श्री विनीत जैन, एसपी बालाघाट श्री आदित्य मिश्रा सर, सीओ हॉक श्री शियाज़ केएम सर व बालाघाट पुलिस की इस सफलता पर आप सबकी बधाई तो बनती है।

02/11/2025

रतलाम एसपी अमित कुमार ने नामली पुलिस थाना भवन का निरीक्षण किया।

Address

Jaora

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uj TV posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Uj TV:

Share