JAORA Health Product

JAORA Health Product Herbal/Ayurvedic/Natural/healthy Products At home| order on Mobile 8319700346

17/05/2026

ऐलोवेरा जेल के कई उपयोग और फायदे माने जाते हैं, खासकर त्वचा और बालों की देखभाल में। इसके प्रमुख फायदे:
त्वचा को ठंडक और नमी देना सूखी और रूखी त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। सनबर्न में राहत
धूप से जली त्वचा पर लगाने से जलन और लालिमा कम हो सकती है।
मुंहासों में मदद इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण हल्के पिंपल और दाग कम करने में सहायक हो सकते हैं। छोटे कट और जलन में आराम
हल्की जलन, खुजली या कट पर लगाने से आराम मिल सकता है।
बालों के लिए फायदेमंद स्कैल्प को मॉइस्चर देता है, डैंड्रफ कम करने और बालों को मुलायम बनाने में मदद कर सकता है। चेहरे पर ग्लो नियमित उपयोग से त्वचा ताज़ा और चमकदार दिख सकती है। शेविंग के बाद उपयोग
आफ्टर-शेव जेल की तरह इस्तेमाल करने पर त्वचा को ठंडक मिलती है।
🌿

12/05/2026

जौ के दलिया में अच्छी मात्रा में फाइबर, मिनरल्स और विटामिन्स होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से वजन कम करने, पाचन में सुधार करने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने, शरीर को एनर्जी देने, शरीर को पोषण देने, शरीर की गर्मी को कम करने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है। Order 8319700346

10/05/2026

नींद न आना, सिर भारी होना और मस्तिष्क से जुड़ी समस्या से राहत दिलाने वाला ज्योतिषमती आईल order 8319700346

🌿

,आधुनिक सुविधाओं से विस्तारित हुआ जावरा चिकित्सालय।                     विधायक डॉ राजेंद्र पाण्डेय के प्रयास रंग लाये। (...
09/04/2025

,आधुनिक सुविधाओं से विस्तारित हुआ जावरा चिकित्सालय। विधायक डॉ राजेंद्र पाण्डेय के प्रयास रंग लाये।
(Uj Tv news) जावरा
कहा जाता है स्वस्थ तन तो स्वस्थ मन। इसी वाक्य को चरितार्थ करते हुए जावरा में सिविल हॉस्पिटल में विभिन्न सुविधाओं का विस्तार करते हुए आमजन को स्वस्थ रखने का सफल प्रयास जारी है।एक वर्ष में यहां एक लाख मरीजो का उपचार किया गया। उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ राजेंद्र पाण्डेय के प्रयासों से सिविल हॉस्पिटल जावरा का स्वास्थ्य सेवाओं का निरंतर कायाकल्प हो रहा है। नई मेटरनिटी विंग एवं बच्चों के एन आर सी तथा एन बी एस यू वार्ड,न्यूओपीडी ब्लॉक के साथ साथ डायलिसिस सेंटर, डिजिटल एक्सरे, आधुनिक लेब सेंटर, दो ऑक्सीजन प्लांट की सुविधाएं रोगियों को निरन्तर मिल रही है ।साथ पुराने सिविल हॉस्पिटल जावरा के भवन तथा वार्डो का भी पुरी तरह से विधायक डॉ राजेंद्र पाण्डेय ने कायाकल्प करवा कर आम जनता को सुविधा उपलब्ध कराई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन में एवं सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ दीपक पालड़िया के निर्देशन में सिविल हॉस्पिटल जावरा की ओपीडी में एक अप्रैल 24 से 31 मार्च 25 तक 106415 रोगियों ने उपचार करवाया है। साथ ही 13079 रोगियों को भर्ती रहने के दौरान भोजन, दवाईयां,परिवहन की सुविधा निःशुल्क मिली है।सिविल हॉस्पिटल जावरा की अत्याधुनिक लेब में 193671 रोगियों की निःशुल्क जांच की गई है ।वर्तमान में लेब सेंटर पर 134 प्रकार की जांच की जा रही है।विधायक निधि से प्रदत डिजिटल एक्सरे मशीन से 12303 एक्सरे किया गया तथा 2283 किडनी पेशेंट की डायलिसिस की गई है। 1008 रोगियों की निःशुल्क ई सी जी की गई है ।विधायक डॉ राजेंद्र पाण्डेय के प्रयासों से मिली नई मेटरनिटी विंग में 3802 डिलेवरी संपादित की गई, जिसमें से 420 डिलेवरी वाली महिलाओं के सिजेरियन ऑपरेशन निःशुल्क किए गए,9044 गर्भवती महिलाओं की जांच कर उपचार किया गया ।साथ परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 1137 नसबंदी ऑपरेशन डॉ दीपक पालड़िया, डॉ अतुल मंडवारिया द्वारा कीये गये।महिला व बाल चिकित्सालय जावरा ही नही वरन आसपास क्षेत्र के लिए वरदान सिद्ध हुआ है।यहां न्यू एन आर सी वार्ड में 337 बच्चों को एवं एन बी एस यू वार्ड में 556 नवजात शिशुओं को भर्ती कर डॉ घनश्याम पाटीदार ने उनका उपचार किया। इसके अलावा पूरे वर्ष में 1622 लोगों को डॉग बाइट इंजेक्शन लगाए गए। एन सी डी कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ विजय पाटीदार ने 9427 लोगों को ब्लड प्रेशर की जांच कर तथा 1348 लोगो को शुगर की दवाइयां दी गई।

महावीर जयंती पर निकलेगा विशाल चल समारोह जावरा -महावीर जयंती के अवसर पर 10 अप्रैल को जावरा नगर में समस्त जैन समाज के अनुय...
09/04/2025

महावीर जयंती पर निकलेगा विशाल चल समारोह
जावरा -महावीर जयंती के अवसर पर 10 अप्रैल को जावरा नगर में समस्त जैन समाज के अनुयायियों द्वारा भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याण महोत्सव मनाते हुए चल समारोह निकाला जाएगा जिसकी अगवानी सांसद सुधीर गुप्ता विधायक डॉक्टर राजेंद्र पांडे नगर पालिका अध्यक्ष अनम युसूफ कडपा,के के सिह कालुखेडा,श्री संघ के अध्यक्ष सर्व श्री इदरमल टुकडीया, पंकज कांठेड़ , प्रदीप चौधरी,अजीत चत्तर,प्रकाश चोरड़िया, अनिल पोखरना, अशोक कोठारी, पवन पाटनी , रितेश जैन , समिति के अध्यक्ष अभय कोठारी, संरक्षक मदनलाल धारीवाल,नगीनचन्र्द सकलेचा,धरमचंद चपडोद, चन्र्दप्रकाश ओस्तवाल एवं पदाधिकारी करेगे ।
उपरोक्त जानकारी देते हुए चल समारोह संयोजक संदीप रांका, सहसंयोजक राहुल ओस्तवाल राहुल चपडोद, मैं देते हुए बताया कि चल समारोह प्रातः 8:30 पिपली बाजार से प्रारंभ होगा जो शुक्रवारिया, सोमवारिया ,लाल गली, तंबाकू बाजार, घंटाघर खरीवाल मोहल्ला, आजाद चौक,पिंजारवाड़ी ,नीम चौक, कोठी बाजार, बजाज खाना ,जवाहरपेट होते हुए पिपली बाजार में धर्म सभा में परिवर्तित होगा जहां गुरुवर्या श्री के प्रवचन होंगे।
प्रचार सचिव श्री अभय जैन मंत्री एवं रवि दुग्गड ने बताया कि चल समारोह में भगवान महावीर स्वामी के चित्रों के साथ ही घोड़े बग्गी बैंड ढोल पाठशालाओं के बच्चे आकर्षक गणवेश में रहेंगे साथ ही महिलाएं अपने-अपने मंडल के साथ रहेगी । चल समारोह का विभिन्न संस्थाओं द्वारा स्वागत किया जाएगा एवं नगर में तोरण द्वार आदि से सजाया जाएगा। समिति के सहसचिव ललित भण्डारी,शेखर नाहर , प्रभात फेरी संयोजक सुभाष टुकडीयाएवं सुभाष डुंगरवाल पारस सकलेचा, प्रकाश जैन पटवारी ने बताया कि श्री संयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय आयोजन के चोथे चरण में जावरा नगर में प्रभात फेरी निकाली गई जिसमे महिलाऐं एवं पुरूष बडी सख्या मे शामिल हुए जिसमे भगवान महावीर के स्तवन , जयकारे एवं बजाज खाना मे बहुमंडल द्वारा सभी का बहुमान एवं प्रभावना प्रदान की। आदिनाथ मन्दिर शुक्रवारिया, चिंता मणी पार्श्वनाथ मन्दिर खत्री पुरा, धर्मनाथ मन्दिर जवाहर पेठ,दिगम्बर जैन मंदिर पीपली बाजार पर भगवान के दर्शन किये । आजाद चौक वर्धमान स्थानकमे विराजित साध्वी भगवतं से मांगलिक श्रवण किये। जैन मन्दिर पीपली बाजार में नवकार मंत्र जाप मे शामिल होकर सागर साधना सदन पहुंचे जहां स्व.श्रीमती कमला बाई एवं स्व. श्री बाबुलालजी ओस्तवाल की स्मृति में श्री चन्र्दप्रकाश राहुल ओस्तवाल परिवार जावरा एवं विजय कुमार आंचलिया परिवार द्वारा आयोजित नवकारसी

भारतीय जनता पार्टी जावरा द्वारा विधानसभा के समस्त सक्रिय सदस्यों का एक दिवसीय विधानसभा सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें प...
09/04/2025

भारतीय जनता पार्टी जावरा द्वारा विधानसभा के समस्त सक्रिय सदस्यों का एक दिवसीय विधानसभा सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें पूरे विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों सक्रिय सदस्यों ने सहभागिता की। सम्मेलन का प्रारंभ पार्टी के पितृ पुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन कर किया। अतिथियों का स्वागत विधानसभा के मंडल अध्यक्षो राजेश शर्मा, रितेश जैन, राजेंद्र सिंह देवड़ा, मांगीलाल पांचाल एवं दिनेश पाटीदार ने पार्टी दुपट्टा तथा शाल पहनाकर सम्मान किया गया।
इसके पश्चात सम्मेलन के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने भाजपा की चुनावी सफलता एवं संगठनात्मक विस्तार पर अपने विचार रखते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव में सफल होने के पश्चात या संगठन स्तर पर सदैव राष्ट्रीय सुरक्षा को अपना पहला कर्तव्य मानती है, आज का भारत घर में घुसकर मारने वाला भारत बन गया है। विकास सुशासन और सेवा के प्रति भाजपा की सरकार खरी उतरी है। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ नागरिकों के गुणवत्तापूर्ण जीवन के लिए भाजपा सशक्त कदम उठा रही है। द्वितीय सत्र को संबोधित करते विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय ने प्रधानमंत्री के रूप में माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के 11 वर्षों में विकसित भारत की ओर यात्रा विषय पर अपने विचार व्यक्त किये जिसमें उनके द्वारा कहा गया कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास इसी मंत्र को लेकर प्रधानमंत्री मोदी जी हमारे देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में लगे हुए हैं। विकसित भारत का दिव्य स्वप्न सच होता प्रतीत होने लगा है, बिना किसी तुष्टीकरण के सबके सशक्तिकरण के लक्ष्य पर काम कर गरीब कल्याण की राजनीति में विश्वास रखते हुए जातिगत भेदभाव को मिटाने, महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से स्वच्छ राजनीति कर देश को आगे बढ़ा रहा है।

सम्मेलन के तृतीय समापन सत्र को जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने संबोधित करते हुए भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि राष्ट्र प्रथम ही हमारी राजनीति का ध्येय है। भारतीय जनता पार्टी के लिए भारत माता की जय यह एक मात्र कोई नारा नहीं है, बल्कि यह हमारे कार्य की प्रेरणा है। भारत की जय हो, विजय हो एवं एक वैभवशाली, समृद्धिशाली, सक्षम एवं समर्थ भारत का निर्माण राजनीति के माध्यम से करने के लिए भारतीय जनता पार्टी जुटी है। सम्मेलन की भूमिका एवं स्वागत भाषण संचालन कर रहे जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी द्वारा किया गया।

पांच दिवसीय आयोजन का शुभारंभ, भगवान महावीर स्वामी पर लिखे निबंध जावरा - अहिंसा के अवतार श्रमण भगवान महावीर स्वामी के जन्...
06/04/2025

पांच दिवसीय आयोजन का शुभारंभ, भगवान महावीर स्वामी पर लिखे निबंध
जावरा - अहिंसा के अवतार श्रमण भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के अवसर पर पांच दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत श्री संयुक्त महावीर जयंती उत्सव समिति द्वारा स्वर्गीय श्रीमती सुशीला देवी धारीवाल की स्मृति में 'आज के युग में भगवान महावीर स्वामी के सिद्धांतों की प्रासंगिकता 'विषय पर जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन सी एम राइज विद्यालय में किया गया । निबंध प्रतियोगिता में जिले भर के लगभग 40 प्रतियोगियों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया । सभी प्रतियोगियों ने इस आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा की । श्री संयुक्त महावीर जयंती उत्सव समिति के अध्यक्ष श्री अभय कोठारी ने प्रतियोगिता के अतिथि श्री सरदारमल धाड़ीवाल, सी एम राइज के प्राचार्य श्री राजेंद्र बोस, उप प्राचार्य श्री संजय श्रीवास्तव का पुष्पहार से स्वागत किया ।आपने आयोजन की जानकारी देते हुए सभी प्रतियोगियों का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर समिति संरक्षक नगीन सकलेचा, सचिव शिखर धारीवाल , कोषाध्यक्ष कैलाश बारोड़, प्रतियोगिता संयोजक डॉ. सुरेश मेहता , प्रो.सी एम मेहता, प्रदीप सेठिया, श्रीमती अर्चना कर्नावट, श्रीमती करिश्मा भंडारी श्रीमती वर्षा रुनवाल, श्रीमती प्रमिला धारीवाल आदि का सहयोग सराहनीय रहा कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सेठिया ने किया और आभार प्रदर्शन प्रो. सी एम मेहता ने किया ।

Address

Jaora
457 226

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JAORA Health Product posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to JAORA Health Product:

Share

Category